अब आगे, अध्या अपने कॉलेज के फर्स्ट डे का सीन याद करने लगी। जब उसकी पहली बार मुलाकात उस कॉलेज के मोस्ट पॉपुलर लड़के त्रिजल राजपूत के साथ हुई थी। फ्लैशबैक, “पर रैगिंग करना तो गलत बात होता है ना। मैं तुम सब की शिकायत प्रिंसिपल ऑफिस में कर दूंगी और फिर तुम सबको पनिशमेंट मिलेगी, जो तुम सब मेरी रैगिंग कर रहे हो।” अध्या अपने सामने मौजूद एक गैंग से बोली, जो इस वक्त उसे क्लास के अंदर जाने से रोक रहे थे और उसकी रैगिंग कर रहे थे। अध्या का आज कॉलेज में पहला दिन था। अध्या की आंखों पर मोटे-मोटे चश्मे लगे हुए थे, हालांकि वो काफी गोरी थी लेकिन उसने अपने आप को बहुत ही बहन जी टाइप रखा हुआ था। जिस वजह से उसकी खूबसूरती निखर कर सामने नहीं आती थी,या यूं कहें कि उसे अपनी खूबसूरती का अंदाजा ही नहीं था,इसलिए उसे बचपन से जैसे बहनजी टाइप्स बना के रखा गया वो उसी को अपनी पर्सनैलिटी मानने लगी थी। उसके लुक का मजाक बनाते हुए उस गैंग की एक लड़की ने कहा, “वैसे बहन जी आपको इस कॉलेज में एडमिशन किसने दे दिया? क्या आप यहां चंदा मांगने आई हैं?” वो सभी जोर-जोर से हंसने लगे। अध्या को बहुत बुरा लगा, उसने आसपास देखा तो उसकी नजर नितारा पर गई। नितारा को देख, अध्या ने तुरंत कहा, “नितारा देखो ये लोग मुझे क्लास में नहीं जाने दे रहे हैं। प्लीज तुम मेरी हेल्प करो ना, इनसे बताओ ना कि मैं तुम्हारी बहन हूं।” नितारा जो अपने कुछ फ्रेंड्स के साथ क्लास में जा रही थी। वो अध्या की आवाज से रुक गई और गुस्से से अध्या को देखने लगी। बाकि सब ने जब अध्या के मुंह से ये सुना तो सब नितारा को देखकर हंसने लगे और एक लड़की बोली, “नितारा तुमने कभी नहीं बताया कि तुम्हारी इतनी बदसूरत बहन भी है।” नितारा ने दांत पीसते हुए अध्या को देखा और बोली, “अध्या क्यों तुम सरेआम मेरी बेइज्जती करवा रही हो? मैंने घर पर ही तुमसे कहा था ना कि कॉलेज में हम दोनों एक दूसरे से बात भी नहीं करेंगे और ना ही वहां हम एक दूसरे के साथ कोई इंटरेक्शन दिखाएंगे। फिर तुम क्यों सबके सामने मुझे अपनी बहन कह रही हो? तुम जैसी बदसूरत लड़की मेरी बहन नहीं है, तुम सिर्फ मेरी कसिन बहन हो, इसके अलावा और कोई मेरा रिश्ता तुमसे नहीं है।”
ये कह, नितारा ने उस गैंग की तरफ देखा और फिर हंसते हुए बोली, “मैं जब फर्स्ट टाइम आई थी तो मेरे साथ भी रैगिंग की गई थी। तो मैं तुम सबको इसकी रैगिंग लेने से नहीं रोकूंगी, तुम्हें जो मर्जी हो इसके साथ तुम कर सकते हो, मैं अपनी क्लास में जा रही हूं।” नितारा वहां से इतराते हुए क्लास में चली गई। अध्या की आंखों में आंसू आ गए।गैंग की एक लड़की आगे आई और वो अध्या के हाथ को पकड़कर उसे कॉलेज के गेट की तरफ ले जाते हुए बोली, “so अब जैसा हम कहेंगे वैसा तुम करोगी। वरना आज की क्लास तो तुम भूल जाओ और ये मत सोचना कि यहां के प्रिंसिपल तुम्हारा साथ देंगे। यहां कोई हमारे खिलाफ नहीं जाता और अब हमारी बात चुपचाप सुनो।” अध्या ने गुस्से से अपना हाथ छुड़ाने की कोशिश की लेकिन उसे डर भी लग रहा था। वो अभी महज 19 साल की थी और फर्स्ट टाइम इतने बड़े कॉलेज में आई थी। उसे ज्यादा कुछ समझ नहीं आ रहा था। उस लड़की ने कहा, “इस गेट से पहला जो इंसान आएगा, उसे तुम्हें किस करना पड़ेगा और अगर तुमने उसे किस कर दिया तो हम दोबारा कभी तुम्हें परेशान नहीं करेंगे और ना ही तुम्हारी रैगिंग करेंगे। अगर ये मंजूर है तो ठीक है, वरना हम तुम्हें डेली परेशान करेंगे जब तक कि तुम इस कॉलेज से बाहर नहीं हो जाती।” आधा कॉलेज वहां मौजूद था और सभी अध्या को देखकर हंस रहे थे। अध्या को ये सब काफी embarrassing लग रहा था। उसने गुस्से के साथ जवाब दिया, “मैं ऐसा कुछ भी नहीं करूंगी।” एक लड़के ने जवाब दिया, “यहां किसी के साथ कुछ गलत नहीं होता। सबके साथ रैगिंग होती है और सबको कोई ना कोई पनिशमेंट दी जाती है और हमने तो तुम्हें इतनी अच्छी पनिशमेंट दी है, क्या पता तुम किसी हैंडसम लड़के को किस कर लो। वैसे भी तुम जैसी बदसूरत लड़की का कोई बॉयफ्रेंड तो होगा नहीं, तो इसी से काम चला लो और अब शुरू हो जाओ। हमारे पास वक्त कम है।” ये कह, सभी वहां से दूसरी तरफ चले गए। अध्या गुस्से और शर्म के साथ गेट पर चुपचाप खड़ी रही, उसने मन ही मन कहा, “ मामा मामी ने कितने मुश्किल से मुझे कॉलेज भेजा है और अगर इस बार मैं कॉलेज से बाहर हुई तो वो मुझे जिंदगी भर घर में ही बंद करके रख देंगे। इससे अच्छा है कि ये लोग जो भी बोल रहे हैं वो मैं कर देती हूं, वरना फिर ये सब मुझे चैन से जीने नहीं देंगे और मैं पढ़ लिखकर खुद के पैरों पर भी नहीं खड़ी हो पाऊंगी और जिंदगी भर अपने मामा मामी की गुलामी करती रहूंगी।” इन सारी सोच के साथ अध्या ने कसकर अपनी कुर्ती को पकड़ लिया और सामने गेट के तरफ देखने लगी। काफी देर बीत गया। लेकिन गेट से कोई इंसान अंदर नहीं आया। ये देख, अध्या ने पीछे मुड़कर उन सभी से कहा, “शायद कोई नहीं आएगा। क्या मेरी सजा खत्म हो गई?” लेकिन उसकी सोच से उलट एक स्पोर्ट्स कार रुकने की आवाज उसको सुनाई दी। अध्या की body shiver करने लगी। उसने धीरे से अपना सिर गेट की तरफ घुमाया तो वहां एक luxurious कार रुकी थी और उस कार से एक लंबी चौड़ी पर्सनालिटी वाला इंसान चलकर अंदर की तरफ आ रहा था। उस इंसान ने ब्लैक आउटफिट पहन रखा था।अध्या एक टक उस इंसान के चेहरे को देखते रह गई। उस इंसान की सिल्वर आइस ज्यादा अट्रैक्टिव थी। तभी उसके कानों में पीछे से आवाज गई, “इसकी किस्मत तो सच में बहुत अच्छी है। ये तो इस कॉलेज के मोस्ट बैचलर लड़के को किस करने जा रही है। मैं तो इससे jealous हो रही हूं। क्या हम इसकी सजा यही पर ब्रेक कर दें?” दूसरे ने कहा, “अरे वो लड़का जितना हैंडसम दिखने में है, उससे ज्यादा वो एरोगेंट और खडूस भी है। देखना जैसे ही ये किस करने जाएगी वो लड़का इस अध्या को दो थप्पड़ लगाकर पीछे भेज देगा और फिर आएगा असली मजा।” ये सुन, अध्या अपने होश में आई। उसका शरीर डर से कांपने लगा, वो हड़बड़ी के साथ उस इंसान को देख रही थी, जो अंदर की तरफ ही बढ़ रहा था। अध्या को हिम्मत नहीं हो रही थी कि वो आगे बढ़े लेकिन पीछे से उस लड़की ने कहा, “अब खड़ी-खड़ी मुंह क्या देख रही हो? जाओ जाकर किस करो। तुम्हारे पास ये आखरी मौका है।”
उस आवाज को सुन, ना चाहते हुए भी अध्या धीरे-धीरे उस तरफ बढ़ी और वो एकदम से उस इंसान के आगे आकर खड़ी हो गई। उस इंसान के कदम रुक गए और वो अपनी आंखों से ब्लैक गॉगल्स निकालते हुए एक टक अध्या को ऊपर से नीचे तक देखने लगा। अध्या के होंठ कांप रहे थे और वो उस लड़के से अपनी नजर नहीं मिला पा रही थी। वो लड़का अध्या को देखकर अपनी सर्द आवाज में बोला, “what nonsense is this? मेरे रास्ते में क्यों आई हो तुम?” उसकी रूह कंपा देने वाली आवाज सुन, अध्या के पैर कांपने लगे। वो अपने कदम पीछे लेने लगी लेकिन उसके जहन में रैगिंग का डर आया और वो अपना सिर धीरे से ऊपर उठाई और हिम्मत करते हुए बिना कुछ सोचे समझे अपने पंजों के बल उठी और उसने उस लड़के के पतले होठों पर अपने नाजुक होठ रख दिए। उस लड़के की भौंहे तन गई। वो घूर कर अध्या को देखने लगा। अध्या के पैर कांप रहे थे, उस लड़के ने ये नोटिस किया और अचानक से उसके चेहरे पर एक तिरछी मुस्कुराहट आ गई। दूसरी ही पल अध्या उस लड़के से दूर हुई लेकिन उसी वक्त उस लड़के ने अध्या को कमर से पकड़ा और अध्या के होठों पर अपने होंठ रख दिये। अध्या की आंखें बड़ी हो गई। वो हैरानी से उस लड़के को देखने लगी, जो उसे किस कर रहा था। वहां मौजूद बाकी सब भी बहुत शॉक्ड हो गए। उन्हें लग रहा था कि अभी वो खडूस लड़का अध्या को थप्पड़ मारेगा खुद को छूने के बदले। लेकिन यहां उल्टा हो रहा था। नितारा भी जो ये सब कुछ देख रही थी, उसके चेहरे पर जलन और गुस्सा दिखने लगा। अध्या स्ट्रगल करने लगी। वो उस लड़के को खुद से दूर धक्का देने लगी, पर वो लड़का उससे दूर होने की बजाए उसे और भी गहराई से किस करने लगा। अध्या को सांस लेने में प्रॉब्लम हुई, उसने अपनी पूरी ताकत से उसे दूर किया लेकिन उस लड़के ने उसके कान में कहा, “ये जो तुमने त्रिजल राजपूत के आगे किस करने की हिम्मत दिखाई है, इसकी सजा तुम्हें अब जिंदगी भर चुकानी पड़ेगी।” ये कह, वो इंसान त्रिजल राजपूत जोकि राजपूत खानदान का इकलौता वारिस था, उसने अध्या को एक झटके से छोड़ दिया और अध्या लड़खड़ाते हुए जमीन पर गिरी। त्रिजल ने वापस मुड़कर अध्या को नहीं देखा और वो अपने तेज कदमों से कॉलेज की तरफ बढ़ गया। अध्या को अभी भी अपने कानों पर यकीन नहीं हो रहा था, उसने हकलाते हुए धीरे से कहा, “ये क्या कर दिया मैंने? और त्रिजल राजपूत अब क्या करेगा मेरे साथ? इसने ऐसा क्यों कहा कि मैं इसकी सजा जिंदगी भर चुकाऊंगी? ओह गॉड ये मुझसे क्या हो गया। मुझे ऐसा लग रहा है कि मैंने जिंदगी में सबसे बड़ी गलती त्रिजल राजपूत को किस करके कर दी।” अध्या की आंखें नम हो गई। वो तुरंत पीछे मुड़, त्रिजल को देखने लगी, जो अब तक वहां से जा चुका था। फ्लैशबैक एंड, अध्या की ये सारी बातें सुन नील हैरान हो गया और वो हैरानी से बोला, “ क्या तुमने त्रिजल राजपूत को किस किया? वो भी अपने कॉलेज टाइम में और फर्स्ट टाइम मिलते ही।” अध्या का चेहरा अभी भी लाल था, उसे बहुत शर्म आ रही थी ये सब बताते हुए, लेकिन उसे ये सब कुछ बताना पड़ा था। अध्या ने धीरे से अपना सिर हां मे हिलाया, नील चुप हो गया। कुछ देर के साइलेंस के बाद नील ने कहा, “तो इसका मतलब उस दिन के बाद से त्रिजल राजपूत ने तुम्हें परेशान करना शुरू कर दिया था?” इस पर अध्या ने अपना सिर धीरे से हां में हिलाया और बोली, “हां वो फिर जब भी मुझसे मिलता हमेशा मुझे परेशान किया करता। मुझे टीस किया करता और सबके सामने इंसल्ट किया करता था, मुझे उस कॉलेज में सबसे ज्यादा उस त्रिजल राजपूत की वजह से ही डर लगने लगा था। मुझे ऐसा लग रहा था कि मैं उस कॉलेज को छोड़कर ही भाग जाऊं लेकिन मेरे पास उस कॉलेज में पढ़ने के अलावा और कोई दूसरा ऑप्शन नहीं था, इसलिए किसी तरह मैने दिन काटने शुरू किए और फिर उसके बाद वो ट्रिप वाला हादसा। फिर तो तुम सब कुछ जानते ही हो।”
नील को अध्या के बारे में सारी बातें क्लियर हो चुकी थी। उसने फिर गहरी सांस ली और बोला, “कोई बात नहीं। अध्या तुम्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है, त्रिजल राजपूत अगर अब तुम्हारे सामने आएगा भी तो वो तुम्हें कुछ नही कर पायेगा क्योंकि पहले तुम अकेली और कमजोर थी, लेकिन अब मैं तुम्हारे साथ हूं और अगर त्रिजल राजपूत से ही नितारा की शादी हो रही है, तो उसके लिए भी हम कोई ना कोई प्लान बना लेंगे।”
इसके जवाब में अध्या बोली, “लेकिन हम क्या करेंगे नील? अगर मैं त्रिजल राजपूत के सामने भी गई तो वो कहीं फिर से मुझे परेशान करना ना शुरू कर दे और कहीं मेरी वजह से उनकी शादी टूटी तो वो इंसान शायद मुझे जिंदा ही नहीं छोड़ेगा।” नील ने कुछ सोचते हुए कहा, “राजपूत खानदान काफी बड़ा और इज्जतदार खानदान है। जब उन्हें नितारा की सच्चाई पता चल जाएगी तो वो खुद ही उससे अपना रिश्ता तोड़ देंगे, तो हमें बस इतना करना है कि नितारा और उसके मां-बाप की सच्चाई राजपूत खानदान वालों के सामने लानी है।” ये सुन, अध्या बोली, “यू आर राइट। हमें अभी सिर्फ यही करना चाहिए और अब हमें अपने प्लान पर काम शुरू कर देना चाहिए, सबसे पहले मुझे ये पता लगाना होगा कि इनकी शादी कब है?” नील ने जवाब दिया, “हां और फिर हम अपने प्लान को शुरू करेंगे।” वो दोनों भी बात कर रहे थे कि रूम का डोर नॉक हुआ और वो दोनों ना समझी में डोर की तरफ देखने लगे। कौन आया है इतनी रात को डोर पर?क्या त्रिजल राजपूत करेगा एक बार फिर से अध्या को परेशान?जानने के लिए पढ़ते रहिए बेदर्दी से प्यार ___ इतिहास गवाह है! एक पुलिस क्रिमिनल को कैद में डालता है! लेकिन क्या हो जब एक क्रिमिनल ही एक पुलिस को अपनी कैद में डाल दे तो? एक 21 साल की लड़की जिसने फर्स्ट attempt में UPSC क्लियर किया था और बनी थी एक पुलिस ऑफिसर! जिसे दिया जाता है एक ऐसा task जिसे पूरा करने में वो लड़की अपनी इज्जत तक गवा बैठती है एक ऐसे सनकी पागल इंसान के हाथों जो क्रिमिनल की दुनियां का बेताज बादशाह था!
कौन सा ऐसा टास्क दिया गया उस पुलिस ऑफिसर को?
क्या किया उस सनकी क्रिमिनल ने उस पुलिस ऑफिसर के साथ? जानने के लिए पढ़िए "My Criminal Lover"
जो मेरी लाइब्रेरी में add कर दिया है!
बाकि ये कहानी dark & deep Romance पर based होगा childhood टॉर्चर होगा… लेकिन चाइल्डहुड दीवानगी भी होगी!
एक्चुअली अभी तक मैंने बहुत सी कहानी लिखी लेकिन पहली बार मैं ऐसे चोर पुलिस पर लिख रही हूं…
Hope you will like it…. so please try…..
novel link 🖇️
https://pocketnovel.onelink.me/tSZo/30pbhflp Fm link 🖇️ https://pocketfm.onelink.me/2IE7/7wxqrrf9