रंग बिरंगी लाइटों से और लोगों से खचाखच भरा एक एरिया जहां पर हर किसी का चेहरा खुशी से झलक रहा था... भले ही वो खुशी झूठी क्यों ना हो। रात के तकरीबन एक बजे जहां पूरा शहर गहरी नींद में सोया हुआ था वहीं इस जगह पर दुनिया जहान की रोनक बिखरी हुई थी लेकिन ये रौनक सिर्फ चार-पांच घंटे की और थी। दिन निकलते ही यहां की सारी रौनक भी गायब हो जाने वाली थी तब तो यहां पर किसी इंसान का आना बिन मौसम बरसात आने जैसा होगा और कोई दिन में यहां आएगा भी क्यों क्योंकि दिन में इज्जतदार लोगों के लिए तो यहां आना किसी पाप की तरह है लेकिन सूरज ढलते ही वो इज्जतदार लोग शराफत का चोला छोड़कर यहां पर इज्जत का सौदा करने आते हैं। दिन में जो लोग इस जगह को गंदी गालियां देते है शाम होते ही वो लोग यहां अपने गंदे रंग दिखाने आते है। दिन में लोग यहां की औरतों को गंदी गालियां देते है तो रात को उन्हें ही अपने जिस्म की भूख शांत करने के लिए इस्तेमाल करते है। अपनी जेब में से चंद रुपए निकालकर किसी मजबूर की आबरू खरीद कर खुद को मर्द कहलाते हैं...
और जब जब कोई रो कर उनके आगे खुद को छोड़ देने की भीख मांगता है या उनके दिए दर्द से कराहता है तो ये उसे अपनी मर्दानगी की जीत समझते हैं। बेशर्मी और हैवानियत से भरे लोग यहां पर सेठ और साहब कहलाते है तो मासूम और मजबूर "वेश्या"
रेड लाइट एरिया इसी नाम से इस जगह को पुकारा जाता है जहां पर खरीदने वाला इज्जतदार और बेचने वाला बेशर्म कहलाता है। इज्जतदार मर्द पैसे देकर अपने लिए कुछ पलों का सुख खरीदते हैं लेकिन ये कुछ पल किसी इंसान को कितना दर्द कितनी तकलीफ देते है, उस हर एक पल में वो इंसान कितनी मौतें मरा होगा ये उन्हें बिल्कुल महसूस नहीं होता। जब-जब दर्द की चीखें इन सो कॉल्ड मर्दों के कानों में गूंजती है तो इन्हें अपनी मर्दानगी पर गर्व महसूस होता है। अनगिनत कमरों को अपने अंदर समाए बाहर से एक महल जैसी दिखने वाली इमारत के बीचो-बीच आंगन में एक लड़की दर्द से कराह रही थी। उसकी चीखें उस इमारत के हर एक कोने में गूंज रही थी। वो लड़की अपने हाथ जोड़े जमीन पर अधमरी हालत में बैठी थी और सामने वाले से बस खुद को जान से मार देने की की भीख मांग रही थी। उसे इतना ज्यादा दर्द दिया जा रहा था कि अब दर्द सहते सहते दर्द होना ही बंद हो रहा था। आंसू इतने ज्यादा बह चुके थे कि अब आंखों ने भी और आंसू बहाने से जवाब दे दिया था। एक लड़की दूर से दौड़ती हुई उस लड़की के पास आई और उसका चेहरा अपने हाथों में थामे बोली "ए अति प्लीज मान जा ना.... ये लोग तुझे कहीं भी नहीं जाने देंगे.... क्यों इतना दर्द बर्दाश्त कर रही है। अगर इन लोगों की बात मान लेगी तो कम से कम जान तो बच जाएगी तेरी। मैं जानती हूं इनकी बात मान लेने से भी दर्द होगा लेकिन शायद हमारी किस्मत में लिखा ही सिर्फ दर्द है और इस दर्द को सहने की इलावा हमारे पास और कोई भी रास्ता नहीं।"
अति मात्र 17 साल की लड़की बेहद जख्मी हालत में जमीन पर पड़ी थी। उसने उस लड़की खुशबु की बात सुन आंखे खोलकर सामने की तरफ देखा जहां पर एक औरत हाथों में चमड़े की बेल्ट लिए खड़ी थी और उसके साथ ही दो लोग और खड़े थे जिनके हाथों में भारी डंडे थे।
"क्या हुआ? थक गए क्या आप लोग? लेकिन मैं तो बिल्कुल नहीं थकी "वो धीरे-धीरे अटक-अटक कर उन लोगों को देखते हुए बोली। होठों के किनारे बिल्कुल फटे हुए थे जिनमें से खून रिस रहा था और चेहरे को छोड़ जिस्म का हर एक अंग खरोंचो और घावों से भरा हुआ था। उसकी बात सुन सामने खड़ी मोटी सी महिला जिसका जिस्म पूरा गहनों से लदा हुआ था। उसने वो बेल्ट वहीं पर फेंकी और उस लड़की की तरफ बढ़ कर उसके बाल नोच लिए। एक दर्द भरी सिसकी उस लड़की को हो रही तकलीफ को बयान कर गए।
"कितने बेशर्म लड़की है तू तुझे पीट-पटकर हम थक गए लेकिन तू है कि मानने का नाम ही नहीं ले रही...."
"खुद की आबरू बचाने वाले बेशर्म हो गए और उन्हें लूटने वाले इज्जतदार... "अति ने उनकी आंखों में देखते हुए कहा। पूरा चेहरा दर्द से भरा हुआ था लेकिन आंखों में अभी भी ना झुकने की जिद थी। वो औरत उसकी बात सुनकर व्यंग से मुस्कुराई और उसके बाल और भी ज्यादा खींचते हुए बोली "बहुत जिद्दी है ना तू कोई बात नहीं तेरी ये जिद्द भी टूटेगी और तेरी इस इज्जत को भी मैं भरी महफिल में नीलाम करूंगी..... देखते हैं तू और कितना खुद को बचा पाएगी " इतना कह कर ही उन्होंने उसे जोर से धक्का दे दिया तो अति एक बार फिर से जमीन पर गिर गई।
"जश्न सिंह शेखावत।"ये नाम सुनकर ही कालिंदी ने पलट कर पीछे देखा।
"जश्न सिंह शेखावत आ चुके हैं "पीछे खड़े एक लड़के ने कहा तो वो जल्दी से दो लड़कों को अति की तरफ इशारा कर वहां से बाहर आने के लिए बढ़ गई। उसके जाने के बाद उन दो लड़कों मनोज और सुरेश ने अति को पैर से हिला कर देखा। उसने कोई रिस्पांस नहीं दिया तो उन्होंने उसके चेहरे पर आए बाल हटाकर देखा एकदम चांद सा चेहरा लेकिन इस चांद पर कोई भी दाग नहीं। आंखें बंद किए वो बेहोश हो चुकी थी। उसे बेहोश देख उन दोनों ने उसका एक एक हाथ पकड़ कर उसे घसीटना शुरू किया और अंदर कमरे की तरफ ले गए।
"आइए.. आइए... जश्न सिंह शेखावत जी, हमारी नगरी में आपका स्वागत है "कालिंदी ने उस कमरे मे अंदर आते हुए कहा जहां पर सामने सोफे पर एक तकरीबन 27 28 साल का लड़का बैठा था। उसकी बात सुनकर भी जश्न ने कोई जवाब नहीं दिया बस एकदम गंभीर होकर बैठा रहा। उसके बैठने का सलीका उसके चेहरे का रौब बता रहे थे कि शायद ही वो इंसान किसी से बात भी करता हो।
"लगता है आज भी आपका मूड ठीक नहीं है लेकिन आप फिकर मत कीजिए आपके मूड को ठीक करने का सारा बंदोबस्त मैंने कर रखा है "कालिंदी बेशर्मी से मुस्कुराते हुए बोली।
"जा शेखर इन्हें ऊपर 101 नंबर कमरे में ले जा ! आज इनकी तबीयत और दिल दोनों खुश हो जाएगा "कालिंदी ने सामने खड़े अपने आदमी शेखर से कहा तो जश्न सिंह शेखावत भी अपनी जगह से उठा। दोनों सीढ़ियां चढ़कर ऊपर की तरफ चले गए। शेखर ने जाकर 101 नंबर कमरे का दरवाजा खटखटाया तो दरवाजा खुलने पर सामने एक 21-22 साल की लड़की लाल रंग की साड़ी पहने खड़ी थी। चेहरे पर हल्का मेकअप और होठों पर एक मुस्कान सजाये उसने उनकी तरफ देखा लेकिन जश्न सिंह शेखावत को देख उसकी मुस्कान लंबी हो गई। शेखर के जाने के बाद जश्न अंदर आया तो वो लड़की भी दरवाजा बंद कर उसके पीछे पीछे आयी। आगे जारी है।