Chapter 1 / 923

Bedardi Se Pyaar|बेदर्दी से प्यार|author- Sunshine Queen

Chapter 1

Bedardi Se Pyaar|बेदर्दी से प्यार|author- Sunshine Queen ·Siya soni

मुंबई शहर,साहनी विला में सुबह का वक्त, एक विला को दुल्हन की तरह सजाया गया है। चारों तरफ शायद शादी की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही थी। उस विला के गेट के बाहर एक कैब आकर रूकी। जिसमें से एक लड़की दनदनाती हुई बाहर निकली और अपने तेज कदमों से अंदर की तरफ बढ़ गई। आस पास मौजूद लोग उस लड़की को हैरानी से देख रहे थे। वो लड़की जो दिखने में काफी खूबसूरत थी! लेकिन चेहरा गुस्से से तमतमाया हुआ था। वो अंदर की तरफ गई और हॉल में मौजूद एक आदमी औरत और एक लड़की को देख, गुस्से में चिल्लाई, “बंद करो ये शादी की तैयारियाँ... कोई शादी नहीं होगी। ” वहां मौजूद वो आदमी औरत और लड़की के साथ साथ बाकी के लोग भी हैरानी से गेट की तरफ देखने लगे। वहां खड़ी उस लड़की को देख उन तीनों के चेहरे के रंग उड़ गए। वो लड़की गुस्से से आगे बोली, “शर्म नहीं आती?? आप सब ऐसा सोच भी कैसे सकते हैं कि मेरी मां के पैसों पर आप अपनी बेटी की इतनी धूमधाम से शादी करेंगे?” ये सुन, उस आदमी और औरत एक पल को सकपका गए, उन्हे ऐसा कुछ होने की जरा भी उम्मीद नहीं थी। लेकिन वो औरत उस लड़की पर गुस्से से चिल्लाई, “करम जली! तेरी हिम्मत कैसे हुई मेरे घर में अपने गंदे कदम रखने की?” वो लड़की भी उसी लहजे से बोली, “और आप सब की हिम्मत कैसे हुई, मेरी मां की इकलौती जमीन को गिरवी रखकर अपनी बेटी की शादी करने की?” ये कह, वो लड़की उस आदमी की तरफ घूरते हुए बोली, “और मामा जी! क्या आपके दिल में अपनी मरी हुई बहन के लिए जरा भी इंसानियत नहीं बची? आप उनकी इकलौती जमीन को भी नहीं संभाल सके? कितना भरोसा किया था उन्होंने आप पर, वो जमीन आपको सौंपते हुए, लेकिन आपने तो उनके भरोसे को तार-तार कर दिया!” वो आदमी -औरत उस लड़की के मामा मामी थे और मामा राकेश साहनी उस लड़की को देखकर बोले “अध्या मुझे अच्छे से पता है कि मुझे मेरी बहन की आखिरी निशानी को किस तरह और कहां इस्तेमाल करना है! तुमसे ज्ञान नहीं चाहिए मुझे। अध्या ये सुन, गुस्से से बोली, “मामा जी मैं उनकी बेटी हूं,उस जमीन पर मेरा हक है और आज मैं उसे ही लेने आई हूं , इसलिए मुझे मेरी मां की जमीन वापस कर दीजिए।” ये सुन, मामी नीति साहनी आगे बढ़ी और गुस्से से बोली, “ ऐ लड़की! तुझे लगता है कि हम तेरी बात मान जाएंगे और तुझे वो करोड़ों की जमीन ऐसे परोस देंगे? इसके जवाब में अध्या गुस्से से बोली, “मामी पहले की बात और थी! लेकिन अब मुझे पहले जैसा कमजोर मत समझना, अगर आपने सीधे से मुझे मेरी मां की जमीन वापस नहीं की तो इसके लिए आप सबको भुगतना पड़ेगा।” अध्या की धमकी पर नीति और राकेश गुस्से से भड़क गए। तभी नीति, राकेश की इकलौती बेटी नितारा साहनी! अध्या की तरफ बढ़ी और अध्या को ऊपर से नीचे तक देखते हुए बोली, “डैड…मॉम, मैं तो अपनी भोली भाली और बदसूरत सी अध्या दी को पहचान ही नहीं पा रही हूं। ये अचानक से इतनी खूबसूरत कैसे हो गई? आखिर माजरा क्या है? और ये 3 सालों तक कहां गायब हो गई थी? नितारा, अध्या को शक नजर से देखते हुए बोली, “अध्या दी आपने क्या बढ़िया कम बैक किया है! लेकिन अफसोस आपको अब यहां पहले जैसा कुछ नहीं मिलेगा, क्योंकि 3 सालों में बहुत कुछ बदल गया है। मेरी शादी पूरे मुंबई के सबसे रईस राजपूत खानदान में हो रही है और राजपूत खानदान के आगे ये छोटी-मोटी जमीन कुछ भी नहीं है” अध्या अपने सामने खड़ी अपनी सौतेली बहन को देख रही थी, जिसने उसे कभी अपनी बहन समझा ही नहीं था, जिसने हमेशा से सिर्फ उससे नफरत ही की थी। उसके जहन में अपने अतीत से जुड़ी यादें चलने लगी, लेकिन उसने खुद को कमजोर नहीं होने दिया और गुस्से से बोली, “अगर तुम्हारे सो कॉल्ड राजपूत खानदान के आगे मेरी मां की छोटी-मोटी जमीन कुछ भी नहीं है, तो उसे मुझे वापस क्यों नहीं कर देती?वैसे भी मुझे कोई इंटरेस्ट नहीं है! तुम सब की जिंदगी में वापस आने का या तुम सब से बात करने का, मैं यहां सिर्फ अपनी मां की जमीन लेने आई हूं। ” ये सुन, नितारा हंसते हुए बोली, “ओह दी आप इतना ज्यादा गुस्सा क्यों कर रही है? यहां हम सब आपके अपने ही तो हैं, चलिए हम सब बैठकर शांति से बात करते हैं!” ये कह, नितारा ने सोफे की तरफ इशारा किया! लेकिन अध्या अपने हाथ दिखाते हुए बोली, “मुझे तुम जैसे लोगों के साथ बैठने का कोई शौक नहीं है! मुझे बस मेरे मां की जमीन वापस दे दो! मैं यहां से चली जाऊंगी” उसकी बात सुन, नीति गुस्से से बोली, “बस बहुत सुन ली मैंने तेरी बकबक! अब तू मेरी सुन, 4 साल की थी तू, जब तेरी मां ने तुझे, हम सबके सीने पर मूंग दलने के लिए छोड़ दिया! तुझे हमने 4 साल की उम्र से बड़ा किया और उसके बदले हमने कुछ नहीं मांगा! लेकिन अब इस जमीन पर हमारा हक है! जिसे हम तुझे नहीं देंगे! इसलिए तुझे जो उखाड़ना हो उखाड़ ले! वैसे भी इतने सालों तक तू गायब ही थी, पता नहीं इतने सालों तक क्या कर रही होगी? कहां कहां तूने मुंह काला करवाया होगा? जब सालों पहले ही तू अपना मुंह काला करवा कर इस घर में आई थी, तभी से हम जान गए थे की जैसी तेरी मां थी वैसी तू भी निकली। ” अपनी मां के खिलाफ ये सुन, अध्या से सहन नहीं हुआ। वो उन पर बिफरते हुए बोली, “बस मामी!! मैं आपकी बात सुन रही हूं तो इसका मतलब ये नहीं कि आप कुछ भी अनाप-शनाप बोले जाएंगी! मैं अपनी मां के खिलाफ एक शब्द नहीं सुनूंगी और आप भी मेरी बात ध्यान से सुन लीजिए! जिस जमीन के बल पर आप सब इतना उछल रहे हैं! वो जमीन मेरी मां की है और उस जमीन को मैं लेकर रहूंगी, फिर इसके लिए मुझे कुछ भी करना पड़े।”वो वहां से जाने लगी। पीछे से नितारा हंसते हुए बोली, “मॉम आप अध्या दी की बातों पर क्यों ध्यान दे रही है? अध्या दी तो कुछ भी बोलती रहती हैं! आप तो सिर्फ अभी मेरी शादी पर ध्यान दीजिए, आपको पता है ना कि मेरे ससुराल वाले कितने ज्यादा अमीर है! एक बार मेरी शादी हो जाएगी फिर आप देखना ऐसी हजारों जमीन मैं आपके कदमों में रख दूंगी!” नितारा जाहिर तौर पर अध्या को सुना रही थी, जिसे अध्या भी सुन सकती थी! लेकिन उसने कुछ नहीं कहा और वो बाहर की तरफ बढ़ने लगी। लेकिन नितारा ने अध्या को टोंट मारते हुए कहा, “और हां! दी अगर आप मेरी शादी में आना चाहे तो आ सकती हैं, मैं आपको इनविटेशन दे रही हूं! लेकिन आप मेरी शादी में किसी से ये मत कहिएगा की आप मेरी बहन हैं फिर थोड़ा और ऊंची आवाज में सुनाते हुए बोली ‘क्योंकि सालों पहले आपने जो “कांड” किए थे ना, उसकी वजह से मैं अपनी शादी पर कोई इफेक्ट नहीं पड़ने देना चाहती!” ये सुन, अध्या के कदम हल्के से रुके! लेकिन उसने कुछ जवाब नहीं दिया! वो सीधे बाहर निकल गई। उसके जाते ही राकेश, नीति और नितारा से बोले, “ये लड़की तो वापस आ गई, अब हम क्या करेंगे? वैसे भी वो जमीन तब तक हमारी नहीं हो सकती! जब तक की अध्या उस पर साइन नहीं कर देती और अध्या कभी उस पर साइन नहीं करेगी!” ये सुन,नीति शैतानी मुस्कुराहट के साथ बोली, “आपको ऐसा क्यों लगता है कि वो साइन नहीं करेगी? और ये हमारे लिए अच्छा है कि वो यहां वापस आ गई है, अब आप देखते जाइए कि मैं कैसे उस जमीन पर इस लड़की के साइन लेती हूं!” ये सुन नितारा और राकेश दोनों नीति को देखने लगे। इधर अध्या विला से बाहर निकल आई। उसके जहन में इस वक्त अपने अतीत से जुड़ी बहुत सारी बातें चल रही थी! उसने एक नजर उस विला को देखा ! एक समय पर वो उसका घर हुआ करता था। एक ऐसा घर जहां पर उसे कभी कोई प्यार इज्जत मान सम्मान नहीं मिला! उसे मिली थी तो सिर्फ नफरत ताने और बुराइयां! अध्या की आंखों से आंसू छलक गए! लेकिन दूसरे ही पल उसने आसुओं को साफ किया और सामने एक टैक्सी आकर रुकी। अध्या टैक्सी में बैठ गई और उसने अपनी आंखें बंद कर ली, आंखें बंद करते ही वो अपने 3 साल पहले के अतीत की यादों में चली गई। 3 साल पहले, तुम्हें क्या जरूरत है! कॉलेज ट्रिप में जाने की? वैसे भी वहां पर वही बच्चे जा रहे हैं जो रईस हैं जिनका कोई स्टैंडर्ड है, तुम जब मेरे दिए हुए कपड़े पहन कर कॉलेज जाती हो तो तुम्हें मेरे साथ कॉलेज ट्रिप में आने की कोई जरूरत नहीं है! तुम यही घर पर रहो, मॉम डैड तुम्हें कॉलेज भेज रहे हैं यही बहुत बड़ी बात है। नितारा ने अध्या के मुंह पर उसे कॉलेज ट्रिप पर जाने से मना किया, अध्या का चेहरा उतर गया। अध्या फर्स्ट ईयर स्टूडेंट थी। नितारा और अध्या दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। वो कॉलेज ट्रिप पर जा रहे थे। जिसमें अध्या का भी जाने का बहुत मन था! लेकिन नितारा ने उसे मना कर दिया था, पर अध्या की एक बेस्ट फ्रेंड krisha की वजह से अध्या कॉलेज ट्रिप के लिए रेडी हो गई। नितारा इससे बिल्कुल भी खुश नहीं थी! लेकिन अध्या कॉलेज ट्रिप के लिए निकल गई। रात का वक्त था! जब उनकी बस एक माउंटेन एरिया पर रुकी और वहां बोनफायर की प्रिपरेशन की गई। सभी स्टूडेंट काफी जोश में लग रहे थे, अध्या भी बहुत खुश थी। अध्या के पास उसके दो बेस्ट फ्रेंड थे! एक नियम दूसरी krisha! अध्या उन दोनों के ही काफी ज्यादा क्लोज थी और वो मन ही मन नियम को पसंद करती थी लेकिन उसने अभी तक नियम को ये बात नहीं बताई थी। वो अभी डर रही थी क्योंकि वो अपने आप को दूसरी लड़कियों के मुकाबले कुछ नहीं समझती थी, वो कॉलेज की सभी लड़कियों के मुकाबले ज्यादा खूबसूरत नहीं थी। उसकी आंखों पर मोटे चश्मे लगे थे! उसका सभी मजाक उड़ाया करते थे, पर नियम और krisha हमेशा उसका साथ देते थे! अध्या सभी के साथ बोनफायर के पास सर्कल में बैठी हुई थी। कोई गिटार बज रहा था, कोई कोंगों पर गिटार वाले का साथ दे रहा था तो कुछ स्टूडेंट्स तालियाँ बजाते हुए गाना गा रहे थे। दूसरी तरफ कुछ स्टूडेंट्स खाने का इंतजाम कर रहे थे। और बोनफ़ायर के पास बैठे स्टूडेंट्स को खाना-पीना पहुंचा रहे थे। तभी वहां एक स्टूडेंट ने सभी को ड्रिंक सर्व किया। अध्या ड्रिंक नहीं करती थी! इसलिए उसने मना कर दिया लेकिन स्टूडेंट ने कहा, “ इसे तुम पी सकती हो इसमें अल्कोहल नहीं है! ये नॉर्मल सा जूस है!” अध्या ने उसकी बात पर भरोसा कर लिया और उसने सभी के साथ ड्रिंक इंजॉय किया, दूर खड़ी एक धुंधली परछाई के चेहरे पर एक शैतानी मुस्कुराहट आ गई। उसके बाद सभी ने बॉनफायर एंजॉय किया और पास के होटल में सभी सोने के लिए चले गए, लेकिन जब अध्या होटल के अपने रूम की तरफ बढ़ रही थी! तो उस वक्त उसे बहुत अजीब सा महसूस होने लगा। वो बहुत अनकंफरटेबल और dizzy फ़ील करने लगी, उसे बहुत गर्मी लग रही थी और वो आसपास चारों तरफ आखें मलते हुए देखने लगी लेकिन उसे सब तरफ धुंधला दिखाई दे रहा था। उसके हाथों से उसके रूम का कार्ड भी नीचे कहीं गिर गया था और वो ढूंढने की कोशिश कर रही थी। उसके दोस्त भी अपने रूम में चले गए थे। अध्या को समझ नहीं आ रहा था कि उसके साथ क्या हो रहा था? लेकिन तभी किसी ने उसे पीछे से खींचते हुए एक रूम के अंदर धक्का दे दिया और उस रूम का दरवाजा बाहर से बंद कर लिया। अध्या पूरी तरह नशे में डूब चुकी थी और वो बेड पर धम की आवाज से गिर पड़ी। उसे महसूस हुआ की कोई उसके करीब आ रहा था और कोई उसके चेहरे को छू रहा था! अध्या ने अपनी आंखें खोली और वो धुंधली आंखों से उस अजनबी को देखने लगी। उस इंसान की सिल्वर आइस अध्या की काली आंखों से टकराई, वो आंखें बहुत ही गहरी थी। अध्या उन आंखों में खोती चली गई। उस अजनबी ने अध्या के कान में कुछ कहा,,, लेकिन अध्या को कुछ होश ही नहीं था और फिर धीरे धीरे उस शख्स का पूरा शरीर अध्या के शरीर पर कसता चल गया। अगली सुबह, जब अध्या की आंख खुली तो खुद को किसी अनजान रूम में और कपड़ों के नाम पर सिर्फ ब्लैंकेट में पाकर शॉक्ड हो गई। वो घबराते हुए आसपास देख कर बोली, “ये मैं कहां हूं? ये किसका रूम है? और ये मेरी हालत ऐसी कैसी हो गई?” ये कहते हुए उसने खुद की बॉडी को ब्लैंकेट से पूरा कवर कर लिया। उसकी पूरी बॉडी में बेइंतहा दर्द हो रहा था,specially लोअर बॉडी में। उसने अपनी बॉडी की हालत देखी और उसे कहीं ना कहीं समझ आ गया कि रात में उसके साथ क्या हुआ था! उसकी आंखों से आँसू निकलने लगे। वो चारों तरफ देख रही थी! लेकिन वहां उसके अलावा और कोई नहीं था। अध्या की नजर बेड पर गई , बेड की हालत देख, अध्या फूट फूट कर रोते हुए बोली, “ये सब क्या हो गया मेरे साथ? मेरे साथ इतना बड़ा धोखा किसने किया? मैं कल रात तो अपने फ्रेंड्स के साथ थी! फिर मैं यहां कैसे आई? मुझे कुछ याद क्यों नहीं आ रहा है? मुझे बहुत डर लग रहा है।” अध्या कल रात के बारे में सोचने लगी, तो उसे ज्यादा कुछ याद नहीं आ रहा था सब कुछ धुंधला धुंधला सा याद था। उसे ऐसा लग रहा था जैसे जो अजनबी कल रात उसके साथ बेड पर था! उसने उस अजनबी की पीठ पर एक ईगल टैटू देखा था। सिर्फ उस इंसान का वही टैटू ही उसे थोड़ा धुंधला थोड़ा पूरा सा याद था, इसके अलावा अध्या को वो इंसान बिल्कुल भी याद नहीं था। उसका चेहरा रोने से लाल हो गया, उसने किसी तरह खुद को संभाला और बोली, “मुझे यहां से अभी जाना होगा और जिस किसी ने भी मेरे साथ ये सब किया है उसका पता तो मैं लगा कर रहूंगी और उसे जरूर सजा दिलवाऊंगी। मेरे साथ जबरदस्ती की गई है और उस जबरदस्ती की सजा उस इंसान को मिलकर रहेगी।” अध्या ने अपने कपड़े पहने और रोती हुई उस रूम से बाहर निकल गई। इसी के साथ टैक्सी ड्राइवर ने अपनी टैक्सी होटल के बाहर रोकी और रोती हुई अध्या आँसू पोंछते हुए अपने अतीत की याद से बाहर निकली।आखिर किसने किया था, अतीत में अध्या के साथ जबर्दस्ती? क्या अध्या को मिलेगी उसकी मां की जमीन वापस?क्या मोड़ लाएगी अध्या की जिंदगी? जानने के लिए पढ़ते रहिए “बेदर्दी से प्यार “

_____

“अपने कपड़े उतारो!”

“ले ..लेकिन क्यों?”

“मैंने कहा अपने कपड़े उतारो। That's it”

उस लड़की ने फिर से डरते हुए कहा “पर आप ऐसा मेरे साथ क्यों कर रहे हैं?”

उस इंसान ने उसको बालों से पकड़ते हुए कहा “एक Maid का काम होता है अपने मालिक के आर्डर को फॉलो करना। तुम मेरी मेड हो तो तुम्हें भी अपने कपड़े उतारने चाहिए।”

उस लड़की की आंखों से आंसू निकलने लगा। वह उस बिलेनियर की Maid थी। जो उसके साथ अपनी मनमर्जी पूरी करता था, अपनी हवस पूरी करता था, और पूरी तरह से उसे टॉर्चर करता था। आखिर क्यों सहन करती थी? वह maid उस बिलेनियर के टॉर्चर को? कब तक चलने वाला था उनके बीच?”

यह सब कुछ जानने के लिए पढ़िए!

मेरी new story! जिसे मैं बिल्कुल फ्री अपने whats app चैनल पर लिख रही हूं! वहां मैं हर तरह के रोमांस भी दिखा सकती हूं! जो पॉकेट पर दिखाना इंपॉसिबल है! इन फैक्ट टॉर्चर भी दिखा सकती हूं! तो आप सब वहां ज्वाइन कीजिए! मैं डेली बेसिस पर इसके चैप्टर दूंगी! नीचे मेरे whats app चैनल का link है। ज्वाइन हो जाइए और पढ़िए मेरी यह dark story बिल्कुल फ्री! Only on my WhatsApp channel!

Link 🖇️

https://whatsapp.com/channel/0029VaAK5nnFHWq7vjY5cS1D Follow the Yours Sunshine ☀️ ✍️ channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaAK5nnFHWq7vjY5cS1D

Chapter List: Next

Related Novels