Chapter 5 / 541

Super Son-in-Law|सुपर - सन इन लो | Author- Nitisha Agrawal

Chapter 5

Super Son-in-Law|सुपर - सन इन लो | Author- Nitisha Agrawal ·Nitisha Agrawal

मधु, रॉकी को लगातार कॉल किये जा रही थी लेकिन रॉकी था कि फ़ोन उठा ही नहीं रहा था। रॉकी ही उसकी आखरी उम्मीद था। शनाया को कैसे भी करके शाम तक 15 लाख रूपए हॉस्पिटल में जमा करवाने थे। रॉकी का फ़ोन ना उठाना मधु की चिंता बढ़ा रहा था। लेकिन वो जानती थी कि रॉकी एक इंसान का फ़ोन कभी भी avoid नहीं कर सकता था। वो शनाया से बोली, "मुझे लगता है तुम्हें रॉकी को एक बार कॉल करना चाहिए। वो कितना भी busy हो लेकिन वो तुम्हारा कॉल ना उठाये ऐसा नहीं हो सकता।”

मधु की ये बात सुनकर शनाया सोच में पड़ गयी थी। उसकी परेशानी समझते हुए मधु बोली, "देखो शनाया, अभी मज़बूरी हमारी है, और ऐसे में सही और गलत नहीं देखा जाता। बस जो सामने हो, वो किया जाता है। तुम्हें देर नहीं करनी चाहिए।”

शनाया ने गहरी सांस ली और रॉकी को फ़ोन लगाया। वही हुआ जो मधु ने कहा था। शनाया का नंबर देखते ही रॉकी ने फ़ोन उठा लिया, “क्या बात है, आज तो मेरी किस्मत ही जाग गयी है, शनाया बंसल ने खुद मुझे कॉल किया है।”

शनाया बोली, "रॉकी मुझे तुम्हारी एक help चाहिए थी। मम्मा भी तुम्हें तब से इसलिए ही कॉल कर रही थीं।”

मधु के फ़ोन वाली बात सुनकर रॉकी एक पल को झेंप गया और बोला, "क्या, आंटी कॉल कर रही थी? I didn’t know that. Actually फ़ोन मेरे असिस्टेंट के पास था। उसने मुझे बताया नहीं की आंटी ने कॉल किया था। पर तुम्हारा नाम देखते ही मैंने उसे फ़ोन देने को कह रखा है, इसलिए उसने मुझे फ़ोन दिया। खैर प्रॉब्लम क्या है, बताओ।”

शनाया उससे बोली, "रॉकी मुझे पैसों की सख्त ज़रूरत है। actually डैड अब पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। हम उनका डिस्चार्ज करवाना चाहते हैं पर I’m short of money.”

शनाया की इस बात पर अपनी हंसी fake करते हुए रॉकी बोला, "wow ये तो बहुत amazing news है यार। अंकल ठीक हो गए हैं! Congratulations यार और तुम पैसों की चिंता मत करो, मैं अभी आता हूँ हॉस्पिटल।"

शनाया ने जैसे ही फ़ोन रखा, मधु बोली, "देखा, मैंने बोला था ना, सिर्फ एक रॉकी ही है जो हमारी मदद कर सकता है।"

शनाया ने राहत की सांस ली और मधु को गले लगा लिया। इधर डॉ डुबे के कैबिन में जब विवेक, देविका और डॉ दुबे के आगे अपनी पत्नी के लिए मदद का हाथ फैला रहा था। तब उन्हें विवेक उस पल कमज़ोर और हारा हुआ इंसान लग रहा था। पर वो दोनों चाहकर भी इस बात को नकार नहीं पा रहे थे कि विवेक ही वो इंसान है जिसका चेहरा उन्होंने CCTV footage में अशोक का इलाज करते हुए देखा था। हाँ ये बात सच थी की उस footage में विवके का चेहरा ठीक से दिखाई नहीं दे रहा था इसलिए डॉक्टर ने विवेक की मदद करने का फैसला किया और वो उससे बोले, "मैं कर सकता हूँ तुम्हारी मदद लेकिन उसके बदले, तुम्हें मेरी मदद करनी पड़ेगी।”

विवेक उनकी ये बात सुनकर हैरान था, वो बोला, "मुझे नहीं पता आप मुझसे क्या चाहते हैं लेकिन अगर आप मेरी मदद करने को तैयार हैं तो मैं भी आपके लिए कुछ भी कर सकता हूँ।"

डॉ और देविका एक बार फिर एक दूसरे को देखकर मुस्कुराये। डॉ बोले, "सच-सच बताना विवेक, वो तुम ही थे ना जिसने कल रात चोरी से ICU में घुसकर अपने ससुर अशोक बंसल का इलाज किया था?”

डॉ की ये बात सुनकर विवेक ऐसे डर गया जैसे कोई चोर रंगे हाथों चोरी करते हुए पकड़ाए जाने पर डर जाता है। खुद को बचाने के reflex में वो बोला, "नहीं, नहीं डॉ आपको कोई ग़लतफहमी हुई है। मैं तो कल रात में अपने घर पर था।”

इस बार देविका उससे बोली, "सोच लो विवेक। तुमने सच कहा तो तुम्हारी बीवी की प्रॉब्लम solve हो सकती है। और अगर झूठ कहा तो, तुम जानते हो उसके results वो भी मुझसे बेहतर।”

विवेक सोच में पड़ गया। उसे लगा की सच बता देने में ही भलाई थी, वो बोला, "हाँ ये सच है कि मैं ही था कल रात ICU में लेकिन मैं वहां कैसे पहुंचा, कब पहुंचा, मुझे खुद भी याद नहीं है।”

डॉक्टर दुबे बोले, "देखो विवेक मुझे पता है कि तुम कल अपने होश में नहीं थे। ऐसा अक्सर होता है उन लोगों के साथ जिनकी शक्तियां नयी होती हैं। लेकिन विवेक कल जो तुमने किया था, वो पंचभूत क्रिया थी। विवेक I know तुम्हें ये बात अजीब लगेगी लेकिन पंचभूत क्रिया तंत्र की एक ऐसी rare क्रिया है जिसे करने वाला 100 साल में एक ही बार पैदा होता है। और वो इंसान तुम हो विवेक।"

ये सब सुन कर विवेक को अपने कानों पर यकीन ही नहीं हो रहा था। वैसे भी पिछले कुछ दिनों से उसके साथ अजीब चीज़े हो रही थी। उस रात वो आत्महत्या करते-करते बच गया और हवा में उड़ने लगा था। फिर उस सन्यासी, रॉकी के उन हट्टे-कट्टे आदमियों को मारना। और कल रात अपने ससुर का इलाज करना, सब कुछ उसके लिए बहुत अजीब था। कल के बारे में सोचते हुए उसके सर में दर्द होने लगा था। उसका सर अचानक ही इतनी ज़ोर से दुखने लगा कि डॉ को उससे कहना पड़ा “विवेक ज़्यादा मत सोचो, तुम्हारा ये सर दर्द और बढ़ता जायेगा नहीं तो। मैं जनता हूँ, ये मुश्किल है तुम्हारे लिए पर धीरे-धीरे तुम्हें सब समझ आने लगेगा।”

विवेक सामने रखी कुर्सी पर बैठ गया।

देविका ने उसके लिए एक ग्लास में पानी भरा और उसे दिया। विवेक, देविका को पहचानता नहीं था। उसने उसे सवाल भरी नज़रों से देखा। डॉ दुबे बोले, "विवेक ये देविका दास हैं। Das group of industries इन्ही की है।"

डॉ की ये बात सुनकर विवेक की आंखें फटी की फटी रह गयी। देविका दास कोई मामूली इंसान नहीं थी। देविका और उसका परिवार इतना अमीर और powerful था कि वो खड़े-खड़े किसी भी इंसान की चालीस पुश्तों को खरीद सकते थे। विवेक को यकीन ही नहीं हो रहा था कि वो देविका दास उसके लिए पानी का ग्लास हाथ में लिए खड़ी थी। विवेक ने अपनी गलती समझते हुए झट से ग्लास अपने हाथ में लिया और एक ही सांस में पानी पी लिया। डॉ ने सबके लिए coffee का आर्डर दिया। विवेक का सर दर्द अब ठीक था। उसने देविका को देखा। अब तक उसने उसपर ध्यान ही नहीं दिया था। लेकिन अब जब उसने देखा तो पाया कि देविका एक बेहद सुन्दर लड़की थी। उसकी उम्र लगभग 29 साल की थी। विवेक की उम्र के बराबर ही। विवेक को अचानक वो अपनी सी लगी। उसे ऐसा लगा जैसे वो देविका को बहुत पहले से जानता हो। कॉफ़ी भी आ गई थी। सब कॉफ़ी पी रहे थे। तब डॉ बोले, "विवेक, देविका के दादा जी मिस्टर नीरज दास को तो पूरा देश ही जानता है। और ये भी जानता है की वो पिछले पांच सालों से hospitalized हैं। इन दिनों उनकी तबियत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। उनके भी organs फेल होने लगे हैं। और जल्द ही ब्रेन डेड हो जायेंगे। विवेक कुल मिलाकर उनकी हालत भी तुम्हारे ससुर की ही तरह है। हम चाहते हैं कि तुम उन्हें अपने ससुर की ही तरह पंचभूत क्रिया से ठीक कर दो।”

देविका बोली, "विवेक इसके बदले डॉक्टर दुबे तो तुम्हारे ससुर का बिल माफ़ कर ही देंगे, उसके अलावा मैं भी तुम्हें मुंह-मांगी दौलत देने को तैयार हूँ।"

विवेक बड़ा helpless सा महसूस कर रहा था। वो बोला, "मिस देविका, बात पैसों की नहीं है। प्रॉब्लम ये है कि मुझे सच में नहीं पता है कि मैंने अपने ससुर को कैसे ठीक किया। कल रात मैंने जो कुछ भी किया था, वो किसी शक्ति, किसी एनर्जी के वश में आकर किया था। Believe me, I want to help you but I don’t know how to.”

विवेक की ये बात सुनकर देविका की आँखों में आंसू आ गए। वो अपने दादा जी का इलाज महंगी से महंगी जगह पर करवा चुकी थी लेकिन सारे तरीके फेल हो चुके थे। विवेक ही अब उसकी आखरी उम्मीद थी। इस तरफ रॉकी, शनाया के एक ही कॉल पर दौड़ा चला आया था। शनाया और मधु दोनों का ही चेहरा उसे देखकर खिल गया। मधु ने तो उसे गले ही लगा लिया। रॉकी बड़ी स्टाइल से शनाया के पास गया और उससे बोला, "शनाया, तुम्हें अब चिंता करने की कोई ज़रूरत नहीं है। रॉकी के पास इतना पैसा है की वो एक ही पल में ये पूरा का पूरा हॉस्पिटल खरीद सकता है। तो पंद्रह लाख रूपए तो कुछ भी नहीं।”

शनाया, रॉकी की ये बात सुनकर बहुत खुश हुई। रॉकी किसी फ़रिश्ते की तरह आया था, शनाया की मदद करने के लिए। शनाया ने सोचा, “ऐसा तो कोई अपना ही कर सकता है।"

दूसरी तरफ विवेक की बात सुनकर देविका की आंखें भर आयी थी। उसे कुछ नहीं समझ आ रहा था कि उसे क्या करना चाहिए। तब उसने डॉ दुबे की तरफ देखा। डॉ दुबे एक पल को शांत रहे फिर बोले, "विवेक मुझे ऐसा लगता है कि तुम्हें जल्द ही याद आ जायेगा तुमने अपने ससुर का इलाज कैसे किया था। देविका उदास होने की ज़रूरत नहीं है। हमें वो इंसान मिल गया है जिसकी हमें तलाश थी। मुझे यकीन हैं vivek is our man.”

विवेक बोला, "डॉ आप ये सब क्या बातें कर रहे हैं, मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा। कौनसी शक्तियों की बात कर रहे हैं आप? आप हैं कौन? मैं कौन हूँ? और डॉक्टर होकर आप तंत्र में विश्वास कैसे कर सकते हैं?”

डॉ उसकी बात सुनकर मुस्कुरा दिए। वो बोले, "विवेक मैं कौन हूँ, तुम कौन हो, ये तंत्र क्या है ये कहानी किसी और दिन के लिए रखते हैं। मैं जानता हूँ तुम्हारे दिल में बहुत से सवाल हैं, लेकिन विवेक अभी सही वक़्त नहीं है उनके जवाब देने का। तुम मुझे सिर्फ इतना बताओ, तुम हमारी मदद करोगे या नहीं?”

