ये सुन कर नंदिनी के साथ अवध जी भी शॉक्ड हो गए, और तबी अवध जी चिल्ला कर बोले, " ये क्या कह रही हो तुम, तुम्हारा मतलब है की नंदिनी को बेचा जाएगा " ये सुन कर नकुल और शीला मुस्कुराने लगे । फिर नंदिनी को उसके कमरे में बंद कर दिया गया, वो रोये जा रही थी, सामने नरेन की तस्वीर देखते हुए बोली, " क्यों गए आप मुझे छोड़ कर, देखिए क्या हो रहा है मेरे साथ"
फिर वो ऊपर देखते हुए बोली, " क्यों शिव जी क्या किया है मैंने जो आप मुझे इतनी बड़ी सजा दे रहे हैं "
नंदिनी रोते हुए जमीन पर ही सो गई ।
सुबह का वक्त होटल का कमरा
शिवांग रेडी हो रहा था, और राणा जी उसके पास सर झुका के खड़े थे । शिवांग मिरर में परफ्यूम लगाते हुए राणा जी की तरफ देखते हुए बोला, "राणा जी आपको पता है ना क्या करना है "
ये सुन कर राणा जी ने हा में सर हिला दिया तो शिवांग फिर से बोला, " हम्म मुझे नंदिनी चाहिए किसी भी किमत पर"
ये सुन कर राणा जी एक बार फिर से सर झुका के बोले, " जो हुकुम कुंवर जी "
इतना बोल कर राणा जी रूम से चले गए, और फिर शिवांग नंदिनी को घाट पे याद करते हुए बोला , "तुम्हें मेरे पास आना होगा "
इतना बोल कर वो भी रूम से निकल गया।
नंदिनी का ससुराल
कुछ आदमी हॉल में बैठे हुए थे और इधर नंदिनी के कमरे में नंदिनी को तैयार किया जा रहा था, वो रो रही थी लेकिन उसके आँसू को कौन देखने वाला था शीला और मुन्नी जी उसे तैयार कर रही थी । कुछ वक्त बाद नंदिनी को हॉल में सब के सामने बैठा दिया गया। उसके सामने एक 60 साल का आदमी बैठा हुआ था और उसे ऊपर से नीचे तक देखे जा रहा था, वो अपने मन में बोला, " वाह यार ऐसी तो अपनी भरी जवानी में भी नहीं मिली थी , लगता है की इसका पति इसे मेरे लिए ही छोड़ कर गया था।"
इतना बोल कर वो मुस्कुरा दिया , और तभी मुन्नी जी बोली, " बोलिये देवधर जी आप को हमारी बहू कैसी लगी, बेचारी बिल्कुल शांत रहेगी आपके घर का सारा काम करेगी, और जैसा आप कहेंगे वैसा ही करेंगी "
ये सुन कर देवधर खड़ा हो गया और नंदिनी को देखते हुए बोला, "आओ मेरे पास "
नंदिनी अपनी जगह से हिल ही नहीं रही थी ये देख कर मुन्नी जी ने उसे जल्दी से उठा के देवधर के बगल में खड़ा कर दिया । देवधर, नंदिनी की कमर पर हाथ रखने जा रहा था कि तभी नंदिनी थोड़ा सा दूर हो गई, और अवध जी ये सब देख रहे थे , उनकी आँखों में भी आँसू आ गए थे लेकिन वो मजबूर थे । और फिर मुन्नी जी अपनी लालच भरी नज़रों से देवधर को देखते हुए बोली, "अब हमारी लक्ष्मी को हमारे हवाले कर दीजिए।"
ये सुन कर देवधर ने अपने आदमी की तरफ देखा तो उसने जल्दी से एक बैग मुन्नी जी की तरफ बढ़ा दिया, और मुन्नी जी ने जल्दी से बैग ले लिया और अपने मन में बोली, " ये बला भी सर से गई और इतने रुपये भी मिल गए।"
फिर देवधर नंदिनी का हाथ पकड़ने लगा, नंदिनी रो रही थी, वो अवध जी का हाथ छोड़ ही नहीं रही थी, अवध जी भी रो रहे थे , ये देख कर देवधर ने जबर्दस्ती नंदिनी का हाथ पकड़ लिया और अपने साथ ले जाने लगा की तभी सामने से आवाज आई छोड दो नंदिनी को "
सब ने सामने देखा तो शॉक्ड हो गए लेकिन नंदिनी के चेहरे पर मुस्कान आ गई और वो बोली, " बाबा मा आप "
सामने नंदिनी की मां ममता जी और बाबा निरंकार जी खड़े थे। ममता जी भाग के आई और नंदिनी को अपने सीने से लगा लिया, और मुन्नी जी को देखते हुए बोली, " मेरी बेटी को समझ क्या रखा है आपने "
मुन्नी जी बोली, "ये हमारे किसी काम की नहीं है और आप के भी नहीं जाने दीजिए इसे "
और तभी देवधर बोला, " मैंने पैसे दिए हैं इसके मुझे ये चाहिए "
मुन्नी जी ने सोचा कि अगर नंदिनी देवधर को नहीं मिली तो ये पैसे ले लेगा तो वो वो देवधर से बोली, "आप ने पैसे दिए हैं आप ले जाए नंदिनी को"
और तभी निरंकार जी बोले, " अगर मेरी बेटी को किसी ने हाथ भी लगाया तो मैं अभी पुलिस में जाउंगा, और शिकायत करुंगा "
ये सुन कर सब घबरा गए, और निरंकार जी और ममता जी नंदिनी को ले जाने लगे, तभी मुन्नी जी बोली, " ले तो जा रहे हो लेकिन इससे कौन शादी करेगा, एक विधवा से "
और तभी सामने से आवाज आई "मैं करुंगा "
सब ने पलट कर देखा तो एक लड़का सफेद कुर्ता पायजामा में खड़ा था माथे पे लाल तिलक लगा के वो दिखने में काफ़ी सुशील लग रहा था । उसे देख कर नंदिनी निरंकार जी को देखते हुए बोली, " पापा ये तो....
निरंकार जी मुस्कुरा दिए और बोले "हाँ बेटे ये प्रभात है "
प्रभात सब के सामने आकर खड़ा हो गया और बोला, " मैं शादी करुंगा नंदिनी से "
मुन्नी जी बोली, " जैसे मेरे बेटे को खाया है वैसा तुम्हें भी खा जाएगी ये, बच लो इससे"
ये सुन कर प्रभात मुस्कुरा के बोला, " वो एक संयोग था कि जिस दिन मेरी नंदिनी की आप के बेटे से शादी हुई उस दिन वो मर गया, इसका मतलब ये नहीं की मेरी नंदिनी का कोई हाथ है इसमें"
इतना बोल कर वो नंदिनी को देखते हुए बोला, " चलो नंदिनी तुम्हारे अपने आ गए हैं तुम्हें लेने, हम अपने घर जाएंगे "
इतना बोल कर सब नंदिनी को इस नरक से ले कर चले गए, अवध जी भी खुश थे की नंदिनी को इस घर से छुटकारा मिला और देवधर ने मुन्नी जी से पैसे ले लिए और जाते हुए बोला, " नंदिनी को तो मैं ले कर रहूंगा चाहे जैसे "
इतना बोल कर वो भी चला गया ।
इधर नंदिनी अपने घर आई, सब उसे देख कर बहुत खुश थे उसकी छोटी बहन नियति उसे देख कर रोये जा रही थी, वो बोली, "देखा बाबा मैंने कहा था ना की वो चुडैल मेरी दी के साथ कुछ गलत कर रही है "
ये सुन कर नंदिनी नियति को आँख दिखाते हुए हुई बोली, "नियति ऐसा नहीं बोलते बड़े को"
और तभी प्रभात आया और निरंकार जी को देखते हुए बोला, "ठीक है अंकल फिर चलता हूँ मैं "
ये सुन कर निरंकार जी ने हा में सर हिला दिया, लेकिन प्रभात तो अब भी नंदिनी को देख रहा था, ये देख कर ममता जी मुस्कुरा के बोली, " बेटा अब बहुत जल्दी ही ये तुम्हारी हो जाएगी फिर निहार लेना।"
ये सुन कर नंदिनी मस्कुरा दी, क्योंकि नंदिनी बचपन से प्रभात को जानती थी और वो प्रभात को चाहती भी थी। प्रभात ने नंदिनी को देख के आँखों से जाने का इशारा किया तो नंदिनी ने नज़रे झुका के हाँ में सर हिला दिया। फिर वो मुस्कुरा कर चला गया और नंदिनी भी अपने घर में चली गई। इधर राणा जी आए तो पता चला कि नंदिनी को उसके घर वाले ले कर गए तो वो घाट पे आए जहां पे शिवांग अब भी घाट के पानी में नंदिनी का चेहरा देख रहा था । राणा जी शिवांग के पास आए, और सर झुक के बोले, " हुकुम वो अब वहाँ नहीं है, कहाँ है किसी को पता नहीं है कि क्यों के घर वाले कह रहे थे के उसके घर वाले ले गए, मैंने उसके घर का पता ले कर पता किया लेकिन वहाँ पर कोई नहीं था । ये सुन कर शिवांग की आँखें बड़ी हो गई, वो चिल्ला कर बोला, " I want nandini "
वो इतना ज्यादा चिल्ला रहा था की राणा जी उसे हैंडल ही नहीं कर पा रहे थे । वो चिल्लाते हुए घाट पर घुटनो के बल बैठ गया और ऊपर देखते हुए जोर से चिल्लाया , नंदिनीइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइइ उसकी आवाज पूरे घाट पर गूंज रही थी । क्या शिवांग को मिलेगी नंदिनी या फिर उसकी तड़प रह जाएगी अधूरी ?
To be continued............