Chapter 2 / 923

Bedardi Se Pyaar|बेदर्दी से प्यार|author- Sunshine Queen

Chapter 2

Bedardi Se Pyaar|बेदर्दी से प्यार|author- Sunshine Queen ·Siya soni

अपने मामी मामा के घर से लौटने के बाद अध्या सीधे टैक्सी से होटल के लिए निकल गई।कुछ देर में वो hotel पहुंची तो अध्या टैक्सी से बाहर निकली। उसने टैक्सी वाले को पैसे दिए और होटल के अंदर जाने लगी। वो अभी लॉबी में पहुंची थी कि उसका फोन रिंग हुआ। अध्या ने फोन देखा, तो उसके चेहरे पर हल्की स्माइल आ गई। उसने कॉल पिक किया। लेकिन उधर से किसी बच्चे के रोने की आवाज आई। अध्या ये सुन, तुरंत बोली, “हेलो बेटा क्या हुआ आपको? आप रो क्यों रही हो?आर यू ऑल राइट?” इसके जवाब में किसी ने कहा, “अध्या तुम कहां हो? पंछी चुप नहीं हो रही है, इसे हम चुप कराते कराते थक गए, पर ये चुप नहीं हुई और तुम्हें बुलाए जा रही है।” ये सुन, अध्या ने तुरंत कहा, “ तुम उसे संभालो। मैं बस होटल के लॉबी में हूं, मैं तुरंत आ रही हूं।” अध्या ने तुरंत कॉल कट कर दिया और लिफ्ट की तरह बढ़ गई। कुछ ही देर में वो अपने रूम के सामने थी और उसे अंदर से रोने की जोर-जोर से आवाज बाहर तक सुनाई दे रही थी। अध्या तुरंत अंदर गई, उसने देखा कि बेड पर एक लगभग तीन साल की छोटी सी बच्ची इधर से उधर कसमसाते हुए रोए जा रही थी। उस बच्ची ने अपने चेहरे को अपने हाथ से ढक रखा था, उसे रोते देख, अध्या का दिल पसीज गया। वो तुरंत बेड की तरफ बढ़ते हुए बोली, “पंछी! मेरा बच्चा। आप रो क्यों रही हो? मम्मा आ गई देखो।” पंछी ने अध्या की आवाज सुनी तो उसने सुबकते हुए अपने हाथ को अपने चेहरे से हटाया और टुकुर-टुकुर अध्या को देखने लगी। उसकी सिल्वर आइस को अध्या ने देखा ,,तो उसे अजीब सा एहसास हुआ। वो जब-जब पंछी की सिल्वर आंखों को देखती थी तो उसके जहन में कुछ धुंधली यादें ताजा हो जाती। अध्या ने अपने आप को संभाला और उसने तुरंत पंछी को अपनी गोद में उठा लिया। cute सी पंछी अध्या के सीने से लग गई और सुबकते हुए बोली, “मम्मा आप कहां लह गए थे? आई वास मिसिंग यू! आप मुझे छोल कल मत जाया कलो, आपके बिना पंछी को अच्छा नहीं लगता।” अपनी बेटी की ऐसी बात सुन, अध्या उसे प्यार से दुलारते हुए बोली, “ मम्मा को माफ कर दो। मम्मा अब से ऐसा नहीं करेगी, पर उनको कुछ इंपॉर्टेंट काम था, इसीलिए वो आपको यहां नील अंकल के साथ छोड़ कर गई थी, पर आपने तो नील अंकल को भी बहुत परेशान कर दिया। वैसे नील अंकल कहां है?”अध्या ने रूम में चारों तरफ देखा। नील वहां नहीं था, जोकि उसका दोस्त था। पंछी इसका जवाब देती की रूम में एक लंबा चौड़ा यंग पर्सनालिटी वाला इंसान आया और मुस्कुराते हुए बोला, “इसमें परेशानी वाली कोई बात नहीं है।मेरी पांडा मुझे तंग नहीं करती, राइट पांडा? वो शख्स जो नील कुकरेजा था, उसने पंछी को प्यार से देखा। नील की ये बात सुन, अध्या के चेहरे पर एक स्माइल आ गई। वो नील की तरफ देखते हुए बोली, “नील थैंक यू सो मच। पता नहीं तुम नहीं होते तो मैं कैसे ये सब कुछ हैंडल कर पाती, सच में तुम मेरे लिए गॉड गिफ्ट हो।” ये सुन कर नील मुस्कुराते हुए बोला, “क्या बात है लगता है आज मेरा लकी day है। जो मुझे मिस अध्या साहनी से ऐसी तारीफ सुनने को मिल रही है।” अध्या मुस्कुराने लगी। तो पंछी ने नील से कहा, “अंकल आप मेले लिए चॉकलेट शेक लेकल आए या नहीं?” ये सुन, नील तुरंत बोला “ अरे हां मैं वही तो लाने गया था। ये लो आपका चॉकलेट शेक।” ये कह, नील ने चॉकलेट शेक पंछी के हाथ में दे दिया। पंछी चॉकलेट शेक को पाकर खिलखिला कर हंसने लगी, जिसे देख, अध्या भी मुस्कुरा दी। पंछी अब चॉकलेट शेक पी रही थी। अध्या अपनी जगह से उठकर नील के पास गई। नील ने अध्या को देखकर उससे सवाल किया, “अध्या वहां सब कैसा गया? क्या तुम्हें वो जमीन वापस मिल गई?” अध्या ने गुस्से से कहा, “वो सब के सब आज भी उसी तरह लालची है जैसे सालों पहले थे। उन लोगों ने जमीन देने से मना कर दिया।” ये सुन, नील ने कहा, “अध्या तुम्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। मैं अपने सोर्स से कुछ करवाता हूं।” इस पर अध्या मना करते हुए बोली, “नहीं तुम इन सब में मेरी कोई हेल्प नहीं करोगे। ये लड़ाई मेरी है और इसे मैं खुद अकेले लडूंगी। ऑलरेडी बहुत कर्ज है मेरा तुम पर।” ये सुन, नील नाराजगी से बोला, “अध्या तुम बार-बार यही क्यों कहती रहती हो? तुम्हें पता है ना कि तुम मेरी एक ऐसी दोस्त हो जिसके लिए मैं हर वो काम कर सकता हूं जिससे तुम खुश रहो और पंछी खुश रहे, रही बात उस जमीन की तो वो जमीन तुम्हारी मां की है। जिसे वापस पाने में मैं तुम्हारी हेल्प करना चाहता हूं,,, क्योंकि जहां तक तुमने मुझे उनके बारे में बताया है वो सभी बहुत शातिर हैं।इतनी आसानी से तुम्हें जमीन नहीं देंगे।” अध्या ने कुछ सोचा। उसके दिमाग में एक आइडिया आया। वो झट से नील से बोली, “नील हम एक काम कर सकते हैं, मैंने नितारा के मुंह से सुना कि उसकी शादी यहां के सबसे बड़े राजपूत खानदान में हो रही है। मेरे पास नितारा के अतीत से जुड़े कई ऐसे गंदे राज हैं, जिन्हें नितारा ने जरूर राजपूत खानदान से छुपाया होगा, तो अगर मैं नितारा की शादी उस राजपूत खानदान से होने ही ना दूं,,, इससे मेरा बदला भी उन सब से पूरा होगा और मैं अपनी जमीन भी वापस ले लूंगी।” ये सुन, नील हैरानी से बोला, “अध्या क्या तुम श्योर हो इसके लिए? क्योंकि तुम्हें पता है, ये सब बहुत चालाक हैं, इतनी आसानी से तो ये इतने बड़े खानदान से अपना रिश्ता नहीं टूटने देंगे।” इसके जवाब में अध्या बोली, “अगर वो सेर है तो मैं उनसे अब सवा सेर हूं। मुझे अच्छे से पता है कि नितारा के उन सभी राजो को किस तरह राजपूत खानदान के सामने लाना है और अब मेरे पास यही एक रास्ता बचा है, उन सबसे बदला लेने का और अपनी मां की जमीन वापस लेने का। ये सब बहुत उछल रहे हैं राजपूत खानदान में रिश्ता होने से। इन्हें अर्श से फर्श पर ना लाकर पटक दिया तो मेरा नाम भी अध्या साहनी नहीं।” अध्या को कॉन्फिडेंट होते देख, नील ने भी गहरी सांस लेकर कहा, “ऑलराइट! इसमें मैं तुम्हारा पूरा साथ दूंगा। तुम्हें कहीं भी मेरी जरूरत हो तो तुम बेझिझक मेरे पास आ सकती हो।”

इस पर अध्या ने भी मुस्कुराते हुए कहा, “मैं जानती हूं कि तुम मेरा हर कदम पर साथ दोगे क्योंकि तुमने तब मेरा साथ दिया था, जब कोई मेरे साथ नहीं था और ये चीज में कभी नहीं भूल सकती।” नील मुस्कुराया और मजाकिया लहजे से बोला, “अगर तुम इन सब का एहसान चुकाना चाहती हो तो मुझे पंछी के डैड होने का मौका दे दो।” ये सुनकर अध्या कुछ शॉक्ड हुई, लेकिन दूसरे पल वो हंसते हुए बोली, “नील तुम भी ना बहुत मजाक करते हो। अब चलो हमें ये पता लगाना है कि आखिर वो राजपूत खानदान है कौन? जिनके बेटे के साथ नितारा की शादी हो रही है।” नील जिसके मन में अध्या के लिए फीलिंग थी लेकिन वो हमेशा उस बात को मजाक में बोल देता था और अध्या भी हमेशा उस बात को मजाक में ले लिया करती थी। नील ने फिर फिर कुछ एक्सप्रेस नहीं होने दिया और बोला, “अगर वो मुंबई का सबसे रईस राजपूत खानदान है तो उसके बारे में आसानी से पता चल जाएगा, क्योंकि तुम जानती हो कि ये मेरे बाएं हाथ का खेल है।” इस पर अध्या हंसते हुए बोली, “ हां हां मुझे पता है कि नील खुराना खुद मुंबई का इतना बड़ा इंडस्ट्रियलिस्ट है। जो सब कुछ आसानी से ही पता लगा लेगा।” इसके बाद नील ने अपना लैपटॉप ऑन किया और वो सोफे पर बैठ गया। अध्या पंछी के पास गई। तो पंछी ने अब तक चॉकलेट शेक पी लिया था, लेकिन उसने अपने छोटे से मुंह के चारों तरफ चॉकलेट लगा लिया था। जिसमें वो बहुत cute लग रही थी। उसे देख, अध्या मुस्कुराने लगी और टिशु से उसके मुंह को साफ करते हुए बोली, “बेटा आपको मैंने सिखाया था ना कि इसे कैसे खाना है। फिर अपने मुंह पर कैसे लगा लिया?” इस पर पंछी पाउट करते हुए बोली, “मम्मा मैं चॉकलेट देखकर बहुत एक्साइटेड हो जाती हूं इसलिए मैने फास्ट फास्ट खा कर फिनिश कर दिया”

अध्या ने एक नजर विंडो की तरफ देखा तो अब तक रात हो गई थी। फिर अध्या ने पंछी से कहा, “बेटा आप अब सो जाओ।” ये कह अध्या उसे ब्लैंकेट से कवर करने लगी। तो पंछी ने कुछ सोचते हुए प्यार से कहा, “मम्मा हम यहां कब तक रहेंगे? क्या हम वापस अपने घर नहीं जाएंगे?” ये सुन, अध्या कुछ सेकेंड के लिए चुप हो गई और मन में सोचने लगी, “जब तक मुझे मेरी जमीन वापस नहीं मिल जाती, तब तक मैं वापस नहीं जाऊंगी।” आध्या ने फिर पंछी से प्यार से कहा, “बेटा हम जब यहां आ रहे थे, तो मैंने आपको बताया था ना कि मम्मा को वहां इंपॉर्टेंट काम है और मम्मा को वहां कई दिन भी लग सकते हैं। फिर अभी तो हमें आए एक ही दिन हुआ हैं, तो आप इतनी जल्दी जाने की बात क्यों कर रहे हो?” इस पर पंछी उदासी से बोली,“मम्मा आई डॉन्ट लाइक टु सटे इन होटेल, औल मुझे बाहल खेलने भी जाना है, पल यहां कोई मुझे बाहल लेकल नहीं जाता इसलिए मुझे अपने घल वापस जाना था।” ये सुन अध्या चुप हो गई। उसे पता था कि पंछी को बाहर खेलने की आदत थी और वो ज्यादा वक्त तक एक ही रूम में नहीं रह सकती थी, इसलिए अध्या ने कुछ सोचा और नील की तरफ देखते हुए बोली, “नील क्या हम यहां अपार्टमेंट ले सकते हैं?” ये सुन, नील बोला, “why not? तुम बताओ तुम्हें कैसा अपार्टमेंट चाहिए? मैं आज ही तुम्हारे लिए खरीदता हूं।” ये सुन, अध्या मुंह बनाते हुए बोली, “नील मैं तुम्हें खरीदने की बात नहीं कर रही हूं, मैं उसे खुद के पैसों पर लेने की बात कर रही हूं। हालांकि मेरे फैशन डिजाइनिंग में इतने पैसे मुझे अभी नहीं मिलते लेकिन 2 साल के करियर में मैने इतना तो कमा लिया है, कि मैं अपनी पंछी के लिए एक अपार्टमेंट ले सकती हूं जहां मेरी पंछी फ्रेंड्स बनाकर सबके साथ खेल सकती है। फिर उसे इस होटल रूम में बंद होकर नहीं रहना पड़ेगा।” अध्या ने प्यार से पंछी के सिर को सहलाया। नील ये सुन फिर बोला, “ओके बाबा, मैं समझ गया कि तुम एक सेल्फ डिपेंडेंट लड़की हो और तुम्हें मुझसे कोई हेल्प नहीं चाहिए। वेल मैं अपार्टमेंट के बारे में पता करता हूं, हम कल ही वहां शिफ्ट हो जायेंगे।” ये सुन, पंछी खुशी से बोली, “yepi ! नील अंकल is the best! अब हम अपने new home में जाएंगे।” पंछी को इतना खुश देख, अध्या के चेहरे पर भी खुशी झलकने लगी। वो पंछी को एक टक देखने लगी, पंछी उसके जीने का सहारा बन चुकी थी, लेकिन सालों पहले जब पंछी उसके पेट में आई थी। तब उस वक्त उसे ऐसा लग रहा था कि जैसे वो अब मर जाएगी। पंछी को देखते हुए एक बार फिर से अध्या अपने 3 साल पुराने अतीत में चली गई। फ्लैशबैक __ उस भयानक रात के बाद जब अध्या उस होटल रूम से बाहर निकली, तब वो जल्दबाजी में वहां से बाहर की तरफ जा रही थी, लेकिन उसे रास्ते में ही एक कमरे से किसी के हंसने की आवाज सुनाई दी। वो आवाज काफी जानी पहचानी थी, जिसे सुनकर अध्या के कदम अपने आप ही उस रूम की तरफ बढ़ गए। वो जब उस रूम के पास पहुंची तो उसने दूर से ही उन दो इंसानो को बेड पर एक दूसरे के साथ देखा, वो एक दूसरे में इतना खोए हुए थे कि उन्हे होश ही नहीं था कि रूम का दरवाजा थोड़ा खुला हुआ है और उसी में से अध्या को उनके हंसने और एक दूसरे को किस करने की आवाज़ें आ रही थीं। उन्हें देखकर अध्या के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसे यकीन नहीं हो रहा था कि वो अपनी आंखों से अपनी बहन नितारा और अपने बेस्ट फ्रेंड नियम को देख रही थी। वो बेस्ट फ्रेंड जिस पर वो आंख बंद करके भरोसा करती थी और वो उससे प्यार भी करने लगी थी, लेकिन इस तरह उन दोनों को एक दूसरे की बाहों में देख अध्या की आंखें फटी की फटी रह गई। तभी उसके कानों में नितारा की आवाज गई, “नियम बेबी तुम आखिर कब तक मेरी बदसूरत बहन के साथ ये झूठी फ्रेंडशिप का दिखावा करोगे? तुम उसके मुंह पर मना क्यों नहीं कर देते कि तुम उससे कोई दोस्ती नहीं रखना चाहते? और तुम सिर्फ मुझसे प्यार करते हो।” इसके जवाब में नियम उसके बालों के साथ खेलते हुए बोला, “ नितारा तुम्हे पता है ना कि मैं उसके साथ सिर्फ अपने फायदे के लिए जुड़ा हूं। उसका mind बहुत sharp है और मैं उससे अपने कॉलेज के सारे काम करवा लेता हूं। वो बेवकूफ मेरे सारे काम कर भी देती है, इसलिए जबमैं अपने कॉलेज के लास्ट ईयर में जाऊंगा, तब उससे अपनी ये झूठी दोस्ती तोड़ दूंगा और फिर हम दोनों एक हो जाएंगे, लेकिन जब तक हम कॉलेज में हैं। तब तक मुझे उससे ये झूठी दोस्ती का नाटक करना पड़ेगा।” नितारा शातिराना मुस्कान के साथ बोली, “बेबी हम दोनों को एक दूसरे से कोई अलग नहीं करेगा। हम साथ रहेंगे उस अध्या को हम अपनें आस पास भी नहीं आने देंगे। पता नहीं ख़ुद को कौन सी हूर की परी समझती है।” इसके जवाब में नियम हंसने लगा और हंसते हुए बोला, “बेबी वो परी नही बल्कि बदसूरत परी है।” नितारा भी जोर-जोर से हंसने लगी। उन दोनों की ये बातें सुन, अध्या को अपने कानों पर यकीन नहीं हुआ। उसके कदम लड़खड़ा गए और उसकी आंखों से आंसू एक बार फिर लुढ़क कर गाल पर आ गए। उसने उन दोनों से अपना मुंह फेर लिया और होटल रूम से बाहर निकल गई। वो वापस ट्रिप पर उस दिन नहीं गई , वो वहां से सीधे अपने मामा मामी के घर साहनी विला लौट आई । आखिर क्यों किया नितारा और नियम अध्या के साथ ऐसा?कौन है उस साजिश के पीछे?किसने किया अध्या के साथ ऐसा खिलवाड़?जानने के लिए पढ़िए “बेदर्दी से प्यार”

___

___

He - तुम यहां क्या कर रही हो? क्या तुम्हें दिखाई नहीं दे रहा? मैं change कर रहा हूं go!

She (17 years old) - आप change कर रहे है तभी तो यहां आई हूं! आपको ऐसे देखने में अच्छा लगता है!

He - are you crazy? तुम मेरी छोटी बहन की तरह हो!.

She - छोटी बहन की तरह हूं ना कि छोटी बहन हूं! So I can see you like this and touch you also…

क्यों कर रही है वो 17 साल की लड़की ऐसी हरकते?

क्या है उसका पागलपन? जानने के लिए पढ़िए मेरी new dark novel (Her Secret Desire) on pocket novel नीचे लिंक है!

https://pocketnovel.onelink.me/tSZo/h9oicohm बाकि मेरी लाइब्रेरी में भी ये novel Her Secret Desire के name से add हो गई है आप सब पढ़ सकते हैं! या फिर मेरे whatsapp चैनल पर भी आपको इसका लिंक मिल जाएगा! Join my WhatsApp channel Follow the Yours Sunshine ✍️ channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaAK5nnFHWq7vjY5cS1D और भी बाकि new updates के लिए कैरेक्टर्स के फोटो वीडियो के लिए, सेकंड चैप्टर के poll viagra के लिए आप सब मेरे whats app channel पर join हो सकते हैं!! यहां मैं एक्साइटिंग न्यूज़ and updates देती रहती हूं जिससे आपको आगे पढ़ने में हेल्प मिलेगी!

Follow the Yours Sunshine ✍️ channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaAK5nnFHWq7vjY5cS1D ____ इतिहास गवाह है! एक पुलिस क्रिमिनल को कैद में डालता है! लेकिन क्या हो जब एक क्रिमिनल ही एक पुलिस को अपनी कैद में डाल दे तो? एक 21 साल की लड़की जिसने फर्स्ट attempt में UPSC क्लियर किया था और बनी थी एक पुलिस ऑफिसर! जिसे दिया जाता है एक ऐसा task जिसे पूरा करने में वो लड़की अपनी इज्जत तक गवा बैठती है एक ऐसे सनकी पागल इंसान के हाथों जो क्रिमिनल की दुनियां का बेताज बादशाह था!

कौन सा ऐसा टास्क दिया गया उस पुलिस ऑफिसर को?

क्या किया उस सनकी क्रिमिनल ने उस पुलिस ऑफिसर के साथ? जानने के लिए पढ़िए "My Criminal Lover"

जो मेरी लाइब्रेरी में add कर दिया है!

बाकि ये कहानी dark & deep Romance पर based होगा childhood टॉर्चर होगा… लेकिन चाइल्डहुड दीवानगी भी होगी!

एक्चुअली अभी तक मैंने बहुत सी कहानी लिखी लेकिन पहली बार मैं ऐसे चोर पुलिस पर लिख रही हूं…

Hope you will like it…. so please try…..

novel link 🖇️

https://pocketnovel.onelink.me/tSZo/30pbhflp Fm link 🖇️ https://pocketfm.onelink.me/2IE7/7wxqrrf9

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels