Chapter 5 / 651

Bazaar-E-Mohabbat | बाजार-ए-मोहब्बत | Author - Kajal Aneja

Chapter 5

Bazaar-E-Mohabbat | बाजार-ए-मोहब्बत | Author - Kajal Aneja ·kajal aneja

जश्न 50 लाख रुपयों से भरा एक बैग लेकर कालिंदी के सामने खड़ा था जबकि अति बिस्तर पर किसी लाश की तरह पड़ी थी । उस आदमी ने अपनी शर्ट उतारी और अति की तरफ बढ़ गया साली बहुत आग है तेरे में... लेकिन आज मैं तेरी इस आग को ठंडा करूंगा। तेरी इस जवानी को चखने वाला मैं पहला आदमी हूं लेकिन आज तुझे अफसोस होगा जवान होने पर..... आज सारी रात मैं तुझे किसी जाम की तरह पियूंगा और अगर तूने मुझे खुश किया तो तुझे अपनी रखैल भी बना लूंगा । ये सब बातें सुनकर अति की सिसकियां निकल रही थी । उसके आंसू उसके गालों को भिगो रहे थे । पूरे बदन में दर्द हो रहा था लेकिन अब आत्मा भी छलनी होने जा रही थी । लाश और उसमें सिर्फ यही फर्क था कि लाशों के आंसू नहीं बहते और उन्हें कोई दर्द महसूस नहीं होता । पर लाशों की तरह उसकी अंतरात्मा मर चुकी थी । उसका जिस्म बस एक मांस का टुकड़ा बन चुका था जिसे कोई भी नोच सके , कोई भी खा कर खुद को संतुष्ट कर सके । वो आज इंसान से सिर्फ एक चीज बनकर रह गयी थी जिसे इस्तेमाल करने वाला जब तक मन आए तब तक इस्तेमाल करें और जब मन भर जाए तो फेंक दे । _____________________

" पर साहब उस लड़की की बोली लग चुकी है और पहले ही एक आदमी उसे 6 लाख में एक रात के लिए खरीद चुका है ! आप सुबह तक का इंतजार कर लीजिए तब उस लड़की को मैं एक दिन के लिए क्या पूरे पांच दिनों के लिए आपको सौंप दूंगी फिर जितने मज़े आपको लेने हो आप ले लीजिएगा लेकिन फिलहाल इनमे से कोई पसंद कर लीजिए ! ये सब भी बहुत मस्त है , जन्नत की सैर करा देंगी " कालिंदी ने जश्न को सामने खड़ी लड़कियों को एक नजर देखते हुए कहा । जश्न ने उसकी बात तो सुनी लेकिन उन लड़कियों की तरफ एक नजर भी नहीं देखा और अपनी जेब में हाथ डाल पूरे एटीट्यूड के साथ बोला " अगर वो लड़की मुझे नहीं मिली तो तुम्हें नर्क की सैर कराने की जिम्मेदारी मेरी ।"

उसकी बात सुनकर ही कालिंदी के हाथ पैर कांपने लगे थे । सामने खड़े जिस शख्स ने उसे धमकी दी थी उसकी एक आवाज पर ही ना जाने कितने लोगों का नामोनिशान तक मिट चुका था तो उससे वो कैसे दुश्मनी मोल ले सकती है । उसके कोठे का उसूल था कि आज तक एक बार जिस लड़की को बुक कर लिया गया उसकी बुकिंग कभी कैंसिल नहीं होती थी लेकिन आज जश्न के लिए उसे अपना उसूल भी बदलना पड़ रहा था । कालिंदी के पास कोठा चलाने का लाइसेंस था लेकिन ऐसे हजारों लाइसेंस जश्न अपनी जूती के नोक नीचे रखता है ये बात भी वो अच्छे से जानती थी ।

" ऐसा भी क्या है उस लड़की में साहब जो आप उसके दीवाने हुए जा रहे हैं यहां एक से बढ़कर एक है आप बस हुकुम कीजिए अगर आपका तन और मन खुश ना कर दिया तो कहिएगा " कालिंदी ने फिर से उसे मनाने के लिए कहा लेकिन इस बार जश्न ने उसे घूर कर देखा और अपनी मुठिया कस ली जिस पर शेखर जल्दी से कालिंदी के पास आया और उसके कान में कुछ बोला ।

" माई जी ज्यादा वक्त मत लगाइए इसने मुट्ठी कस ली मतलब इसका सब्र और गुस्सा दोनों ही हदें तोड़ रहा है इससे पहले ये आँधी लाए इसके अन्दर के तूफान को शांत कर दीजिए ।"

_____________________________

वो भद्दी सी शक्ल वाला आदमी अपनी शर्ट उतारे अति के ऊपर झुका हुआ था और अति पीछे की तरफ खिसक रही थी ।

" प्लीज मुझे छोड़ दीजिए.... मैं आपके आगे हाथ जोड़ती हूं " वो रोते हुए बोल रही थी । उसका घुंघट अभी भी उसके चेहरे पर था लेकिन उस आदमी की नजर उसके चेहरे पर तो थी ही नहीं उसकी हवस से भरी नजरें तो सिर्फ उसके सीने पर थी।

" बड़े नखरे हैं तेरे तो लगता है कोई हूर की परी है तू..... दिखा तेरी शक्ल तो दिखा " कहते हुए उसने उसके घूंघट को हाथ लगाया । तभी उस कमरे का दरवाजा टूटा और उस आदमी ने घूंघट को छोड़ पलट कर पीछे देखा तो जश्न सिंह शेखावत दरवाजे पर खड़ा था । उस आदमी ने पहले तो महफिल पर ध्यान दिया ही नहीं था कि वहां पर कौन-कौन है उसकी नजरें तो सिर्फ अति पर थी । जश्न सिंह शेखावत को यहां देखकर तो वो भी हैरान था । वो भी इस शहर का नामी गिनामी बिजनेसमैन था लेकिन जश्न सिंह शेखावत की तो जूती के बराबर भी नहीं था । अति की बढ़ती हुई सांसे एक पल के लिए तो शांत हो गई पर वो खुद हैरान था कि ऐसे इस तरह से दरवाजा तोड़कर कौन आया।

" बाहर निकल यहां से " जश्न ने धीमे पर रोबदार आवाज में कहा । वो आदमी नवीन जोशी भले ही उसकी हैसियत के बराबर नहीं था लेकिन फिर भी उसके सामने पूरी अकड़ से खड़े होते हुए बोला " आज रात के लिए खरीदा है मैंने इसे.... पूरे 6 लाख दिए हैं इसलिए आज की रात इसके साथ में ही बिता...... एक झन्नाटेदार थप्पड़ ने उसका पूरा जबड़ा ही हिला दिया था । आगे के शब्द कहां गायब हुए उसे खुद नहीं पता । जश्न ने अपने पीछे खड़े एक आदमी को इशारा किया तो वो आदमी खींचते हुए नवीन जोशी को वहां से बाहर ले गया । तब तक थप्पड़ की आवाज सुनकर कालिंदी और शेखर भी वहां पर आ गए थे । नवीन जोशी का सूजा हुआ और लाल चेहरा ही थप्पड़ की अवाज के पीछे की कहानी बता रहे थे ।

" अच्छा नहीं किया तुमने कालिंदी , वो लड़की आज रात के लिए मेरी थी , उसे मैंने खरीदा था " नवीन जोशी गुस्से मे बोला लेकिन कालिंदी बस सिर झुकाए उसकी बात सुन कर रह गयी । आज खुद वो झूठी पड़ गयी थी ।

" इस फटे हुए स्पीकर को यहां से बाहर फेंक दो और अब कोई भी अवाज मुझे डिस्टर्ब ना करे " जश्न ने गुस्से से दरवाजे पर खड़े होकर कहा और दरवाज़ा बंद कर दिया । अति घबराई हुई बेड पर दीवार से लगकर बैठी हुई थी ।

" मेरे पास पैसे नहीं है जो मैं आपको वापिस देकर अपनी कीमत चुका दूँ लेकिन प्लीज मेरा यकीन कीजिए मैं आपके पैसे लौटा दूंगी, प्लीज मुझे छोड़ दीजिए... मैं आपके आगे हाथ जोड़ती हूं " कहते हुए उसने अपने घुटने भी पूरी तरह से मोड़ लिए ।

" तुम्हें चोट लगी है ना ? तो दर्द हो रहा होगा ??? उसकी बातों को अनसुना कर जश्न ने कहा तो अति ने घूंघट से ही ना मे सिर हिला दिया । जश्न उसकी तरफ बढ़ा लेकिन वो खुद मे ही सिमटे जा रही थी । " प्लीज दूर रहो मुझसे.... प्लीज मुझे मत छूना " कहते हुए अति ने एक बार फिर से उसके आगे हाथ जोड़ लिए लेकिन जश्न उसकी तरफ बढ़ रहा था । अति उसे अपने पास आते देख एकदम से खड़ी होने लगी लेकिन तभी एक आह की आवाज के साथ वो नीचे बैठ गई । उसके पैरों का दर्द उसे उठने की इजाजत भी नहीं दे रहे थे ।

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels