Chapter 2 / 1908

Mahagatha | महागाथा | Author - S. Mauryavanshi

Chapter 2

Mahagatha | महागाथा | Author - S. Mauryavanshi ·Rahul Gupta

नील ने इस बात की परवाह नहीं की कि उसे कबीले के लिए एक गुलाम के रूप में रखा गया था। उसे हर रोज बुरी तरह घायल होने तक पीटा जाता था। उसने इस बात की भी परवाह नहीं की कि, देवदत्त ने उससे स्वर्गीय दिव्य औषधीय गोली छीन ली, जो मूल रूप से उसी की होनी चाहिए थी। हालाँकि, उसकी बहन नीलिमा, उसकी एकमात्र कमजोरी थी, वो किसी भी हालत में उसे कुछ भी नहीं होने दे सकता था। नीलिमा, सुंदर नगर की एकमात्र उम्मीद थी। यहाँ तक कि वो नील से भी अधिक प्रतिभाशाली थी, जब वो मात्र बारह वर्ष की थी, तब उसकी अविश्वसनीय प्रतिभा को देखते हुए, उसे सप्तसिंधु आश्रम में एक आंतरिक शिष्या के रूप में स्वीकार किया गया था, और इसलिए उसने सुंदर नगर राज्य को छोड़ दिया। इस तरह वो पारिवारिक कलह से बच निकली, अगर वो कुछ दिन और यहाँ रूकती तो शायद उसके साथ भी जानवरों जैसा सुलूक किया जाता। नीलिमा के जाने के कुछ दिन बाद ही नील के पिता की हत्या कर दी गई थी और उसे गुलाम बना दिया गया था। इस कारण पिछले तीन वर्षों से उसके बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका। फिर भी वो ये सोचकर तसल्ली कर लेता था कि उसकी बहन सप्तसिंधु आश्रम में सुरक्षित होगी। लेकिन, देवदत्त की बात सुनने के बाद उसे अचानक नीलिमा की चिंता होने लगी। वो नीलिमा की चिंता इतना खो गया कि जब शिष्य उस पर हमला कर रहे थे तो, वो बचाव करना ही भूल गया। जिसकी वजह से, उसे काफी गहरी चोटें आई। रात में, वो दर्द से कराहते हुए, तहखाने में लौट आया। तभी उसे किसी की आवाज सुनाई दी।

"ये तुम्हारी दवा है!"

कारागार प्रभारी ने दवा की पुड़िया को बेपरवाही से नीचे फेंक दिया और फिर वापस जाने लगा।

"प्रशिक्षण सहायक" कोई धातु के नहीं बने थे, इसलिए यदि उनके घाव ठीक नहीं हुए, तो वे कुछ दिनों के बाद आंतरिक चोटों से मर जाएंगे। इसलिए, राजपरिवार उन्हें ठीक होने के लिए दवा प्रदान करता है। हालाँकि, निम्न श्रेणी की दवाएं होने के कारण, उन्हें बहुत ज्यादा आराम नहीं मिलता था। नील ने थके हुए चेहरे के साथ जब दवा की उस पुड़िया को खोला तो उनमे केवल एक ही गोली मौजूद थी। वो चिल्लाया, "कारागार प्रभारी बिरजू! आज केवल एक ही गोली क्यों दी गई है?"

कारागार प्रभारी बिरजू ने बिना उत्तर दिया, "ये एक आशीर्वाद है! इसलिए जो मिल रहा है, उसे चुपचाप ले लो!"

नील ने बिरजू को घूर कर देखा और जोर से चिल्लाया, "राजपरिवार हर दिन उपचार की तीन गोलियां बांटता है, लेकिन इसमें केवल एक ही है। लगता है कि तुम, अपनी जेब भी भरने लगे हो! सुंदर नगर में चोरी करना एक अपराध है। क्या तुम्हे मौत से डर नहीं लगता?"

कारागार प्रभारी बिरजू ने कठोर जवाब दिया, "बेशक, मुझे डर लगता है। लेकिन, मैं तुम जैसे तुच्छ गुलाम से नहीं डरता। क्या, तुम विद्रोह करना चाहते हो? मैं इस रवैये को बर्दाश्त नहीं कर सकता।"

क्षण भर पहले वो गुस्से में था, लेकिन बिरजू की प्रतिक्रिया ने उसे शांत कर दिया। लेकिन उसने बिरजू को चमकदार आँखों से देखा, उसकी आँखों में एक तेज़ जानलेवा इच्छा छिपी हुई थी। नील की टकटकी ने बिरजू को डरा दिया। लेकिन फिर उसने आगे बढ़कर नील को उंगली दिखते हुए कहा, "तुम मुझे घूर क्यों रहे हो? क्या, तुम मुझे मारना चाहते हो?"

नील ने तुरंत ही उसे धक्का दे दिया, जिससे बिरजू तुरंत जमीन पर गिर पड़ा।

"तुम......... तुम कबीले में केवल एक गुलाम हो। तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई मुझपर हमला करने की?"

बिरजू जमीन से उठने में सफल रहा, लेकिन घबराहट उसके चेहरे पर साफ़ देखी जा सकती थी। नील ने दो कदम आगे बढ़ाया। उसने अपनी उंगली चटकाते हुए ऊँची आवाज़ में पूछा, "तुम राजपरिवार के सदस्य नहीं हो, फिर भी तुम इस तरह की घिनौनी हरकत कर रहे हो। क्या तुम्हे सच में लगता है कि मैं तुम्हें चोट पहुँचाने की हिम्मत नहीं करूँगा?"

बिरजू अब उसकी प्रतिक्रिया देखकर वहां रुकने की हिम्मत नहीं कर सकता था, इसलिए वो तहखाने से भाग गया और लोहे के दरवाजे को बंद कर दिया। नील वायुपुत्र ने उपहास किया, "कमीने! इस तरह की नीच हरकते ही कर सकते हैं!"

इसके बाद उन्होंने सिर हिलाया। वो चुपचाप बैठ गया और दीया जलाकर किताब को निकाल लिया। उसने पढ़ने किताब के पन्ने पलटे, लेकिन अपनी बहन नीलिमा की चिंता के कारण, वो किताब पर ध्यान केंद्रित करने में असमर्थ महसूस कर रहा था।

'मैं सुंदर नगर की इस कालकोठरी में और नहीं रुक सकता! पर समस्या ये है कि मैंने अभी तक केवल मूलाधार चक्र ही जागृत किया है। इस शक्ति के साथ, सप्तसिंधु आश्रम को भूल जाओ, मैं इस सुंदर नगर से भी बाहर नहीं जा सकता।'

नील उस छोटे से तहखाने में इधर से उधर चक्कर लगा रहा था । वो जल्द से जल्द इस दलदल से बाहर निकलना चाहता था, लेकिन वो यहाँ से बाहर निकलने का रास्ता नहीं खोज सका।

'मैं कमजोर हूँ। मैं अभी भी बहुत कमजोर हूँ। वरना मैं इस छोटे से तहखाने में नहीं फँसा होता।'

'मुद्दा ये है कि मैं एक गुलाम हूं। इसका मतलब है कि मुझे हर दिन प्रशिक्षण सहायक बनना पड़ता है और इस तरह से मुझे साधना करने का समय ही नहीं मिलता। अगर ऐसा ही चलता रहा, तो देर-सबेर मुझे पीट-पीटकर मार दिया जाएगा...'

जितना वो इस बारे में सोचता, उतना ही चिंतित होता जाता। उसने मेज पर अपनी दृष्टि डाली। पुरानी और जीर्ण-शीर्ण जीवन के सूत्र की पुस्तक अभी भी वहीं पड़ी थी।

"इस फटी-पुरानी किताब में सूत्रों का एक पूरा गुच्छा है, लेकिन ये मेरे लिए किसी काम का नहीं है। इसे पढ़ने से मुझे क्या फायदा है?"

इस पुस्तक को देखकर उसे कुछ पुराने किस्से याद आ गये। सुन्दर नगर हमेशा से इतना कमजोर नहीं था, लगभग बारह सौ साल पहले सम्पूर्ण उत्तरी क्षेत्र पर सुन्दर नगर का ही शासन था, लेकिन फिर अचानक राक्षसों की एक बड़ी फ़ौज ने सुन्दर नगर पर हमला कर दिया, वो लड़ाई इतनी भयानक थी कि पूरी धरती लाशों से ढक गई थी। राक्षसों ने सभी ताकतवर योद्धाओं को बेरहमी से मार दिया, यहाँ तक कि कई प्रतिभाशाली युवाओं को उन्होंने जिन्दा ही निगल लिया। वो मंजर इतना भयानक था कि उसके बारे में सोचकर ही किसी की रूह काँप जाए, लेकिन तभी कहीं से एक दिव्य प्रकट हुए, जिनका नाम भृगु ऋषि था और उन्होंने सभी राक्षसों को अपनी “पवित्र श्वेत अग्नि” से जलाकर भस्म कर दिया। उसके बाद भृगु ऋषि ने राजपरिवार के वर्तमान वंशज को दो दिव्य औषधीय गोलियाँ और ‘जीवन का सूत्र’ पुस्तक देते हुए कहा कि इस पुस्तक में दिव्य शक्तियों के सूत्र है और इन दिव्य शक्तियों के जागृत वाला व्यक्ति सम्पूर्ण मानव जाति का कल्याण करेगा। तब से लेकर अब तक कई लोगों ने इस पुस्तक को पढ़ा, लेकिन कोई भी इसके अंदर किसी भी तरह के दिव्य सूत्र को खोजने में समर्थ नहीं हुआ। नील ने उस तथाकथित दिव्य शक्तियों के बारे में सोच कर बार-बार इस पुस्तक को पढ़ा, लेकिन उसे इस तरह का कोई भी सूत्र नहीं दिखा। उसने नाराजगी से किताब उठाई, उसे बीच से फाड़ दिया और उसे जलाने के लिए दिये के ऊपर रख दिया। आग ने तुरंत किताब को जलना शुरू कर दिया और देखते ही देखते वो किताब जलकर राख हो गई। किताब को जलते हुए देखकर नील को बहुत पछतावा हुआ। उसने मन ही मन विलाप किया, 'नील, तुम एक किताब पर गुस्सा क्यों निकाल रहे हो? इस पुस्तक ने भला क्या गलत किया है? समस्या तुम्हारी खुद की कमजोरी है। तुम दूसरों की दया पर जी रहे हो और बलि के बकरे की तरह तुम्हारा इस्तेमाल किया जाता है...'

दुर्भाग्य से, आग बहुत तीव्र थी और इसने किताब को पहले ही राख कर दिया था। व्याकुल होकर, नील ने राख के ढेर की ओर देखा कि शायद किताब अभी कुछ हिस्से सुरक्षित हो।

"हम्म? ये क्या है?"

नील ने राख को साफ किया और एक सुनहरी वस्तु को उसमें से बाहर निकाला। उसने जो पाया वो एक तरह से स्वर्णपत्र की तरह था।

'जब मैंने इस पुस्तक को पढ़ा था तो मैंने इस स्वर्णपत्र पर ध्यान नहीं दिया था। जरूर इसे किताब के अंदर छिपाया गया होगा। लेकिन आखिर कोई इसे किताब के अंदर क्यों छिपायेगा?'

हालाँकि, जब नील ने अपनी आँखें स्वर्णपत्र पर केंद्रित कीं, तो उसकी आँखें अचानक चौड़ी हो गईं। स्वर्णपत्र पर बारीकी से कुछ अजीब से चिन्ह उकेरे गए थे। नील ने बहुत कोशिश की लेकिन वो एक भी चिन्ह को पहचान नहीं पाया। जैसे ही उसने, उन चिन्हों पर अपना हाथ फेरा, स्वर्णपत्र, हजारों छोटे टुकड़ों में बिखर गई। प्रत्येक छोटे टुकड़े में एक विशेष प्रतीक था जो किसी प्राचीन भाषा की तरह दिख रहा था। लेकिन तभी अचानक स्वर्णपत्र के छोटे-छोटे टुकड़े नील की त्वचा से चिपक गए, धीरे-धीरे वे उसके चेहरे, आँखों, गर्दन, बाँहों, शरीर और पैरों तक फैल गए...

नील के शरीर का हर हिस्सा उस स्वर्णपत्र के छोटे-छोटे टुकड़ों में लिपटा हुआ था। इसका आखिरी टुकड़ा सीधे उसके मस्तिष्क में लगा। उसे लगा जैसे किसी भारी हथौड़े से उस पर वार किया गया हो। उसका शरीर जोर-जोर से कांपने लगा। लेकिन तभी उसके शरीर पर सोने की परत तेजी से चमकने लगी। नील ने अचानक महसूस किया कि उसका शरीर किसी भट्टी की तरह गर्म होने लगा है। तो क्या होगा आगे? अचानक से नील को क्या हो गया? और उस पुस्तक का क्या राज है और इसमें किस तरह की शक्तियां छिपी हैं? जानने के लिए आगे के Chapters पढ़े.......

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels