लेकिन राणा जी को नहीं पता था कि शिवांग नंदिनी की खूबसुरती में इतना खो गया था कि, वो देख ही नहीं पाया था की नंदिनी एक विधवा है । इधर नंदिनी चुप चाप महंत जी के साथ चली जा रही थी और महंत जी उसे सब व्यवस्था के बारे में बता रहे थे । फिर महंत जी मंदिर की तरफ चले गए और नंदिनी अपने कपड़े बदलने‌ के लिए दूसरी तरफ चली गई। और तभी शिवांग ने चुप चाप पीछे की तरफ पलट कर देखा तो राणा जी अपने हाथों को पीछे किए हुए खड़े थे तो शिवांग बोला, "राणा जी ये मंदिर के बगल वाली जमीन जिस की भी हो हमें चाहिए, क्योंकि ये जमीन हमारे लिए जरुरी है।"
ये सुन कर राणा जी ने सर हिला दिया, और फिर शिवांग वैसे ही नंदिनी को अपनी आँखों में लिए हुए जॉगिंग करते हुए होटल निकल गया, लेकिन नंदिनी का चेहरा और उसकी सादगी शिवांग के अंदर तक उतर गई थी। फिर शिवांग तैयार हो कर मंदिर आया और फिर पूजा की, इधर शिवांग पूजा कर रहा था और दूसरी तरफ नंदिनी अपने घर गई थी क्योंकि नंदिनी का घर नंदिनी की सास मुन्नी जी , और नंदिनी के ससुर अवध जी, नंदिनी के पति नरेन का बड़ा भाई नमन और बीच का भाई नकुल और दोनों की बीवियाँ शीला और मधु, शीला नमन की बीवी और मधु नकुल की बीवी सब उसके सामने खड़े थे । नंदिनी रोते हुए अवध जी से बोली, "लेकिन बाबा मैं ये जमीन किसी को नहीं दे सकती ये मेरे नरेन की आखिरी निशानी है मेरे पास "
अवध जी कुछ नहीं बोल रहे थे की तभी मुन्नी जी चिल्ला कर बोली, "मेरे बेटे को तो खा गई, अब जमीन रख कर क्या करेगी चुप चाप साइन कर दे अच्छे पैसे मिल रहे हैं।"
लेकिन आज नंदिनी में ना जाने कहां से जान आ गई थी, शायद बात नरेन की थी तो वो बोली, "सॉरी अम्मा जी लेकिन मैं साइन नहीं करुंगी "
इतना बोल कर वो रूम की तरफ चली गई तो मुन्नी जी बोली, "देख रहे हो ना पर निकल आए है महारानी के.... हम सब को जवाब देने लगी है "
अवध जी इरिटेट हो कर बोले, "जब वो नहीं देना चाहती तो क्यों उसके ऊपर जोर डाल रही हो, पहली बार उसने तुम्हें किसी चीज के लिए ना कहा है।"
इतना बोल कर अवध जी भी चले गए और मधु भी चली गई, तो मुन्नी जी बोली, "उसके चाहने ना चाहने से क्या होता है, डबल पैसे मिल रहे हैं और मैं ऐसे नहीं जाने दूंगी "
इधर नंदिनी किचन में काम कर रही थी की तभी मुन्नी जी और शीला आई और मुन्नी जी नंदिनी को देखते हुए बोली, आ"खिरी बार बोल रही हूं साइन करेगी की नहीं "
नंदिनी पुरिया तल रही थी, उसने बस न में सर हिला दिया , "ये देख कर मुन्नी जी ने शीला को इशारा किया तो शीला ने नंदिनी का एक हाथ पकड कर मोड दिया और मुन्नी जी ने उसका दूसरा हाथ पकड़ लिया और उसकी कलाई के ऊपर कलछी से गरम तेल डालने लगी, नंदिनी जोर से चिल्लाने लगी ,
"अम्मा जी, अम्मा जी जल रहा है प्लीज छोड दिजिये"
मुन्नी जी फिर से बोली, बता साइन करना है या नहीं?"
नंदिनी अब भी हाँ नहीं बोल रही थी ।
फिर कुछ वक्त बाद मुन्नी जी और शीला उसे छोड़ कर चली गई, लेकिन तब तक उसका हाथ जल गया था, उसकी आँखों से आँसू गिर रहे थे, लेकिन उसके आँसू को पोछने वाला तो दूर देखने वाला भी कोई नहीं था। वो रोये जा रही थी और बोले जा रही थी, "हे शिव जी क्या गलती हुई थी मुझसे जो मेरे नरेन को आप ने छिन लिया मुझसे , और अब उसकी आखिरी निशानी को भी छिनना चाहते हैं ये सब मुझसे, एक वही तो है जो मुझे मेरे नरेन के प्यार का एहसास दिलाता है।"
खाना बना कर नंदिनी अपना दिल शांत करने के लिए गंगा आरती के लिए चली गई। आरती हो रही थी की और नंदिनी की आँखों से आँसू गिर रहे थे , और तभी महंत जी आए, और नंदिनी को देखते हुए बोले, "मत रो बिटिया, अब तेरी किस्मत से ये आँसू जाने वाले हैं, मैं ये नहीं कहूंगा की तेरे अच्छे दिन आ गए हैं, अभी तुझे और संघर्ष करना है लेकिन हाँ इस नरक से तुझे जल्दी ही छुटकारा मिलेगा "
ये सुन कर नंदिनी भरी नजरो से महंत जी को देखते हुए बोली, "ऐसी आशा मत दिजिये मुझे महागुरु, मेरी जैसी अभागन की जिंदगी में खुशियां कभी नहीं आ सकती"
ये सुन कर महंत जी मुस्कुरा के बोले, "बिटिया ये सब तो हमारे महादेव के ऊपर हैं, वही सब को सुख और दुख उसके करम के अनुसार देते है "
इतना बोल कर महंत जी चले गए, और इधर नंदिनी अब भी गंगा का पानी देख रही थी, वो खुद को शांत कर रही थी । घाट पे चारो तरफ दीपक जल रहे थे, और अब भी बहुत सारे लोग घाट पे घाट की खूबसुरती देख रहे थे। लेकिन नंदिनी के घर जाने का वक्त हो गया था, अपने आंसुओं को पोछ वो फ़िर सीढ़ीयो से घर की तरफ जाने लगी। और तभी अचानक से शिवांग और उसके कुछ गार्ड उसके सामने आ गए । नंदिनी कन्फ्यूज हो कर शिवांग को देखने लगी, तभी शिवांग बोला, "मुझे तुम्हारी जमीन चाहिए "
नंदिनी एक नजर शिवांग को देखते हुए बोली, "ओह अच्छा तो वो आप ही है जो हमारी जमीन हम से लेना चाहते हैं, लेकिन आप जो भी हो हम आप को ये जमीन नहीं दे सकते, ये जमीन मेरे पति की आखिरी निशानी है।"
ये सुन कर शिवांग जोर से पागलो की तरह हंसने लगा और फिर बोला, "अच्छा पति नहीं रहा तो उसकी आखिरी निशानी ये है, यार हम ने तो सुना था कि बच्चे निशानी होते है, लेकिन यहाँ तो जमीन निशानी हो गई।"
फिर वो नंदिनी के ऊपर थोड़ा सा झुकते हुए बोला, क्यों अब वो तुम्हारा पति बन कर तुम्हारे साथ सोएगा क्या?"
ये सुन कर नंदिनी ने एक नज़र घुर के शिवांग को देखा और खींचकर एक चाटा शिवांग के गाल पर रख दिया ,और बोली, "आगे से मेरे पति के बारे में कुछ बोलने से पहले हजारों बार सोचिएगा"
ऐसे तमाचा पडने से शिवांग एक तरफ झुक गया ,और नंदिनी जाने लगी की तभी शिवांग के गार्ड उसके सामने आ गए। नंदिनी कुछ कहती कि तभी शिवांग ने उसका वही हाथ पकड़ा जो जला था और उसे पीठ से लगा कर उसे अपने करीब खींचा और अपने होठों को ले जा कर नंदिनी के होंठ पे रख कर उसे किस करने लगा। शिवांग ने नंदिनी के होंठ को पूरी तरह अपने मुंह में कैद कर लिया था, और नंदिनी बेचारी खुद को दूर करना चाहती थी , लेकिन शिवांग की ताक़त के सामने वो कुछ नहीं कर पा रही थी। शिवांग के हाथ पकडने से नंदिनी का हाथ छिल गया था और उसे दर्द हो रहा था। घाट पे बहुत सारे लोग जो ये सब कुछ देख रहे थे, और शॉक्ड थे लेकिन गार्ड्स की वजह से कोई शिवांग का विरोध नहीं कर पा रहा था। इधर शिवांग नंदिनी को किस किए जा रहा था, और अब वो नंदिनी के होठों को महसूस कर रहा था, और पूरी शिद्दत से उसे सक कर रहा था। क्या होगा शिवांग की इस हरकत का अंजाम ?
To be continued.....
आप सभी की राज्या.....................🥰🥰🥰🥰