बाहर हाल मे कई नामी गिनामी हस्तियां, बड़े सेठ और रईस लोग बैठे थे जिनकी आंखों को इंतजार था उस चिंगारी का जो उनके अंदर लगी आग को और भड़का कर शांत कर सके । उनके हाथों मे महंगी दारु के जाम थे , होठों पर गंदी गालियां और आंखों मे हवस.... म्यूजिक बज रहे थे लेकिन उनके लिए ये महफिल अधूरी थी क्योंकि अभी कालिंदी की जिस खास पेशकश को वो लोग देखने आये थे वो यहां नहीं आयी थी जश्न सिंह शेखावत भी कोठे पर पहुंच चुका था लेकिन वो अंदर कमरे मे बैठा था ।
" अरे जश्न सिंह शेखावत जी आप हमारी बात पर एक पर यकीन तो कीजिए.... चलकर महफिल में अपने कदम तो रखिए... अगर आप के कदमों को वहां पर ठहरने के लिए मजबूर ना कर दिया तो हमारा नाम भी कालिंदी नहीं ! अजी वो मजा देंगे आपको जो आपने कभी सोचा भी ना हो " कालिंदी ने बेशर्मी से मुस्कुरा कर कहा और पान अपने होठों के नीचे दबा लिया । जश्न कुछ कहता उससे पहले ही शेखर वहां आया और कलिंदी की तरफ देखते हुए बोला " माई वो लड़की अति तैयार है आने के लिए... आप इजाजत दे तो महफिल शुरू करें । कालिंदी ने एक नजर घूरकर उसे देखा और बोली " अति नहीं आज से उस लड़की का नाम होगा कुसुम ! कुसुम मतलब फूल और आज से वो लड़की इस कोठे का सबसे हसीन फूल बनकर अपनी महक यहां बिखेरेगी । " जाओ तुम ले आओ कुसुम को अंदर... तब तक हम जश्न जी के साथ वहां पर आते हैं.. आखिर इन्हें भी तो दिखाएं कि क्या चीज ढूंढ कर लाए हैं हम इनके लिए... कालिंदी ने शेखर से कहा और फिर जश्न की तरफ देखकर मुस्कराते हुए बोली " अजी ऐसा फूल आए हैं जिसकी खुशबू आपको उसे खुद से अलग करने ही नहीं देगी और उसे मसलने के लिए आप हरदम बेताब रहेंगे...
वो आगे भी कुछ कहती लेकिन उसकी बात सुनते सुनते ही जश्न अपनी जगह से उठकर अंदर हॉल में चल रही महफिल की तरफ बढ़ गया । कालिंदी ने हैरानी से उसे देखा और फिर मुस्कुरा कर उसके पीछे पीछे चली आई । जश्न सिंह शेखावत उसके कोठे में चल रही महफिल की शोभा बढ़ाएगा ये उसके लिए बहुत बड़ी बात थी । वो इस शहर का ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया का बेताज बादशाह था और उसके तो कदम जहां भी जाते वो जगह सोना बन जाती । जश्न वहाँ आया तो वहाँ खड़ा ही रहा । उसके आते ही एक लड़की वहाँ आयी जिसने पिंक कलर का लहंगा पहना था जिसका ब्लाउज मुश्किल से उसके उभरे हुए अंगों को ढक पा रहा था और उसका पूरा पेट और कमर साफ दिखाई दे रही थी लेकिन उसके चेहरे को घुंघट ने ढका हुआ था । जश्न ने उस लड़की को देखा तो देखता ही रह गया । कालिंदी जो उसके पीछे ही खड़ी थी , उसका हाथ पकड़ कर उसे वहां बिछाए हुए गद्दो की तरफ ले गई । जश्न जिसकी नजरें उस लड़की पर टिकी हुई थी वो भी बेख्याली में नीचे बैठ गया । उस लड़की पर सिर्फ उसकी ही नहीं वहां बैठे हर आदमी की नजरें टिकी हुई थी जिन्होंने अपने हाथों में महंगी दारू के जाम पकड़ रखे थे और जिनकी नजरों में इस वक्त सिर्फ हवस दिखाई दे रही थी । कोई उस लड़की को देखकर अपने ही होठों को काट रहा था तो कोई उसकी पतली कमर को देखकर अपनी जीभ अपने होठों पर फिराने लगता और अपने हाथों से उसे किसी फूल की तरह मसलने का इशारा करता । जाम हाथो से पिलाकर तुम्हें मदहोश कर दूंगी...... गाना बजना शुरू हुआ और साथ ही उस लड़की के पैरों में पहने घुँघरू भी खनकने शुरू हुए । जिसके जिस्म का हर एक अंग दर्द से तड़प रहा था उसे नाचते देख सब को मजा आ रहा था । मैं तेरी साँसों मे घुलकर तुम्हें मदहोश कर दूंगी... जिसकी एक कदम चलने की हिम्मत नहीं थी । वो अपने हाथों से अदाएं बिखेरती हुई गोल-गोल घूम रही थी । वहां बैठा हर आदमी जो खुद को बाहरी दुनिया में नेक , इज्जतदार , नरमदिल इंसान कहलाता है यहां बेशर्मी का चोला पहन उस मजबूर के थिरकते हुए कदमों के साथ थिरकते हुए जिस्म को अपनी आंखों से ही नोच रहा था । वो सब बैठे बैठे अपनी आंखों से ही उसकी आबरू को लूट रहे थे । उनमे से एक आदमी बेशर्मी से नशे में टुन्न अपनी जगह से उठा और अति की तरफ बढ़ गया । जाम हाथो से पिलाकर तुम्हें मदहोश कर दूंगी...... अति अपनी आंखें बंद किए अपने दर्द को अपने होठों में जब्त किए नाच रही थी कि उस आदमी ने उसका हाथ पकड़ लिया । अति ने एक झटके से अपना हाथ छुड़ाया और फिर से नाचने लगी । उस आदमी ने उसे खुद से दूर जाते देख अपने जेब से पैसे निकाले और उस पर उछलने लगा । उसे देखते हुए एक आदमी और अपनी जगह से उठा और उन दोनों की तरफ बढ़ गया। वो भी अति के करीब हुआ और उसे छूने की कोशिश करने लगा लेकिन अति गोल गोल घूमते हुए उससे दूर हो गई तो उस आदमी ने भी अपनी जेबों में से हरे-हरे नोट निकाले और उसके ऊपर गिराने शुरू कर दिए । एक और आदमी अपनी जगह से उठा और नशे में लड़खड़ाता हुआ अति के पास पहुंच कर उसके घुंघट को उठाने की कोशिश करने लगा लेकिन हर बार अति उससे दूर हो जाती । उस पर इस तरह सब तरफ से पैसे गिरते देख कालिंदी के चेहरे पर बेशर्मी की मुस्कुराहट और भी ज्यादा बढ़ गई लेकिन इन सब में जश्न का ध्यान सिर्फ उसके पैरों पर था जहां से शायद खून बह रहा था क्योंकि नीचे फर्श पर हल्के हल्के लाल धब्बे बन रहे थे । उन तीनों में से एक आदमी आया और कालिंदी की तरफ नोटों की गड्डियां फेंक कर वापस अति के पास आया और उसका हाथ पकड़ कर वहां से ले जाने लगा । एक ओर आदमी कालिंदी के पास आया और उसने पहले वाले आदमी से भी ज्यादा रकम कालिंदी को दी और जाकर अति का दूसरा हाथ पकड़ लिया । अति उन दोनों से ही अपने हाथ छुड़ाने की कोशिश कर रही थी ।
" क्या हुआ आप सब लोगों को ऐसी कच्ची कली फिर नहीं मिलेगी चखने को... करिए अपनी जेब थोड़ी ढीली कीजिए और बनाइए अपनी रात को रंगीन " कालिंदी ने मुस्कुराकर सबकी तरफ देखकर कहा तो सबकी नजरें एक बार फिर से अति की तरफ चली गई और उनकी आंखों में बसी हवस दूर से ही उसे नंगा करने लगी। आखिर में एक आदमी ने 6 लाख रुपये दिए और अति का हाथ पकड़कर उसे अलग कमरे में ले गया ।
" फिक्र मत कीजिए , आप सब लोग आप सब के लिए भी मैंने खास इंतजाम कर रखे हैं " कालिंदी ने कहा तो शेखर एक साथ कई लड़कियों के साथ वहां पर आया जो लाइन में खड़ी हो गई । उसी वक्त जश्न अपनी जगह से खड़ा हुआ और कालिंदी के सामने जाकर खड़ा हो गया । उसके हाथों में नोटों से भरा एक बैग था जो अभी-अभी उसके एक आदमी ने लाकर उसे दिया था । उसने वो नोटों से भरा बैग कालिंदी के सामने खोला तो हैरानी और चमक से कालिंदी की आंखें बाहर आने को हो गई । उस बैग में तकरीबन 50 लाख रुपए थे ।
" लेकिन इनमें से कोई भी लड़की इतनी महंगी रकम की नहीं है साहब , ये सब तो बस 20 - 30,000 वाली हैं.... कालिंदी ने हैरानी से कहा । जश्न हल्का सा व्यंग के मुस्कुराया और बोला " मुझे इनमें से कोई चाहिए भी नहीं मुझे वो लड़की अति चाहिए ।"
कालिंदी हैरानी से उसे देखती रही । वहीँ दूसरी तरह वो आदमी जो 6 लाख रुपये देकर अति को कमरे मे लाया था उसने कमरे मे आते ही अति को बिस्तर पर पटका और अपने कपड़े उतारने लगा। आगे जारी है ।