Chapter 2 / 736

Burn for You | बर्न फॉर यू | Author - Rajya Singh

Chapter 2

Burn for You | बर्न फॉर यू | Author - Rajya Singh ·Rajya Singh

शिवांग किसी के पीछे जा रहा था, कोई लड़की जिस ने पीले रंग का अनारकली सूट पहना था और उसके बाल लंबे थे । और शिवांग बोल रहा था एक बार बात तो सुनो ना "

की तभी अचानक लड़की पलट गई, और उसने एक तमाचा खिच कर शिवांग के गाल पे मार दिया । इधर शिवांग ये सोच कर अपने सेंस में आया और बोला, ले जाओ इसे बनारस नहीं जाना है "

ये सुन कर मैनेजर जल्दी से फाइल ले कर चला गया । उसके जाने के बाद शिवांग अपनी कुर्सी पे सर रख अपनी आंखें बंद कर के बोला, "no कभी नहीं, हम नहीं याद करेंगे वो पल "

बनारस की यादें हमारी जिंदगी की यादों में से सब से बुरी यादें है "

शिवांग ये सब सोच रहा था, फिर वो अपने काम में लग गया । शाम का वक्त रजावत पैलेस सब घर में शिवांग का ही इंतजार कर रहे थे अमर जी, शिवांग के पिता, और शक्ति जी, शिवांग के बड़े पापा, और शिवांग के दादाजी राजवर्धन जी, महिमा जी सुमित्रा जी और बुआ जी, सब शिवांग का बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे थे ।तभी बहुत सारी कार के एक साथ रूकने की आवाज आई, आवाज सुन कर राजवर्धन जी बोले,

"लगता है शिव आ गया, आप सब प्लीज जरा आराम से बात किजियेगा कहीं वो बिगड़ ना जाये और फ़िर एक बार ज़िद पर आ गया तो, फिर हम लाख कोशिश कर ले ,वो सुनेगा नहीं।"

राजवर्धन जी की बात सुन कर सब ने हां में सर हिला दिया । और तभी शिवांग की एंट्री हुई वो सब से पहले अपने दादाजी के पास गया और बोला, "कहिए दादाजी हमें इतने अर्जेंट क्यों बुलाया गया है,हम अपनी मीटिंग छोड़ कर आए हैं, हमें वापस जा कर कन्टिन्यु करना है"

शिवांग की बात पे सुमित्रा जी ने अपना सर पकड़ लिया और बोली, "शाम हो गई है शिवांग और आप को अब भी ऑफिस वापस जाना है।"

शिवांग ने एक नज़र सुमित्रा जी को देखा और बोला, "हाँ तो आप सब को हमें बुलाना नहीं चाहिए था।"

ये सुन कर महिमा जी ने शिवांग का हाथ पकड़ कर अपने पास बिठा लिया और उसके हाथों को अपने हाथों में ले कर बोली, "आप से एक बात कहना चाहते हैं,"

महिमा जी ने इतना ही कहा था कि तभी शिवांग बोला, "sorry माँ लेकिन हम शादी नहीं करेंगे।"

महिमा जी इरिटेट हो कर खड़ी हो गई और जोर से बोली, "शिवांग आप की सुई एक जगह पर क्यूँ अड़ी रहती है?"

फिर वो ऑर्डर देने वाले टोन में बोली, "मुझे नहीं पता लेकिन आज रात की आप की फ्लाईट है बनारस जाने की, और आप वहां पर जा कर वो करेंगे, जो हमारे महापंडित जी ने कहा है।"

ये सुन कर शिवांग की आँखें लाल हो गई, और वो खड़ा हो कर अपने बगल में पडे सब फ्लावर पॉट पटकने लगा । उसे ऐसे देख कर सुमित्रा जी और शक्ति जी उसके पास आने लगे तो शिवांग ने उन्हे अपना हाथ दिखाते हुए रोक दिया और बोला, "नहीं कोई हमारे पास नहीं आएगा, और हम बनारस नहीं जाएंगे "

इतना बोल कर शिवांग अपने रूम में जाने लगा, और ये देख कर महिमा जी को दुख हो रहा था क्योंकि शिवांग के हाथो में चोट आ गई थी लेकिन वो जानती थी कि अभी शिवांग कुछ नहीं सुनेगा, फिर भी वो बोली, "आज तक हम‌ सब ने आप की हर ज़िद मानी है और पूरी भी की है, लेकिन आज आप को मेरी बात माननी ही होगी अगर आप आज बनारस नहीं गए तो मैं अन्न जल त्याग दूंगी "

ये सुन कर सब शॉक्ड हो गए और तभी महिमा जी फिर से बोली, "अगर आप जिद्दी है तो मैं भी आप की मां हूं शिवांग "

इतना बोल कर महिमा जी अपने रूम में चली गई, और फिर अमर जी बोले, "अब हो गई मां बेटे की जिद्दी जंग शूरू, अब महिमा जी कुछ नहीं खायेंगी और शिवांग का क्रोध इतनी जल्दी उतरेगा नहीं तो देखते हैं क्या होता है "

इधर शिवांग अपने रूम में आकर जल्दी-जल्दी से लैपटॉप में काम करने लगा लेकिन उसका गुस्सा अभी शांत नहीं हो रहा था । इधर सुमित्रा जी शिव जी के सामने हाथ जोड़ कर बोली, "हे शिव जी अपना क्रोध क्यों दे दिया मेरे शिवांग को ?

आप के पास तो गौरी मां थी आप का गुस्सा शांत करने के लिए, लेकिन ये शिवांग इसका क्या किया जाए, ये तो पता नहीं कैसा है, कि ना शादी न लड़की, सिर्फ काम "

रात का वक्त

सब ने बिना मन के डिनर कर लिया था, इधर शिवांग अब भी काम कर रहा था, और तभी उसकी नजर वॉल क्लॉक पे गई, टाइम देख कर शिवांग जल्दी से खड़ा हुआ और बोला, "oh shit अगर माँ ने सच में खाना नहीं खाया तो "

इतना बोल कर वो जल्दी से आया और एक नौकर से पुछा, "मां ने कुछ खाया?"

नौकर ने सर झुकाकर ना में सर हिला दिया ।

ये देख कर शिवांग ने अपनी आंखें बंद कर ली और बोला, "क्या करें हम?"

फिर वो कुछ सोच कर बोला, "शिवांग माँ की तबियत खराब हो जाएगी, तुझे जाना होगा और वैसे भी मां ने आज तक किसी चीज़ के लिए इतनी जिद नहीं की है। अब तो जाना ही होगा बनारस।"

इधर महिमा जी अपने रूम में बैठी थी और शिवांग की बचपन की तस्वीर देख रही थी कि तभी शिवांग ने खुले दरवाजे पे अपनी उंगलियों से नोक किया, महिमा जी ने जब नजर उठा के देखा तो शिवांग था, उसे देख कर महिमा जी ने उसकी तस्वीर रख दी, और बोली, "मुझे नहीं खाना "

शिवांग ने अपने हाथों में खाने की थाली ली थी वो महिमा जी के पास आया और बैठा कर बोला, "ओके हम रेडी हैं, हम ने अपना लगेज भी पैक कर लिया है, लेकिन अब आप डिनर कर लिजिये "

शिवांग की बात सुन कर महिमा जी खुश हो कर बोली, "सच में?"

शिवांग ने हा में सर हिला दिया और फिर महिमा जी जल्दी से खाना खाने लगी और शिवांग को भी अपने हाथ से खिलाने लगी ।खाना खाने के बाद शिवांग अपनी फ्लाइट से बनारस के लिए निकल गया, घर में अब सब थोड़ा सा शांत हो गए थे । शिवांग बनारस आया और होटल में रुका, वो अपने होटल रूम में था और राणा जी उसके सामने थे, वो बोला,

"राणा जी हमारी जमीन कहा है, जो देखना है "

राणा जी बोले, "जी कुंवर जी मैं आप को सुबह होते ही ले चलूंगा "

शिवांग बोला, "थोड़ा जल्दी हाँ"

राणा जी ने हा में सर हिला दिया फिर वो अपने रूम में चले गए । इधर शिवांग भी बिस्तर पर सोते हुए बोला, "ना चाहते हुए भी हमें यहां आना पड़ा, लेकिन जल्दी से अपना काम खतम कर के हम यहां से चले जाएंगे" इतना बोल कर वो भी नींद की आगोश में चला गया । सुबह का वक्त गंगा घाट अभी सूर्य देव अपनी लालिमा बिखेर रहे थे। चारों तरफ सूर्यदेव की लालिमा थी । मंदिर में घंटियां बजनी शुरू हुई थी चिड़ियो का शोर और अभी तो सिर्फ भोर का वक्त था, शिवांग अपनी जॉगिंग वियर में राणा जी के साथ अपनी भूमि देखने आया था। लेकिन घाट की खूबसुरती उसे अपनी तरफ खींच रही थी, तो वो बिना राणा जी से कुछ कहे घाट की तरफ चला गया, वो सब जगह देख रहा था, गंगा का शुद्ध निर्मल पानी । और तभी गंगा के पानी से एक लड़की ऊपर आई वो अब भी आधा पानी में थी, उसकी आंखे बंद थी, और ओम नमः शिवाय का जाप कर रही थी अपने हाथों को जोड़ कर शिव जी की आराधना कीए जा रही थी की तभी, शिवांग की नज़र उसके ऊपर पड़ी, तो वो खड़ा हो गया। सफेद साड़ी, न आँखों में काजल, और ना कोई श्रृंगार, बिना किसी रंग के, भी वो बहुत खूबसूरत लग रही थी उसके भीगे बाल जो कमर तक आ रहे थे और उसके होठ जो लगातार ओम नमः शिवाय का जाप कर रहे थे, और तभी शिवांग की नजर उसकी कमर पे गई, जिस पे सफेद साड़ी चिपक गई थी, और वो बहुत हॉट लग रही थी ‌। शिवांग उसे देखे जा रहा था की तभी महंत जी आये और लड़की को देख कर बोले, "नंदिनी बिटिया मालाये तैयार है ना?"

नंदिनी ने अपनी आँखें खोली और धीरे से सिर्फ हाँ में सर हिला दिया, फिर वो भीगी साड़ी में पानी से आई लेकिन शिवांग की नजर अब भी नंदिनी पे थी, की तभी महंत जी बोले,

"आज कुवर शिवांग आने वाले हैं तो कुछ अच्छे से तैयार रहना चाहिए और उनके आने से पहले तुम सब तैयार कर के घर चली जाना "

नंदिनी और महंत जी बात करते हुए जा रहे थे, लेकिन नंदिनी ने एक नजर भी शिवांग को नहीं देखा, शिवांग नंदिनी को देखते हुए बोला, "नंदिनी...."

और तभी राणा जी पीछे से आए, और बिना शिवांग राणा जी की तरफ देखे बोला, "राणा जी पता कीजिए कि ये लड़की कौन है, इसके बारे में सब जितना भी आप पता लगा सकते है "

इतना बोल कर वो फिर से नंदिनी के पीछे चल दिया, ये देख कर राणा जी चौंक गए, वो अपने मन में बोले, "कुँवर जी एक विधवा के बारे में क्या और क्यों पता करना चाहते हैं "

आखिर क्या प्रभाव पडने वाला है नंदिनी की सादगी का शिवांग पर ?"

To be continued........

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels