जब स्वर्णपत्र का आखिरी टुकड़ा भी नील के मस्तिष्क में चला गया तो उसके शरीर पर चिपके छोटे-छोटे टुकड़े धीरे-धीरे गायब हो गए। उसके मन में अचानक से कुछ स्मृतियाँ प्रकट हुईं ऐसी स्मृतियाँ जो उसकी अपनी नहीं थीं।
"दैवीय देहशोधन तकनीक..."
"प्राचीनतम शोधन तकनीक..."
"आत्मा ही आपका वास्तविक अस्तित्व है इसलिए अपने भौतिक शरीर को शुद्ध करें और इसे हथियार के रूप में प्रयोग करें..."
“ये किस तरह की शोधन तकनीक है?”
यद्यपि नील इस तरह की किसी भी तकनीक से अनभिज्ञ था, लेकिन वो कुछ शोधन तकनीकों के बारे में जानता था, लेकिन वो मुख्यतः हथियार निर्माण की तकनीकें थी न कि शरीर की। “शरीर को हथियार की तरह इस्तेमाल करना... इसका मतलब क्या था?”
“क्या ऐसा हो सकता है... कि ये शोधन तकनीक किसी के शरीर को मजबूत बनाने के लिए प्रयोग में लाई जाती हो?”
लेकिन तभी नील ने महसूस किया कि उसका शरीर गर्म होने लगा है, जैसे तेज बुखार हो गया हो। “ऐसा....... कैसे हो सकता है, मेरा शरीर इतना गर्म क्यों हो रहा है?”
अगर ऐसा ही चलता रहा तो उसका पूरा शरीर जल कर राख बन जाएगा। हताशा में, वो तहखाने के कोने में रखे पानी के टब के पास गया और बिना कुछ सोचे समझे उस टब में कूद गया। तुरंत ही पानी के टब से भाप उठने लगी। थोड़ी देर बाद ही उसके शरीर की गर्मी के कारण टब का सारा पानी भांप बन गया जिससे पूरा तहखाना धुंध से भर गया था। लेकिन पानी ने भी नील के शरीर के तापमान को कम नहीं किया। इसके बजाय, और भी बढ़ता गया। जल्द ही उसकी त्वचा से लाल-गर्म लोहे के टुकड़े की तरह गहरे लाल रंग का प्रकाश निकलने लगा। उसे बेतहासा दर्द हो रहा था, लेकिन वो चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहा था। अंत में, उसने इस दर्द के आगे घुटने तक दिए और अँधेरे तहखाने में छाती के बल गिर गया। उसके मन में एक अविश्वसनीय परिवर्तन हो रहा था। सहसा उसके मन में एक विशाल हांडी प्रकट हुई। हांडी पूरी तरह से काली थी जिसपर नीले रंग से दो शब्द लिखे थे “नवनाग हांडी”। हांडी की दीवारों के चारों ओर नागों की आठ मूर्तियां बनी हुई थीं। प्रत्येक दिव्यनाग की मूर्ति अलग रंग की थी, लाल, काला, सफेद, नीली ... इन दिव्यनागों ज्वलंत और सजीव दिख रही थीं। हर दिव्यनाग के कई फन थे, किसी के पांच, किसी के नौ...। सभी आठ दिव्यनागों की आंखें बंद थीं और उनकी पूंछ नीचे की तरफ जा रही थी, जहाँ पर नौवां, नीले रंग का दिव्यनाग लेटा हुआ था, उसके सात फन थे। लेकिन बाकियों से अलग उसकी आंखें खुली हुई थीं और ये सजीव नजर आ रही थी। ऐसा लगता है कि नीले दिव्यनाग की आँखे लाखों वर्षों से ऐसी ही है ... । जिससे उसे महान शक्ति का आभास हो रहा था। दिव्यनाग की गहरी टकटकी से नील की आत्मा कांपने लगी। उसके शरीर पर जल्द ही दरारें दिखाई देने लगीं और ऐसा लगा जैसे कि वो अनंत गहराई में गिरने वाला हो। तभी उस नीले दिव्यनाग के मुंह से एक फुफकार सुनाई थी, और वो विशाल हांडी घूमने लगी। उसके अंदर से अजीब सी लपटें निकलने लगीं। वो आग की लपटें शुद्ध सफ़ेद रंग की थी! उसे देखकर एक पवित्रता का आभास हो रहा था। क्या इस संसार में वास्तव में इस रंग की ज्वाला मौजूद थी। यह ऐसा था मानो ये संसार की हर वस्तु को जला सकती है!
“क्या ये पवित्र श्वेत अग्नि है?”
नील के पास आश्चर्यचकित होने का समय नहीं था क्योंकि चारों ओर सफ़ेद लपटों से घिरी विशाल हांडी उसकी आत्मा की ओर बढ़ रही थी। कोई सामान्य व्यक्ति अपनी आत्मा के जलने का दर्द नहीं सह सकता था। हालाँकि, नील इस समय अपनी आत्मिक अवस्था (आत्मा के रूप) में था इसलिए वो चाहकर भी बेहोश नहीं हो सकता था। वो केवल अपने दाँत पीसकर उस दर्द को बर्दास्त कर सकता था।
"आह..........! मुझे मर जाने दो!"
इस समय, वो इस भयानक दर्द से खुद को मुक्त करने के लिए मरना चाहता था। हालाँकि, मृत्यु एक ऐसी इच्छा थी, जो उसे चाह कर भी पूरी नहीं हो सकती थी क्योंकि वो एक आत्मिक शरीर के रूप में था। जल्द ही उसकी आत्मा इसका सामना नहीं कर पाई और टूटकर विनाश के कगार पर पहुंच गई, लेकिन तभी हांडी से सात रंगों वाली एक दिव्य किरण चमकी, और नील की आत्मा को तुरंत ठीक कर दिया। जलाना, तोड़ना, मरम्मत करना, फिर जलाना, फिर से तोड़ना, फिर से मरम्मत करना... यह प्रक्रिया बार-बार दोहराई गई। जीवन और मृत्यु के चक्र को लंबे समय तक दोहराया गया, एक अनंत काल तक चलता रहा। फिर, ये अंत में रुक गया।
"अंत में ये भयानक दर्द, अब ख़त्म हो गया।"
नील वायुपुत्र ने एक लंबी सांस छोड़ी। जब उसने उस दर्द के बारे में सोचा जिससे वो अभी-अभी गुजरा था, तो डर के मारे उसका शरीर काँप गया। उसी समय, उसकी आत्मा ने आश्चर्यजनक रूप से एक सुनहरी रोशनी का उत्सर्जन किया। काफी देर के बाद आखिरकार नील अपने अंतर्मन से बाहर निकल गया और चेतन अवस्था में आ गया, उसका शरीर बेहद कमजोर लग रहा था। उसके अंतर्मन में वो बड़ी सी हांडी अब घूमनी बंद हो गई थी, लेकिन सफ़ेद लौ अब भी जल रही थी। हालाँकि, आग अब भी पहले की तरह सभी दिशाओं में फैली हुई थी लेकिन अब वो इतनी भयावह नहीं लग रही थी। “दैवीय देहशोधन तकनीक! शरीर को हथियार की तरफ इस्तेमाल करो!”
अचानक से ये शब्द नील के दिमाग में कौंधे और वो समझ गया था कि उसकी आत्मा और शरीर को इस हांडी से मजबूत बनाया गया था। क्या भृगु ऋषि ने जिस दिव्य सूत्र की बात की थी वो यही थी? और ये “नवनाग हांडी” आखिर है क्या?
इस समय, नील के मन में कई सवाल चल रहे थे। दुनिया बड़ी विचित्र जगह है जहाँ पर आश्चर्यों की कमी नहीं है। कुछ लोहार हथियारों का निर्माण करने के लिए सभी प्रकार के अनैतिक तरीकों का सहारा लेते हैं। कुछ लोग हथियार की शक्ति को निखारने के लिए लोगों को मारने से भी नहीं हिचकिचाते, और इसे पूरी तरह से सामान्य मानते हैं। कुछ, मानव रक्त एकत्र करते हैं और कुछ तो, लोगों की आत्माओं को हथियारों के अंदर कैद करके, उन्हें एक प्रकार के दुष्ट हथियार में बदल देते हैं। लेकिन, एक तरीका, जिससे किसी के शरीर को एक जादुई हथियार में बदला जा सके, अनसुना और स्पष्ट रूप से पागलपन से भरा था...
नील को दुर्भाग्य से एक तरफ का वरदान मिल गया था। खुद को शांत करने के बाद, नील को एहसास हुआ कि उसके साथ ऐसा होना कोई बुरी बात नहीं थी। इस दुनिया में जादुई हथियारों को पांच स्तरों में वर्गीकृत किया गया है: नश्वर स्तर, आध्यात्मिक स्तर, पृथ्वी स्तर, आकाश स्तर और दैवीय स्तर। इसके अलावा, प्रत्येक स्तर के भीतर निम्न, मध्य और उच्च तीन स्तर होते हैं। नील का शरीर जिसे अभी-अभी एक जादुई हथियार के रूप में ढाला गया था, लेकिन वो अभी केवल निम्न स्तर पर था। वास्तव में, खुद को हथियार की तरह वर्णित करना सबसे अजीब विचार था। नील के चेहरे पर एक बेबस मुस्कान दिखाई दी। उसने तहखाने के एकमात्र द्वार की ओर देखा तो पाया कि भोर का समय हो चुका था। ज़रा सोचिए, अजीब बात थी कि नींद न आने के बाद भी, उसे ज़रा भी थकान महसूस नहीं हो रही थी। इसके बजाय, वो जोश से भरा था, अब उसे वो हलचल महसूस नहीं हो रही थी जो उसने पिछली रात महसूस की थी। भृगु ऋषि ने किताब में सूत्रों को इस तरह से छुपा रखा था कि कोई भी उसे प्राप्त नहीं कर सकता था। शायद उसकी किस्मत अच्छी थी कि वो उन सूत्रों तक पहुंचने में कामयाब हो पाया। उसने जमीन पर पुस्तक के जले हुए टुकड़ों की तरफ देखा और एक आह भरी। तभी तहखाने के प्रवेश द्वार से ताला खुलने की आवाज आई ...
तो क्या होगा आगे? क्या है ये “नवनाग हांडी” और क्या है इसका रहस्य? क्या उस पर बने दिव्यनागों को उसमे कैद किया गया है? और नील पर इन सबका क्या प्रभाव पड़ेगा? जानने के लिए आगे के Chapters पढ़े.......