विवेक एक के बाद एक रॉकी के आदमियों को मारे जा रहा था। तेज धूप सबकी आँखों को चोंधियाँ रही थी। विवेक के हाथों में पहलवानों सी ताक़त आ गयी थी। उसने एक आदमी को उठाया और जमीन पर पटक दिया। तब ही दूसरा आदमी पीछे से आया और उसने उसपर चाकू से वार करना चाहा। लेकिन उस वक़्त तो जैसे विवेक की पीठ पर भी आँखें लग गयी थी। वो आदमी उसपर वार कर पाता उससे पहले ही विवेक घुम गया। उसने उस आदमी की कलाई पकड़ी और उसे मोड़ दिया। उसकी हड्डी टूटने की आवाज इतनी जोर से आयी कि पलभर के लिए सब रुक गए। ये देखते ही उस ग्रुप के लीडर ने विवेक के गले में लोहे की चैन डाली और उसे जोर से खिंचा। विवेक ने भी उस चैन को अपने गले से खिंचा। उसमें आज इतनी ताक़त आ गयी थी कि उसने चैन को धागे के जैसे एक झटकें में तोड़ दिया और लीडर को धक्का मारा। वो जमीन पर गिर पड़ा। लीडर जैसे-तैसे उठा, उसने आस-पास देखा तो पाया कि उसके सारे आदमी घायल थे। सब जमीन पर पड़े थे। उसे उस वक़्त वहां से भाग जाना ही सही लगा। उसने विवेक को घूरकर देखा और बोला, "आज तो मैं जा रहा हूँ। लेकिन मैं जल्द ही वापस लौटूंगा तेरी मौत के साथ।"
और वो वहां से भाग गया। उस आदमी के जाने के बाद विवेक को कुछ अजीब सा लगा। वो अपने आस-पास घायल पड़े हट्टे-कट्टे आदमियों को देख रहा था। उसे यकीन ही नहीं हो रहा था कि इन सब आदमियों को उसने मारा था। पिछले 5 सालों में तो उसने मक्खी तक नहीं मारी थी तो अचानक इतने आदमियों को उस अकेले ने कैसे मार गिराया?
वो आदमी जैसे ही अपनी गाड़ी में बैठा उसे उसके बॉस का फ़ोन आया। बॉस का फ़ोन देखकर उस आदमी की हालत मारे डर के ख़राब हो गयी। बॉस ने उससे पूछा, "मजा चखा दिया उस विवेक को?”
लीडर ने जवाब दिया, "वो बॉस, बॉस वो आदमी ने तो हमारे ही सारे आदमियों को घायल कर दिया।"
ये सुनकर पहले तो बॉस को उसकी बात का यकीन नहीं हुआ फिर वो गुस्से से उबलते हुए बोला, "मेरे यहाँ मुफ्त की रोटी तोड़ते-तोड़ते सांड हो गए हो तुम लोग। गधों एक मच्छर को नहीं मार पाए। मैं तुम जैसे निक्कमों को और पाल नहीं सकता। आइंदा मुझे यानी रॉकी को अपनी शक्ल मत दिखाना! वरना जिंदा नहीं बचोगे।”
रॉकी ने फ़ोन काट दिया। लीडर रॉकी की बातें सुनकर पत्थर सा जम गया। शनाया, विवेक के लिए परेशान हो रही थी। वो कल रात से घर नहीं लौटा था। उसने उसे कई बार कॉल किया पर उसका फ़ोन बंद आ रहा था। वो सोफे पर बैठी हुई थी। उसके चेहरे पर चिंता साफ़ दिखाई दे रही थी। उसे यूँ परेशान देखकर मधु बोली, "शनाया तुम कब तक सहोगी उस निक्कमें को?"
शनाया ने सिर ऊपर उठाकर अपनी माँ को देखा, एक गहरी सांस ली और बोली, "आप थकती नहीं एक ही बात से?"
ये सुन मधु का चेहरा उतर गया।
वो बेचारे सा मुंह बनाकर बोली, "मुझे मजा थोड़े आता है तुम्हें बार-बार ये कहने में। लेकिन मुझसे तुम्हारी तकलीफ़ अब और देखी नहीं जाती। तुम विवेक को डाइवोर्स दे दो शनाया, मेरी बात मानों।"
शनाया ने ठंडी नजर मधु पर डाली और कहा, "मम्मा, पापा hospitalized हैं। हमारी कंपनी डूबने की कगार पर है। सब चीजें बिखरी हुई हैं और ऐसे में आप चाहती हैं कि मैं विवेक को डाइवोर्स देकर एक और चीज ख़राब कर लूँ? विवेक मेरा पति है और मैं उसे ऐसे नहीं छोड़ सकती। और वो इतना बुरा इंसान नहीं है जितना आप उसे समझती हैं।"
इस बात पर ताने मारते हुए मधु बोली, "क्या ख़ाक अच्छा है। ना कमाता है, ना कुछ करता है। पिछले पांच सालों से इस घर में पड़ा-पड़ा बस रोटियां ही तोड़ रहा है। और जैसा तुम उसके बारे में कह रही हो, वो अच्छा होता ना बेटा तो यूँ तुम्हें बिना बताये रात भर गायब नहीं रहता। कोई जिम्मेदार आदमी कभी ऐसा नहीं करता।”
मधु की इस बात ने शनाया को एक पल के लिए सोच में डाल दिया। वो मधु से बोली, "मम्मा वो किसी मुसीबत में फँस गया होगा, नहीं तो वो कभी ऐसा नहीं करता।"
मधु इस बात पर आगे कुछ कहती उससे पहले ही उसे उसकी छोटी बेटी ऋचा का फ़ोन आ गया। मधु ने फ़ोन उठाया। ऋचा ने उसे कुछ ऐसा कहा की वो सुनकर उसके होश उड़ गए। शनाया ने मधु को देखा तो वो भी डर गयी और पुछने लगी, “मम्मा क्या हुआ? कौन था फ़ोन पर?”
उसने जैसे-तैसे जवाब दिया, "ऋचा का फ़ोन था, तुम्हारे पापा, उनकी हालत और ख़राब हो गयी है।”
मधु का इतना कहना था की शनाया भाग कर कार ले आयी और दोनों माँ-बेटी हॉस्पिटल के लिए निकल पड़ीं। उनका घर से जाना था ही कि विवेक घर को लौट आया। लेकिन घर पर कोई नहीं था, बस एक सन्नाटा छाया हुआ था। खाली घर उसे अजीब लग रहा था। उसे पता नहीं था की मधु और शनाया हॉस्पिटल में उसके ससुर अशोक बंसल की बिगड़ती हालत को देखने गए हुए हैं। कुछ ही देर में मधु और शनाया हॉस्पिटल पहुँच गए। अशोक शहर के top most हॉस्पिटल्स में से एक हॉस्पिटल में एड्मिट थे। मधु और शनाया ऊपर के माले पर गए तो उन्होंने देखा कि ऋचा उनके इंतजार में ICU के बाहर खड़ी थी। ऋचा, अशोक बंसल की छोटी बेटी थी। मधु दौड़ते हुए उसके पास गयी और उससे पूछा, "ऋचा क्या हुआ? तुमने अचानक हमें यहाँ क्यों बुलाया? क्या हुआ है तेरे डैड को?”
मधु की बात सुनकर ऋचा रोने लगी। मधु से सब्र नहीं हो रहा था, वो उसपर भड़क गयी, “रोना बंद कर और बता ना क्या बोला डॉक्टर ने?”
ऋचा कोई जवाब नहीं दे पा रही थी। शनाया ने ICU के अंदर जाना बेहतर समझा। वो अंदर गयी वहां उसके पिता का इलाज करने वाले डॉ दुबे पहले से मौजूद थे। शनाया की एक नजर सामने बिस्तर पर लेटे अपने पिता पर पड़ी। वो बेहद कमजोर दिख रहे थे। ऐसा लग रहा था जैसे वहां कोई इंसान नहीं, कंकाल था जिसे life support system की मदद से जिंदा रखने की कोशिश की जा रही थी। पूरे शरीर पर जैसे pipes लगे हुए थे। ऑक्सीजन मास्क की मदद से वो सांसें ले रहे थे। शनाया के भी आँखों से आंसूं बह गए। उसने अपने आप को संभाला और डॉक्टर से पूछा, "क्या हुआ डैड को डॉक्टर?”
डॉक्टर ने एक गहरी सांस ली और कहा, "शनाया बेटा I’m sorry to inform you पर तुम्हारे डैड के बचने के अब कोई chances नहीं हैं। एक के बाद एक उनके organs dead होते जा रहे हैं। हॉस्पिटल administration ने ये फैसला किया है कि अब हम उनका ventilator हटा देंगे। and we will let him die peacefully।”
ये कहकर उन्होंने नजरें झुका ली। शनाया के पीछे-पीछे मधु और ऋचा भी अंदर आ गए थे। मधु ने जब ये बात सुनी तो उसके मुंह से एक चीख़ सी निकल गयी, “क्या?”
उसने डॉक्टर दुबे को पकड़ते हुए कहा, "आप ऐसा कैसे कर सकते हैं डॉक्टर? आप कैसे निकाल सकते हैं मेरे पति का ventilator? हम चूका रहे हैं ना आपका बिल। माना की हम पिछले महीने के पैसे नहीं दे पाए थे। लेकिन इस बात की इतनी बड़ी सजा तो मत दीजिये मेरे पति को।"
डॉक्टर को इस परिवार के लिए थोड़ा बुरा लग रहा था। वो मधु को समझाते हुए बोले, “देखिये, ऐसा नहीं है जैसा आप सोच रही हैं। आपके पति की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। ऐसे में उन्हें ventilator पर रखना उन्हें तकलीफ़ देना ही है। आप सोच भी नहीं सकती कितने दर्द में हैं इस वक़्त आपके पति का शरीर।”
इस पर शनाया बोली, "पर डॉक्टर, कोई तो तरीका होगा ना, डैड को बचाने का?"
डॉक्टर अफ़सोस जताते हुए बोले, “only miracle can save him शनाया।"
दिन बीत चुका था। सोफे पर बैठे-बैठे विवेक की आँख कब लग गयी उसे पता भी नहीं चला। जब door-bell बजी तो विवेक की नींद खुली। उसने दरवाजा खोला तो देखा सामने शनाया खड़ी थी। उसके चेहरे का रंग उतरा हुआ था। रोने के कारण आँखें सूजी हुई थी। विवेक ने उसे इस हालत में देखा तो वो घराब गया. “शनाया क्या हुआ? तुम ऐसे? सब ठीक तो है ना? और मैं कब से कॉल कर रहा था, तुम मेरा फ़ोन क्यों नहीं उठा रही थी?”
कुछ कहने की शनाया की हिम्मत नहीं बची थी, वो हताश सी बस आगे बढ़ती ही जा रही थी और सोफे पर जा धम से बैठ गयी। विवेक किचन में गया और उसके लिए पानी लेकर आया। उसने शनाया को पानी पिलाया और प्यार से पूछा, "शनाया बोलो ना क्या हुआ है?"
शनाया ने एक ठंडी सांस ली और बोली, "क्या बोलूं? कि डैड के पास अब ज्यादा वक़्त नहीं है ? डॉक्टर ने अपने हाथ खड़े कर दिए हैं? मम्मा इस बात से टूट चुकी हैं और मैं, I’m just so helpless."
ये सुनकर विवेक को धक्का सा लग गया। उसे समझ नहीं आया, उसे इस बात का क्या जवाब देना चाहिए। फिर शनाया वहां से चली गयी। विवेक वहां अकेला रह गया। उसकी आँखों के सामने रह-रहकर अपने ससुर का चेहरा आ रहा था। उस घर में उसके ससुर ही थे जो उससे सबसे ज्यादा प्यार करते थे। वो ही वजह थे शनाया और उसके रिश्ते की। उसके ससुर अशोक बंसल दिल्ली के जाने-माने रईसों में से एक थे। उनके पास बहुत पैसा था। लेकिन पिछले पांच सालों में उनका कारोबार डूबने लगा था। और पिछले साल अचानक ही वो बीमार पड़ गए। उन्हें तुरंत ICU में भर्ती करना पड़ा। डॉक्टरों को उन्हें वेंटीलेटर पर रखना पड़ गया। एक साल से वो वेंटीलेटर के सहारे जिंदा थे। विवेक की आँखों में आंसूं आने लगे। उसे समझ नहीं आ रहा था कि वो क्या करे। घर पर बैठना उसके लिए मुश्किल हो रहा था। विवेक ने अपनी आँखें भिंची और सिर ऊपर उठाकर गहरी सांस ली। उसे एक दम से महसूस हुआ, उसके शरीर में कुछ बदल रहा था। अचानक किसी ऊर्जा का एहसास होने लगा उसे। उसके पूरे बदन में झुर-झुरी चलने लगी। उसके दिमाग में अजीब से vibrations महसूस होने लगे, वो उठ खड़ा हुआ। जैसे कोई शक्ति उसे खींचने लगी हो। वो अपने आप ही बाहर निकल गया और सड़क पर पैदल चलने लगा। रात गहरी थी। कुछ तो अजीब हो रहा था उसके साथ। उसपर जैसे कोई नशा सवार था। विवेक कब हॉस्पिटल पहुँच गया उसे पता भी नहीं चला। ICU के बाहर waiting area में मधु बैठे-बैठे सो गयी थी। कुछ दूर अशोक बंसल की देख-रेख में बैठी नर्स भी अपना सर desk पर रखे सो रही थी। उन दोनों के अलावा उस पूरे floor पर कोई नहीं था। विवेक ICU की तरफ धीमे कदमों से बढ़ा चला जा रहा था। ICU के बाहर पहुँचने पर उसने आहिस्ता से दरवाजा खोला। अशोक bed पर किसी जिंदा लाश की तरह पड़े हुए थे। विवेक उनके पास गया। उसने उनकी छाती पर हाथ रखा तो उनके शरीर में कुछ हलचल हुई। विवेक के चेहरे पर मुस्कान आ गयी। फिर एक पल को उनके पूरे शरीर को देखा। उसकी आँखें जैसे MRI मशीन बन गयी थी। उसे उनके शरीर की एक एक नस साफ़ दिखाई दे रही थी। विवेक को अशोक की बीमारी जैसे ही समझ आयी उसका सर और ज्यादा चकराने लगा। उसने अशोक के वेंटीलेटर को बंद कर दिया। विवेक अब और ज्यादा सावधान हो गया था क्यूंकी अगर उसे ये करते हुए कोई देख लेता तो हंगामा खड़ा कर देता। हालाँकि वो अपने पूरे होश में नहीं था लेकिन फिर भी उसके मन में मधु को लेकर टेंशन थी। मधु को अगर भनक भी लग जाती की वो अशोक से मिलने आया है तो वो तमाशा बना देती। वेंटीलेटर बंद होने का भी अशोक पर कोई ख़ास असर नहीं लग रहा था। इसका मतलब ये था कि वाकई उनकी हालत बहुत ख़राब थी। इतनी की वो pain में भी respond नहीं कर पा रहे थे। जिंदा लाश के जैसे बस वहां पड़े हुए थे। विवेक ने उन्हें एक नजर गौर से देखा। उसके बाद अपने आप ही उसका हाथ अपनी जेब में चला गया। उसने अपनी जेब टटोली तो एक पुड़िया जैसा कुछ निकला। विवेक को याद ही नहीं की उसने ये पुड़िया कब अपनी जेब में रखी थी। उसने वो पुड़िया खोली और उसमें एक लेप जैसा बनाकर अपनी हथेली पर लगाया। उसने लेप का कुछ हिस्सा अशोक की नाभि, तलवों और हथेली पर लगाया। उसके बाद अपनी लेप लगी हथेली को अशोक के मुंह पर रखा। उसने उनका मुंह और नाक दोनों ही ढक दिया। उसके बाद विवेक ने मंत्र पढ़ना शुरू किया। अपनी आवाज सुनकर विवेक खुद ही चौंक गया। जो मंत्र वो पढ़ रहा था वो संस्कृत में थे और उसे संस्कृत बिलकुल भी नहीं आती थी। उसके मंत्र पढ़ने के कुछ देर बाद ही अशोक ने गहरी सांसें लेना शुरू कर दी। विवेक ने फिर से pulse चेक करने के लिए अशोक का हाथ देखा। उनकी धड़कने तेज चलने लगी थी। विवेक का ध्यान नहीं गया पर अशोक के पास लगे मॉनिटर में हलचल होने लगी थी। उस हलचल के कारन एक अलार्म सा बज गया। ये अलार्म ICU के बाहर लगा हुआ था। अलार्म की आवाज सुनकर मधु की नींद टूट गयी। उसने घबराते हुए पास में सोई हुई नर्स को देखा और उसकी ओर लपकी, “अरे आप यहाँ सो रही हो और अंदर अलार्म बज रहा है। देखों मेरे पति को क्या हो गया।"
नर्स उसकी आवाज सुनकर उठ गयी। दोनों ICU की तरफ भागे। अंदर विवेक इन दोनों के आने से अनजान था। मधु और नर्स उसकी तरफ दौड़ें चले आ रहे थे। लेकिन विवेक अब भी अपने इलाज में मगन था।