Chapter 2 / 651

Bazaar-E-Mohabbat | बाजार-ए-मोहब्बत | Author - Kajal Aneja

Chapter 2

Bazaar-E-Mohabbat | बाजार-ए-मोहब्बत | Author - Kajal Aneja ·kajal aneja

जश्न के कमरे में आ जाने के बाद उस लड़की शैली ने दरवाजा बंद किया और आकर बैड पर बैठ गई। जश्न भी आया और बेड पर उसके करीब आकर बैठ गया। उसे देखते हुए शैली ने अपने सीने पर ओढ़ा हुआ अपना पल्लू नीचे कर दिया और टेबल पर जग रहा लैंप भी बंद कर दिया।

"खा ले खाना वरना भूखी मर जाएगी..... अपनी जान बचानी है तो बाजी का कहना मान ले, वरना जान से तो जाएगी लेकिन जो तड़प वो तुझे मौत से पहले देंगी उसे बर्दाश्त करना तेरे लिए मुश्किल हो जाएगा....।"

सुरेश ने अति को देखते हुए कहा जो जमीन पर लेटी हुई थी। हाथों पैरों से सब जगह से खून बह रहा था। कपड़े जगह-जगह से फट चुके थे और होंठ प्यास के कारण सूख चुके थे लेकिन उसे यहां का पानी पीना भी गवारा नहीं था। जान जाती है तो जाए लेकिन अपनी इज्जत पर दाग वो बिल्कुल नहीं लगने देगी। तभी उस कमरे में शेखर आया। उसने पहले एक नजर अति को देखा और फिर सुरेश की तरफ देखते हुए बोला "अभी भी खाना नहीं खाया इसने? जैसे मर्जी कर लेकिन इसके मुंह में खाना ठूंस... कल से भूखी है ये ! याद रहे इसे सिर्फ तड़पाना है लेकिन मरने नहीं देना। बाजी को सबसे प्यारा अपना धंधा है धंधा में नुकसान उन्हें बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं।

"यार पता नहीं साली किस मिट्टी की बनी है? हर तरह से कोशिश कर ली लेकिन साली मान ही नहीं रही। मन तो करता है गला दबा दूँ इसका और सारा झंझट ही खत्म। साला कल से इसने जीना हराम कर रखा है "सुरेश झल्लाते हुए बोला। उसकी बात सुनकर शेखर आगे बढ़ा और खाने की प्लेट अपने हाथों में लेकर अति के पास नीचे जमीन पर पैरों के बाहर बैठ गया।

"खड़ा कर इसे "वो चिल्लाते हुए बोला तो सुरेश ने जल्दी से अति को कंधों से खींचकर मुश्किल से बिठाया लेकिन उसमें बैठने की भी हिम्मत नहीं थी। होती भी कैसे? कल से उसने पानी का एक घूंट भी नहीं पिया था। शेखर ने उसके गाल को दो-तीन बार थपथपाया तो उसने अपनी आंखें खोली।

"देख आखरी बार कह रहा हूं चुपचाप अपने आप ही ये खाना खा ले, वरना अब तक तो तूने सिर्फ हमारी जबरदस्ती देखी है, हमारी हैवानियत देखेगी तो तेरी आत्मा भी कांप जाएगी और फिर ये खाना तुझे नसीब भी नहीं होगा।"शेखर ने अपने दांत पीसते हुए कहा तो अति के दर्द भरे चेहरे पर भी व्यंग भरी मुस्कुराहट आ गई अखिलेश जी पर उसने उस खाने पर थूक दिया और बोली "ये खाना नहीं है... ये हराम का खाना है और इसे सिर्फ तुझ जैसे हरामी ही खा सकते हैं। उसकी इस हरकत पर शेखर गुस्से से कांप गया। उसने थाली एक तरफ फेंकी और अति के बाल खींचते हुए एक के बाद एक कई थप्पड़ उसने उसके चेहरे पर जड़ दिए। अति की दर्द भरी सिसकियाँ निकलती रही।

"छोड़ो शेखर भाई, छोड़ो ! जान चली जाएगी इसकी और अगर इसे कुछ हुआ तो बाजी हमारी जान ले लेगी।"सुरेश ने शेखर को अति से दूर करते हुए कहा तो शेखर ने जोर से अति को धक्का दिया और वहां से खड़ा हो गया।

"मरन दे साली को, जब सारी रात यूँ ही दर्द और भूख से तड़पती रहेगी तो अकल खुद-ब-खुद ठिकाने आ जाएगी। "शेखर ने कहा और उस कमरे से बाहर आ गया। रात का अंधेरा खत्म हुआ तो सूरज की किरणों ने उस जगह पर रोशनी की चादर फैला दी लेकिन बदला हुआ वक्त भी अति की किस्मत नहीं बदल पाया। पूरी रात दर्द से तड़पते रहने के बाद सुबह होते ही एक बार फिर उस पर यातनाएं शुरू कर दी गई। पहले उसे घाव दिया जाता और फिर उस घाव पर ही और घाव दिया जाता लेकिन एक 17 साल की लड़की का जिस्म दर्द कहां तक बर्दाश्त करता। आखिर उन जालिमों की जीत हुई और अति दर्द से तड़पते हुए बेहोश हो गई। दर्द सेे कराहते हुए उसने अपनी आंखें बंद कर ली। वहीं दूसरी तरफ शैली ने अपनी आंखें खोली और खुद को देखा जैसे वो कल रात बेड पर बैठी थी वो अभी भी उसी हालत में ही थी लेकिन यूं ही बैठे बैठे नींद में उसने कब अपनी पीठ बेड की टेक से सटा ली उसे नहीं पता। याद करने पर उसे याद आया कि कैसे कल उसने अपने सीने से दुपट्टा गिराया और लैंप बंद किया लेकिन अगले ही पल जश्न ने उठकर वो लैंप फिर से जगा दिया और उसका दुपट्टा भी उसे ओढ़ा दिया। शैली उसे हैरानी से देखती रही लेकिन जश्न ने ना ही उससे कुछ कहा और ना ही उसकी तरफ देखा बस चुपचाप आकर उसकी गोद में अपना सिर रखकर लेट गया। कुछ वक्त तो शैली उसे देखती रही लेकिन फिर नींद आंखों में अपना घर बसाने लगी तो उसकी आंखें खुद-ब-खुद बंद हो गई। अब सुबह जब उसने अपनी आंखें खोली तो जश्न अभी भी उसकी गोद में सिर रखकर लेटा हुआ था और कल रात की तरह आज भी उसकी आंखे खुली हुई थी। शैली ने आँखें बड़ी कर उसे देखा क्योंकि उसकी नींद से भरी आंखें देखकर ऐसा लग रहा था जैसे पूरी रात उसने अपनी पलकें भी ना झपकाई हो।

"साहब आपने तो कुछ किया ही नहीं लेकिन अब तो आपका वक्त भी पूरा हो गया। आपके सारे पैसे वेस्ट हो गए, जन्नत की सैर करा देती मैं आपको लेकिन आपने तो कुछ डिमांड ही नहीं की..... खैर अब आप कुछ करना चाहते हैं तो आपको बाजी को एक्स्ट्रा पैसे देने होंगे। बता रही हूँ, बहुत खुश कर सकती हूं मैं आपको "शैली ने कहा और उसका सिर अपनी गोद से हटा कर खड़ी हो गई। उसकी बात सुन जश्न ने एक पल के लिए अपनी आंखें बंद की और बेड पर से खड़ा हो गया। उसने अपनी जेब में से पैसे निकाले और बेड के साथ रखी टेबल पर रख दिए। उसे पैसे टेबल पर रखते देख शैली जल्दी से बोली "कल रात के पैसे आप पहले ही दे चुके हैं साहब और अब अगर आपका मूड है तो पहले आपको ये पैसे बाजी को देने होंगे। लेकिन उसके कहते कहते ही जश्न पैसे रखकर दरवाजे की तरफ बढ़ गया था।

"खुशियों की तो अब मेरी जिंदगी में कोई जगह ही नहीं....

बस सुकून तलाश रहा हूं थोड़ा..... पर शायद वो भी अब नहीं मेरे हिस्से मे..... जश्न ने बिना पलटे ही कहा और वहाँ से बाहर चला गया। शैली बस उसे जाते देखती रही। आगे जारी है।

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels