Chapter 4 / 1343

Mera Saiya Psycho

Chapter 4

Mera Saiya Psycho ·Mamta

हॉलीवुड सुपरस्टार कृष डेविडसन के यूं अचानक हेलिकॉप्टर से शहर के बीचों बीच उतरने से manhattan हाइवे पर जाम लग गया। अपने फेवरेट सुपरस्टार को देखने के लिए लोग पागल हुए जा रहे थे। आशी जिस बस में थी, इस वक्त वो बस भी मैनहैटन के उसी हाईवे पर थी, अचानक बहुत ज्यादा ट्रैफिक हो जाने के कारण बस रूक चुकी थी। आशी का दोस्त जॉश ड्राइवर से पूछता है, "क्या हुआ? तुमने बस क्यों रोक दी और यहां हाईवे पर इतनी भीड़ क्यों है?"

जवाब में ड्राइवर बताता है कि हाईवे पर अभी-अभी एक चॉपर लैंड हुआ है, जिसमें हॉलीवुड सुपरस्टार कृष डेविडसन अपनी फिल्म की प्रमोशन के लिए आया है। यह सुनते ही आशी की क्लासमेट और उसकी नई बनी दोस्त कैथी, खुशी से उछल पड़ती है और जोर से चीखते हुए कहती है, “कृष डेविडसन?”

कैथी को इतना खुश देखकर आशी हैरान होते हुए पूछती है, "अरे कौन कृष डेविडसन? किसके बारे में बात कर रही हो तुम? सलमान खान आया है क्या?"

आशी की बात सुनकर कैथी हैरान होते हुए कहती है, "अरे तुम कृष डेविडसन को नहीं जानती? वह है हॉलीवुड सुपरस्टार, रिच, हैंडसम और अट्रैक्टिव, अमेरिका की हर लड़की के दिल का राजा, जिसे पाना हर लड़की का ख्वाब है, एक बार वो जिसे नजर उठा कर देख ले वह अपने आप को खुशकिस्मत समझती है, उसकी एक झलक पाने के लिए लड़कियां मरती है, तुम्हें पता है आज तक उसकी एक भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई, पूरे हॉलीवुड का सबसे अमीर एक्टर है वो, आशी अब मुझ से वेट नहीं होता मुझे भी देखना है उसे।"

कहकर कैथी जल्दी से बस से बाहर निकलती है, कैथी के साथ बाकी सभ स्टूडेंट भी अपने हीरो की झलक पाने के लिए बाहर निकल जाते हैं, सिर्फ आशी और जॉश को छोड़कर, क्योंकि आशी उसके बारे में कुछ जानती नहीं थी और जॉश, जल‌भुन कर राख हो चुका था, क्योंकि वह कैथी को पसंद करता था। वहीं सड़क पर पब्लिक कृष की एक झलक पाने के लिए बेचैन थी, कृष बड़े ही एटीट्यूड के साथ अपने चौपर से बाहर निकलता है और हाथ हिलाकर लोगों को ग्रीट करता है। इधर दूसरी तरफ कृष के लोग पुलिस वालों का पीछा कर रहे थे और फायरिंग स्टार्ट हो चुकी थी। कैथी और बाकी स्टूडेंट, अपने सुपरस्टार को देखने के लिए भीड़ में स्ट्रगल कर रहे थे, तभी कैथी खिड़की के बाहर से आशी को आवाज देती है और उसे बाहर आने के लिए कहती है ताकि वह भी कृष को देख सके, लेकिन आशी को इसमें कोई इंटरेस्ट नहीं था। फिर कैथी के ज़ोर देने पर आशी उसका मन रखने के लिए बाहर आने को राज़ी हो जाती है। इस वक्त आशी ने सफेद चूड़ीदार सूट पहना हुआ था, और सफेद दुपट्टा ले रखा था, उसके बाल खुले थे, जो उसकी कोमल सी पतली कमर तक झूल रहे थे। आशी जैसे ही बस से बाहर निकलने के लिए, दरवाजे पर बने सीढ़ियों पर खड़ी होती है, अचानक वहां बहुत तेज हवा चलने लगती है, सभी अपनी आंखें बंद कर लेते हैं ताकि धूल मिट्टी से बच सकें। आशी अपना दुपट्टा संभालने लगती है वह अपने बिखरे हुए बालों को जैसे ही कान के पीछे करने वाली थी उसका दुपट्टा उड़ते हुए कहीं दूर चला जाता है। आशी मुंह खोले अपने दुपट्टे को देख रही थी और उसे पकड़ने की कोशिश कर रही थी लेकिन भीड़ के कारण वह दुपट्टा पकड़ नहीं पा रही थी, ना जाने कैसे वह दुपट्टा उड़ते हुए सीधा कृष के चेहरे को ढक देता है, कृष अपने हेलीकॉप्टर के ठीक नीचे खड़ा था। वो दुपट्टा जैसे ही कृष के चेहरे पर आता है उसकी भीनी भीनी खुशबू कृष को अट्रैक्ट करती है, फिर वो उस खुशबू का रस लेने के लिए एक लंबी सांस ले कर सुकून से छोड़ता है तो मानो मदहोश हो जाता है। कृष धीरे से अपने चेहरे से वह दुपट्टा हटाता है और उसे अपने हाथ में लेकर इधर-उधर अपनी नजर घुमा कर देखता है, लेकिन कोई भी उस दुपट्टे का मालिक उसे नजर नहीं आता। आशी आवाज देने की बहुत कोशिश करती है लेकिन उसकी आवाज कृष तक नहीं पहुंचती। तभी कृष की नजर भीड़ के बीचोंबीच एक छोटी सी लड़की पर पड़ती है जो उछल-उछल कर उसे हाथ से इशारा कर रही थी, कृष को उसके इशारे समझ नहीं आते, उसे ऐसा लग रहा था जैसे वह उसके बाकी फैंस में से एक है, जो उसे देखकर खुश हो रही है। लेकिन उसके चेहरे का भोलापन उसे काफी अट्रैक्ट कर रहा था। ना जाने वह कैसा एहसास था जो कृष को कुछ ऐसा महसूस करवा रहा था जो उसे पहले कभी नही हुआ। कृष देखता है वह लड़की बार-बार अपने चेहरे पर आ रहे बालों को अपने कानों के पीछे कर रही थी, उसके चेहरे पर मासूमियत भोलापन और परेशानी साफ नजर आ रही थी। हैरानी वाली बात यह थी कि इतनी भीड़ के बावजूद कृष उसे देख पा रहा था। वो लड़की कोई और नहीं आशी थी। आशी उछल-उछल कर अपने हाथों के इशारे से दुपट्टे को मांगने की कोशिश कर रही थी, धूल और मिट्टी के कारण वह कृष को अच्छे से देख नहीं पा रही थी। कृष को भी कुछ समझ नहीं आ रहा था। आशी बहुत परेशान हो चुकी थी, भीड़ के कारण वह आगे नहीं जा पा रही थी, ऊपर से कृष के गार्ड, कृष के करीब जाना लगभग नामुमकिन था। कृष खोया हुआ था, ना जाने क्यों उसे उस लड़की को निहारते रहने का मन कर रहा था। तभी उसके हाथ में पहनी घड़ी में एक अलार्म बजता है, जो शायद डेंजर वार्निंग थी, घड़ी को देखते ही कृष का चेहरा गंभीर हो जाता है, और वह लोगों को bye करते हुए अपने चॉपर में बैठकर वहां से निकल जाता है। उसके हाथों में आशी का सफेद दुपट्टा था। जिसे वह अपनी हथेली में अच्छे से लपेट लेता है। थोड़ी ही देर में उस हाईवे का ट्रैफिक क्लियर हो जाता है, आशी और उसके दोस्त बस में बैठकर आगे के सफर के लिए निकल जाते हैं।

'ब्लैक ड्रैगन गैंग' राका को बचाने की बहुत कोशिश कर रहे थे, चारों तरफ से फायरिंग हो रही थी पुलिस वाले और ब्लैक ड्रैगन गैंग के बीच मुठभेड़ हो रही थी, पुलिस वाले ब्लैक ड्रैगन गैंग के ऊपर भारी पड़ रहे थे। तभी वहां कृष डेविडसन ब्लैक ड्रैगन किंग के मास्क में पहुंचता है, अब वहां फायरिंग और भी ज्यादा धुआंधार हो रही थी, राका की हालत भी कुछ ज्यादा अच्छी नहीं थी, लेकिन कृष के आते ही वह मामला पूरी तरह से पलट गया, पुलिस वालों की फायरिंग से बचते हुए राका को उनके चंगुल से आजाद करा लिया गया। राका को बचाने में कृष को भी एक गोली कंधे पर लग चुकी थी, लेकिन कृष अपनी परवाह ना करते हुए अपने एक आदमी के साथ राका को तुरंत मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए भिजवा देता है, राका घायल हालत में भी अपने पास से एक चिप निकालकर कृष को देते हुए कहता है, "किंग मैंने अपना काम कर दिया, यह वही चिप है, जिसमें हमारी गैंग के गद्दार, जो पुलिस से मिले हुए है, उनका नाम और सारी डिटेल है।"

कृष अपने चेहरे पर मिस्टीरियस स्माइल लेकर वह चिप रख लेता है, और राका वहां से निकल जाता है। उसके जाने के बाद कृष खुद पुलिस वालों से लड़ता है। अब तक शाम हो चुकी थी, कृष ने बहुत बहादुरी से पुलिस वालों का सामना किया था लेकिन ना जाने कहां से पुलिस वालों की बैकअप आ चुका था, जिसे देखकर कृष समझ गया कि हमरी गैंग में जो भी गद्दार है, वह हमारी पल-पल की खबर पुलिस वालों को दे रहा है। कृष दांत पीसते हुए कसम खाता है कि वह गद्दार को ऐसी मौत देगा, कि उसकी रूह भी कांप जाएगी। दूसरी तरफ बस में, आशी बहुत परेशान और दुखी थी, कैथी उससे दुखी होने का कारण पूछती है, तो आशी बताती है, के उसका दुपट्टा उड़ कर उस आदमी के पास चला गया। कैथी को कुछ समझ नहीं आता वह पूछती है, "कौन आदमी किसके पास गया है?"

"अरे वह जो चॉपर के नीचे खड़ा था, तुम्हारा वह हीरो क्या नाम है उसका?" यह सुनकर कैथी खुशी से उछलते हुए पूछती है, "क्या? तुम्हारा दुपट्टा उड़ कर कृष के पास पहुंच गया? आशी मैं बता नहीं सकती तुम कितनी लकी हो, जो तुम्हारे दुपट्टे को कुछ पल के लिए कृष के हाथों ने छुआ। मुझे तो अब तुमसे जलन हो रही है, काश मैंने तुम्हारी यह ड्रेस पहनी होती और मेरा दुपट्टा उड़ कर उसके पास चला जाता, हाय मैं तो खुशी से मर ही जाती।"

कैथी की बात सुनकर आशी मुंह बनाते हुए कहती है, “तुम इसे लक कह रही हो? अरे वह मेरे नए सूट का दुपट्टा था, तुम्हें पता है दुकानदार से लड़ झगड़ कर पूरे ₹800 में लिया था, वह तो मुझे बेवकूफ बना रहा था, 2000 का सूट कह रहा था, लेकिन मैंने मोल भाव कर करके उसे ₹800 तक पहुंचा दिया। अब इसका मैच खराब हो गया, हाय, मेरा दुपट्टा, चोर कही का।"

आशी को इस तरह बोलते हुए देखकर कैथी मुंह बनाते हुए कहती है, "शुक्र मना आशी, उसने तुम्हारा दुपट्टा चुराया तुम्हारा दिल नहीं, अगर दिल चुरा लेता तो क्या होता?"

अब आशी मुंह बनाते हुए कहती है, "मेरा दिल हवा में उड़ने वाली चीज नहीं है जो वह चुरा लेता, वैसे भी मेरे दिल पर तो रितिक रोशन का हक है, हाय वो कितना हैंडसम है, कितना अच्छा डांस करता है।"

"रितिक रोशन वह कौन है?" कैथी ने हैरान होते हुए पूछा।

"अरे तुम रितिक रोशन को नहीं जानती वह हमारे इंडिया का सुपरस्टार है, मेरा हैंडसम हीरो।" कहकर आशी अपने दोनों गालों को अपने हाथों में भर लेती है, और तितली की तरह अपनी आंखें फड़फड़ाने लगती है। इस वक्त वह बिल्कुल मासूम और बेहद प्यारी लग रही थी। कुछ घंटे बीत चुके थे, कृष राका को बचाने में तो कामयाब हो चुका था लेकिन पुलिस से लड़ते हुए अब तक कृष की हालत भी खराब हो चुकी थी क्योंकि गोली लगने के कारण उसके हाथ से लगातार खून बह रहा था। कृष अपनी हालत को संभालते हुए जैसे-तैसे कार में बैठकर वहां से निकल जाता है लेकिन इससे पहले कि वह ज्यादा दूर जा पाता, एक पुलिस वाला उसकी कार के टायर पर फायरिंग करता है जिससे कार का बैलेंस बिगड़ जाता है और वो एक पेड़ से जाकर टकरा जाती है। इस एक्सीडेंट के कारण कृष को और भी ज्यादा चोट लग जाती है, कृष किसी तरह खुद को संभालते हुए कार से बाहर निकलता है, उसके हाथों से बहुत ज्यादा खून बहे जा रहा था। अचानक उसकी नजर कार की दूसरी सीट पर रखे आशी के दुपट्टे पर पड़ती है, कृष जल्दी से इस दुपट्टे को अपने जख्मों पर बांध लेता है और खुद को संभालते और पुलिस की नजरों से बचते हुए जंगल के अंदर चला जाता है। इंडिया पटना अनाथ आश्रम नवीन जी किसी को कॉल करते हैं, "N, मुझे समर से पता चला वह कॉलेज ट्रिप पर गई है, उस पर नजर रखना।"

इसपर सामने से N का जवाब आता है, "यू डोंट वरी मेरी नजर उस पर ही है।"

नवीन जी N को बताते हैं, "मुझे खबर मिली है वह ड्रैगन किंग भी वही है, इससे अच्छा मौका हमें नहीं मिलेगा हमें आज ही प्लानिंग करनी होगी।"

“लेकिन कैसे?” N ने पूछा।

"मेरे पास एक बहुत अच्छा प्लान है।" कहकर नवीन जी N को कुछ समझाते हैं, जिसे सुनकर N परेशान होते हुए पूछते है, "तुम्हें पूरा यकीन है वह ऐसा करेगी?"

नवीन जी पूरे विश्वास के साथ बोले, "बिल्कुल वह अपनी मां की बेटी है, खुशी की बेटी है वह, दूसरों का दर्द उससे देखा नहीं जाता, जितनी चंचल और मासूम है उतनी ही दयावान है, जैसी कभी खुशी हुआ करती थी। बिल्कुल उसी तरह वह जरूर करेगी, लेकिन ध्यान रहे इसमें रिस्क है, जरा सी गलती और सब बर्बाद हो जाएगा हमारे वर्षों का प्लान खत्म हो जाएगा।"

नवीन जी को सांत्वना देते हुए N कहते है, "तुम चिंता मत करो मैं सब संभाल लूँगा।"

नवीन जी किस से बात कर रहे हैं? और किस बारे में? क्या आशी बन रही है किसी बड़े षड्यंत्र का हिस्सा? क्या होगा अब?

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels