Chapter 1 / 1199

Bad Boy Good Boy | बैड बॉय गुड बॉय | Author-Agasti

Chapter 1

Bad Boy Good Boy | बैड बॉय गुड बॉय | Author-Agasti ·Sarvam

गोवा भारत का सबसे छोटा राज्य और पूरी दुनिया में अपने सुंदर समुद्र किनारों के लिए जाना जाता है। जैसे इसकी खूबसूरती के चर्चे है वैसे यहा पर चलते बिजनेस के भी बहुत चर्चे है। रात के अंधेरों मे जितनी पार्टीज यहा होती है उससे ज्यादा तो ब्लैक बिजनेस होता है। जिन्हे कुछ जाने माने माफिया और गैंग्स लीड करते है। ईगल, टाईगर, फॉक्स एंड बैट। चार जाने माने माफिया गैंग्स जिनके नाम से पुलिस और पोलिटिशन तक कापते है। और भी कही सारी गैंग्स है पर इनकी पावर के नीचे सब दब जाती है। सारी गैंग्स को ईगल गैंग लीड करती है और जबसे ईगल गैंग का लीडर किंग बना था इन सब गैंग्स मे वॉर होना भी कम हो गया था। अथेना ( नाइट क्लब) तीसरे फ्लोर पर खडा एक लडका नीचे चल रहे है शोर शराबे को देख रहा था। जिसकी आवाज तो उपर तक बिलकुल नही पोहोच रही थी। लडके की नजर एक बार टेंडर पर बनी हुई थी जो अपनी हाथों की सफाई से लड़कियो के लिए ड्रिंक बनाकर उन्हे इम्प्रेस कर रहा था। 5'7 के करीब हाईट, गोरा रंग, गुलाबी होठ। उपर से आखो पर फेले उसके सिल्कि बाल लड़किया दिल पर हाथ रख आहे भर रही थी और वो भी कोई कमी नही छोड रहा था उन्हे ब्लश कराने के लिए। तभी उसके पास खडे दूसरे बार टेंडर ने उसके सामने ड्रिंक रखी तो लडके ने उसे हैरानी से देखा। दूसरे बार टेंडर ने कोने मे बैठी एक लड़की की तरफ इशारा कर कहा " तुम्हारे लिए भेजी है।" लडके ने उस लड़की को स्माइल पास की और जैसे ही ड्रिंक उठाने वाला था किसी ने उसका हाथ पकड लिया। लडके ने चीड से आखे बंद करली क्युकी उसके सामने उसकी उम्र की एक लड़की खडी हुई थी जिसने ब्लैक ड्रेस पर रात के हिसाब से मेकप लगा रखा था।

"टिना डोंट। " लडके ने हाथ छुड़ाते हुए कहा, " व्हाइ रोहन बेबी। उसने मेरे बॉयफ्रेंड को ड्रिंक ऑफर की अब मेरी बारी उसे तुम्हारे बदले थैंक्स कहने की।"

टिना ने उस लड़की की ड्रिंक हाथ मे उठा ली और उसकी तरफ चलदी। रोहन ने अपने पास खडे बार टेंडर से कहा " अरि निकलते है यहाँसे। वैसे भी बाकी सब वेट कर रहे होंगे।"

घडी मे देखते हुए वो अरविंद के साथ चेन्जिंग रूम की तरफ बढ गया। वही उपर खडे लडके की नजर अब टिना पर थी जिसने ड्रिंक उस लड़की के चेहरे पर फेक उसे थैंक्स बोलते हुए उसके बाल पकड लिए। ऊपर खडे लडके ने एक ठंडी सास छोड़ी और जहा से रोहन गया था वही देखने लगा। तभी किसी ने उसके कन्धे पर हाथ रखा "क्या देख रहे हो कबीर। क्लाईंट आ चुके है।" कबीर पीछे मुडा और अंदर आये कुछ लोगों को देख एक सोफे पर जा बैठा।

" गुड टू सी यू किंग। मुझे लगा कोई बुड्ढा होगा पर तुम तो काफी यंग हो। यकीनन साथ मे काम करने मे मजा आयेगा।" सामने बैठे चालीस साल के आदमी ने कहा, कबीर ने गर्दन हिला दी और वो बिजनेस की बातें करने लगे। कुछ देर बाद वो लोग उठे और हाथ मिलाकर चले गए। नीचे पार्किंग मे एक बाईक पर बैठे अरविंद ने कहा "मैं श्लोक को पिक करने जा रहा हूँ तुम सीधे वेद के घर पहुंची।" रोहन ने सेल्यूट किया तो अरविंद हेलमेट का काच बन्द कर निकल गया। रोहन अपनी बाईक पर रखा जैकेट पहन रहा था और जैसे ही बाईक पर बैठा कुछ आदमियों ने आकर उसकी चाबी निकाल ली। रोहन नीचे उतरा और कहा " ये क्या बत्तमीजी है?"

उनमे से एक आदमी ने सफेद पावडर का पैकेट निकाल कर बाईक पर रखा। रोहन ने लंबी सास छोड़ी। उसने कहा " कितनी बार मना किया है एक बार में बात समझ नही आती।" एक आदमी ने चाकू निकाल कर कहा " आज तुझे अच्छे से समझा कर ही भेजेंगे।" रोहन ने अपने पीछे खडे आदमी को धक्का दिया और भागने लगा। कबीर ने अर्जुन से चलने के लिए कहा और दोनो पीछे के रास्ते पार्किंग मे आ गए। तभी अचानक से उनपर गोलिया चलना शुरू हो गया। विनीत जो कबीर का मेनेजर और दोस्त भी था उसने कबीर को अच्छे से कवर कर लिया। दोनो ही तरफ से गोलिया चल रही थी और अब उस जगह पुरा धुआ फेल चुका था। एकदम से गोलिया चलना बन्द हुआ तो कबीर के लोग सामने वाले लोगों को चेक करने आगे जाने लगे जिनमे कबीर अर्जुन और विनीत भी थे। अचानक से दो आदमी उठे और अपने हाथ मे पकड़े धार दार हथियार से अर्जुन और कबीर पर वार कर दिया। विनीत ने वक़्त रहते कबीर को तो खीच लिया पर अर्जुन के पेट पर उस वार का गहरा कट लगा। उसके मेनेजर केविन ने फोरन उसे पकड़ लिया और उन दोनो आदमियों को गोलियों से भुन दिया।

"केविन उसे हॉस्पिटल ले जाओ " कबीर ने कहा तो उसने फोरन अर्जुन को गाडी मे डाला और वहासे ले गया। उनके अच्छे से चेक करने पर कबीर ने लाशों को ठिकाने लगाने के लिए कहा और खुद गाडी की तरफ बढ गया। लेकिन एकदम से कोई लडका उसकी तरफ आकर उसके गले लगा। उसने ब्लैक कलर का जैकेट डाला हुआ था और पीठ पर बैग भी ब्लैक कलर का ही था। कबीर के गार्ड्स ने फोरन उस लडके पर गन प्वाइंट कर दी। कबीर की आखे लाल हो चुकी थी उसके चेहरे पर खतरनाक एक्सप्रेशन उभरने लगे थे। लडका हाफ रहा था पर कबीर ने गुस्से मे उसके कंधे पकड खुदसे दूर किया लेकिन उसका चेहरा देख उसके एक्सप्रेशन वापस नॉर्मल हो गए। उसके सामने रोहन था और उसके माथे पर पसीने की बूँदे थी। कबीर ने मुड़कर रोहन के पीछे देखा तो वहा अंधेरे मे कुछ लोग खडे थे। गार्ड्स ने रोहन को देख फोरन गन हटा ली। पीछे खडे एक गार्ड ने दूसरे से पूछा " कौन है ये और बॉस के इतना पास खडे होकर भी जिंदा केसे है? " दूसरे गार्ड ने चिडकर कहा " बार टेंडर है और इसकी वजह से बॉस एक हप्थे से रेगुलर इस बार में आ रहे है। " " लगता है बॉस को ये पसंद आ गया। " पहले वाले ने कहा, " अपना मुह बंद रखो बॉस ने सुन लिया तो इन लाशो के साथ साथ हमारी लाशे भी फिकवा दी जायेगी " दूसरे गार्ड के कहते ही पहला वाला चुप हो गया। कबीर ने विनीत को इशारा किया तो वो कुछ गार्ड्स के साथ आगे बढ़ा। अंधेरे मे खडे लोगों ने ईगल गैंग के लोगों को देखते ही वहा से निकलना सही समझा। विनीत वापस आया और कहा " भाग गए। "

रोहन ने कबीर के हाथ अपने कंधे पर से हटाये और एक गाडी से सहारे टिक सासे भरने लगा। कबीर ने एक गार्ड को कुछ इशारा किया तो वो गाडी से पानी की बॉटल ले आया। कबीर ने उसे रोहन के सामने किया तो उसने कहा " थैंक्स अंकल मेरी हेल्प करने के लिए। " बॉटल लेकर वो पानी पीने लगा पर कबीर के साथ उसके गार्ड्स सभी मुह खोलकर रोहन को देख रहे थे। कबीर ने गर्दन पर हाथ फिराया और पीछे मुड़कर सबको देखा तो वो जल्दी से इधर उधर हो गए। बॉटल वापस कर रोहन ने कहा "अच्छा मे चलता हूँ। " कबीर ने उसका हाथ पकड लिया। उसने कहा " रात बहुत हो गयी है मे छोड़ दूंगा।" " आई हेव माय बाई।" रोहन ने कहना चाहा पर कबीर ने बात बीच मे काटकर कहा "बच्चों को रात में अकेले घूमना नही चाहिए।" रोहन ने हैरानी से कबीर को देखा। वो अपने मन में "इन्हे अंकल क्या बोल दिया इन्होंने तो मुझे बच्चा ही समझ लिया।" कबीर उसका हाथ पकड़ कर खीचते हुए गाड़ी के पास ले जा कर अंदर बिठा देता है। To be continued...

Chapter List: Next

Related Novels