विवेक ने एक बार डॉ को देखा और फिर देविका को। देविका का मासूम चेहरा देखकर उसे उस पर दया आ गयी। विवेक, देविका को देखते हुए बोला, "हाँ मैं करूँगा आपकी मदद।”

ये सुनकर देविका और डॉ दोनों की ही आँखें चमक गयी। डॉ बोले, "thank you so much vivek. तुम नहीं जानते तुमने ये कहकर मेरा कितना बड़ा बोझ हल्का कर दिया, मुझे पूरी उम्मीद है, तुम्हें जल्द ही अपनी शक्तियां याद आ जाएगी। और तुम हमारी मदद कर पाओगे। और हाँ जैसा की मैंने वादा किया था। मैं अभी के अभी तुम्हारी मदद करता हूँ।"

विवेक इसपर बोला, "लेकिन डॉक्टर मेरी एक रिक्वेस्ट है आपसे, आप किसी को भी ये बताइयेगा मत की आप मेरी मदद क्यों कर रहे हैं। मैं reason नहीं समझा सकता लेकिन ये बात हमारे बीच ही रहेगी तो ज़्यादा अच्छा रहेगा।”

डॉ दुबे ने हाँ में सर हिलाया और किसी को कॉल किया। इधर रॉकी, अशोक बंसल के रूम में था। और शनाया उसके आने से बेहद खुश थी। उसे पहली बार रॉकी अच्छा लग रहा था। नहीं तो वो हर बार किसी सड़क छाप आशिक़ की तरह उसके पीछे पड़ा रहता था। रॉकी, शनाया से कह रहा था, “शनाया मैं अभी के अभी बिल pay करके आता हूँ अंकल का।”

इतना बोलकर रॉकी बाहर निकलने ही वाला था कि सामने से हॉस्पिटल का cashier अंदर चला आया। इस बार उसका attitude एक दम ही बदला हुआ था। ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने उसका ego पंचर कर दिया था। वो कैशियर जो कुछ देर पहले शनाया से अकड़ कर बात कर रहा था, वो शनाया से बोला, "mam आपने मुझे बताया ही नहीं आप vip कस्टमर हैं। आप मुझे बता देती तो मैं इतनी बेरुखी से आपसे बात नहीं करता कभी। I m really sorry for that mam. बाकि आप चिंता मत कजिये, आपका बिल माफ़ हो चूका है। डॉ दुबे ने खुद आपका बिल माफ़ किया है।”

ये बात सुनकर शनाया चौंक गयी और बोली, “डॉ दुबे ने मेरा बिल माफ़ किया है… पर क्यों?”

कैशियर बोला, "ये तो मैं नहीं जानता लेकिन उन्होंने खुद मुझे अपने ऑफिस में बुलवाकर मुझे आपका बिल माफ़ करने के लिए कहा और साथ में ये भी कहा की आप vip कस्टमर हैं, आपका ख्याल रखूं मैं।”

शनाया कुछ समझ नहीं पा रही थी। तभी मधु बीच में उछलते हुए बोली, "देखा शनाया, तुमने रॉकी का कमाल, वो आया नहीं कि डॉ पर इतना रौब पड़ गया की उसने पूरा का पूरा बिल ही माफ़ कर दिया।"

मधु की ये बात सुनकर रॉकी ताव में आ गया। वो जानता था कि डॉ के बिल माफ़ करने का कारण वो नहीं था। लेकिन मुफ्त में मिल रहा footage वो छोड़ना नहीं चाहता था, वो वहां किसी हीरो की तरह खड़ा रहा। शनाया उससे बोली, ”रॉकी, मैं तुम्हारा ये एहसान ज़िन्दगी भर नहीं भूलूंगी, I wish मैं भी कभी तुम्हारे भी काम आ सकूं।"

इस पर रॉकी बोला, "तुम काम आ सकती हो शनाया, तुम जानती हो ना मेरी मदद करने का सबसे आसान तरीका है मुझसे शादी कर लेना। You know I love you right.”

मधु उछलते हुए बोली, "शनाया, रॉकी की बात मान लो। और डाइवोर्स दे उस निक्कमे विवेक को।”

और सब में मधु और रॉकी की इस बात ने शनाया को सोच में डाल दिया।

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels