अध्या अभी भी अपने अतीत की यादों में खोई हुई थी। फ्लैशबैक, अध्या,घर आते ही सीधे अपने रूम में चली गई। रूम में जाकर वो फूट-फूट कर रोने लगी और रोते हुए बोली, “आखिर क्यों? क्यों किया मेरे साथ तुम दोनों ने ऐसा? चलो नितारा ने तो कभी मुझे पसंद नहीं किया ये तो मैं मानती हूं, लेकिन नियम तुमने भी मुझसे झूठा नाटक किया। मैं तो तुम्हें पसंद करने लगी थी और कहीं ना कहीं तुम्हें चाहने भी लगी थी लेकिन तुमने मेरे भरोसे को इतनी बुरी तरह से तोड़ा की अब मैं किसी पर चाह कर भी भरोसा नहीं कर पाऊंगी। तुम दोनों ने बहुत गलत किया मेरे साथ, मैं तुम दोनों को कभी माफ नहीं करूंगी।” अध्या जोर-जोर से रो रही थी। उसे बहुत तकलीफ हो रही थी, उसे यकीन नहीं हो रहा था कि जिस नियम को वो अपना बेस्ट फ्रेंड मानती थी, उस नियम ने उसकी बहन के साथ मिलकर उसे धोखा दिया था। अध्या बहुत ज्यादा खुद को टूटा हुआ महसूस करने लगी लेकिन उसने फिर खुद को किसी तरह संभाला और अपने आंसू साफ करते हुए बोली, “नहीं अध्या! रोने से कुछ नहीं होगा। तुम्हें अब हिम्मत से काम लेना होगा और उन सभी से बदला लेना होगा जिन जिन लोगों ने तुम्हारे साथ गलत किया है और सबसे पहले मैं उस इंसान का पता लगाऊंगी और फिर मैं नितारा और नियम से बदला लूंगी।” अध्या ने ठान लिया था कि वो उन सभी से बदला लेगी जिसने उसकी जिंदगी में जहर घोलने की कोशिश की थी। अगले दिन, अध्या कॉलेज गई , वहां नियम ने उससे बात करने की कोशिश की लेकिन अध्या ने नियम को पूरी तरह इग्नोर कर दिया। ये देख, नितारा और नियम दोनों को भी कुछ समझ नहीं आया, लेकिन फिर नितारा ने नियम से कहा, “नियम तुम्हें उसके पीछे जाने की जरूरत नहीं है। जब उसे कोई नहीं पूछेगा, तो उसकी अकल ठिकाने लगेगी और वो वापस तुम्हारे पास आ जाएगी।” नियम ने भी अपना सिर हिला दिया, तो वही कृषा ने भी नोटिस किया कि अध्या कुछ बदली बदली लग रही थी। कृषा ने उससे जानना चाहा था, लेकिन अध्या ने किसी से कुछ भी नहीं बताया, अध्या को समझ नहीं आ रहा था कि वो उस अजनबी इंसान को कैसे ढूंढे? क्योंकि उसे सिर्फ इतना पता था कि उसके शोल्डर पर एक टैटू था, इसके अलावा और कुछ भी वो नहीं जानती थी। इसी तरह दिन बीत रहे थे, लेकिन अध्या को उस इंसान के बारे में कुछ भी पता नहीं चल रहा था,वो कई बार स्विमिंग एरिया में भी गई जब वहाँ boys स्विमिंग करते थे और छुप छुप कर ढूँढने की कोशिश करती कि किसी के शोल्डर पर उसे वैसा टैटू मिल जाए जो उसने अपने थोड़े बहुत होशों हवास में देखा था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। और देखते-देखते कब 15 दिन बीत गए, उसे इस बात का एहसास नहीं हुआ। एक दिन जब वो क्लास अटेंड करने के लिए क्लास में enter कर रही थी , उसी वक्त उसे अचानक से dizzy फील हुआ और वो चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़ी। सभी हड़बड़ा गए लेकिन नितारा ने अध्या की तरफ जाने की कोशिश नहीं की, तभी टीचर ने कहा, “नितारा ये तुम्हारी बहन है ना। इसे अचानक से चक्कर क्यों आ गए? तुम इसे लेकर क्लिनिक जाओ।” फिर नितारा आगे बढ़ी और उसने नियम से अध्या को उठाने को कहा। कुछ देर में वो लोग क्लीनिक में थे, और क्लीनिक में डॉक्टर ने अध्या का चेकअप किया, अध्या को होश आया और उसे पता चला कि वो टू वीक प्रेगनेंट है। ये बात सुनते ही अध्या के पैरों तले जमीन खिसक गई, वही नियम और नितारा ने भी ये बात सुनी तो वो दोनों भी शॉक्ड थे और दोनों नफरत भरी नजरों से अध्या को देखने लगे। अध्या को कहीं ना कहीं समझ आ गया था कि ये उस ट्रिप वाली रात का ही नतीजा था। वो खुद को बहुत बेसहारा महसूस करने लगी। नितारा ने उस पर गुस्सा दिखाते हुए कहा, “ अध्या दी मुझे आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी। आपने ये क्या कर लिया? और आप किसके बच्चे की मां बन गई? आखिर आपने किसके साथ अपना मुंह काला करवाया? मुझे तो आपको अपनी बहन कहने में भी शर्म आ रही है, मॉम डैड सुनेंगे तो वो क्या सोचेंगे आपके बारे में? मुझे तो उनसे बताने में भी शर्म आ रही है, चलो नियम अब हमें ऐसे बेशर्म लोगों के साथ एक भी मिनट नहीं रुकना चाहिए।” ये कह, नितारा नियम को वहां से लेकर जाने लगी। नियम भी जाते हुए अध्या से गुस्से में बोला, “अध्या मैने तुम्हें अपना बेस्ट फ्रेंड माना था, मुझे नहीं पता था कि तुम इतनी घटिया लड़की निकलोगी। आई हेट यू।” ये कह, वो भी वहां से चला गया। अध्या पूरी तरह टूट गई, उसकी जिंदगी पूरी तरह उजड़ गई। उसे ऐसा महसूस हुआ कि अब वो चाह कर भी कुछ ठीक नहीं कर पाएगी। वो किसी तरह घर पहुंची, लेकिन वहां पहुंचते ही उसके गालों पर जोरदार थप्पड़ लगा और अध्या सीधे जमीन पर जा गिरी। नीति उसके बालों को कसकर पकड़ते हुए बोली, “बेशर्म लड़की बच्चलन कहीं की। आखिर किस मनहूस के साथ मुँह काला किया है तूने?? हमारी तो नाक ही कटवा दी तूने, हमारी इज्जत को मिट्टी में मिला दिया। बता कौन है इस गंदे खून का बाप बोल...बोल। एक तो पहले ही तू हमारे ऊपर बोझ थी और ऊपर से अब तेरा ये मनहूस बच्चा भी हमारे सीन पर मूंग दलने आ गया। आखिर किसके साथ मुंह काला करवा कर आई है। जवाब दे।” ये कह नीति ने एक और जोरदार थप्पड़ अध्या के चेहरे पर मारा। अध्या के होठों से खून निकलने लगा, उसके मुंह से दर्द भरी चीख निकल गई। उसने एक नजर अपने मामा की तरफ देखा। जो सिर्फ एक ऑडियंस की तरह ये सब कुछ देख रहे थे और फिर उसकी नजर अपनी बहन पर गई, जिसके चेहरे पर शातिर मुस्कुराहट थी। अध्या इस वक्त कुछ भी सुनने समझने की कंडीशन में नहीं थी, उसने किसी तरह खुद को संभाला और खड़ी हुई। उसने अपने आंसुओं को साफ किया और धीरे से बोली, “मामी मुझे नहीं पता ये सब कैसे क्यों हो गया? और मुझे ये भी नहीं पता कि आखिर मेरे इस बच्चे का बाप कौन है? ये सुन, नितारा इतराते हुए बोली, “ओह माय गॉड! इसका मतलब आप किसी अनजान के साथ सो कर आई है और उसके बच्चे की मां भी बन गई, दी! आप तो बहुत चालाक निकली, कहीं call girl तो नहीं बन गईं?? वहीं तो इतनी जगह मुँह मारती हैं कि उन्हे अपने बच्चे के बाप का पता ही नहीं होता। मॉम, मुझे तो इसके साथ अब इस एक घर में रहने में भी शर्म आ रही है। मॉम प्लीज आप मुझे इस घर से कहीं और भेज दीजिए क्योंकि सब मुझे गलत नजरों से देखेंगे, सिर्फ और सिर्फ दी की वजह से इसलिए मैं यहां नहीं रह पाऊंगी। प्लीज मुझे कहीं और भेज दीजिए। जिस घर में अध्या दी रहेंगी उस घर में मैं तो एक दिन भी सरवाइव नहीं कर पाऊंगी।” ये सुन, अध्या की आंखों से आंसू निकल गए। उसे पता था कि नितारा ये सब कुछ जानबूझकर कह रही थी, नीति गुस्से से बोली, “नितारा बेटा ये तुम्हारा घर है, तुम अपने घर को छोड़ कर कहीं नहीं जाओगी क्योंकि अगर किसी को जाना होगा तो वो है ये लड़की। ये करमजली इस घर को छोड़कर जाएगी। अब इसका इस घर में कोई काम नहीं है, तू निकल जा यहां से और कभी हमारी जिंदगी में लौट कर मत आना।”पता नहीं कहाँ कहाँ मुंह मार कर आई होगी.. इसे तो मैं एक पल भी इस घर में नहीं रहने दूँगी। ये कह, उन्होंने अध्या के हाथ को पकड़ा और उसे खींचते हुए घर से बाहर कर दिया। अध्या लड़खड़ाते हुए सीधे जमीन पर गिरी और उसके पैरों में भी स्क्रैचेज आ गए, वो फिर रोते हुए नीति राकेश और नितारा को देखने लगी। जो इस वक्त उसे किसी गंदगी की तरह देख रहे थे। लेकिन उन्होंने उसके मुंह पर दरवाजा बंद कर दिया और इसी के साथ अध्या अपने अतीत से बाहर निकल आईं। फ्लैशबैक end,अध्या की आंखों से आसूं बह रहे थे। नील ने उसे टिशु देते हुए कहा, “ मुझे समझ नहीं आता जब तुम्हें अपने अतीत से इतनी तकलीफ होती है तो तुम अपने अतीत के बारे में सोचती ही क्यों हो? देखो तुम आज भी उसी तरह अपना हाल कर लेती हो जैसे 3 साल पहले कर लेती थी। तुम हिम्मत वाली बन चुकी हो तुम्हें ऐसे कमजोर नहीं पड़ना चाहिए। प्लीज अध्या खुद को टूटने मत दो, अभी तो तुम्हारी ये लड़ाई शुरू हुई है, अभी तुम्हें उन सभी से लड़ना है। ये सुन, अध्या ने अपने आंसुओं को साफ किया और गहरी सांस लेकर बोली, “मैं कमजोर नहीं पड़ती। लेकिन मैं जब-जब अतीत के बारे में सोचती हूं, तो मुझे तकलीफ होती है, कि अतीत में मैंने जिन-जिन लोगों पर भरोसा किया उन लोगों ने मुझे तकलीफ के सिवा कुछ नहीं दिया। मुझे नफरत होती है उन लोगों से और मैं उन सब से बदला लेने के लिए ही वापस आई हूं और सबसे बड़ा दोषी तो वो इंसान है, जिसने उस रात मेरे साथ वो सब किया था और उससे भी बड़ा दोषी वो इंसान है जिसने मेरे साथ ये साजिश रची थी और मुझे उस इंसान के कमरे में भेजा था। मैं उन दोनों को कभी माफ नहीं करूंगी।”
नील ने भी उसके कंधे पर हाथ रखा और धीरे से बोला, “अध्या इन सब में मैं तुम्हारे साथ हूं। अब तुम खुद को तकलीफ मत दो और तुम फालतू की बातें मत सोचो।” अध्या ने सिर हिलाया। तो फिर नील ने कहा, “और हां मुझे पता चल गया है कि वो राजपूत खानदान कौन है?” ये सुन, अध्या तुरंत बोली, “अच्छा! बताओ मुझे कौन है वो? मैं देखती हूं कि नितारा कैसे अपनी जिंदगी में खुश रहती है। उसने सालों पहले मेरी खुशियां बर्बाद की है, उसे मैं खुश रहने तो नहीं दूंगी।” ये कह, अध्या नील के साथ सोफे पर आई और नील ने लैपटॉप अध्या के आगे किया, जिसमें राजपूत खानदान के बारे में डिटेल थी। अध्या गौर से उन सभी के बारे में पढ़ने लगी लेकिन जैसे ही उसने उस शख्स के बारे में पढ़ा तो शॉक्ड हो गई। नील उसके शॉक्ड एक्सप्रेशन को देखकर कुछ समझ नहीं पाया और वो ना समझी में बोला, “अध्या व्हाट हैपेंड? व्हाई आर यू शॉक्ड? ऐसा क्या पढ़ लिया तुमने कि तुम इतना ज्यादा सरप्राइज्ड हो?” इस पर अध्या ने तुरंत अपना सिर हिलाते हुए कहा, “नील कहीं ये वही राजपूत खानदान तो नहीं है। शायद मैं इन्हें जानती हूं।” ये सुन, नील कन्फ्यूजन से बोला, “क्या तुम सच में इन्हें जानती हो? और तुमने मुझसे आज तक इस बारे में क्यों नहीं बताया? मैंने कभी तुम्हारे मुंह से इनका जिक्र नहीं सुना, तुम इन्हें कैसे जानती हो?”
इस पर अध्या के दिमाग में 3 साल पहले की कुछ यादें चलने लगी, जो यादें उसके कॉलेज से जुड़ी थी। अध्या ने नील की तरफ देखा और जल्दी से बोली, “एक्चुअली नील मैने तुमसे इस बारे में नहीं बताया था क्योंकि ये मुझे कोई इंपॉर्टेंट बात नहीं लगी थी। लेकिन जब मैं कॉलेज में थी, तो उस वक्त कॉलेज का एक पॉपुलर लड़का हुआ करता था, जिसका नाम त्रिजल राजपूत था और उसके साथ मेरी लड़ाई भी हुई थी और अगर ये वही त्रिजल राजपूत हुआ जिसके साथ नितारा की शादी होनी है।” अध्या परेशान हो गई। उसकी ये बात सुन, नील हैरान होते हुए बोला“क्या? क्या राजपूत खानदान के सबसे बड़े बेटे त्रिजल राजपूत के साथ तुम कॉलेज में पढ़ती थी और तुम दोनों के बीच किस तरह की लड़ाई हुई थी? अध्या तुम मुझे डिटेल में बताओ।” ये सुन, अब अध्या के चेहरे पर थोड़ी शर्म आ गई। उसका चेहरा हल्का लाल हो गया, उसे समझ नहीं आ रहा था कि वो आखिर नील को ये बात कैसे बताएं? वो थोड़ी हिचकिचाहट के साथ बोली, “एक्चुअली नील ये कहानी बहुत लंबी है। ये तब की बात है जब मैं पहले दिन कॉलेज गई थी, उस वक्त मेरा त्रिजल राजपूत के साथ लड़ाई हो गई थी।”
नील गहरी सांस लेकर बोला, “तो मुझे बताओ कि आखिर किस तरह का सीन क्रिएट हुआ था? और अगर तुम पहले से ही त्रिजल राजपूत को जानती हो तो ये तो हमारे लिए ही अच्छा होगा। वो तुमसे आसानी से इंटरेक्ट हो पाएगा और तुम नितारा की सच्चाई उसे आसानी से बता सकती हो।” इस पर अध्या अपना सिर ना में हिलाते हुए बोली, “नहीं तुम्हें जैसी ये चीज सीधी लग रही है वैसा कुछ भी नहीं है। बल्कि अगर त्रिजल राजपूत के साथ नितारा की शादी हो रही है तब तो मुझे बहुत प्रॉब्लम आएगी उनकी शादी तुड़वाने में और अब तो मुझे ऐसा लग रहा है कि मुझे मेरी जमीन भी वापस नहीं मिल पाएगी। ये सुन, नील बोला, “देखो तुम ऐसे हार नहीं मान सकती। ये त्रिजल राजपूत कहीं का तीस मार खान नहीं है। जिससे तुम इतना डर रही हो और जब तक मुझे तुम अपने अतीत के बारे में नहीं बताओगी, त्रिजल राजपूत से जुड़ी बातें मुझसे नहीं शेयर करोगी तो मैं इसमें तुम्हारी कोई हेल्प नहीं कर पाऊंगा और जहां तक अभी मैने त्रिजल राजपूत के बारे में इंटरनेट पर सर्च किया है, वो बहुत ही लो प्रोफाइल रहता है। यहां तक की उसकी फोटो भी मुझे इंटरनेट पर नहीं दिखी, इसलिए तुम जो बताओगी मुझे उसके बारे में वही मुझे पता चल पाएगा। इसके अलावा मैं त्रिजल राजपूत के बारे में अभी कुछ नहीं जानता।” अध्या फिर खामोश हो गई, उसके दिमाग में अपने अतीत से जुड़ी बातें एक बार फिर से चलने लगी और अचानक कॉलेज के पहले दिन का सीन उसे याद आने लगा। आखिर कौन है त्रिजल राजपूत?क्यों डर रही है अध्या त्रिजल से इतना?क्या है 3 साल पहले का राज?जानने के लिए पढ़ते रहिए ‘बेदर्दी से प्यार’
____
और भी बाकि new updates के लिए कैरेक्टर्स के फोटो वीडियो के लिए, सेकंड चैप्टर के poll viagra के लिए आप सब मेरे whats app channel पर join हो सकते हैं!! यहां मैं एक्साइटिंग न्यूज़ and updates देती रहती हूं जिससे आपको आगे पढ़ने में हेल्प मिलेगी!
Follow the Yours Sunshine ✍️ channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaAK5nnFHWq7vjY5cS1D _____ इतिहास गवाह है! एक पुलिस क्रिमिनल को कैद में डालता है! लेकिन क्या हो जब एक क्रिमिनल ही एक पुलिस को अपनी कैद में डाल दे तो? एक 21 साल की लड़की जिसने फर्स्ट attempt में UPSC क्लियर किया था और बनी थी एक पुलिस ऑफिसर! जिसे दिया जाता है एक ऐसा task जिसे पूरा करने में वो लड़की अपनी इज्जत तक गवा बैठती है एक ऐसे सनकी पागल इंसान के हाथों जो क्रिमिनल की दुनियां का बेताज बादशाह था!
कौन सा ऐसा टास्क दिया गया उस पुलिस ऑफिसर को?
क्या किया उस सनकी क्रिमिनल ने उस पुलिस ऑफिसर के साथ? जानने के लिए पढ़िए "My Criminal Lover"
जो मेरी लाइब्रेरी में add कर दिया है!
बाकि ये कहानी dark & deep Romance पर based होगा childhood टॉर्चर होगा… लेकिन चाइल्डहुड दीवानगी भी होगी!
एक्चुअली अभी तक मैंने बहुत सी कहानी लिखी लेकिन पहली बार मैं ऐसे चोर पुलिस पर लिख रही हूं…
Hope you will like it…. so please try…..
novel link 🖇️
https://pocketnovel.onelink.me/tSZo/30pbhflp Fm link 🖇️ https://pocketfm.onelink.me/2IE7/7wxqrrf9