Chapter 3 / 1343

Mera Saiya Psycho

Chapter 3

Mera Saiya Psycho ·Mamta

अमेरिका (कैलिफोर्निया) ब्लैक ड्रैगन का अड्डा एक बड़े से एरिया में एक शानदार हवेली। उस हवेली के एक बड़े से अंडर ग्राउंड हॉल में एक आदमी बड़ी सी किंग साइज चेयर पे, पैर के ऊपर पैर रखकर किसी राजा की तरह बैठा था, इस वक्त उसके चेहरे पर एक खतरनाक मास्क था, जिसमें से सिर्फ उसकी आंखें ही नजर आ रही थी। उस इंसान की दहशत ही थी कि सामने वाला थर-थर कांप रहा था, क्योंकि मास्क वाले इंसान की आंखों में खून उतर आया था। उसके एक्सप्रेशन इतने खूंखार थे कि उसका मास्क भी उसके खौफनाक चेहरे को ढक नहीं पा रहा था। सामने बैठे तीन सूट बूट पहने हुए लोग, थरथर कांपते हुए किसी तरह हिम्मत करके कहते है, "किंग, हमसे गलती हो गई, जो हमने आप पर विश्वास नहीं किया और अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन हम क्या करते किंग? हमारे 8 करोड डॉलर इस डील में फंसे थे, और एफबीआई ने हमारे सारे हथियार जब्त कर लिए थे, इसलिए हमें ऐसा लगा कि हमें बहुत भारी नुकसान होगा, हमने इस डील के लिए बहुत कर्ज उठाया था, हम लोगो ने बर्बाद होने के डर से उन पैसों की डिमांड की थी, लेकिन अब हमें आप पर पूरा भरोसा है, आप हमारा माल हमें दे दीजिए हमें और कुछ नहीं चाहिए।"

एक ही सांस में कही उस आदमी की बात सुनकर सामने बैठा माफिया किंग कृष पिस्तौल लेकर उस आदमी के माथे के बीचों बीच एक फायर करता है, जिससे उस इंसान की खोपड़ी के आर-पार एक छेद हो जाता है और वह, जल बिन मछली की तरह तड़पते हुए अपना दम तोड देता है। यह नजारा देखकर उसके पास बैठे बाकी दो लोग किंग के पैरों में गिर जाते हैं, एक आदमी डरते हुए रहम की भीख मांगते हुए कहता है, "किंग हमें माफ कर दीजिए, हमें कुछ नहीं चाहिए आप हथियार भी रख लीजिए और पैसे भी, बस हमें यहां से जिंदा जाने दीजिए, आज के बाद ऐसी गलती नहीं होगी।"

उस आदमी की बात खत्म होते ही किंग उस इंसान की खोपड़ी में भी एक छेद कर देता है और वह इंसान भी तड़प तड़प कर वहीं मर जाता है। कृष गुस्से मे चिल्लाते हुए कहता है, "किंग पर विश्वास ना करके तुम लोगों ने बहुत बड़ी गलती की है। तुमने अपने पैसे वापस मांगे और किंग से ऊंची आवाज में बात की, तुम लोगों की अभी इतनी औकात नहीं, के किंग के सामने खड़े भी हो सको। अब ना तुम लोगों के पास पैसे होंगे ना हथियार और ना ही तुम्हारी जिंदगी।"

कहकर कृष एक तिरछी मुस्कान के साथ पिस्टल तीसरे आदमी के सामने फेंक देता है और उस इंसान को बंदूक उठाने का इशारा करता है। वो किंग का खौफ ही था, कि लोग किंग के नाम से ही डरते थे। वह इंसान किंग से इतना डर चुका था कि वह डरते हुए उस बंदूक को उठाता है और अपने मुंह में रखकर ट्रिगर दबा देता है और अगले ही पल बंदूक की गोली उस इंसान के मुंह से होते हुए उसके सिर के आर पार हो जाती है, वह इंसान भी वहीं खत्म हो जाता है। कुछ ऐसा था सुपर स्टार कृष का मास्क के पीछे छुपा खौफनाक रूप, मास्क पहन कर माफिया किंग बनने पर मानो उसकी पर्सनेलिटी ही चेंज हो जाती थी। ऐसा लगता के उसके सीने में दिल नहीं। दया नहीं। वह किसी की भी परवाह नहीं करता, सिवाय दो इंसानो के और वह है कृष का 15 साल का छोटा भाई, निखिल डेविडसन, जिसे प्यार से सब निक बुलाते हैं। और कृष का 25 साल का भाई, रॉकी डेविडसन। कृष दुनिया के लिए जितना खतरनाक है, अपने भाइयों के लिए उतना ही नरम दिल, खासतौर से निक के लिए। 13 साल पहले हुई एक दुर्घटना में निक पैरालाइज्ड हो गया, उसके दिमाग का बायां हिस्सा काम नहीं करता, जिसके कारण वह अपने शरीर के दाहिने हिस्से को move नहीं कर पाता। कुछ तो बात थी के निक की इस हालत का जिमेवार कृष खुदको मानता था, इसलिए निक की किसी भी डिमांड को वह इनकार नहीं करता था। वहीं दूसरी तरफ अगर बात की जाए रॉकी की तो रॉकी एक बहुत ही अच्छा सिंगर है। पूरे अमेरिका में लाखों फैन है रॉकी के। रॉकी ने ना जाने अब तक कितनी ही लड़कियों को डेट किया था। ऐसी डेटिंग, जो सेलिब्रिटी सिर्फ अपनी पापुलरिटी के लिए करते हैं। रॉकी उन लड़कियों के साथ कभी भी सीरियस नहीं था, वह कृष से बिल्कुल उलट एक हंसमुख और काइंड हार्टेड इंसान है। वह बहुत जल्दी ही लोगों के साथ फ्रेंडशिप कर लेता है, रॉकी अपने भाई के काले कारनामों के बारे में जानता है लेकिन हर भाई की तरह वह अपने भाई को सपोर्ट करता है। कृष के पापा एक दुर्घटना में चल बसे और फिर उसकी मां ने खुद को और अपने बच्चों को बड़ी मुश्किल से संभाला। उन्होंने पूरे बिजनेस को अपने दम पर खड़ा किया जिस कारण वह अपने बच्चों से बहुत कम ही मिल पाती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह अपने बच्चों से प्यार नहीं करती। हर मां की तरह वह भी अपने बच्चों से बहुत प्यार करती है। दुनिया की नजरों में कृष एक हॉलीवुड एक्टर है जो बहुत ही काइंड hearted है, लेकिन ड्रैगन किंग बनने के बाद उसे ज्यादा खूंखार कोई नहीं। अगली सुबह आशी, समर के साथ अपने कॉलेज के लिए निकल जाती है और वहां जाकर अपनी हाजिरी देती है। सभी डॉक्यूमेंट जमा करने के बाद वह लोग कॉलेज के डेटाबेस में चेक करते हैं और आशी को बताते है, "मिस आशी, फिलहाल हमारे पीजी में कोई भी कमरा खाली नहीं है। पिछले साल के जो स्टूडेंट यहां रह रहे हैं, उन्होंने अभी चेकआउट नहीं किया है, यहां आपको रूम मिलने में लगभग एक महीना लग जाएगा तब तक आपको अपने रहने का इंतजाम कहीं और करना होगा।"

यह सुनकर आशी हैरान होते हुए कहती है, "लेकिन मैं जाऊंगी कहां? मैं तो यहां किसी को नहीं जानती, आप लोगों ने मुझे पहले क्यों नहीं बताया? मैं अपना इंतजाम कर लेती, अब मैं होटल का किराया भी अफोर्ड नहीं कर सकती।"

"आइ एम सो सॉरी आशी, लेकिन फिलहाल हम आपकी कोई मदद नहीं कर सकते।" ऐसा कहकर वो रिसेप्शनिस्ट अपने काम में मशरूफ हो जाती है। आशी बहुत परेशान थी के वह कहां रहेगी? आशी का लटका हुआ चेहरा देखकर समर उससे पूछता है, और आशी उसे सारी बात बता देती है। आशी की बात सुनकर समर उसे सांत्वना देते हुए कहता है, "तुझे चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है, जब तक मेरा दोस्त इंग्लैंड में है, तू मेरे साथ रह सकती है, उसके आने के बाद मैं उसे समझा-बुझाकर तेरा कहीं अरेंजमेंट कर दूंगा don't worry my छिपकली।"

समर की बात सुनकर आशी को थोड़ी शांति मिलती है। वह समर के साथ दोबारा उसके घर चली जाती है और अगले दिन से कॉलेज ज्वाइन करती है। देखते ही देखते लगभग दो हफ्ते बीत जाते है। अपने सपने को हकीकत में बदलते देख आशी बहुत खुशी से अपनी पढ़ाई कर रही थी। क्लास में उसके कुछ दोस्त भी बन गए थे, कैथी और जॉश, जिनकी अमेरिकन लवस्टोरी आपको आगे पता चलेगी, ये दोनो आशी के कुछ खास दोस्त बने। आज कॉलेज मे आशी को पता चलता है के एक स्पेशल प्रोजेक्ट के तहत उनका ग्रुप एक कैंपिंग के लिए जा रहा है, यह कैंपिंग जंगल के बीचो बीच होने वाली थी, यहां उन्हें नेचर पर शोध करना था। आशी इस कैम्पिंग के लिए बहुत एक्साइटेड थी, क्योंकि आज तक वह आश्रम से निकलकर कभी बाहर नहीं गई थी और यहां उसे हर दिन कुछ नया एक्सपीरियंस करने को मिल रहा है, आशी दिल खोलकर जीने वालों में से है। प्रोफेसर ने बताया, यह कैम्पिंग 3 दिनों के लिए है और सभी लोगों की जरूरत का कुछ जरूरी सामान अपने घर से लाना है, आशी के पास ज्यादा कुछ तो था नहीं। लेकिन जंगली इलाका होने के कारण उसने अपनी तरफ से कुछ तैयारी की थी, आशी के पास इतने पैसे नहीं थे कि वह नया सामान खरीद सके। इधर दूसरी तरफ कृष डेविडसन, अपनी नई फ़िल्म के लॉन्च के लिए जा रहा था, उसे अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए पब्लिक के बीच जाना था, जिसके लिए एक बड़े से क्रिकेट स्टेडियम को चुना गया था। कृष अपने मेकअप रूम में था के तभी, अचानक उसका सीक्रेट फोन बजता है। यह फोन उसके हाथों की घड़ी के साथ कनेक्टेड था, कृष ब्लूटूथ लगाकर कॉल सुनता है और उसके चेहरे के एक्सप्रेशन चेंज हो जाते हैं। जो एक्सप्रेशन अभी तक नॉर्मल थे वह अब बिल्कुल कठोर हो चुके थे। कृष को दूसरी तरफ से बताया जाता है कि ब्लैक ड्रैगन किंग का दाहिना हाथ राका, जो कृष के लिए काफी वफादार था, कल मैनहैटन में हुई पुलिस के साथ मुठभेड़ में पुलिस के हाथ लग चुका है। पुलिस ने उसे काफी टॉर्चर किया और उसके मालिक का पता जानने की कोशिश की, लेकिन राका ने अपना मुंह नहीं खोला। आगे की इन्वेस्टिगेशन सीबीआई करेगी, जिसके लिए राका को manhattan शहर के दूसरे हाईवे से न्यूयॉर्क ले जाया जा रहा है। यह सुनकर कृष कठोर चेहरे के साथ उसे कहता है, "मुझे राका चाहिए। किसी भी कीमत पर। जैसा कहता हूं वैसा करो।"

ऐसा कह कर कृष सामने वाले इंसान को कुछ इंस्ट्रक्शन देता हुआ गुस्से में घूरता है और फिर उसके चेहरे पर बिलकुल माफिया किंग वाली तिरछी मुस्कान आ जाती है, गुस्से भरे कठोर चेहरे के साथ यू मुस्कुराता वो किसी डेविल की तरह लग रहा था। और उसकी डेविल स्माइल एक दम क़ातिल लग रही थी। तभी कृष की असिस्टेंट लिंडा वहां पहुंचती है और उसे बताती है के सारी तैयारी हो चुकी है उन लोगों को प्रमोशन के लिए स्टेडियम की तरफ निकलना होगा। यह सुनकर कृष लिंडा को ऑर्डर देता है कि, “हमारी फिल्म की प्रमोशन यहां नहीं, कहीं और होगी।”

लिंडा भोंचक्की रह गई और हक्कलाते हुए बोली, "लेकिन कृष, स्टेडियम में सभी तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं, हम लोग मुसीबत में फंस जाएंगे, हम पर केस हो जाएगा, हम स्पॉन्सर्स को क्या जवाब देंगे?"

इसपर कृष लिंडा को घूरते हुए कहता है, "मैं केस से नहीं डरता, और स्पॉन्सर्स कि चिंता तुम मत करो, क्योंकि मैं जो करने जा रहा हूं, उसके बाद उन्हें ही सबसे ज्यादा खुशी होगी। और वैसे भी, राका मुसीबत में है। उसे हमारी मदद की जरूरत है। जैसा कह रहा हूं वैसा करो।"

ऐसा कह कर कृष लिंडा की बात सुने बिना वहां से निकल जाता है। लिंडा भी कुछ नहीं कह पाती वह भी मुंह बनाते हुए कृष के पीछे चल देती है। यहां अपने घर में आशी कुछ कपड़े, दवाइयां, टॉर्च, कैंडल, लाइटर और हल्दी ले लेती है, क्योंकि उसे अभी इंग्लिश खाना बनाना नहीं आता, जरूरत पड़ने पर वह अपने लिए सब्जी या खिचड़ी बना सकती है। आशी अभी पैकिंग कर ही रही थी तभी समर आकर उसे एक मोबाइल फोन देता है और उसे बताता है, “जरूरत पड़ने पर तुम इससे मुझे कॉल कर सकती हो, इसमें मैंने अपना नंबर सेव कर दिया है।"

आशी खुश हो कर समर का धन्यवाद करती है और अपने कॉलेज के दोस्तों के साथ कैंपिंग के लिए निकल जाती है। उत्साह से भरी आशी अपने दोस्तों से पूछती है, "हम लोग कहां जा रहे हैं?"

उसके दोस्त उसे बताते हैं हम लोग Manhattan जा रहे हैं। कुछ देर बाद, Manhattan हाईवे के बीचो बीच एक हेलीकॉप्टर आकर उतरता है, जिसे देखकर वहां हजारों लोगों की भीड़ लग जाती है। यह भीड़ देखकर सभी पुलिसवाले काफी हैरान थे, क्योंकि पिछली बार की नाकामयाबी के बाद इस बार पुलिस वालों ने बड़े ही गुप्त तरीके से राका को न्यूयार्क ले जाने की प्लानिंग की थी। इसलिए इस बार पब्लिक की भीड़ हाईवे से खाली नहीं कराई गई थी ताकि किसी को भी शक ना हो। लेकिन ना जाने कैसे यहां हद से ज्यादा पब्लिक हो गई और ये हेलीकॉप्टर किसका है और यहां उतारने का मतलब क्या है?

तभी उन लोगों को वायर‌लैस पर मैसेज आता है, हॉलीवुड सुपरस्टार कृष डेविडसन शहर के बीचोबीच हेलीकॉप्टर से उतरकर अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आए हैं, इसलिए उस हाईवे पर बहुत भीड़ होगी और पुलिसवालों को अपने काम के लिए अब रास्ता डाइवर्ट करना होगा। यह मैसेज आते ही सभी पुलिस वालों का मुंह बन जाता है क्योंकि उन्हें डर था के कहीं ब्लैक ड्रैगन गैंग फिर से उन पर हमला ना कर दे। लेकिन फिलहाल पुलिसवाले कुछ नहीं कर सकते थे क्योंकि राका को यहां से शिफ्ट करने के लिए उन्होंने कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की थी, और ना ही वह लोग पब्लिक को परेशान कर सकते थे यह बात जितनी गुप्त रहे उतनी अच्छी है। सभी पुलिसवाले मन ही मन कृष को गालियां देते हुए अपनी कार की डायरेक्शन चेंज करते हैं, और एक कच्चे रास्ते से जाने लगते हैं। क्या कृष बचा पाएगा अपने वफादार को? क्या होगा इस ट्रिप में आशी के साथ? आखिर कब होगी इनकी पहली मुलाकात?

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels