Chapter 4 / 541

Super Son-in-Law|सुपर - सन इन लो | Author- Nitisha Agrawal

Chapter 4

Super Son-in-Law|सुपर - सन इन लो | Author- Nitisha Agrawal ·Nitisha Agrawal

डॉक्टर दुबे के केबिन में देविका और डॉ दुबे बैठे हुए थे। डॉ ने देविका को खुशखबरी देने के लिए हॉस्पिटल बुलाया था। थोड़ी देर पहले ही उन्होंने देविका को वो CCTV footage दिखाई थी, जिसमें उस आदमी का चेहरा ठीक से नहीं दिख रहा था पर वो अशोक का इलाज कर रहा था। दोनों यही उम्मीद कर रहे थे कि वो आदमी कैसे भी करके उनके सामने आ जाए। देविका, डॉ से बोली, "डॉ, मुझे लगता है हमें ये footage लेकर police के पास जाना चाहिए। वो हमारी मदद कर पाएंगे इस आदमी को ढूंढने में।"

डॉ ने कुछ सोचा और बोले, "नहीं देविका, हम ऐसा नहीं कर सकते, अगर पुलिस के पास गए तो पुलिस रिपोर्ट लिखने के लिए अशोक के परिवार का concern चाहेगी। And honestly अशोक का परिवार बहुत अजीब है। उनकी बीवी बेहद नकचढ़ी और चालाक है। छोटी बेटी ऋचा अपनी माँ के जैसे ही फूलन देवी है। और बड़ी बेटी शनाया तो सबसे ज़्यादा अजीब है। कभी अच्छे से रहती है, सबसे बात-वात करती है, कभी बिलकुल ही सड़ी हुई रहती है। वो अपने पति के साथ भी अच्छे से behave नहीं करती। हालाँकि मैंने उसके पति को कभी देखा नहीं है पर I have all my sympathies with him.”

डॉ फिर से बात से भटक गए थे।

देविका ने उनकी तरफ देखा तो उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ, वो आगे बोले, "मेरे कहने का मतलब ये था कि अगर हमने ये बात किसी और को बताई तो हो सकता है वो आदमी जिसने अशोक का इलाज किया है वो सतर्क हो जाये। इससे उसे ढूंढ़ना और ज़्यादा मुश्किल हो जायेगा। वैसे भी देविका, इस footage को ध्यान से देखो, इसमें साफ़ दिखाई दे रहा है कि ये आदमी अपने होश में नहीं है। ये किसी puppet की तरह काम कर रहा है। बीच-बीच में ऐसे होश में आ रहा है जैसे कोई नींद की झपकी से जाग रहा हो, इससे ये साफ़ है कि इस इंसान की शक्तियां नयी हैं। हमे सब्र रखना होगा, सही वक़्त आने पर वो आदमी खुद ब खुद हमारे सामने आ जायेगा।”

दूसरी तरफ शनाया कार ड्राइव कर रही थी। और विवेक उसके बगल में बैठा हुआ था। विवेक को यूँ शनाया के साथ बैठना बहुत अच्छा लग रहा था। बहुत कम मौका मिलता था उसे ऐसा। आज शनाया बहुत खुश थी अपने पिता के ठीक होने की खुशी में। लेकिन विवेक को कल रात जो कुछ भी हुआ था बहुत धुंदला सा याद था। उसे अपना हॉस्पिटल से भाग जाना और अपने ससुर का ठीक होना तो याद था। लेकिन जो इलाज उसने किया था वो भूल सा गया था। खैर इस वक़्त विवेक ने अपना सारा ध्यान शनाया और उसके चेहरे पर आई मुस्कान पर लगा दिया था। विवेक उससे बोला, "शनाया मुझे तुम्हें इतने दिनों बाद खुश देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। I’m really happy.”

इस बात पर शनाया ने एक दफे विवेक की तरफ देखा पर कुछ रिएक्ट नहीं किया। कुछ देर बाद विवेक और शनाया हॉस्पिटल पहुंच गए। अशोक को प्राइवेट रूम में शिफ्ट कर दिया गया था। जब वो दोनों उनके कमरे में पहुंचे तो देखा कि मधु के साथ ऋचा भी वहीं थी। ऋचा अपने हॉस्टल से मधु का फ़ोन आते ही निकल गयी थी। शनाया को देखते ही ऋचा उससे लिपट गयी। शनाया की आँखें अपने पिता पर अटकी हुई थी और ऋचा उससे लिपटकर रो रही थी, “दी finally dad ठीक हो गए हैं।"

शनाया ने ऋचा को अपनी बाहों में एक पल के लिए कसा और फिर उसे धीरे से परे सरकाते हुए, अपने पिता के bed के पास बढ़ने लगी। विवेक भी उसके पीछे-पीछे चल रहा था। लेकिन मधु और ऋचा ने उसके होने को इस तरह नज़रअंदाज़ किया जैसे वो वहां हो ही नहीं। शनाया अपने पिता के पास गयी और उनका हाथ धीरे से पकड़ा। उसकी आँखों से आंसूं टपक आए। अशोक की नींद अपनी बेटी के हाथों की छुअन से टूटी। उन्होंने उसे देखा और मुस्कुराये। शनाया अपने पिता से लिपट गयी। वो किसी बच्चे की तरह उनसे लिपटकर रो रही थी। उसने पिछले एक साल में ना जाने कितनी बार अपने पिता को यूँ गले लगाकर रोना चाहा था। लेकिन वो एक साल से वेंटीलेटर के तारों में ऐसे जकड़े हुए थे जैसे मकड़ी अपनी जाल में अटक जाती है। शनाया उनसे बहुत सारी बातें करना चाहती थी लेकिन उस वक़्त सिर्फ उसके आंसूं ही थे जो उसके जज़्बातों को बयां कर पा रहे थे। जब शनाया के मन का गुब्बार थोड़ा हल्का हुआ। तो वो अपने पिता से थोड़ा दूर हो गयी। अशोक ने नज़र उठाकर विवेक को देखा। विवेक उन्हें देखकर किसी मासूम बच्चे की तरह मुस्कुराये जा रहा था। अशोक ने उसे अपने पास आने का इशारा किया। विवेक उनके पास गया। सबसे पहले उसने उनके पैर छुए। फिर उनके सर के पास गया और उसने धीरे से उनका माथा चूम लिया। वो बोला, "मुझे आपको देखकर बहुत ख़ुशी हो रही है पापा।”

ये सुनकर अशोक मुस्कुरा दिए। विवेक emotional होते हुए बोला, "आप जानते नहीं हैं पापा, मैंने आपको कितना मिस किया।”

उसकी ये बात सुनकर मधु और ऋचा आपस में बुदबुदाई, “मिस तो करेगा ही, एक डैड ही तो हैं जो इस निक्कमे को सर पर लिए फिरते हैं।”

विवेक ने इस बात को अनसुना कर दिया। वो मन ही मन सोचने लगा, “इंसान कितना अजीब होता है, जो ऋचा थोड़ी देर पहले अपने पिता के ठीक होने की खुशी में रो रही थी, वो पल भर में ही उसे ताने मारने लगी।”

तभी अशोक बंसल विवेक को देखकर सोच में पड़ गए। उसका हाथ अपने कमज़ोर हाथों में लेते हुए वो उससे बोले, "विवेक तुम कल रात मेरे पास थे क्या?”

उनकी ये बात सुनकर विवेक के होश उड़ गए। उसके चेहरे का रंग ही बदल गया। उसने अशोक से ये उम्मीद बिलकुल नहीं की थी कि उन्हें उसका आना याद होगा। वो अपने आपको संभालते हुए बोला, "नहीं तो। मैं तो घर पर था पापा।”

ये सुन अशोक कुछ सोचने लगे। विवेक का दिल ज़ोरो से धकड़ रहा था। अगर अशोक ने सबको बता दिया कि विवेक खुद कल रात में उनके पास था और उसने उनका इलाज किया था तो फालतू का तमाशा बन जायेगा। शनाया उसके पास ही खड़ी थी। अपने पिता का सवाल सुनकर वो बोली, "क्या हुआ डैड, आप ऐसा क्यों पूछ रहे हो? Is everything alright?”

इस बात पर अशोक बोले, "हाँ सब ठीक है।"

सारा बंसल परिवार आज खुश था। सब अशोक को घर वापस ले जाने को बेक़रार थे। अब बस सबको इंतज़ार था तो डॉक्टर दुबे के ग्रीन सिग्नल का। दूसरी तरफ कैबिन में डॉ दुबे अपनी चेयर पर से उठे और देविका से बोले, "देविका I need some rest. मैं अभी घर जाता हूँ, तुम भी जाओ। मैंने तुम्हें आधी नींद से जगा दिया था। हम शाम में फिर मिलते हैं तब सोचेंगे इस आदमी को कैसे ढूंढा जा सकता है।”

वो दोनों डॉ के केबिन से बाहर निकल आए। दोनों लिफ्ट के अंदर जाने ही वाले थे कि पीछे से उन्हें किसी की आवाज़ आयी। “डॉक्टर।"

डॉक्टर दुबे और देविका दोनों एक साथ पलटे। आवाज़ एक लड़की की थी, लेकिन उस लड़की के पीछे जो आदमी खड़ा था, उसे देखकर दोनों की आँखें फटी-की-फटी रह गयी। वो लड़की उनसे बोली, "डॉ मैं शनाया। अशोक बंसल की बेटी। डॉ मुझे पूछना था कि हम डैड को घर कब ले जा सकते हैं?”

डॉक्टर का ध्यान शनाया पर नहीं था, वो और देविका उसके पीछे खड़े विवेक को घूरे जा रहे थे। वो दोनों उसे ऐसे देख रहे थे जैसे किसी भूत को देख लिया हो। शनाया, डॉ से आगे कुछ कहती, उससे पहले ही नर्स वहां पर आ गयी और बोली, "mam, आप यहाँ आ जाइये, आपके पिता के डिस्चार्ज पेपर्स रेडी हैं, बस कुछ formalities बाकी हैं।”

शनाया और विवेक दोनों वहां से पलट कर चले गए। डॉ और देविका अपनी साँसे रोके हुए उन दोनों को जाता हुआ देखे जा रहे थे। उनके वहां से जाने के बाद देविका बोली, "डॉ, इस आदमी ने तो बिलकुल वैसे कपड़े पहन रखे हैं जैसे उस CCTV footage वाले आदमी ने पहने थे। और इसका चेहरा भी कितना मिलता है।”

डॉ कुछ सोचते हुए बोले, "हाँ देविका, मुझे भी लगता है ये आदमी वही है।"

देविका इस बात पर बोली, "लेकिन ये आदमी है कौन?”

डॉ ने जवाब दिया, “शायद ये अशोक का दामाद है।”

नर्स ने बीच रास्ते से ही विवेक को कुछ दवाइयाँ लाने के लिए भेज दिया था और इस वक़्त नर्स और शनाया cash काउंटर पर खड़े थे। Cashier ने printed बिल शनाया को देते हुए कहा, “mam आपका पिछले महीने का हिसाब due है और इस महीने का मिलाकर टोटल अमाउंट 15 लाख हुआ है, आप ये pay कर दीजिये और अपने father को ले जाइये।”

बिल का अमाउंट सुनकर शनाया के पैरों के नीचे से जैसे ज़मीन ही हिल गई। उसकी फैक्ट्री bankruptcy की कगार पर थी। शनाया की सारी savings खत्म हो चुकी थी। उसने अपना घर तक अपने पिता के इलाज के लिए गिरवी रखा हुआ था। ऐसे में एक ही दिन में इतने पैसों का इंतेज़ाम कर पाना उसके लिए ना-मुमकिन था। वो बोली, "देखिये मैंने जानती हूँ हमारा बिल due है और मैं बहुत शर्मिंदा हूँ उस चीज़ के लिए, लेकिन मेरे पास अभी इतने पैसे नहीं है। पर मैं जल्द से जल्द आपके पैसे भर दूंगी, I promise. आप अभी मुझे मेरे डैड को यहाँ से ले जाने दीजिये। He really needs home now.”

इस बात पर cashier ने थोड़ा rude होते हुए जवाब दिया, “देखिये mam, ये कोई किराना शॉप नहीं कि आप आज सामान ले जाएँगी और कल पैसे देंगी। It’s a hospital. यहाँ dues नहीं चलती। and अगर आपके पास पैसे नहीं है तो, I would suggest आप कैसे भी इंतेज़ाम कर लीजिये or take a loan. क्योंकि आपका रूम per day के हिसाब से charge हो रहा है, आपका बिल अमाउंट बढ़ता ही जाएगा कम नहीं होगा अब।"

शनाया हताश सी अपने पिता के कमरे में पहुंची। ऋचा वहां से जा चुकी थी। अशोक भी गहरी नींद में थे। मधु ने शनाया का उतरा हुआ चेहरा देखा, तो बोली, "शनाया क्या हुआ? क्या बोले डॉ?”

शनाया की आँखों में आंसू आ गए, उसने अपनी माँ को सारी बातें बताई। उसे सुनने के बाद मधु, विवेक को ताने मारते हुए बोली, "शनाया इसलिए मैं कहती हूँ, तुम्हारा पति, पति के नाम पर कलंक है। अगर वो अभी कमा रहा होता तो तुम्हें इतना टेंशन लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती। पर वो निक्कमा तो किसी काम का नहीं।”

उसके बाद कुछ सोचते हुए मधु बोली, "शनाया एक काम करो, अभी के अभी रॉकी को कॉल करो। एक वही है जो इस वक़्त हमारी मदद कर सकता है। उसके लिए 15 लाख रूपए मामूली सी रकम है बेटा। you should call him."

मधु की ये बात सुनकर शनाया सकपका गयी। उसने मधु को देखा तो मधु उससे बोली, "मुझे पता है तुम्हें रॉकी को कॉल करना पसंद नहीं लेकिन अभी हमारे पास और चारा भी क्या है?"

शनाया ने कुछ सोचा और उसे मधु की बात सही लगी पर उसके मन में झिझक भी थी, इस लिए वो बोली, "मम्मा मेरे कॉल करने को वो गलत समझेगा। मेरा ऐसा करना उसे शादी के लिए green signal जैसा लगेगा। आप जानते हो, वो कैसा है।"

बोलते-बोलते शनाया रुक गयी। इस पर मधु बोली, "मैं जानती हूँ, वो बहुत अच्छा इंसान है और बेहद अमीर भी है। तुम कॉल नहीं कर सकती उसे तो कोई बात नहीं, मैं कॉल करती हूँ उसे।”

फिर मधु ने रॉकी को कॉल किया पर एक रिंग के बाद रॉकी ने उसका कॉल काट दिया। मधु को ये बात थोड़ी अजीब लगी। पर वो शनाया से बोली, "हो सकता है वो किसी मीटिंग में हो। he will call back. You don’t worry.”

विवेक भी अब दवाइयां लेकर वहां पहुँच चुका था। उसने door की आड़ में खड़े शनाया और मधु की सारी बातें सुन ली थी। उसे अपनी पत्नी के लिए बहुत बुरा लग रहा था। वो कैसे भी करके उसकी मदद करना चाहता था। लेकिन उसे कोई रास्ता नहीं समझ आ रहा था। विवेक को अपने सामने देखकर देविका और डॉ दुबे चौंक गए थे। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि अशोक का इलाज पंचभूत क्रिया से करने वाला आदमी उन्हें इतनी जल्दी और इतनी आसानी से मिल जायेगा। दोनों वापस डॉ के केबिन में चले गए थे और रास्ता सोच रहे थे विवेक से बात करने का। तभी दरवाज़े पर दस्तक हुई। दोनों ही ख्यालों की दुनिया से एक ही झटके में बाहर आ गए। दरवाज़ा खुला तो उन्होंने देखा वहां विवेक खड़ा था। उसे अपने समाने देख कर वो दोनों ही निःशब्द रह गए। विवेक अंदर आया और डॉ से रिक्वेस्ट करते हुए बोला, "डॉ मेरा नाम विवेक है। मैं अशोक बंसल जी का दामाद हूँ। मेरी आपसे एक request है, please हमें हॉस्पिटल का बिल चुकाने के लिए थोड़ा time दे दीजिये। मुझे पता है ये हॉस्पिटल के norms में नहीं आता, लेकिन डॉ, trust me मैं कैसे भी करके आपके पैसे चूका दूंगा। मेरी wife इस वक़्त बहुत मुसीबत में है अगर आपने help नहीं की तो उसे कुछ ऐसा करना पड़ेगा जो वो नहीं चाहती।"

डॉ और देविका उसकी ये बात सुनकर एक दूसरे को देखकर मुस्कुराये। डॉ, विवेक की आँखों में आँखें डालकर बोले, "मैं कर सकता हूँ तुम्हारी मदद लेकिन उसके लिए तुम्हें मेरा एक काम करना होगा।”

लेकिन विवेक, डॉ डुबे की ये बात सुनकर हैरान रह गया।

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels