Chapter 3 / 651

Bazaar-E-Mohabbat | बाजार-ए-मोहब्बत | Author - Kajal Aneja

Chapter 3

Bazaar-E-Mohabbat | बाजार-ए-मोहब्बत | Author - Kajal Aneja ·kajal aneja

जश्न उस कोठे से बाहर निकलकर अपनी गाड़ी में बैठ गया जहां उसका ड्राइवर पहले ही उसका इंतजार कर रहा था । शैली को तो उसकी बातें और उसका रवैया दोनों ही समझ नहीं आया था इसलिए बिना उसकी तरफ ध्यान दिए तैयार होने लगी । यूं तो दिन में वहां पर लोगों का आना जाना कम होता था लेकिन बाजी का ऑर्डर था कि हर लड़की हर वक्त कस्टमर के लिए तैयार रहे । डॉक्टर ने अति को इंजेक्शन लगाया और ग्लूकोज की ड्रिप्स भी लगाइ ।

" इसे कुछ खिलाइए माई जी वरना सिर्फ बेहोश ही नहीं मर भी जाएगी ये और एक बात आपको बता दूं इस के मरने से आपके धंधे को बहुत नुकसान होगा । शक्ल देखिए इसकी , कोई भी रईसजादा इसकी शक्ल पर अपनी दौलत को क्या जान भी वार दे ! सोने की चिड़िया है ये आपके लिए " डॉक्टर ने बेशर्मी से हंसते हुए कालिंदी की तरफ देख कर कहा । उसकी बात सुन कालिंदी अपनी जगह से उठी और बोली " तू फिक्र मत कर डॉक्टर इस कच्ची कली के पूरे 5 लाख दिए हैं मैंने और जब तक इससे 50 लाख नहीं वसूल लेती तब तक इसे मरने भी नहीं दूंगी । ये बात तो पक्की है कि आज ये लड़की खाना खाए या ना खाए लेकिन धंधे पर तो जरूर बैठेगी और कालिंदी अपनी बातों की खरी है ।"

जश्न जैसे ही अपने बंगले में दाखिल हुआ एक-एक कर नौकर बारी-बारी से उसके सामने आने लगे । किसी के हाथों में चाय का कप था तो किसी के हाथों में कॉफी , कोई नाश्ता लिए खड़ा था तो कोई उसकी पसंद की अलग-अलग चीजें । लेकिन जश्न ने एक नजर उठाकर किसी की तरफ देखा भी नहीं । वो सीधा अपने कमरे की तरफ़ बढ़ गया लेकिन सीढ़ियों पर उसके कदम रुक गए क्योंकि सीढ़ियों से 60-65 साल की एक महिला नीचे उतर रही थी । उस महिला के सामने आते ही जश्न ने झुककर उनके पैर छुए और फिर बिना कुछ कहे अपने कमरे की तरफ जाने लगा लेकिन उस महिला ने उसे पीछे से रोका और बोली " आज भी रात बाहर बिता कर आए हो । कब तक चलेगा ये सब ? ना दिन में घर आते हो ना रात में । पूरे 2 साल से देख रहे हैं तुम्हें आखिर कब तक यूं ही अपनी जिंदगी काटते रहोगे... ?

उनकी बात सुन जश्न फिर से उनकी तरफ पलटा और बोला " आपके सवाल में ही मेरा जवाब है मां , मुझे सिर्फ जिंदगी काटनी है जो यूं ही कट जाएगी । "

" पर हम तुम्हें जीते हुए देखना चाहते हैं , चाहते हैं कि जैसे सब लोग अपनी जिंदगी खुशियों से बिताते हैं जैसे तुम भी खुश रहो ! अपनी जिंदगी में आगे बढ़ो । कब तक एक इंसान के लिए खुशियों से मुंह मोड़े रखोगे ?

" वो इंसान नहीं मेरी जिंदगी थी मां... बस वो गई तो जिंदगी साथ ही चली गई । इस जिस्म में तो सिर्फ सांसे है जो चल रही है , ये भी जब पूरी हो जाएंगी तो सब खत्म हो जाएगा.. जश्न ने कहा और फिर उनकी कोई बात सुने बिना ही जल्दी से ऊपर की तरफ बढ़ गया । रोहिणी जी उसे जाते देखती रह गई । उनकी आंखें हल्की नम थी । " तुम्हारी इस बेरंग जिदगी की जिम्मेदार हम ही हैं । कभी-कभी तो सोचते हैं कि काश हम उस लड़की को तुम्हारी जिंदगी में लाए ही ना होते । " उन्होंने मन ही मन कहा । जश्न अपने कमरे के बाहर आया तो उसने अपने फिंगरप्रिंट से दरवाजा खोला । उसके कमरे मे किसी को भी आने की इजाजत नहीं थी । अंदर आते ही एक पल के लिए उसकी नज़रें उस कमरे की दीवारों पर ठहर गई । सारी दीवारें एक ही लड़की की तस्वीरों से भरी हुई थी । हर एक तस्वीर खूबसूरती का आईना और खुशियों की मिसाल लगती थी । उन तस्वीरों को कुछ पल देखने के बाद वो अलमारी से अपने कपड़े लेकर बाथरूम में चला गया । उसके घर आने की खबर सुनकर एक कमरे में आईने के सामने बैठी एक औरत खुद पर और भी ज्यादा श्रृंगार करने लगी मेकअप से पुता हुआ चेहरा और भारी गहने पहने वो बाहर आई । उसी वक्त जश्न तैयार होकर अपने कमरे से बाहर आकर सीढ़ियों से होते हुए नीचे आया । उसे देख उस औरत के चेहरे पर एक मुस्कुराहट तैर गई । वो जल्दी से आगे बढ़ी और उसका रास्ता रोक कर खड़ी हो गई ।

" कहां जा रहे है जेठ जी ??? जरा वक्त हमे भी दीजिए, हम भी आपका परिवार है " मनीषा ने अपने बालों को गोल-गोल घुमाते हुए कहा । जश्न ने उसकी बात सुनी लेकिन कोई जवाब नहीं दिया और दूसरी तरफ से निकलकर वहां से जाने लगा लेकिन मनीषा ने एक बार फिर से उसका रास्ता रोका और बोली " कम से कम 2 मिनट बैठ कर हमसे बात ही कर लीजिए , हम तो सारा दिन आपका इंतजार करते रहते हैं कि कब आप घर पर आएंगे और मैं अपने दिल की बात आपसे कहूंगी.. और आप हैं कि एक बार अपने मुंह से हमारा नाम तक नहीं लेते....

" तुम्हें जो भी बात करनी है मुझसे कर लो पर अफसोस मेरे लिए तो तुम्हारे पास एक मिनट का वक्त नहीं " एक और लड़के हर्ष ने वहां आकर कहा जो तकरीबन 24-25 साल का था । उसे अचानक से वहां देखकर मनीषा एकदम से सकपका गई और हड़बड़ाते हुए बोली " वो मैं बस आपका ही इंतजार कर रही थी , आप आ गए जिम से मैं अभी आपके लिए नाश्ता तैयार करवाती हूं इतना कहकर ही वो जल्दी से किचन की तरफ चली गई ।

" भाई मनीषा की तरफ से मैं माफी.... हर्ष ने जश्न से कुछ कहना चाहा लेकिन जश्न ने एक नजर उसे देखा और बोला " 10 बजे मेरी मीटिंग है और मुझे लेट होना बिल्कुल पसंद नहीं ।"

इतना कहते ही वो वहां से चला गया । उसके गाड़ी में बैठते ही ड्राइवर ने गाड़ी शेखावत एंपायर की तरफ बढ़ा दी । उसके ऑफिस पहुंचते ही वहां पर हर एक शख्स को जैसे सांप सूंघ गया था । ना ही किसी की आवाज आ रही थी और ना ही वहां कोई हलचल हो रही थी । 12 मंजिली इस इमारत में ऐसा लग रहा था जैसे शायद ही कोई परिंदा भी वहां पर अपने पंख फड़फड़ाता हो । सुबह से दिन हुई, दिन से शाम और शाम से रात.... हर कोई वहां पर इस तरह काम कर रहा था जैसे वो इंसान ना होकर काम करने वाली मशीन हो लेकिन अगर इन मशीनों से गलती से भी कोई गलती हुई तो जश्न सिंह शेखावत इन मशीनों को अपनी कंपनी से क्या इस शहर से ही बाहर फेंक देगा । इस कंपनी में ही नहीं पूरे मुंबई शहर में उसकी इजाजत के बिना पत्ता तक नहीं हिलता था । एक बार फिर से रात में अपना अंधेरा फैलाया और तनहाई जश्न को खाने लगी । घर जाने का उसका बिल्कुल भी मन नहीं था इसलिए उसने ड्राइवर को इशारा किया तो ड्राइवर ने गाड़ी वापिस से कोठे की तरफ बढ़ा दी ।

" सर आप हर रोज जगह पर क्यों जाते हैं ? आप इज्जत वाले हैं आपको वहां जाना शोभा नहीं देता ? ड्राइवर ने डरते हुए कहा लेकिन कहने के बाद उसने अपना चेहरा नीचे कर लिया ।

" इज्जतदार वो नहीं होता जो वहां जाता है... अगर वो इतना ही इज्जतदार होता तो उसे दूसरों की इज्जत की जरूरत नहीं होती । वो बेचारी तो कुछ पैसो के लिए खुद को किसी और को सौंप देती हैं लेकिन कुछ पैसे वालों को अपना सब कुछ देकर भी वो नहीं मिलता जिनकी उन्हें तलाश होती है " जश्न ने किसी सोच में डूबे हुए कहा । गाड़ी कोठे के बाहर पहुंच चुकी थी इसलिए जश्न गाड़ी से बाहर आया और ड्राइवर को घर जाने के लिए कहा लेकिन अपनी आदत के अनुसार ड्राइवर ने मना किया और चुपचाप गाड़ी में ही बैठ गया । ___________________

" ये ले ये घुंघरू पहन ले..... आज तुझे इन्हें पहन के ही नाचना है... जो तेरी सबसे ज्यादा बोली लगाएगा माई तेरी इनिंग की ओपनिंग उसी से ही करवाएगी " शैली ने बेशर्मी से हंसते हुए कहा और घुँघरू अति की तरफ फेंक दिए । अति ने बेबसी से एक नजर घुँघरू के जोड़े की तरफ देखा और फिर चुपचाप उनको उठाकर अपने पैरों मे पहन लिया । आँखों मे आंसू बह रहे थे जिन्हें अब उसका पोछने का भी मन नहीं था । आगे जारी है ।

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels