Chapter 5 / 1343

Mera Saiya Psycho

Chapter 5

Mera Saiya Psycho ·Mamta

Manhattan jungle

आशी अपने दोस्तों के साथ मैनहटन के जंगलों में पहुंच चुकी थी, प्रोफेसर सभी स्टूडेंटस को बताते हैं, "हम लोग इस जंगल में रह कर नेचर पर रिसर्च करेंगे। सभी स्टूडेंट अपना अपना प्रोजेक्ट तैयार करोगे। फिलहाल शाम हो रही है, कुछ स्टूडेंट जल्दी से कैंप लगाओ और कुछ खाना बनाने की तैयारी करो।"

प्रोफेसर का आर्डर पाकर कुछ स्टूडेंट कैंप लगाने में लग जाते हैं। आशी, कैथी और जॉश तीनों मिलकर खाना बनाने की तैयारी करने लगते हैं। कुछ देर काम करते हुए, अचानक आशी देखती है कैथी और जॉश वहां नहीं है, वह कैंप के दूसरी तरफ जा कर देखती है तो वहां का नजारा देखकर हैरान रह जाती है। वो दोनो सबकी नजरों से छुपते हुए, और अंधेरे का फायदा उठाते हुए एक पेड़ के पीछे रोमांस करने में बिज़ी थे। कैथी आवाज़ निकले बिना जॉश के किस को अपनी गर्दन पे फील कर रही थी। और जॉश भी दिल खोल के उसे चूमे जा रहा था। दोनो की सांसे गहरी हो चुकी थी। कैथी और जॉश, रोमांस परवान चढ़ चुका था, दोनों एक दूसरे को पैशनेटली kiss कर रहे थे। आशी को इनके अफेयर के बारे में भनक तक नहीं थी इसलिए उसे बहुत बड़ा झटका लगा, आशी ने गौर से देखा तो जॉश का एक हाथ कैथी की t shirt के अंदर था। उन्हें इस तरह प्यार करता देख शायद एक पल के लिए वो भी अपने जीवन में रोमांस को मिस करने लगी, उसकी सांसें भारी होने ही लगी थी के अचानक वह अपनी आंखें बंद करके राम जी का नाम लेने लगती है, "राम, राम, राम, यह क्या देख लिया मैंने? अरे बेवकूफों कुछ तो रहम करो मुझ जैसी मासूम बच्ची पर, यह फिरंगी भी ना? कहीं भी शुरू हो जाते है।"

आशी वहां से शर्माते हुए आ जाती है, लेकिन प्रॉब्लम ये थी कि आशी कों इंग्लिश खाना बनाना नहीं आ रहा था, और वह किसी और से मदद मांगना चाहती थी, लेकिन अगर प्रोफेसर को कैथी और जॉश के बारे में पता चला, तो वह हजारों सवाल खड़े कर देंगे और जॉश और कैथी प्रॉब्लम में आ सकते है। एक दोस्त होने के नाते आशी ऐसा नहीं चाहती थी इसलिए आशी खिचड़ी बनाने का सोचती है। लगभग एक घंटे में वह खिचड़ी बना चुकी थी। आशी खाना बनाकर पानी की गैलन में देखती है और अपने आप से कहती है, "अरे, इसमें तो पानी नहीं है, सभी लोग खाना खाएंगे तो पानी? मुझे पानी लेने जाना होगा, लेकिन कैसे? कैथी और जॉश को देखो, बेशर्म अभी तक नही आए, अब लव बर्ड्स को क्या डिस्टर्ब करना, लगता है मुझे अकेले ही जाना होगा।"

ऐसा सोच कर आशी अपना इमरजेंसी बैग निकालती हैं, जिसमें जरूरत की सारी चीज़ें थी, ताकि वो जंगली जानवरों से बच सके। आशी बैग और गैलन ले कर पानी की तलाश में जंगल के अंदर चली जाती है। लगभग 15 मिनट चलने के बाद उसे पास में एक नदी दिखती है जिसे देख कर उसके चेहरे पर स्माइल आ जाती है। आशी अपनी गैलन में उस नदी से पानी भर लेती है, इस वक्त शाम के लगभग 7:00 बज रहे थे और जंगली इलाका होने के कारण काफी अंधेरा हो चुका था, एक पल के लिए जंगल के उस माहौल ने आशी के अंदर के डर को बढ़ा दिया। वो भगवान का नाम लेते हुए जल्दी से पानी भरकर वहां से निकलने लगी, तभी आशी की नजर आसपास मंडरा रहे जुगनूओं पर पड़ती है, जिन्हें देखकर उसकी आंखें चमक उठती है। आशी सब कुछ भूल कर उन जुगनूओं को अपने हाथों से छूने की कोशिश करने लगी। खुशी में खिलखिलाती हुई आशी उन्हें पकड़ने की, उन्हें छूने की कोशिश कर रही थी। आशी मुस्कुरा कर अपने हाथ हवा में उठाकर गोल-गोल घूमने लगी, चांद की रोशनी में इस वक्त वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। आशी ने इस वक्त सफेद सूट, उस पर पीला दुपट्टा ले रखा था। इस वक्त कोई उसे देख ले तो मंत्रमुग्ध हो जाए। आशी अपनी ही मस्ती में थी इस बात से अनजान की एक जोड़ी नीली आंखें दूर छुप कर उसे निहार रही है, यह कोई और नहीं कृष था। कृष जो पुलिस के चंगुल से बचते हुए जंगल के अंदर आ चुका था, ज्यादा खून बह जाने के कारण वह दर्द और तकलीफ में था इसलिए एक पेड़ के नीचे बैठकर आराम कर रहा था। किसी के आने की आहट सुनकर वह पेड़ के पीछे छुप कर उस दिशा में देखने लगा, जहां से आवाज आ रही थी और उसकी नजरे आशी पर ठहर गई जो अपनी ही धुन में जुगनूओं के साथ खेल रही है, उसके चेहरे की मासूमियत और मुस्कान देखकर किसी को भी मन में शांति का एहसास हो जाता, दुनिया की चिंता से परे, खूबसूरत और शांत लेकिन चंचल। उन छोटे-छोटे जुगनूओं के बीच एक बड़ी जुगनू आशी । जी हां, चांद की रोशनी में आशी का चमकता चेहरा किसी जुगनू से कम नहीं लग रहा था, उससे भी ज्यादा चमक रही थी उसकी खूबसूरत आंखें बिल्कुल तारों की तरह। कृष ने इस वक्त अपने चेहरे पर ड्रैगन किंग मास्क पहन रखा था, जिसमे सिर्फ उसकी आंखें नजर आ रही थी, खूबसूरत नीली आंखें। झील की तरह शांत, लेकिन समुद्र की तरह गहरी, जिनमे हरपल कुछ लहरे उठ रही हैं, और उसकी आंखों से होते हुए उसके दिल को छू रही है। इस बात का एहसास कृष को भी नहीं है, कि क्यों उसे ऐसा मेहसूस हो रहा है। इस पल में ऐसा भी क्या सुकून है, की इतने दर्द में होने के बावजूद उसे दर्द का एहसास नहीं हो रहा। ना जाने वो कौन सा खिंचाव है, जो कृष के पैर अपने आप उस तरफ बढ़ जाते हैं। कृष को एक पल भी नहीं लगा था इस लड़की को पहचानने में, क्योंकि चांद की रोशनी में आशी का बेदाग चेहरा साफ नजर आ रहा था। वो तुरंत समझ गया, यह वही लड़की है जिसे उसने कुछ घंटे पहले उस भीड़ में देखा था, जिस पर उसकी नजरें ठहर गई थी, सैकड़ों की भीड़ में भी उसे वह साफ नजर आ रही थी। उस वक्त भी इस चेहरे का आकर्षण ऐसा था के वो कृष को अपनी ओर खींच रहा था। उस वक्त कृष की आशी से मिलने की तमन्ना शायद अब पूरी होना चाहती थी, क्योंकि अब, कृष चाह कर भी अपने पैरों को रोक नहीं पा रहा था, मानो आशी एक चुंबक हो और कृष बस, खींचा चला आ रहा हो। आशी इस बात से अनजान अब तक जूगनूओं मे ही खोई हुई थी। अचानक घूमते घूमते आशी का पैर मुड जाता है, वो खुद को संभाल नहीं पाती और गिरने लगती है, डर के मारे वह अपनी आंखें बंद कर चुकी थी। कृष ने उसे अपनी बाहों में थाम लिया और उसकी नजरें आशी के मासूम चेहरे पर टिक गई, आंखें कसकर बंद करने के कारण आशी और भी मासूम और क्यूट लग रही थी, आशी अभी तक अपनी आंखें बंद किए हुए थी। कुछ ही पलों में उसे महसूस होता है कि वह गिरी नहीं है, आशी जैसे ही अपनी आंखें खोलती है उसकी आंखें हैरानी से बड़ी हो जाती हैं। डर के कारण उसे ड्रैगन किंग मास्क में कृष भूत जैसा लगता है और उसके अंदर का डर एक बार फिर उभर आता है और वो चीख पड़ती है, "भूत, बचाओ बचाओ भूत।"

तुरंत ही कृष उसके मुंह पर हाथ रख देता है, कृष ने उसे अपनी बाहों में संभाल रखा था, चेहरे पर ड्रैगन मास्क होने के कारण वह डरावना लग रहा था उसकी नीली आंखें चांद की रोशनी में चमक रही थी, "Shut up, or I will kill you."

क्रिश ने गुस्से भरी दबी आवाज में फिर कहा, "What are you doing in a dark forest so late at night? answer me."

आशी कांपते हुए अपने मुंह की ओर इशारा करती है, मानो इशारे से कह रही हो ‘तुम अपना हाथ उठाओगे तभी तो बताऊंगी’ इशारा समझकर कृष थोड़ा नॉर्मल होते हुए कहता है, "ok i'm taking my hand off your mouth but beware, don't try any tricks."

ऐसा कहकर कृष आशी को सीधा खड़ा करता है और उसके मुंह से अपना हाथ हटा लेता है। डरी, सहमी हुई आशी कांपते हुए शब्दों में उसे कहती है, "भूत जी मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई, मुझे नहीं पता था यह आपका इलाका है, आज तक तो सिर्फ सुना था कि घने जंगल में भूत होता है लेकिन आज देख भी लिया, प्लीज मुझे यहां से जाने दो, आज के बाद ऐसी गलती नहीं होगी।"

आशी की बात सुनकर कृष हैरानी से पूछता है, “what पूत, you calling me पूत?"

आशी हंस कर बोली, “अरे पगले, पूत नही भूत, भूत।”

और फिर अचानक आशी को खयाल आता है, वो अपने सर पर टिप्पली मारते हुए कहती है, "उफ़ आशी, तू भी ना, यह विलायती भूत है, तो इसे तेरी हिंदी कैसे समझ आएगी? मरने के बाद भी इंग्लिश ही समझेगा ना, हिंदी में बोल हिंदी में, सॉरी इंग्लिश में बोल इंग्लिश में, ओहो, डर के मारे मैं भी कंफ्यूज हो रही हूं।"

आगे की बातें आशी इंग्लिश में कहती है, इस बात से अनजान कि कृष हिंदी भी समझ सकता है, आशी मासूम, भोली और प्यारी सी शक्ल बनाकर अपने हाथ जोड़ते हुए कृष से कहती है, "देखिये भूत जी मेरा आपको डिस्टर्ब करने का कोई इरादा नहीं था, मैं तो यहां पानी भरने आई थी और जुगनुओं को देखकर थोड़ी देर उनमें खो गई जी बस।"

"जुगनू? what जुगनू?" कृष ने हैरान होते हुए पूछा।

"सॉरी, गलती से मुंह से निकल गया, जुगनू मतलब बटरफ्लाई, ओह सॉरी, फायरफलाई, फायरफ्लाई। गलती हो गई, आगे से ऐसा नहीं होगा, अब मैं इस जंगल, इस जंगल तो क्या किसी भी जंगल में नही जाऊंगी, प्लीज बच्ची समझ कर माफ कर देना हां, मैं चलती हूं, आप इंजॉय कीजिए जंगल में अपनी चुड़ैलों के साथ।" ऐसा कहकर आशी जल्दी से वहां से भागने की करती है। कृष को अब तक अपने हाथों में बहुत दर्द हो रहा था उसका खून भी काफी ज्यादा निकल चुका था, ऊपर से आशी ने उसे देख लिया था, वह आशी को यहां से जाने देने का रिस्क नहीं ले सकता था। कृष अपनी गन आशी के ऊपर पॉइंट करता है, "तुम यहां से कहीं नहीं जा सकती और अगर एक कदम भी आगे बढ़ाया तो सीधा ऊपर जाओगी।"

गन देखकर आशी की आँखें हैरानी से बाहर आ गई वह थरथर कांपने लगी, वो जल्दी से अपने हाथ ऊपर कर लेती है और डर में बड़बड़ाते हुए कहती है, "अरे कमाल है, भूतों के पास भी गन होती है क्या? वैसे यह गन आपने कौन सी मार्केट से मिली? पैसे देकर खरीदे या चोरी की? पैसे कहां से देंगे? चोरी ही की होगी वैसे भी भूतों को कौन पकड़ सकता है, मैं सही कह रही हूं ना?"

आशी की अजीब बातें सुनकर कृष की आँखें हैरानी से बड़ी हो गई और वो सोचने लगा, ‘कोई इंसान इतनी मुसीबत में होने के बाद भी ऐसी कॉमेडी कैसे कर सकता है? वह भी इतनी बेवकूफी भरी। इस लड़की को अब तक यह समझ नही आ रहा है कि मैं कोई भूत नहीं, इंसान हूं।'

कृष गुस्से में दांत पीसते हुए कहता है, "यह सवाल तुम ऊपर जाकर पूछना।"

कहकर वह अपनी गन लोड करता है लेकिन जैसे ही ट्रिगर दबाने वाला था, आशी डर के मारे अपनी आंखें बंद कर लेती है, "जन तू जलाल तू आई बला को टाल तू, जय हनुमान ज्ञान गुण सागर जय कपीस तिहुं लोक उजागर।"

कहते हुए वह मंत्र पढ़ने लगती है ताकि यह भूत उसकी आंखों के सामने से ओझल हो जाए लेकिन जब वो अपनी आंखें खोल कर देखती है तो वह भूत अब तक उसके सामने खड़ा था। आशी हैरान होते हुए खुद से कहती है, "कमाल है, हनुमान चालीसा का असर नहीं हुआ।"

फिर अपने दिमाग पर जोर डालते हुए खुद को गाली देते हुए कहती हैं, "बेवकूफ, गधी, तू उल्लू की पट्टी, वह इंग्लिश भूत है, हिंदी में हनुमान चालीसा पढ़ने से कैसे गायब होगा उसे हिंदी थोड़े आती है, उसके लिए तो बाइबल के मंत्र पढ़ने होंगे, लेकिन मैंने तो कभी बाइबल पढी़ ही नहीं, थोड़ा वक्त निकाल कर बाइबिल पढ़ लेती तो क्या जाता? अब तो तू गई काम से।"

आशी कृष की तरफ देखते हुए कहती है, "भ,भ,भ,भूत जी एक रिक्वेस्ट है आपसे, यह गोली थोड़ा धीरे से मारना, वो क्या है ना, मुझे गोली लगकर मरने का एक्सपीरियंस नहीं है, और हां चेहरे पर मत मारना वरना फोटो अच्छी नहीं आएगी, वह क्या है ना मेरे मरने के बाद मेरा जो डेथ सर्टिफिकेट बनेगा, उसमें क्यूट लगना भी तो जरूरी है ना।"

आशी फिर अपने दिल की तरफ इशारा करते हुए कहती है, "यहां मार दो।"

फिर आंखें बंद करके राम जी को याद करते हुए कहती है, “हे प्रभु, मैं आ रही हूं आपके पास, गेट खुले रखना, अगले जन्म बाइबिल भी पढूंगी।"

कृष अब तक उसकी हिंदी इंग्लिश में मिक्स बातें सुनकर हैरान था और सोच रहा था, ‘यह लड़की कितना बोलती है? मौत सामने खड़ी है फिर भी बड़ बड़ कर रही है’ अचानक कृष को एहसास होता है उसका सिर घूम रहा है, उसे आसपास का सब धुंधला दिखाई दे रहा है, अगले ही पल कृष खुद को संभाल नहीं पाता और नीचे जमीन पर धड़ाम से गिर जाता है। धड़ाम की आवाज सुनकर आशी अपनी आंखें खोलती है और सामने का नजारा देखकर हैरान रह जाती है। अब क्या करेगी आशी? क्या वो कृष की हेल्प करेगी या उसे वही छोड़ देगी? कैसे करीब आयेंगे दोनो?

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels