विवेक, अशोक के इलाज में लगा हुआ था। वो इस बात से अनजान था कि बाहर emergency अलार्म के चक्कर में मधु और नर्स उसी की तरफ दौड़े चले आ रहे थे। विवेक मंत्र पढ़े जा रहा था। वो अपनी शक्तियां अशोक के शरीर में डालने की कोशिश कर रहा था। अशोक की बॉडी में हलचल हो रही थी। विवेक को ये समझ नहीं आ रहा था कि अशोक के शरीर की हलचल उन्हे ठीक कर रही थी या उनकी हालत और बिगाड़ रही थी। विवेक के अंदर की शक्तियां उसके अंदर बार-बार आ-जा रही थी. उसके दिमाग का एक हिस्सा उन्हें समझने की कोशिश कर रहा था और दूसरा हिस्सा उन शक्तियों से डर रहा था। मधु और नर्स ICU के दरवाज़े पर पहुँच गयी थी। दोनों ने दरवाज़ा खोलना चाहा लेकिन दरवाज़ा जैसे अटक गया। एक पल को मधु को लगा की दरवाज़ा अंदर से बंद है। किसी के अंदर होने के डर से वो चिल्लाई, “कौन है ! कौन है अंदर? दरवाज़ा खोलो।"
मधु की आवाज़ से विवेक जैसे अपने होश में लौट आया। उसने देखा की उसके सामने अशोक लेटा लेटे हुए थे। उनके शरीर में vibrations हो रहे थे। विवेक ये देख कर डर गया। बाहर से मधु की आवाज़ आ रही थी। डॉक्टर दुबे भी मधु और नर्स के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर वहां पहुँच गए। इसलिए विवेक ने वहां से भाग जाना बेहतर समझा। लेकिन कमरे से बाहर जाने का एक ही दरवाज़ा था और उसपर मधु खड़ी थी। विवेक को कुछ समझ नहीं आ रहा था। वो एक दम blank हो गया था। मधु, नर्स और डॉक्टर दुबे बाहर खड़े थे। Guards को आने में टाइम लग रहा था। उन लोगों ने देरी ना करना बेहतर समझा। वो तीनों मिलकर दरवाज़ा तोड़ने लगे। लेकिन इस बार उनके एक ही धक्के से दरवाज़ा खुल गया। सबने देखा की कमरा एक दम खाली था। पर अशोक दर्द से तड़प रहे थे। उनके शरीर में vibrations बढ़ गए थे। अशोक के शरीर में आये बदलाव को देखकर डॉक्टर घबरा गए और बोले, "नर्स जल्दी से इंजेक्शन लाओ।"
नर्स इंजेक्शन बनाने के लिए दौड़ी। डॉक्टर दुबे, अशोक के पास गए और उनकी प्लस चेक करने लगे। कोई कुछ समझ पाता उससे पहले ही अशोक काले खून की उल्टियां करने लगे। डॉक्टर को कुछ समझ नहीं आ रहा था। उन्होंने देखा की अशोक की बढ़ी हुई pulse अपने आप normal होने लगी थी। डॉक्टर ने अब भी अशोक का हाथ पकड़ा हुआ था। अचानक उन्हे अशोक की उँगलियाँ हिलते हुए महसूस हुई। उनकी ऊंगलियों का हिलना किसी चमत्कार से कम नहीं था। अशोक पिछले एक साल से पत्थर की तरह जमे हुए थे। ये देख डॉक्टर की आँखें चमक गयी। लेकिन इधर मधु की हालत घबराहट के कारण खराब हो रही थी। उसने सवाल भरी नज़रों से डॉक्टर की तरफ देखा। डॉक्टर ने excitement में उससे कहा, "Mrs. Bansal I think he is getting better.”
मधु और डॉक्टर इस बात से इतना खुश हो गए की दोनों में किसी को भी ये ध्यान नहीं आया की उन्हें कुछ देर पहले इस कमरे में किसी के होने का शक था। सब ये देखकर ख़ुशी से चहक उठे कि अशोक की हालत में सुधार था। डॉक्टर ने अपने stethoscope से उनकी heartbeats चेक की। उसके बाद उनका bp, दोनों नार्मल था। मधु उनके पास आयी। उसने देखा की अशोक को होश आने लगा था। अशोक को आँखें खोलने में ज़्यादा वक़्त नहीं लगा। होश में आते ही अशोक ने फिल्मी सा सवाल पूछा, “मैं कहाँ हूँ? मधु।"
ये सुनकर मधु इतना इमोशनल हो गयी कि वो कुछ कह ही नहीं पायी। वो बस अशोक से लिपटकर ज़ोर-ज़ोर से रोने लगी। डॉक्टर ने मधु से कहा, "मुझे समझ नहीं आ रहा ये चमत्कार हुआ कैसे। इन्हें देखकर तो लगता है ये पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। पर ऐसा कैसे हो सकता है। आज सुबह तक तो ये मौत के मुंह में थे।”
इस पर मधु बोली, "भगवान की मर्ज़ी हो तो क्या नहीं हो सकता डॉक्टर? ये चमत्कार उसी का है।”
मधु इतनी खुश थी कि वो किसी भी सवाल में उलझना नहीं चाहती थी। पर डॉक्टर दुबे सोच में डूबते जा रहे थे। वो आगे बोले, "मुझे ऐसा लगता है कि हमें इनका फुल बॉडी check up कराना चाहिए। इससे हम किसी भी तरह के रिस्क से बच जायेंगे।”
कुछ देर बाद जब वार्ड boys अशोक को स्ट्रेचर पर लेटा रहे थे तब डॉक्टर दुबे ने नोटिस किया कि वेंटीलेटर बंद था। उनका सर चकराने लगा। उन्होंने मन ही मन कहा, "ऐसा कैसे हो सकता है? सुबह तक अशोक बिना वैंटिलेटर के सांस तक नहीं ले पा रहे थे। तो फिर अब ऐसे कैसे बिना किसी मदद के ठीक हो गए। और ये वेंटीलेटर बंद हुआ कैसे?”
ward boys अशोक को बाहर ले कर चले गए। मधु और नर्स भी उनके पीछे पीछे बाहर चले गए। डॉक्टर दुबे खाली कमरे में नज़रें घुमाकर देखने लगे। उन्हें कमरे में किसी के होने का शक था। उन्हें balcony में किसी की परछाई दिखी। वो एक पल को चौंक गए। उन्होंने ख़ुदको को संभाला और balcony की तरफ बढ़ने लगे। विवेक balcony में छुपा हुआ था। उसने डॉक्टर की सारे बातें सुन ली थी। वो अपने ससुर के ठीक होने को लेकर बहुत खुश था लेकिन वो किसी के सामने नहीं आना चाहता था। वो जनता था उसे यूँ देखकर उसपर पर सवालों की बारिश की जाएगी। विवेक उन सवालों से डर रहा था क्योंकि उनके जवाब वो खुद भी नहीं जनता था। इसलिए उसने छुपे रहने में ही अपना भला जाना। उसने अपने सामने वाली बिल्डिंग में लगे कांच से देखा की कोई उसकी तरफ धीमे क़दमों से बढ़ा चला आ रहा था। विवेक घबरा गया। उसने वहां से जाने का रास्ता ढूँढना चाहा। लेकिन उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था, ICU काफी ऊपर के फ्लोर पर था इसलिए वहां से कूदना भी safe नहीं था। उसका दिल ज़ोरो से धड़के जा रहा था। तभी उसका ध्यान fire escape पर गया। वो वहां से उतरने की कोशिश करने लगा। लेकिन उसके पास वक़्त बहुत कम था, डॉक्टर उसकी तरफ बढ़ते ही जा रहे थे। डॉक्टर जैसे ही balcony में पहुंचे विवेक वहां से जा चुका था। उन्हें सिर्फ उसकी परछाई ही दिखी। वो उसे रोकने के लिए चिल्लाये भी लेकिन तब तक विवेक वहां से गायब हो गया था। डॉक्टर ने सोचा की उन्हें गॉर्डस को कहकर उस आदमी का पीछा करवाना चाहिए लेकिन दूसरे ही पल उनके दिमाग में ख्याल आया की वो आदमी जिस हिसाब से भाग रहा था उस हिसाब से चौराहा पार हो गया होगा। कुछ देर बाद डॉक्टर दुबे अपने केबिन में बैठे थे। नर्स ने दरवाज़ा खटखटाया और अंदर आयी, “डॉक्टर हमने मिस्टर बंसल के सभी tests करवा लिए। and he is absolutely fine! मुझे तो यकीन ही नहीं हो रहा है।”
डॉक्टर ने अपना सिर ऊपर किया और नर्स से बोले, "यकीन तो मुझे भी नहीं हो रहा। लेकिन सच यही है।”
इस पर नर्स बोली, "डॉक्टर मुझे आज यकीन हो गया है कि चमत्कार होते हैं।”
डॉक्टर कुछ सोचते हुए उससे बोले, "मुझे नहीं लगता ये चमत्कार है। मुझे लगता है किसी ने चुपके से अशोक का इलाज किया है। कोई था उस कमरे में हमारे अंदर जाने से पहले। कुछ तो चल रहा था अंदर। तुम्हें पता है अशोक का वेंटीलेटर भी बंद था। बिना वेंटीलेटर के उनके लिए एक पल भी ज़िंदा रहना ना-मुमकिन था, और मैंने उस कमरे में किसी की परछाई भी देखी थी।”
नर्स को उनकी बात कुछ समझ नहीं आयी पर वो बोली, "डॉक्टर अगर आपको ऐसा लगता है तो आप CCTV में footage check क्यों नहीं कर लेते।”
नर्स की ये बात सुनकर डॉक्टर दुबे उछल पड़े और बोले, "नर्स please ऐसा करो के गॉर्डस को CCTV की रिकॉर्डिंग लेकर मेरे पास भेजो।"
नर्स ये सुनकर वहां से जाने लगी। जाते-जाते उसे याद आया, “डॉक्टर ये रिपोर्ट्स मैं मिस्टर बंसल की wife को अभी दे दूँ?”
डॉक्टर बोले, "नहीं अभी मत दो, वो सो गयी होंगी। वैसे भी tests में तीन घंटे लगे गए थे और वो तब भी नींद में थी। और तुम उन्हें अभी उनके पति से मिलने भी मत देना। कहना हमने उन्हें सुबह तक के लिए observation में रखा है।”
ये जवाब सुनकर नर्स वहां से चली गयी। कुछ ही देर में सारी रिकॉर्डिंग डॉक्टर दुबे के पास थी। सुबह के 6 बज रहे थे। वो रात भर से जागे हुए थे फिर भी उनकी आँखों से नींद गायब थी। वो ये जानने को बेकरार थे कि आखिर वो कौन था जो उन्हें भागता हुआ दिखा था। और क्या वाकई उसने अशोक को ठीक किया था? और अगर हाँ तो कैसे? इन सवालों के जवाब उनके लिए बहुत ज़रूरी थे। उन्होंने रिकॉर्डिंग देखना शुरू किया। उन्होंने देखा की रात के क़रीब दो बजे कोई आदमी ICU वाले फ्लोर पर आया था। लेकिन उस आदमी का चेहरा टोपी और कैमरा एंगल की वजह से ठीक से नहीं दिख रहा था। पर उस आदमी ने लाल रंग की शर्ट और काली जीन्स पहनी थी। उसकी चाल से लग रहा था कि वो अपने होश में नहीं था। कुछ गड़बड़ी थी उसकी चाल में। उसने ICU का दरवाज़ा खोला और अंदर चला गया। डॉक्टर दुबे ने अब ICU के अंदर की रिकॉर्डिंग शुरू की। ये रिकॉर्डिंग उस आदमी का चेहरा देखने की उनकी आखरी उम्मीद थी। अंदर सिर्फ एक कैमरा लगा हुआ था वो भी ऐसे एंगल पर जिससे अंदर आने वालों की खबर रखी जा सके। वो आदमी जब अंदर आया तो उसका सिर ज़मीन की तरफ था। इसलिए अंदर आते वक़्त भी उसका चेहरा ठीक से दिखाई नहीं दिया। डॉक्टर ने देखा की वो आदमी लेप मल कर, मंत्र पढ़ कर कुछ अजीब तरह से अशोक का इलाज कर रहा था। डॉक्टर दुबे को जैसे ही एहसास हुआ की अशोक तंत्र से ठीक हुए हैं, उनके रौंगटे खड़े हो गए। उन्होंने अपना फ़ोन निकाला और किसी को कॉल किया। फ़ोन connect हुआ तो एक लड़की की आवाज़ आई। वो लड़की नींद में लग रही थी। वो बोली, "हेलो डॉक्टर, इतनी सुबह सुबह कॉल कैसे किया आपने आज?”
डॉक्टर को अपनी गलती का एहसास हुआ, वो बोले, "I am sorry मैंने टाइम नहीं देखा। पर बात ही ऐसी थी कि मैं रुक नहीं पाया। देविका मुझे लगता है जिसकी हमें तलाश थी वो हमें मिल गया है।"
ये सुनते ही देविका अपने बिस्तर से उछल पड़ी। उसकी नींद एक ही पल में गायब हो गयी। लगभग आधे घंटे में देविका हॉस्पिटल पहुँच गयी और अब वो डॉक्टर दुबे के केबिन में उनके सामने बैठी थी। डॉक्टर ने formality के लिए पूछा, “देविका तुम क्या लोगी? चाय? कॉफ़ी?”
देविका बात जानने के लिए इतनी excited थी की वो सब्र नहीं कर पा रही थी। वो बोली, "ओह cut the crab doctor. मैं सुबह सुबह यहाँ कॉफ़ी पीने नहीं आयी हूँ। आप ये बताइये वो है कौन?”
डॉक्टर थोड़ा झेंप गए। वो बोले, "मैं ये नहीं जनता की वो है कौन लेकिन।"
ये बात सुनकर देविका चिढ गयी। वो बोली, "आपने ही तो कहा था आपको वो आदमी मिल गया है, अब आप ही।"
डॉक्टर उसे शांत करते हुए बोले, "देविका मेरी बात सुनों। मतलब वो देखो जो मैं तुम्हें दिखाना चाह रहा हूँ।"
डॉक्टर ने देविका को CCTV footage दिखाई। अशोक के इलाज का process देखकर उसकी आँखें फटी की फटी रह गयी। वो बोली, "ये तो पंचभूत क्रिया है।"
डॉक्टर मुस्कुराते हुए बोले, "हाँ मैं यही बताना चाह रहा था। finally वो इंसान हमें मिल गया है जो तुम्हारे दादा जी को ठीक कर सकता है।”
देविका की ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहा, वो बोली, "डॉक्टर लेकिन ये आदमी है कौन? इसमें इसका चेहरा ठीक से समझ नहीं आ रहा। डॉक्टर उदास हो गए और बोले, "वही तो समझ नहीं आ रहा देविका। बस एक बार ये हमारे सामने आ जाये। तो सब कुछ बदल सकता। सब कुछ।"
दूसरी ओर सुबह मधु जैसे ही उठी, नर्स ने उसे रिपोर्ट्स देते हुए बधाइयाँ दी, “Mrs.Bansal congratulations, आपके पति अब बिलकुल ठीक हैं।"
उसकी ये बात सुनकर मधु ख़ुशी से झूम उठी। उसने अपने पर्स में हाथ डाला और दो हज़ार का नोट निकालने लगी। फिर उसने कुछ सोचा और वो नोट रखकर 500 का नोट निकाला और नर्स को देना चाहा। 500 का नोट देखकर nurse को अजीब लगा। वो शहर के सबसे बड़े हॉस्पिटल की नर्स थी, कोई दाई अम्मा नहीं। 500 का नोट देखकर उसने बुरा सा मुंह बनाते हुए कहा, "इसकी कोई ज़रूरत नहीं है, आप रख लीजिये। मेरी तरफ से गरीबों को दे दीजियेगा।"
ये सुनकर मधु के चेहरे की ख़ुशी और बढ़ गयी। वो नर्स से बोली, "मैं अपने पति को कब देख सकती हूँ?”
जवाब देते हुए नर्स बोली, "बस कुछ ही देर में उन्हें ICU से private room में शिफ्ट कर दिया जायेगा। आप तब मिल सकती हैं उनसे।"
नर्स का इतना कहना था की मधु ने शनाया को फ़ोन लगाया, “Hello शनाया, जल्दी से हॉस्पिटल आ जाओ। हाँ सब ठीक है, infact इससे ज़्यादा अच्छा कुछ हो ही नहीं सकता। तुम्हारे डैड पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं। कल रात में हुआ ये, अरे मैंने इसलिए नहीं बताया रात में क्योंकि उन्हें टेस्ट्स के लिए ले गए थे। और डॉक्टर ने उन्हें under observation रखा हुआ था। तो तुम रात में आकर करती भी क्या? अच्छा अब सारी बातें फ़ोन पर ही करोगी या हॉस्पिटल भी आओगी।”
मधु का फ़ोन रखते ही शनाया ने विवेक को उठाया और उसके साथ हॉस्पिटल के लिए निकल पड़ी जहां वो अंजान लड़की देविका और डॉक्टर दुबे, विवेक की ही खोज में थे।