Chapter 5 / 1908

Mahagatha | महागाथा | Author - S. Mauryavanshi

Chapter 5

Mahagatha | महागाथा | Author - S. Mauryavanshi ·Rahul Gupta

सबसे हैरान करने वाली बात ये थी कि कारागार प्रभारी बिरजू आज भी दिखाई नहीं दिया।

"लगता है बिरजू, कल की डांट के बाद अब मुझसे डरने लगा है?"

नील ने अपना सिर हिला दिया। वो अच्छी तरह जानता था कि बिरजू जैसे बदमाश कैसे होते हैं। वो इस बात को इतनी आसानी से भूलने वाला नहीं है। नील समझ गया कि बिरजू उसे नुकसान पहुंचाने के लिए जरूर कोई योजना बना रहा होगा।

"उसे छोड़ो! मुझे बस उसके जैसे बदमाशों से सावधान रहनें की ज़रूरत है।"

उसने तीनों गोलियां एक तरफ फेंक दीं। उसे अब इन सस्ती चीजों की कोई जरूरत नहीं थी, बल्कि अब तो उसके शरीर की स्थिति अब पहले से कहीं बेहतर हो गई थी। वो आज सारा दिन पिटता रहा, इस कारण उसका शरीर गन्दा हो गया था। उसने जल्दी से अपने कपड़े उतारे और फिर पानी के कुंड से एक जग पानी निकाला और उसे अपने ऊपर उंडेल दिया। साफ पानी उसके सिर से नीचे जाने लगा लेकिन वो जमीन तक पहुँचने से पहले ही कीचड़ की तरह गन्दा हो गया। उस गंदे पानी में कुछ सफेद अशुद्धियाँ थीं। “लगता है गर्म धारा मेरे शरीर की अशुद्धियों को बाहर निकालने में काफी मददगार साबित होगी।”

जैसा कि सभी जानते है कि किसी भी साधक के लिए शरीर को मजबूत बनाना कितना आवश्यक है, इसके बाद ही वातावरण में मौजूद आध्यात्मिक ऊर्जा को अवशोषित कर पाने में कामयाब हो सकता है। लेकिन शरीर को शुद्ध करने की एक शोधन प्रक्रिया होती हैं। आप पहले अपनी त्वचा को शुद्ध करते हैं, फिर मांस को, फिर हड्डियों और अंदरूनी अंगों को और आखिर में अपनी अस्थिमज्जा को। जैसे कि, मूलाधार चक्र से किसी के मांस की अशुद्धियों को बाहर निकालकर, उसे मजबूत बनाया जाता है, फिर स्वाधिष्ठान चक्र से हड्डियों की अशुद्धियों को बाहर निकाला जाता है। एक बार जब आप अपने शरीर के भीतर की सभी अशुद्धियों को निकाल देते हैं, तो आपका सामान्य शरीर कही अधिक मजबूत और उन्नत बन जाता हैं। नील और अन्य के बीच मुख्य अंतर ये है कि दूसरों को अपने शरीर की अशुद्धियों को बाहर निकालने के लिए, कड़े अभ्यास और साधना की आवश्यकता होती है। ये प्रक्रिया बहुत धीमी है, और इसमें बहुत ज्यादा समय लगता है। दूसरी ओर, नील को अपने शरीर के भीतर की अशुद्धियों को बाहर निकालने के लिए, बस जमकर पीटने की जरूरत है! साथ ही उसके शरीर से अशुद्धियाँ कई गुना तेजी से बाहर निकल सकती है!

नील, पहले से ही मूलाधार के शिखर पर पहुंच गया था। लेकिन वो पिछले तीन वर्षों से पर्याप्त अभ्यास और साधना ना कर पाने के कारण आगे नहीं बढ़ पा रहा था । लेकिन, आज की पिटाई के बाद, उसे लगा जैसे उसके शरीर काफी बदलाव आ गया हो। उसका मांस अब अतुलनीय रूप से शुद्ध हो गया था और उसने फर्श पर फैली काली अशुद्धियों में हल्की सफेद अशुद्धियों को देखा। उसके मांस से निकली अशुद्धियाँ काली अशुद्धियाँ थीं जबकि सफेद अशुद्धियाँ उसकी हड्डियों से निकली हुई अशुद्धियाँ थीं। जो इस बात का प्रमाण था कि वो अब स्वाधिष्ठान चक्र में पहुँच गया था!

उसने अपनी शक्ति की जांच करने का फैसला किया, उसने अपनी सम्पूर्ण शक्ति “नंदी सहस्त्र मुष्टिका” में प्रसारित कर दी। और फिर उसने हवा में एक मुक्का मारा। उस मुक्के से एक विस्फोटक ध्वनि उत्पन्न हुई और उससे निकलने वाली तेज हवा, पूरे तहखाने में फ़ैल गई, जिससे वहां मौजूद दिया और कागज हर तरफ बिखर गए। दुर्भाग्य से, तहखाना बहुत छोटा था। उसके पास अपनी ताकत का परीक्षण करने के लिए कोई सहायक या यन्त्र नहीं था और वो दूसरों का ध्यान भी नहीं खींचना चाहता था, वरना उसके लिए मुश्किलें और भी बढ़ सकती थी। फिर भी, उसने अपने मुक्के में वो शक्ति महसूस की जो आज तक महसूस नहीं की थी। उसने आश्चर्य में अपने मुक्के को देखा और खुद से ही बड़बड़ाया। “मेरी शक्ति अब स्वाधिष्ठान चक्र तक पहुँच चुकी है।”

नील बेहद उत्साहित लग रहा था, और इस उत्साह के कारण उसे बिल्कुल भी नींद नहीं आ रही थी, आखिर में वो काफी देर बाद केवल दो घंटे के लिए सो पाया, लेकिन उसके बावजूद वो ऊर्जा और जोश से भरा हुआ महसूस कर रहा था। सुबह-सुबह, एक नौकर ने तहखाने का ताला खोला और उसे बाहर लाने से पहले नील वायुपुत्र को बेड़ियाँ पहना दी। स्वाधिष्ठान चक्र में प्रवेश करने के बाद उनके शरीर में कई बदलाव आये थे लेकिन उन्हें शब्दों में बयां करना मुश्किल था। अगर सूक्ष्मता से उसकी गतिविधियों पर ध्यान दिया जाय तो उसमें हुए परिवर्तन को महसूस किया जा सकता था। सेवकों के पीछे चलते हुए, नील ने महसूस किया कि जिस रास्ते पर वो चल रहा था, वो रोज से अलग है। नौकर उसे प्रशिक्षण स्थल के बजाय कहीं और लेकर जा रहा था। नील वायुपुत्र ने चारों ओर देखा, तो उसे याद आया कि ये राजमहल के अंदरूनी हिस्सों तक जाता है। ऐसा लग रहा था, जैसे नौकर उसे राजमहल के पीछे वाले हिस्से में ले जा रहे हों। नील ने तुरंत अपनी भौहें चढ़ा ली, उसके चेहरे पर शिकन दिखाई दी, लेकिन फिर भी उसने एक भी शब्द नहीं बोला, और इंतजार करने लगा कि आगे क्या होगा। उसे राजमहल के पीछे वाले हिस्से में आए काफी समय हो गया था। चलते-चलते उसने चुपचाप अपने आसपास के बदलावों को देखा। ये हिस्सा अब बहुत बदल गया था, वहां कुछ नए भवन बनाए गए थे और उसके सामने एक छोटा सा तालाब भी था, जिसके पार करने के लिए एक छोटा-सा पुल बना हुआ था। नई इमारतें काफी भव्य लग रही थी। प्रत्येक नई इमारत में ऊंची छतें थीं, और दीवारों पर सुनहरे रंग से कुछ जटिल कलाकृतियां बनाई गई थीं। नौकर, नील को एक तालाब वाले बगीचे में ले जाने के बाद, उसे फिर एक पतले से रास्ते से होते हुए एक भवन की ओर ले जाने लगा। जल्द ही वो उस भवन के अहाते तक पहुंच गए। वहां उन्होंने देखा कि दो लोग आमने-सामने बैठकर चाय की चुस्कियां ले रहे हैं। वे दोनों बेहद खुश दिखाई दे रहे थे। नील ने देखा और देखा, तो उन्हें तुरंत पहचान लिया। उनमें से एक कारगर प्रभारी बिरजू था जो पिछले दो दिनों से गायब था। दूसरा व्यक्ति, रेशमी कपड़े पहने पचास से अधिक उम्र का एक बूढ़ा था। इस बूढ़े आदमी का नाम बालकांत था। एक समय वो भी राजमहल का एक नौकर हुआ करता था। बालकांत की पत्नी एक धात्री (दाई) थी, जिसे नील के छोटे चाचा ने अपने सबसे बड़े बेटे राजदत्त को दूध पिलाने और उसकी देखभाल के लिए काम पर रखा था। इस वजह से बालकांत के भी राजदत्त से मधुर सम्बन्ध थे, और राजदत्त और उसके पिता की चापलूसी करते हुए, उसने काफी तेजी से प्रगति की। जहाँ पहले वो एक साधारण रसोइये की तरह काम करता था, वहीं अब उसे एक भोजन प्रबंधक के रूप में पदोन्नत कर दिया गया था। नील के छोटे चाचा के साथ उसके सम्बन्ध के चलते, बालकांत की स्थिति पहले से कहीं बेहतर हो गई है, उसका अहंकार भी पहले से कहीं अधिक बढ़ गया था। यहाँ तक कि अब वो कई अधिकारियों से पंगे लेने से नहीं डरता था। नील ने भी उसके अहंकार के बारे में कई किस्से सुने थे। इससे पहले कि नील अहाते के अंदर प्रवेश कर पाटा, उसने कारागार प्रभारी बिरजू को कहते हुए सुना, "बाला भैया, आपका घर तो सच में बहुत सुन्दर है। लगता है, राजकुमार राजदत्त आप पर बहुत भरोसा करते है।”

“भरोसा? अरे मैं तो उनके दाहिने हाथ जैसा हूँ, यहाँ तक कि वो मेरी पत्नी को अपनी सगी माँ की तरह सम्मान देते है।” बालकांत ने अभिमान भरे स्वर में कहा। “बिल्कुल सही कहा, बाला भैया आपने! वैसे अगर मैं गलत नहीं हूं, तो दरवाजे की कलाकृतियों में स्वर्णपत्र का इस्तेमाल किया गया है। सही में?"

बालकांत हँसा। "तुम केवल इस छोटी चीजों पर ध्यान दे रहे हो। अगर तुम ध्यान से देखोगे, तो पता चलेगा कि पूरे दरवाजे में, स्वर्णपत्र तो सबसे सस्ती वस्तु है इसमें अन्य खजाने भी लगे हैं। जैसे, स्वर्णपत्र से बने उस शेर को देख रहे हो, उसकी आँखे दुर्लभ नीलम से बनी है, यहाँ तक कि घर की दीवारों पर पन्ना और हीरा जैसे बहुमूल्य रत्न भी लगे है…"

बिरजू ने एक-एक करके प्रत्येक कलाकृति का मूल्यांकन किया। फिर उसने थोड़ी निराशा व्यक्त करते हुए कहा, "बाला भैया, आपका घर तो एकदम सही है, लेकिन अभी भी इसमें कुछ कमी है।"

"मेरे पास यहाँ सब कुछ है। मुझे भला क्या कमी हो सकती है?" बालकांत ने शालीनता से उत्तर दिया। बिरजू मुस्कुराया। "अब आप राजमहल के महत्वपूर्ण व्यक्ति बन गए हैं, लेकिन आपकी देखभाल करने के लिए अच्छे नौकरों की कमी है। आपको किसी समझदार और मेहनती नौकर की जरूरत है, जो आपके दैनिक आहार में आपकी मदद करे। मेरे पास इस काम के लिए बिल्कुल सही व्यक्ति है!"

"सच में? वो व्यक्ति कौन है?" बालकांत ने उत्सुकता से पूछा। बिरजू ने घर के प्रवेश द्वार की ओर इशारा किया। "बाला भैया, देखो, वो रहा!"

तो क्या होगा आगे? क्या बिरजू नील को बालकांत का नौकर बनाने की बात कर रहा है? और इस पर नील की क्या प्रतिकिया होगी? जानने के लिए आगे के Chapters पढ़े.......

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels