Chapter 5 / 1199

Bad Boy Good Boy | बैड बॉय गुड बॉय | Author-Agasti

Chapter 5

Bad Boy Good Boy | बैड बॉय गुड बॉय | Author-Agasti ·Sarvam

रात का वक्त था जब अपनी ड्यूटी खतम कर ऋषि घर जाने के लिए सामान समेट रहा था । दिन भर की थकान उसके चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी । वो निकलता उससे पहले ही एक डॉक्टर भागते हुए आया और कहा " प्रोफेसर वो कल वाले गुंडे वापस आ गए! "

" कोनसे गुंडे ? " ऋषि ने नासमझी से पूछा और केबिन बंद कर जाने के लिए मुडा । उसके सामने वही डॉक्टर था जिसके उपर केविन ने गन पॉइंट की थी ।

" डॉक्टर सचिन बी मीच्युअर्ड, आप स्कूल में नही है ! " सचिन को अपना रास्ता रोके देख ऋषि ने कहा । " मेरी ड्यूटी खतम हो चुकी है सो प्लीज! "

सचिन को सामने से हटाकर ऋषि जाने लगा । सचिन उसके पीछे भागते हुए " प्रोफेसर प्लीज! कल तो उसने सिर्फ गन पॉइंट की थी आज कही उडा ना दे! "

ऋषि बाहर आया तो देखा बोहोत से काले कपड़े पहने गार्ड्स वहा खडे थे जिनकी वजह से सबको आने जाने मे तकलीफ हो रही थी । ऋषि केविन के सामने जाकर खडा हुआ और कहा " आप लोग होस्पिटल को अपना घर समझना बंद करे! बाकी लोगों को तकलीफ हो रही है । "केविन ने अपने लोगों की तरफ देखा तो वो बीच में से हटकर एक तरफ लाइन में सीधे खडे हो गए । केविन ने कहा " बॉस को चेक कीजिये " उसने अपना हाथ एक वार्ड की तरफ कर कहा । " डॉक्टर सचिन " ऋषि कह ही रहा था उतने मे केविन ने कहा " बॉस चाहते है आप ही उन्हे चेक करे ।"

" अजीब जबरदस्ती है! " ऋषि ने उसे घूरते हुए कहा । उतने में होस्पिटल के डायरेक्टर वहा आये तो ऋषि और सचिन ने सीधे खड़े होकर उन्हे ग्रिट किया । उन्होंने कहा " डॉक्टर ऋषि आप अभी तक यही है? " ऋषि ने कहा " मेरी ड्यूटी खत्म हो चुकी है इसलिए मे बस निकल ही रहा था । "

" मेरा मतलब है आप हमारे नये ओनर को जाकर अटेंड करे! " डायरेक्टर ने कहा । ऋषि हैरानी से उन्हे देख रहा था । उसने कहा " ये कब हुआ? " " आज ही " उन्होंने जवाब दिया " उन्हे इंतेजार कराना ठीक नही आप जल्दी जाकर उन्हे देखिये! " वो वापस चले गए और ऋषि उन्हे देखता रहा ।

" बॉस को मीटिंग के लिए भी जाना है " केविन ने उसे याद दिलाते हुए कहा कि उसे अर्जुन को देखना है । " हा बड़ा समाज कार्य करते है आपके बॉस! " ऋषि बड़बड़ाया और अपना बैग सचिन को पकडा कर अंदर चला गया । सचिन ने धीरे से केविन की तरफ देखा तो वो उसे घूर रहा था मतलब उसने ऋषि की बात सुनलि थी इसलिए सचिन भी जल्दी से ऋषि के पीछे भाग गया । वार्ड के अंदर ऋषि ने देखा तो सिस्टर जेनी पहले ही आकर अर्जुन को ताड़ने मे बिजी है । वो अपनी बातों से उसे इम्प्रेस करने की पूरी कोशिश कर रही थी । दरवाजा खुलते ही दोनो ने वहा देखा तो ऋषि गुस्से से खडा था । पेर पटकते हुए वो अर्जुन के पास आकर उसे चेक करने लगा । उसके स्टीचेस खुल गए थे या यु कहो तो उसने खुद कोई कारनामा किया है । ऋषि ने घुरकर उसकी आखो मे देखा तो अर्जुन ने बोहोत ही गहरी मुस्कान होठो पर सजा दी । केविन अंदर आया । उसने सचिन और जेनी से कहा " आप दोनो बाहर चलिए ! बॉस को ज्यादा लोग पसंद नही ।" जेनी और सचिन हैरानी से उसे देखने लगे । " हो सकता है तुम दोनो से उन्हे खतरा हो " केविन की आगे की बात सुनकर दोनो का मुह हैरानी से खुल गया । सचिन ने फोरन कहा " और आपके बॉस की वजह से हमारे प्रोफेसर को खतरा हुआ तो? उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा! " केविन ने घूर कर उसे देखा और अपनी गन निकालने के लिए हाथ कमर पर लगाने ही वाला था उतने में सचिन ने सिस्टर जेनी का हाथ पकडा और खीचते हुए उसे ले गया । केविन भी चुपचाप बाहर चला गया । ऋषि बिना किसी से मतलब रखे ध्यान से अपना काम कर रहा था ।

" डॉक्टर ऋषि! " अर्जुन ने बोहोत गहरी आवाज मे कहा था जिसकी वजह से ऋषि की नजरे अचानक से उपर उठी । उसकी आखो मे थोडी सी चिंता थी जो अक्सर ही हर पेशंट के लिए देखने को मिलती । उसने सवाल किया " दर्द हो रहा है? " अर्जुन ने ना मे गर्दन हिलाई । होठो पर मुस्कान लिए उसने कहा " बोहोत थके हुए लग रहे हो साथमे कॉफि पीओगे? " ऋषि की नजरों मे दिख रही चिंता अचानक से कही गायब हो गयी । एक व्यंग भरी मुस्कान के साथ उसने कहा " नो थैंक्स! " " बोहोत जिद्दी लगते हो ! " अर्जुन ने उसके चेहरे को देखते हुए कहा । " मे हु! " ऋषि का लहजा सपाट था पर इस बीच उसने दुबारा नजर नही उठाई । अर्जुन हल्का सा हस दिया । उसने कहा " क्या तुम्हे किसी ने कहा है की तुम बोहोत क्यूट हो? "ऋषि ने थोड़े से होठ सिकुडे और कहा " क्यूट तो नही पर हैंडसम जरूर कहा है! " उसके गाल हल्के से लाल हो चूके थे । अर्जुन का मुह बन गया । ऋषि अपनी जगह से खडा हुआ और ड्रेसिंग करने के लिए पट्टी लेकर उसके पेट पर बांधने लगा । जिसके लिए उसे पट्टी को उसकी कमर पर लपेटना पडता । इस बीच वो अर्जुन के इतने करीब आ चुका था कि उसकी सासे अपनी गर्दन पर महसूस कर सकता था । अर्जुन से डिस्टेंस बनाने की वो पूरी कोशिश कर रहा था और अर्जुन ने भी कोई लिमिट क्रॉस नही की । ड्रेसिंग कर ऋषि ने सामान वापस वापस रखा और उठकर जाने के लिए खडा हुआ । अर्जुन ने उसका हाथ पकड कर उसे रोक लिया । ऋषि ने सवालिया नजरों से अर्जुन को देखा । अर्जुन ने कहा " थैंक्स डॉक्टर! " ऋषि ने आइब्रो उठाई और तंज कसते हुए कहा " इसीके तो पैसे मिलते है मुझे! अगर और कुछ ना बचा हो तो मे घर जाना चाहूंगा! " उसने हाथ की तरफ इशारा कर कहा । अर्जुन ने फोरन हाथ छोड दिया । ऋषि वहा से चला गया पर अर्जुन की नजरे अब भी दरवाजे पर टिकी थी । होस्टल मे, रोहन की नजरे बार बार खिड़की से नीचे गेट की तरफ जा रही थी । ये बात बाकी सब भी नोटिस कर रहे थे इसलिए वेद ने कहा " क्या हुआ रोहन? डोंट से देट की तुम होस्टल से बाहर जाना चाहते हो! "

रोहन शैतानी मुस्कान के साथ उसकी तरफ देख गाल पकडते हुए " उफ्फ बेबी तुम इतने स्मार्ट क्यु हो! " वेद ने उसके हाथ झटक दिये । उसने रोहन को घूरते हुए कहा " पहला दिन है हमारा और मे नही चाहता हम सबको यहा से आज ही बाहर फेक दिया जाए! गलती से भी कुछ उटपटांग किया ना तो मुझसे बुरा कोई नही होगा ।"

रोहन खडा हुआ और उसके गले में हाथ डालकर " रिलेक्स बेबी! मे आज कही नही जा रहा बस नजर रख रहा था यहा के स्टुडेंट्स इतने भी सीधे नही लगते! कोई ना कोई तो बाहर जाता ही होगा और मुझे तो ये जानने मे दिलचस्पी है कि वो अंदर कैसे आते है! " कहकर रोहन हसने लगा उसके साथ अरविंद भी हसने लगा । श्लोक तो हैरानी से दोनो को देख रहा था । वेद का मुह बन गया और वो जाकर अपनी जगह लेटकर चादर मुह पर ओढ ली । उसने अंदर से ही कहा " चुपचाप सो जाओ अगर सुबह लेट उठे तो सबको बेड पर ही नहला दूंगा! " श्लोक फोरन वेद के उपर वाले बेड पर चढ़कर लेट गया । दुसरी तरफ रोहन नीचे वाले और अरविंद उपर वाले पर चला गया । अथेना, हमेशा की तरह कबीर अपनी जगह खडे होकर नीचे क्लब मे लोगों को देख रहा था । लेकिन आज वो चेहरा कही नही था जिसे देखने के लिए वो यहा आया था । पीछे ही अर्जुन शराब की बॉटल लेकर बैठा पेग पर पेग पिये जा रहा था । विनीत और केविन बुरा सा मुह बनाकर उसे देख रहे थे क्युकी हर पेग के बाद वो विनीत से कहता " तुम्हारी जबान पनोती है! उसने मुझे देख कर फिल करना तो दूर गुस्सा कर इग्नोर कर दिया! " विनीत उसकी बातों से चीड चुका था । उसने अर्जुन के हाथ से बॉटल छीन ली तो अर्जुन रोने जेसी आवाज मे सीना पिट कर " अब क्या एक इंसान चेन से शराब पीकर गम भी ना मनाये ! " उसका रोना देख विनीत ने एक सेकंड के अंदर बॉटल वापस नीचे रख दी । दूसरी तरफ अपने सामने लगी काच की दीवार पर हाथ रख कबीर ने ठंडी सास छोड़ी । उसने मन में कहा " वो आज नही आया! ठीक तो होगा ना? " विनीत ने आकर उसके कंधे पर हाथ रख कहा " तुम उसके बारे मे कुछ ज्यादा ही सोच रहे हो! जबकि सुबह खुद अर्जुन को समझा रहे थे । " उसने नीचे की तरफ देखा और धीरे से कहा " क्या उसे ढूंढना शुरू करदु? मुझे लगता है तुम्हे आज उसे देखे बिना चेन नही आयेगा! " " जरूरत नही " कह कबीर मुडा और अर्जुन के पास जाकर उसके हाथ से बॉटल छीन ली । रात के अंधेरे मे एक साया चुपके से चला जा रहा था । उसके काले कपडो से पहचान करना भी मुश्किल था इतने अंधेरे मे कोई मौजूद है । वो सिडियो तक पोहोचा ही था कि उस घर के बडे से हॉल की लाइट जल उठी । लडका कोई और नही क्रीश था जिसने जोरसे आखे मिच ली । होठो पर बडी सी मुस्कान लिए वो पीछे पलटा । हॉल के एक तरफ रखे सोफे पर दो आदमी बैठे थे । चालीस की उम्र में भी वो बोहोत हैंडसम दिख रहे थे । उनमे से एक थोडा गुस्से मे था और दूसरा मायूसी से क्रीश को देख रहा था । क्रीश धीरे धीरे चलकर उनके पास आया । क्रीश अपनी मुस्कान और मासूम शक्ल का पूरा इस्तेमाल कर आदमी को मनाने की कोशिश मे था ।

" मॉम " क्रीश ने प्यार से कहा और उसके पेरो के पास बैठ गया । अनिकेत ने सक्ति से पूछा " कृष्णा कितने बज रहे है? " क्रीश ने घडी मे देखा बारह बज रहे थे । उसने सृजन की तरफ मासुमि से देखा । सृजन ने फोरन अनिकेत का हाथ दबाना शुरू कर दिया । उन्होंने कहा " अनि प्लीज! आज माफ करदो । वो कलसे जल्दी आ जाया करेगा! है ना क्रीश? " उसने फोरन हा मे गर्दन हिला दी । अनिकेत ने दोनो को घूरा और कहा " जरा बताओ ये सेम बात तुमने मुझसे कितनी बार कही है? " क्रीश ने दात दिखा दिये और सृजन ने दातों तले जीभ दबा ली ।

" मम्मु.. अपने प्यारे से बच्चे को माफ करदो! " क्रीश ने अनिकेत के पेर दबा कर कहा ।

" हा बेबी.. प्लीज " सृजन ने आखो मे दुनिया भर की मासूमियत लाकर कहा । अनिकेत ने अपनी बाहे मोडली और सक्त आवाज मे कहा " आज आखिरी बार है जब मे माफ कर रहा हूँ, अगर कलसे तुम नो बजे के पहले घर नही आये तो बाप बेटे बाहर लोन मे सो जाना! " वो उठकर खडा हुआ और डाइनिंग टेबल की तरफ बढा । पीछे से सृजन और अनिकेत मुह खोले अनिकेत को देख रहे थे । क्रीश ने कहा " डेड.. क्या मोम सचमे हमे लोन मे सोने भेजेंगे! " सृजन ने उसकी तरफ देख दात दिखाये और कहा " तुम्हारे डेड को काफी ज्यादा एक्सपेरियंस है तो कलसे शार्प नो बजे घर पोहोच जाना वरना दोनो की खैर नही! " क्रीश ने उनका हाथ पकड कर कहा " आई प्रोमिस डेड ! मे आपको लोन मे सोने नही दूंगा! " " गुड बॉय " कहकर सृजन ने उसके बालो में हाथ घुमाया । अनिकेत ने सरवंट को खाना लगाने के लिए कहा और दोनो को आवाज दी " अब आओगे या नही! मुझे भुक लगी है! " दोनो जल्दी से उठकर डाइनिंग टेबल की तरफ गए । To be continued...

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels