गोवा की सड़कों पर पाच से छह गाडिया रफ्तार से चल रही थी । अंदर बैठा रोहन रास्ते का डाइरेक्षन बता रहा था और कबीर उसे देख रहा था । कबीर के चेहरे पर तो कोई भाव नही थे पर आखो मे बोहोत कुछ था जो आगे बैठा विनीत मिरर मे देख साफ समझ पा रहा था । कुछ देर बाद कबीर ने कहा " तुम्हारा नाम क्या है? " विनीत हैरान था क्युकी वो किसी को एक हप्थे से चेज कर रहा है और उसे उसका नाम तक नही पता जबकि उसके लिए किसी की इंफोर्मेशन निकालना ज्यादा मुश्किल नही था ।
" मेरा नाम रोहन है! " उसने सामने देखते हुए ही जवाब दिया ।
" क्या करते हो? " कबीर ने पूछा । रोहन ने उसकी तरफ देखा और फिरसे सामने देखने लगा । अपने मन में " ये तो पीछे ही पड गए! " कह उसने मुस्कुराते हुए कहा " स्टुडेंट हु! सेकंड इयर इंजीनियरिंग ।" कबीर ने दुबारा कुछ नही पूछा क्युकी रोहन की बातों से लगा वो ज्यादा कुछ बताने में इंटरेस्टेड नही है । एक छोटे से घर के सामने जाकर सभी गाडिया रुकी । रोहन ने बैग खोला और उसमे से एक ज्यूस की बॉटल निकाल कर कबीर के हाथ मे पकडा दी । उसने कहा " लिफ्ट के लिए थैंक्स और मेरी जान बचाने के लिए भी! " दरवाजा खोल कर वो नीचे उतरा और घर के गेट के पास गया ही था कि एक बाईक उसके बिलकुल पास आकर रुकी । पीछे बैठे लडके ने हेलमेट उतारा और रोहन के गले जा मिला ।
" कैसा है श्लोक, बोहोत दिन से मिला नही! " रोहन ने कहा तबतक अरविंद बाईक पार्क कर उनके पास आ चुका था । और घर का दरवाज़ा खोल वेद भी बाहर ही आ गया । चारों दोस्तों ने मिलकर ग्रुप हग किया । इन होलीडे मे वो ज्यादा तर मिल ही नही पाए सिवाय अरविंद और रोहन के ।
" क्या बात है बाईक छोड इतनी गाडिया लेकर आया है कोई अमीर कस्टमर मिली थी क्या? " अरविंद ने छेडते हुए सवाल किया तो बाकी तीनों भी गाड़ियों की तरफ देखने लगे । कबीर जो इतनी देर तक रोहन के अंदर जाने का इंतेजार कर रहा था उसके बाहर रुकने पर वो भी रुक गया । अपने हाथ की बॉटल को वो मजबूती से पकडे हुए था ।
" मिली नही मिला है! " रोहन कहा तो तीनों ने मुह पर हाथ लगा लिया । रोहन जो अबतक गाडी की तरफ देख रहा था उसने अचानक उनकी तरफ देखा और हड़बड़ा कर कहा " मेरा वो मतलब नही था गवारो.. ! पावडर वाले पीछे पड गए थे इन्होंने ही बचाया! " चारों ने एक साथ कहा " ओह्ह! " रोहन ने उन्हे घुरा तो वो सीधे खडे हुए और गाडी की तरफ देखकर हाथ हिला दिये । कबीर ने कहा " चलो " तो सभी गाडिया आगे बढ गयी । रोहन और बाकी सब भी घर के अंदर चले गए । गाडी मे आगे बैठे विनीत ने पूछा " पता करना है उसके बारे में कुछ! " कबीर ने उसे घुरा और कहा " हॉस्पिटल चलो " विनीत मुस्कुराने लगा । कबीर ने हाथ मे पकड़ी बॉटल को देखते हुए बोहोत शांत आवाज मन में दोहराई " रोहन "
सिटी हॉस्पिटल,
केविन एक डॉक्टर पर गन ताने खडा था क्युकी वो अर्जुन को देखने के लिए बिलकुल तैयार नही था । सामने खडा डॉक्टर डर से काप रहा था और अर्जुन आधी बेहोशी की हालत में सब देख रहा था ।
" देखिये हम डॉक्टर है और आप ऐसे हिंसा नही कर सकते! " डॉक्टर ने डर से कापते हुए कहा ।
" अबे तेरी हिंसा गयी गधे के... सिंग के साथ! चल छोड़ और जल्दी से बॉस को देख अगर इन्हे कुछ हुआ तो तेरे साथ पुरे हॉस्पिटल को जला दूंगा! " केविन ने उसके सर पर गन लगाकर कहा ।
" डॉक्टर ऋषि, जल्दी चलिए बाहर कुछ लोग तमाशा कर रहे है! " अपने डेस्क पर बैठे कुछ फाइल पढ़ते डॉक्टर के कान मे जैसे ही ये शब्द पडे फाइल छोड़ वो केबिन से बाहर की तरफ निकल पडे । एक जगह जमा भीड को देख वो चिल्लाया " व्हाट द हेल इज गोइंग ओन हियर! "
डरा हुआ डॉक्टर धीरे से बोला " प्रोफेसर प्लीज सेव मी! " ऋषि ने अर्जुन को खून से लतपत देखा तो नर्स से कहा " इन्हे शिफ्ट करो जल्दी! "
नर्स ने डरते हुए कहा " ये पुलिस केस है अगर कुछ प्रॉब्लम हुई तो हम मुसीबत मे पड जायेंगे! "
ऋषि गुस्से से चिल्लाया " और पेशंट को कुछ हुआ तो तुम्हारी केस का आचार डालेंगे! बिना सवाल किये इन्हे शिफ्ट करो वरना तुम सब मेरी वजह से मुसीबत मे जरूर पड़ोगे! "
अर्जुन ने नजरे उठा कर ऋषि की तरफ देखा । उसकी जितनी ही हाइट , गोरा रंग, आखो पर ग्लासेस और चेहरे पर हल्का सा गुस्सा जो उसे काफी एटरेक्टिव लुक दे रहा था । अर्जुन होठों पर मुस्कान लिए उसे देख रहा था । नर्स ने जैसे ही ऋषि की बात सुनी अर्जुन के स्ट्रेचर को खीचते हुए वार्ड मे ले जाने लगी । केविन ने अपनी गन वापस अंदर रख ली । बाकी लोगों को अब भी वहा खडा देख ऋषि ने सबको घुरा तो सब वहा से खिसक गए । एक तरफ खडी नर्स ने दिल पर हाथ रख दूसरी नर्स से कहा " इनकी क्युटनेस ही झेली नही जाती उपर से इनका प्यार भरा गुस्सा! जान लेकर मानेंगे डॉक्टर! " वो चेहरा हाथों से छुपाकर शरमाने लगी । उसी हॉस्पिटल के सामने कबीर की गाडिया आकर रुकी और वो सब अंदर बढ गए । केविन को एक वार्ड के सामने खडा देख कबीर वही एक चेयर पर जा बैठा । अंदर ऋषि अर्जुन के पेट पर स्टीचेस लगा रहा था और अर्जुन उसके चेहरे को देख रहा था । वही खडी नर्स जो काम से ज्यादा अर्जुन के एब्स ताड़ने मे बिजी थी उसने कहा " थोडे से एनस्थेशिया से लोग बेहोश हो जाते है! कमाल है आपकी स्ट्रैंथ तो वाकई तारीफ के काबिल है! "
" कट " ऋषि ने कहा । लेकिन नर्स अब भी अर्जुन को देख रही थी ।
" सिस्टर जेनी! " ऋषि ने आवाज लगाई तो अर्जुन भी सिस्टर की तरफ देखने लगा । ऋषि ने ना मे गर्दन हिला दी और खुद ही कट कर दिया । सामान रख वो बाहर चला गया पर जेनी अभी भी वही खडी थी । अर्जुन ने उसके चेहरे के सामने हाथ फिराया तब जाकर वो होश मे आई और ऋषि को देखा तो वो जा चुका था ।
" सिस्टर.. " अर्जुन ने पुकारा तो जेनी दिल पर हाथ रख " डोंट कॉल मी सिस्टर, जस्ट से जेनी आई डोंट माइंड! "
" ओके जेनी! ये डॉक्टर कौन है बतायेंगी प्लीज ।" अर्जुन ने अपना चार्म उसपर बिखेरते हुए पूछा ।
" हाय इतने प्यार से पूछेंगे तो जवाब क्या मे पूरी पोएम सुना दु आपको ।" नर्स ने ब्लश करते हुए कहा " वो डॉक्टर ऋषि है ! साथ ही प्रोफेसर भी और हमारे हैंडसम चॉकलेट बॉय! "
अर्जुन मुस्कुराया उतने में ही बाहर से कबीर, विनीत और केविन अंदर आये । नर्स जेनी फोरन बाहर चली गई । कबीर उसके पास जाकर बैठा तो अर्जुन ने हसकर उसका हाथ पकडा और कहा " जानेमन पता करो वो कौन है प्लीज! " कबीर ने अजीब नजरों से उसे घुरा और केविन की तरफ देखा ।
" वो डॉक्टर है जो अभी बाहर गया! " केविन ने कहा तो अर्जुन ने उसे घुरा । उसने कहा " रिस्पेक्ट से बोलो वो तुम्हारे होने वाले सेकंड बॉस है अब " वो खुद ही शरमाने की एक्टिंग करने लगा तो कबीर ने गर्दन हिला दी । उसने केविन को हाथ से इशारा कर भेज दिया । अर्जुन की बातें फिरसे शुरू हो गयी " क्या एटीट्युड है क्या एंगर मे तो फैन हो गया उसका, लगता है कुछ दिन और बेड रेस्ट लेना होगा यही! "
उतने में सिस्टर जेनी मायूस सी शक्ल बनकर आ गयी । उसने कहा " डॉक्टर ऋषि ने आपके डिस्चार्ज पेपर भेजे है! उन्होंने कहा आप घर पर ही रेस्ट कर सकते है आपके लोगों की वजह से बाकी डॉक्टर्स डर रहे है! " अर्जुन ने मुह लटका दिया और जेनी उसका पुरा साथ दिये हुई थी । कबीर अर्जुन को सहारा देते हुए खडा हुआ तो जेनी ने उसका दूसरा हाथ पकड कर कहा " फिर मिलेंगे चलते चलते! आते रहना पेशंट बनकर ना सही विजिटर बनकर! " अर्जुन ने नकली आसु पोछने की एक्टिंग की । वेद के घर पर, जब वो अंदर पोहोचॆ तो वृंदा ( वेद की मा) टेबल पर खाना ही लगा रही थी । उसने मुस्कुराते हुए सबको देखा और कहा " कल जा रहे हो इसलिए आज यहा आये! वरना इस मा की याद तो किसी को आती ही नही! " सब एकसाथ आगे बढे और चारों ओर से वृंदा को घेरकर गले लगा लिया । रोहन ने कहा " हम तो हर रोज आपको याद करते है मा! पर ये कम्बख्त वक़्त .. वही आपको मिलने आने से रोकता है! "
अरविंद ने कहा " हा मा आपके हाथ का खाना तो मुझे सोने भी नही देता! जब भी किसी हॉटेल मे खाना खाने जाता हूँ लगता है काश वृंदा मा के यहा जा पाता! " वृंदा ने अरविंद और रोहन दोनो के कान पकड कर खिचे तो वेद और श्लोक हसने लगे ।
" चलो सब खाने के लिए बैठो वरना खाना ठंडा हो जायेगा " वृंदा ने कहा तो सब कुर्सियों पर बैठ गए । उसने सबको प्लेट पास की और अपने हाथ से सबको सर्व किया । पहला निवाला खाते ही अरविंद बोल पडा " काश मिसेस दीवान को भी उनकी मा ने खाना बनाना सिखाया होता! " वृंदा ने उसे घुरा और कहा " मा है वो तुम्हारी! और कहाँसे सीखते हो तुमलोग ये बातें! "
" छोड़िये ना वृंदा मा इसे कुछ समझाना मतलब घोडे के आगे बिन बजाना होगा! " श्लोक ने कहा तो वेद तपाक से " लेकिन वो तो भैस के आगे होता है ना ।"
" पर ये तो घोडे जैसा है ना! " श्लोक ने कहा तो सब हसने लगे । अरविंद ने घूरते हुए उसपर स्पून फेका । वृंदा ने कहा " बस बस... अब शांति से खाना खाओ! "
खाना खाकर चारों ने बर्तन समेटे और सब किचन मे उन्हे धोने के लिए घुस पडे । वृंदा ने अफसोस मे गर्दन हिलाई और चुपचाप सोफे पर बैठ उनका इंतेजार करने लगी । कुछ देर बाद सभी उनके पास जाकर बैठे । रोहन और अरविंद ने तो पहले ही सोफे पर उनके पास वाली जगह ले ली तो वेद और श्लोक जमीन पर ही उनके पास बैठ गए ।
" और बताओ कैसे बीते तुम्हारे होलीडे! " वृंदा ने सबसे पूछा ।
" मेरे होलीडे तो अथेना मे काम कर बीते! " रोहन कहा तो अरविंद ने कहा " हा और इतनी फैन फोलोविंग बना ली है कि अगर ये नही गया तो लड़किया घर पोहोचने मे भी पीछे नही हटेंगी " एक बार फिर हसी का माहौल बन गया ।
" मेरे दिन तो घर पर ताने सुनकर ही बीते इसलिए शाम को रोहन के साथ चला जाता था! " अरविंद ने दुख जताते हुए कहा तो सब " चु.. चु... चु " करने लगे । श्लोक ने कहा " मतलब मे और वेद लकी है , हम फैमिली के साथ वेकेशन पर जाकर आये है! "
रोहन ने कहा " हा बेटा मे तुझे श्राप देता हूँ अगले जनम मे मेरी मा तेरी मा बनकर आये और वृंदा मा मेरी मा बन जाए ! " उसने वृंदा को साइड हग कर लिया । सभी मुस्कुराने लगे ।
" अच्छा तो कल सभी होस्टल शिफ्ट हो रहे है तो एक बात कान खोलकर सुनलो अपनी चारली गैंग वाली हरकते वहा मत करना! पिछले कॉलेज से बोहोत कंप्लेंट आई है तुम्हारे झगडे की! " वृंदा ने कहा ।
" हम क्या करे वृंदा मा! कोई हमारे बेबी को छेड़ता है तो हम कंट्रोल नही कर पाते " रोहन ने वेद को देख कर कहा तो वेद ने उसे चपत लगा दी ।
" फिर भी बच्चों! लडाई झगडे अच्छी बात नही! अगर हमे पिसफुल लाइफ चाहिए तो इन सबसे जितना दूर रहो उतना ही अच्छा है! " वृंदा ने सिरियस होकर उन्हे समझाया । सबने एक साथ उन्हे हग कर कहा " हम समझ गए मा! "
कुछ देर बातें करने के बाद सब छत पर चले गए । वेद ने वही सबके लिए बिस्तर लगाया और चारों वही लेट गए । वृंदा जब उनके लिए पानी रखने आई तो सबके साथमे हसते देख वो भी मुस्कुराने लगी । चुपचाप जग एक जगह रख वो वापस चली गयी । To be continued...