Chapter 1 / 736

Burn for You | बर्न फॉर यू | Author - Rajya Singh

Chapter 1

Burn for You | बर्न फॉर यू | Author - Rajya Singh ·Rajya Singh

कहते हैं कि वाराणसी की गलियों में बहुत शांति होती है, क्योंकि यहाँ पर कालो के काल महाकाल हमारे महादेव का वास होता है। लेकिन कहते हैं ना की, जहां अच्छा है वहा पर बुरी भी होती है और जहां पर अंधेरा हो वहा पर रोशनी की एक किरण काफी होती है। तो आइए खो जाते हैं बनारस की हवाओ में यहा की खुशबू में जिस से हर किसी को प्यार हो जाता है। बनारस प्रेम की नगरी है ,तो सब जानते है लेकिन कभी किसी की जिंदगी नरक ​​बन जाएगी, बनारस में ये कभी किसी ने नहीं सोचा होगा। कहते हैं की बनारस में सब को एक सच्चा साथी मिलता है, लेकिन ये कहानी एक मासूम सी लड़की जो की यही पे फंस जाती है एक शैतान के चंगुल में। नंदिनी जो की 20 साल की एक विधवा है, और अपने ससुराल वालों के ताने और उनकी क्रूरता सहते हुए अपनी मुश्किल सी जिंदगी को आसान करने की कोशिश कर रही थी, जो सिर्फ शिव जी से ही अपनी बात कहती थी तो आई जानते हैं कि कैसे फंसी नंदिनी एक शैतान के चंगुल में?

उज्जैन एक बड़ा से विला में 3 औरत और 2 आदमी बैठे हुए थे और उनके सामने 5 पंडित बैठे हुए थे, देखने से ऐसा लग रहा था कि वो सब बहुत बड़े महापुरुष है । वो सब एक कुंडली देख रहे थे और बहुत परेशान लग रहे थे। और तभी एक महिला जिस की उम्र 45 के करीब रही होगी और देखने में बहुत फिट लग रही थी वो बोली, "क्या हुआ पंडित जी क्या लिखा है मेरे बेटे की कुंडली में?"

महिमा जी "संकट है शिवांग के ऊपर वो 25 का हो चुका है और अब उसके ऊपर मार्केश का संकट है,"

तभी दूसरेे पंडित जी बोले, "महिमा जी इसके पहले कि कुछ अनर्थ हो‌ जाए आप शिवांग का विवाह कर दीजिए।"

ये सुन कर महिमा जी के बगल वाली महिला बोली, "पंडित जी हम 2 दिन में अपने शिवांग की शादी कर देंगे इसमे कौन सी समस्या है?"

ये सुन कर तीसरे पंडित जी बोले, "सुमित्रा जी बात सिर्फ विवाह की नहीं है, बल्कि शिवांग का विवाह ऐसी लड़की के साथ होना चाहिए जिस के ग्रह शिवांग के ऊपर का मार्केश तोड़ सके?"

और फिर चौथे पंडित जी बोले, "और आपको जल्द से जल्द ऐसी लड़की खोजनी होगी, क्योंकि महादशा 3 दिन में शुरू हो जाएगी "

ये सुनकर तीसरी महिला जिस की भी उम्र 50 के आस पास रही होगी वो बोली, "लेकिन 3 दिन में ऐसी लड़की कहां मिलेगी ?"

आगे महिमा जी बोली, "पंडित जी कुछ तो उपाय होगा न मेरे शिवांग के ऊपर से ये बला टालने का? जब तक कि हमें ऐसी लड़की नहीं मिल जाती ?"

महिमा जी की बात पे सब पंडित सन्न हो गए, और सुमित्रा जी और बुआ जी भी पंडित जी की तरफ आशा भरी नजरों से देखने लगी। और तभी पांचवे पंडित जी ने अपनी चुप्पी तोडी और बोले "एक रास्ता है जिस से आप सब को कुछ दिनों के लिए समय मिल सकता है "

सब एक साथ बोले, "ऐसा क्या है महागुरु?"

महागुरु बोले, "कालो के काल महाकाल एक वही है जो काल को मिटा सकते है। एक वही है जो नियति को बदल सकते हैं, आप सब मार्कंडेय महादेव ले जाये और महामृत्युंजय यज्ञ कराईये, और बाकी सब महादेव पर छोड दीजिए "

ये सुन कर महिमा जी बोली, "जैसा आप कहे महागुरु "

फिर महिमा जी ने एक आदमी को बुलाया और कुछ इशारा किया और वो आदमी एक थाल में एल लाल कपड़े से कुछ ढक के ले आया, फिर सुमित्रा जी उठी और महागुरु को दक्षिणा दिया, और फिर महागुरु के साथ उनके शिष्य चले गए। सब के जाने के बाद बुआ जी बोली, लेकिन शिवांग को मनाएगा कौन, क्योंकि अपना बिजनेस छोड़ कर तो वो जाने वाला नहीं है "

महिमा जी फुल कॉन्फिडेंस में बोली, "वो जाएगा जरूर जाएगा, बात महादेव की है, हम ये नहीं कहेंगे न कि हम उसके लिए भेज रहे हैं, हम ये बोलेंगे की हमारी बहुत अच्छी जमीन है वहा पर तो, शिवांग उसे देख भी ले और जब जा रहा है तो पूजा भी कर ले, वैसे भी बिजनेस के पहले और बाद महादेव ही है जो उसे प्यारे है "

और तभी सुमित्रा जी बोली, "लेकिन अभी मैंने कॉल किया था वो ऑफिस में तो है नहीं तो कहा है शिवांग?"

महिमा जी मुस्कुरा कर बोली, "वही जहां पर उसके महादेव है "

उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर

बहुत सारे लोग मंदिर के बाहर खड़े हो कर इंतजार कर रहे थे कि कब उन्हें दर्शन मिलेगा, क्योंकि मंदिर के चारो तरफ गार्ड्स अपने हाथो में बंदूक ले कर खड़े थे, और मंदिर में हवन चल रहा था। श्वेत पायजामा पहन कर श्वेत गमझा अपने गले में डाल कर कोई हाथ जोड़ कर शिव जी के सामने हवन में बैठा था और आहूति दे रहा था। उसकी बड़ी बड़ी आँखें, और भीगे बाल, एक नुकीली नाक और ख़ूबसूरत से होंठ, जो कि बार बार एक ही जाप कर रहे थे।

"ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय ओम नमः शिवाय।।"

और तभी पीछे से एक आदमी आया और उसके सामने खड़े हो कर सर झुका के बोला,

"छोटे सरकार वो सब अपनी जमीन देने से मना कर रहे हैं, क्या किया जाए? हम ने बहुत कोशिश की लेकिन वो सब नहीं मान रहे है "

और तभी एक आदमी और आया और बोला, "मुनीम जी आप को समझ आ रहा है कि शिवांग कुँवर जी अभी हवन में है,आप प्लीज जाइए "

शिवांग अब भी कुछ नहीं बोल रहा था, फिर पंडित जी बोले, "हवन संपन्न हुआ "

ये सुन कर शिवांग खड़ा हुआ और मुनीम जी की तरफ पलट कर बोला, "मुनीम जी आप को जरुरत ही नहीं थी पुछने की फिर वो बगल वाले आदमी को देख कर बोला राणा जी आप समझाइए मुनीम जी को और जमीन के मालिक को भी, कहीं हम समझाने पर उतर गए तो आप जानते हैं क्या होगा?"

राणा जी घबड़ा कर बोले, "जी कुंवर जी "

इतना बोल कर वो जल्दी से मुनीम जी के साथ चले गए, और शिवांग मंदिर से बाहर आया, जहां पर गार्ड्स ने सब को हटा दिया था स्पेशली लड़कियों को, कोई भी लड़की शिवांग को नहीं देख सकती थी, लेकिन जिस ने भी देखा था, वो दीवानी थी शिवांग की। "

शिवांग जल्दी से आया तो एक गार्ड ने आगे बढ़ कर शिवांग को उसके कपड़े दे दिए, शिवांग अपनी कार में कपड़े बदलते हुए ऑफिस चला गया ‌। शिवांग अपना काम कर रहा था की तभी उसका मैनेजर आया और शिवांग के सामने सर झुका के बोला, "आप ने जिस प्रोजेक्ट के लिए जमीन देखने को कहा था मैंने देख लिया है लेकिन आप चुन लिजिये। इतना बोल कर उसने शिवांग के सामने एक फाइल रख दी, शिवांग फाइल मी लैंड देखते हुए बोला, "हमें ये लैंड पसंद है और ये प्रोजेक्ट यहां से ही होगा, it's final "

ये सुन कर मैनेजर को पसीना आ गया, वो रुमाल से अपना पसीना पोछ कर बोला, "लेकिन सर ये जमीन बनारस में हैं "

ये सुन कर शिवांग के सामने एक धुंधली सी यादे आ गई। बनारस का घाट , शिवांग किसी के पीछे जा रहा था, कोई लड़की जिस ने पीले रंग का अनारकली सूट पहना था और उसके बाल लंबे थे। और शिवांग बोल रहा था "एक बार बात तो सुनो ना "

की तभी अचानक लड़की पलट गई, और उसने एक तमाचा खींचकर शिवांग के गाल पर मार दिया। इधर शिवांग ये सोच कर अपने सेंस में आया और बोला, "ले जाओ इसे बनारस नहीं जाना है।" ये सुन कर मैनेजर जल्दी से फाइल ले कर चला गया। उसके जाने के बाद शिवांग अपनी कुर्सी पर सर रख अपनी आंखें बंद कर के बोला, "no कभी नहीं, हम नहीं याद करेंगे वो पल "

आख़िर क्यों नहीं जाना चाहता शिवांग बनारस, कौन सी यादें दफ़न है शिवांग के सीने में ?

क्या करेंगे महिमा जी शिवांग को बनारस भेजने के लिए ?

Chapter List: Next

Related Novels