Chapter 2 / 1343

Mera Saiya Psycho

Chapter 2

Mera Saiya Psycho ·Mamta

अमेरिका सपनों का देश, जहां जाना लगभग हर इंसान का सपना है, टेक्नोलॉजी से भरपूर यह देश, दुनिया का सबसे अमीर देश है, लेकिन इसके अलावा भी इस देश की एक सच्चाई है जो शायद ज्यादा लोगों नही जानते, और वह है यहां के काले कारनामे। अमेरिका का एक राज्य, कैलिफोर्निया, जहां पैसे और टेक्नोलॉजी की कोई कमी नही, इसके बावजूद यहां पनपते हैं कुछ खतरनाक गैंग ,'द माफिया गैंग'

जिसका नाम है ब्लैक ड्रैगन और जिसका लीडर है 28 साल का कृष डेविडसन, एक हार्टलेस और क्रूअल माफिया, जो पूरे अमेरिका पर राज करता है, जिसके एक इशारे पर बड़े से बड़ा आदमी सिर झुकाता है। जिसके सीने में दिल नहीं सिर्फ पत्थर है, जिसे माफिया की दुनिया में ड्रैगन किंग के नाम से जाना जाता है। अपने नाम की ही तरह वो सभी काले कारनामों का राजा है जो अपनी काली दुनिया में अपनी सल्तनत को चला रहा है। दुनिया की नजरों में वह है एक बहुत बड़ा हॉलीवुड एक्टर है, लेकिन इसकी आड़ में वह चलाता है, अपनी माफिया गैंग। ऐसा कोई काम नहीं है जो क्रिष डेविडसन ना करता हो, फिरौती, मर्डर, किडनैप, टेररिज्म। ड्रग्स की स्मगलिंग से लेकर हथियारों की डील तक, कृष किसी से नहीं डरता। उसके पास पैसों की कोई कमी नहीं, वो अमेरिका के बिजनेसमैन के बीच, नंबर वन पोजीशन पर है। दुनिया उसके एक्टर होने के कारण उसकी फैन है, मूल रूप से वह एक अमेरिकी मां एना डेविडसन और इंडियन पिता राहुल दीवान का बेटा है। लेकिन उसे देख कर कोई नहीं कहेगा कि वह एक इंडियन पिता का बेटा है क्योंकि वह पूरी तरह से अपनी मां पर गया है। दुनिया की नजरों में वह है एक शालीन लेकिन एरोगेंट इंसान, लेकिन उसकी असली पहचान दुनिया की नजरों से छुपी हुई है, और यह पहचान छुपी है, एक मास्क के पीछे, ड्रैगन किंग मास्क, जो है उसकी माफिया गैंग की पहचान। गाड़ी में बैठते हुए, परेशान होती लिंडा ने पूछा, "क्या हुआ कृष कुछ प्रॉब्लम है क्या? इतने शॉर्ट नोटिस पर हम कहां जा रहे हैं?"

"चुपचाप चलो, सब बताता हूं। पहले यह बताओ मेरा आज का शेड्यूल क्या है?" कृष ने कहा। जिसके जवाब में लिंडा ने अपने सेक्रेट्री वाले अंदाज़ में शेड्यूल बताना शुरू किया, "कृष आज एक शॉपिंग मॉल के उद्घाटन में तुम्हें जाना है, उसके बाद एक बहुत ही बड़े डांस रिएलिटी शो में जाना है और फाइनली तुम्हारी न्यू मूवी की ओपनिंग है वहां तुम्हें फंक्शन अटेंड करना है।"

लिंडा ने एक ही सांस में सब कह दिया।

"ठीक है, सभी को कैंसिल कर दो।" कृष ने खूंखार शकल बना कर कहा, जिसपर लिंडा हैरान हुई और उसने परेशान होकर कहा, "व्हाट? यह क्या कह रहे हो कृष? हमने तीनों जगह से पैसे ले लिए हैं, और कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। सभी जगह जाना जरूरी है, अगर तुम्हें मना करना ही था तो पहले कहते, इतने कम नोटिस पर हम उन लोगों को मना नहीं कर सकते, हम पर केस हो जाएगा।"

"जस्ट शट अप, जितना कहा है उतना करो। मेरी असिस्टेंट होने के नाते तुम्हें सिर्फ आर्डर फॉलो करने का काम है, आर्डर देना मेरा काम। हमें manhattan के लिए निकलना है, हमारा जो कंसाइनमेंट आने वाला था वह एफबीआई ने जब्त कर लिया है और उसे छुड़ाना हमारा काम है।" कृष ने गाड़ी चलाते हुए कहा, उसकी गाड़ी हवा से बातें कर रही थी। लिंडा कृष की वफादार थी, और वो उसे मन ही मन चाहती भी थी, कृष की प्रॉब्लम को वो अपनी प्रॉब्लम समझती थी, वो चौंक कर बोली, "व्हाट। इतनी बड़ी बात हो गई और तुम मुझे अभी बता रहे हो?”

उसकी बात सुनकर कृष उसे घूर के देखता है, क्योंकि कोई भी कृष से ऊंची आवाज में बात करे वह कृष को बिल्कुल पसंद नहीं। इस बात का अंदाजा होते ही लिंडा अपनी आवाज को स्लो करती है और एक लंबी गहरी सांस लेकर पूछती है, "ओके आगे क्या करना है? क्या प्लान है?"

लिंडा ने परेशान होते हुए पूछा । कृष ने कहा, “प्लॉन X."

"व्हाट? प्लॉन X, लेकिन इतने कम समय में इस प्लान को तुम एग्जीक्यूट कैसे करोगे?” लिंडा ने फ़िक्र जाहिर करते हुए पूछा। उसकी फ़िक्र और घबराहट को नजरंदाज करता हुआ कृष बोला, "वह तुम मुझ पर छोड़ दो और उसकी तैयारी करो।"

"ठीक है।" कहकर लिंडा किसी को कॉल करती है। इधर दूसरी तरफ, आशी कैलिफोर्निया पहुंच चुकी थी, यहां आते ही उसे समर मिलता है जो उसे एयरपोर्ट पर रिसीव करने आया था। आशी समर से लगभग 3 सालों बाद मिल रही थी, दोनों बचपन के दोस्त थे। आशी को अपने सामने देखकर समर दौड़ते हुए जाकर उसे गले लगाने ही वाला था के तभी, आशी उसे हाथ दिखा कर रोक देती है। समर हैरान होकर कमर पर हाथ रखकर आशी को देखता हुआ और मुंह बनाते हुए कहता है, "ओए छिपकली, तूने मुझे गले लगने से क्यों रोका? यार इतने सालों बाद मिल रही है, इतनी खुशी हो रही है तुझे देख के, गले तो मिलने दे।"

इसपर आशी भी समर की ही तरह अपनी कमर पर हाथ रख कर मुंह बनाते हुए कहती है “ओए बंदर, विदेश में रहकर फिरंगी कबूतर बन गया है क्या? मैं बहुत नाराज हूं तुझ्से, तूने इतने साल मेरी खबर तक नही ली, इसलिए पहले मैं तुझे सजा दूंगी, फिर गले मिलूंगी, चल अब लग जा काम पर।"

यह सुनकर समर हैरान होते हुए कहता है ,"तू क्या पागल हो गई है, यहां सब के सामने? ना बाबा ना, मेरी इज्जत का फालूदा हो जाएगा। सजा देनी है तो घर चल कर दे देना।"

"मैं कुछ नहीं जानती अभी और इसी वक्त सजा भुगत, वरना मैं तेरे साथ नहीं जाने वाली। बाबा की डांट तू खाना।" आशी ने एटीट्यूड के साथ कहा, जिसपर समर मक्खन लगाता हुआ बोला, "प्लीज आशी मान जा, देख अगर तू मेरी बात मान जाएगी तो मैं तुझे दो चॉकलेट दूंगा।"

आशी ने अपनी बाजू फोल्ड कर दी और ना में सर हिलाते हुए बोली, "नहीं मैं कुछ नहीं सुनना चाहती, तू दो चॉकलेट से मुझे पटा नहीं सकता।"

"अच्छा ठीक है, चार ले लियो, अच्छा ठीक है पांच।" समर ने लगभग गिड़गिड़ाते हुए कहा जिसपर आशी मुंह बनाते हुए बोली, "मैंने कहा ना।"

समर समझ गया था के हमेशा की ही तरह आज भी उसकी नही चलने वाली। वो झीझती सी हसी के साथ बोला ,"अच्छा ठीक है तू, मेरी इज्जत का फालूदा करके ही रहेगी।"

कहकर शरमाते हुए समर इधर-उधर देखने लगा और अपने दोनों कान पकड़ कर उठक बैठक लगाने लगता है। सभी लोग आते जाते समर को देख रहे थे, आशी मुंह पर हाथ रखकर हंसते हुए उसे रोक देती है ,"अरे बस आज के लिए काफी है, आज के बाद तुम मुझे अगर शिकायत का मौका दोगे तब पता चलेगा पूरे सौ उठक बैठक लगवाऊंगी।"

आशी कहते हुए खिलखिला रही थी और बहुत ही प्यारी लग रही थी।

"ठीक है मेरी मां आज के बाद ऐसी गलती नहीं होगी।" कहकर समर ने उसके आगे हाथ जोड़ लिए और आशी ने समर को गले लगा लिया। रास्ते में समर आशी से पूछता है, "तू यहां रहेगी कहा? तूने कोई इंतजाम किया है?"

इसपर आशी बताती है, "कैलिफोर्निया कॉलेज के गर्ल्स पीजी में मेरे रहने का इंतजाम कॉलेज ने किया है, बस कल जाकर वहां अपनी हाजिरी देनी है और पीजी में पोजीशन लेनी है।"

समर मुस्कुराते हुए कहता है, "अगर तुझे मेरी मदद की जरूरत पड़े तो मुझे बताना।"

जिसपर आशी मुंह बनाते हुए कहती है ,"तुझे नहीं बताऊंगी तो और किसे बताऊंगी तेरे सिवा मेरा यहां है ही कौन?”

ये लाइन उसने फिल्मी अंदाज़ में कही थी, इसलिए दोनो खिलखिला के हंस हंस पड़ते हैं। लगभग एक घंटे बाद कृष अपनी ब्लैक ड्रैगन टीम को ज्वाइन करता है और उन्हें प्लान एक्स के बारे में बताता है, कृष का आर्डर पाकर सभी प्लान एक्स पर काम करने लगते हैं। थोड़ी ही देर में सभी manhattan शहर के लिए निकल जाते हैं, यहां ऍफ़बीआई कड़ी सिक्योरिटी के बीच हथियारों के काफिले को लेकर जा रही थी। लेकिन उन लोगों को इस बात का डर था कि कहीं ब्लैक ड्रैगन गैंग ना आ जाए, क्योंकि वह लोग जानते थे कि वह गैंग इतनी खतरनाक है कि अपना एक भी माल इधर से उधर नहीं होने देगी। यह तो फिर भी आठ करोड़ डॉलर का माल है, इसे तो ड्रैगन किंग कहीं भी नहीं जाने देगा। आज तक का रिकॉर्ड है ड्रैगन किंग को ना कोई पकड़ पाया है, ना उसका चेहरा किसी ने देखा है, इसलिए वह लोग बहुत ही एहतियात बरत रहे थे। तभी वह लोग देखते हैं कि हाईवे के बीचो-बीच चारों तरफ से उन्हें काली गाड़ियों ने घेर लिया है। इससे पहले के वो संभल पाते, उनकी गाड़ी पर दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो जाती है। खैर, जैसे तैसे पुलिस ने भी जवाबी फायर किया। इसी बीच वहां पांच बड़े बड़े 16 व्हीलर ट्रक आ जाते है और उनकी आड़ में ब्लैक ड्रैगन गैंग और जोरदार फायरिंग करने लगती है। पुलिस वाले चारों तरफ से घेरे जा चुके थे। पुलिस वाले इधर फायरिंग में बिजी थे और एक-एक करके वो मारे जा रहे थे। तभी उन पांच ट्रको में से एक ट्रक का पिछला पार्ट पूरी तरह से अलग होकर ट्रांसफार्म हो जाता है और एक टैंकर में बदल जाता है और पुलिस वैन में जो हथियार जा रहे थे, उन हथियारों को स्लाइडिंग विल के जरिए उस टैंकर की तरफ मोड़ दिया जाता है। और सारे हथियार उस टैंकर में अपने आप लोड हो जाते हैं, थोड़ी ही देर में Manhattan शहर में सड़क के बीचो बीच एक चॉपर या हेलीकॉप्टर आकर रूकता है और वह चॉपर उस टैंकर को अपने साथ बांधकर उड़ा कर ले जाता है। पुलिस वाले हक्के-बक्के खड़े होकर देखते रह जाते हैं अब उन लोगों में इतना भी स्टैमिना नहीं था कि वह फायरिंग का जवाब दे पाए या उस चॉपर को रोक पाएं। सभी हमलावर फायरिंग करते हुए उन ट्रकों के बीच छुप जाते हैं, सभी ट्रक देखने में बिल्कुल एक जैसे थे उन्हें पहचानना नामुमकिन था, वह ट्रक सड़क के बीचो-बीच दौड़ते हुए चार भागों में बंट जाते है। अब पुलिस वाले कंफ्यूज हो जाते हैं कि हमलावर किस ट्रक में छुपकर गए हैं। ज्यादातर पुलिस वाले मारे जा चुके थे, मुश्किल से दो या तीन पुलिसवाले ही बचे थे और उनके पास गाड़ी थी सिर्फ एक, वह लोग उन ट्रकों का ज्यादा देर तक पीछा नहीं कर पाते और पीछे ही रह जाते हैं। यह सीन बिल्कुल किसी हॉलिवुड मूवी की तरह था। थोड़ी ही देर में वह हेलीकॉप्टर किसी प्राइवेट एरिया में जाकर हवा में ही उस टैंकर को उतार कर दूसरी दिशा में मुड़ जाता है, अब उस हेलीकॉप्टर को डिटेक्ट करना बहुत मुश्किल था। इधर दूसरी तरफ, आशी समर के फ्लैट में आ जाती है, यह फ्लैट बिल्डिंग के सोल्हवे माले पर था, आशी हैरान होते हुए उस फ्लैट को देखकर कहती है, "अरे समर तेरा फ्लैट तो बहुत बड़ा है, अमेरिका में इतने बड़े घर को लेने के लिए तूने कहीं डाका वाका तो नहीं डाला? कल को यह ना हो पुलिस मुझे तेरा साथी समझकर टांग ले जाए, देख मुझे पुलिस के डंडे नहीं खाने।"

ऐसा कह कर आशी खिलखिला के हंसने लगती है। समर मुंह बनाते हुए कहता है, "तुझे क्या में चोर लगता हूँ? वैसे तेरी जानकारी के लिए मैं बता दूं यह फ्लैट मेरा नहीं, मेरे दोस्त का है। फिलहाल वह किसी काम से इंग्लैंड गया है, समझी? अब जा अपने कमरे में जाकर फ्रेश हो जा मैं तेरे लिए डिनर का इंतजाम करता हूँ।"

आशी पूछती है, "कौन से कमरे में?"

"सीढ़ी से होते हुए ऊपर लेफ्ट साइड जाना और सेकंड कमरा, फर्स्ट कमरा मेरे दोस्त का है और मैं नीचे रहता हूँ।" कहकर समर आशी का लगेज पकड़ा देता है, आशी लगेज लेकर कमरे में जाती है और अपने कपड़े निकालकर फ्रेश हो जाती है। थोड़ी देर में वो नीचे आती है, समर के साथ इधर-उधर की बातें करते हुए और एक दूसरे की खिंचाई करते हुए, दोनो मजे से डिनर कर लेते है। दोनो इतने सालों बात मिले थे, लेकिन उनके कनेक्शन में कही कोई फीकापन नही आया था, जैसे वो दोनो तीन साल पहले हुआ करते थे, आज भी उनकी दोस्ती उतनी ही प्यारी है। थोड़ी देर में आशी वापस अपने कमरे में आकर सो जाती है कल सुबह उसकी एक नई जर्नी शुरू होने वाली है। कैसी रहेगी आशी की इस नई जर्नी की शुरुवात? किसका था वो हेलीकाप्टर? क्या कोई ‘चोर पर मोर’ निकल आया है?

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels