आचार्य मेंशन,
अर्जुन को घर छोड कबीर अपने घर पोहोचता है । पूरा घर सिक्युरिटी गार्ड्स से घिरा जिनके होते हुए परिंदा भी पर ना मार सके! बीच बीच मे ड्रोन उडकर आसपास के इलाको पर नजर रखते अगर कोई भी हलचल हो तो । वैसे कबीर का मेंशन ऐसे इलाके मे था जहा उसके नाम से कोई आने से पहले दस बार सोचे । सफेद रंग के पुरे मेंशन मे अंधेरा फेला हुआ था । कबीर बडे से हॉल से होकर सिडिया चढते हुए उपर चला गया । एक कमरे के सामने पोहोच कर वो पासवर्ड डालता है तो दरवाजा खुल जाता है । कमरे मे भी पुरा अंधेरा था । कबीर हाथ मे पकड़ी बॉटल को टेबल पर रख सीधा वॉशरूम मे चला जाता है । कुछ देर बाद वो सिर्फ ट्राउझर पहन कर बाहर आया । उसके एब्स और एक हाथ की बाजू पर बना टैटू उसे काफी हैंडसम लुक दे रहा था । टोवेल को सोफे पर फेक वो टेबल पर रखी बॉटल उठा लेता है और बालकनी का दरवाजा खोल बाहर चला जाता है । घर के पीछे ही उस बालकनी से समंदर साफ नजर आ रहा था । कबीर जहा खडा था वहा ठीक नीचे बेकयार्ड मे स्विमिंग पुल बना हुआ था । ज्यूस की बॉटल खोल कबीर ने एक सीप लिया और आखे बन्द कर रोहन के बारे मे सोचने लगा । कुछ ही पलों में उसके होठों पर एक मुस्कान आ गयी । " आजसे ठीक एक हप्ते पहले तुम्हे उसी जगह देखा था! सोचा नही था कभी तुमसे बात भी कर पाऊंगा । यू आर क्यूट... यु आर रियली क्यूट! बस एक बात मुझे पसंद नही, तुम फ्लर्ट बोहोत करते हो! " उसने मुस्कुराते हुए कहा और सर झुका लिया " अंकल!...बेवकूफ लडका " उसने याद करते हुए कहा और रेलिंग से पीठ लगा कर उपर देखने लगा । सुबह का वक्त और चारों लडके वेद के घर के बाहर खडे वृंदा को गुड बाय कर रहे थे । वेद अपने सामान के साथ खडा था । यहाँसे वो टेक्सी कर सीधा होस्टल जाने वाला था और बाकी सब घर जाकर सामान लाने के लिए । अरविंद श्लोक को अपनी बाइक पर लेकर चला गया वही वेद और रोहन टैक्सी मे जा रहे थे । केवीए कॉलेज का होस्टल जो कॉलेज से थोड़ी ही दूरी पर था वहा पोहोच कर वेद उतर गया । रोहन को " अथेना " जाकर अपनी बाईक लानी थी इसलिए वो सीधा निकल गया । वेद ने सामान उठाया और वहा खडे गार्ड को अपना एडमिशन फॉर्म दिखा कर अंदर चला गया । उसकी पीठ पर छोटा सा बैग था और हाथ वाले बैग को घसीटते हुए ले जा रहा था । उसके दूसरे हाथ मे फोन था जिसपर वो अपनी माँ को होस्टल पोहोचने के बारे मे मैसेज कर बता रहा था । उसी वक्त ठीक सामने से एक लडका पीछे देख किसी के उपर चिल्लाते हुए बाहर आ रहा था और सीधा वेद से टकरा गया । टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनो जमीन पर गिर पडे । लडके के दो दोस्त फोरन अंदर से भागते हुए आये लेकिन वहा कुछ और ही सीन बना था । वेद आखे बन्द करके नीचे लेटा था जिसके उपर वो लडका था । उसका हाथ वेद के सर के पीछे था और वो चिंता भरी नजरों से वेद के चेहरे को देख रहा था । दुबला पतला सा वेद उसके नीचे दिखाई भी नही पड रहा था । उसके बाल पूरी आखो को ढके हुए थे! अपने हल्के लाल होठ उसने डर की वजह से मजबूती से भीच रखे थे । ये देख उस लडके के होठों पर तिरछी मुस्कान आ गयी वो बोहोत ध्यान से वेद को नोटिस कर रहा था । उस लडके के बाल थोडे ज्यादा बडे थे जिसे उसने पोनि मे बांध रखा था । उसके एक कान मे बाली थी और हाथों में अजीब ढंग की रिंग्स । एक हाथ जो उसने जमीन पर टिका कर उसके उपर अपना भार डाला हुआ था उसमे एक ब्रेसलेट था जिसपर मोम डेड लिखा था । लडके ने वेद के चेहरे पर फुक मारी तब जाकर उसने धीरे से एक आख खोली । नजरे सीधा उस हैंडसम लडके की गहरी आखो से जा मिली । वेद हड़बड़ा गया और उसे अपने उपर से हटाने लगा । उतने में भाग कर आये दो लड़को मे से एक ने कहा " कृिष आर यू ओके ना? " क्रीश ने अपना हाथ आगे बढाया तो दोनो लडको ने उसे खिच कर खडा किया । क्रिश ने वेद के सामने हाथ बढाया तो वो खुद ही खडा हो गया । उसने अपना फोन उठाया और सर हल्का सा झुकाते हुए कहा " सॉर्री मेने आपको देखा नही! "
कृिष ने गर्दन टेडी की और उसे उपर से नीचे तक देखा । उसने कहा " फ्रेशर? " वेद ने हा मे गर्दन हिला दी । कृिष ने पूछा " आई टी? "
" मेकानिकल! " वेद ने ना मे गर्दन हिला कर जवाब दिया । " हम्म " कृिष ने गर्दन हिलाई और एक लडके को आवाज देकर बुलाया । उसने कहा " इसका सामान उपर पोहोचाओ! " उस लडके ने बिना ना नुकूर के वेद का बैग लेने की कोशिश की पर वेद ने कहा " नो थैंक्स! मे खुद कर लूंगा ।" कृिष मुस्कुराया और वेद के दोनो कंधो पर हाथ रख कहा " अगर सिनियर्स कुछ कहे तो तुम्हे बस उनकी बात माननी चाहिए! है ना? " वेद उसे देखता रह गया । क्रीश ने लडके को आखो से इशारा किया तो उसने फोरन वेद के हाथ से बैग लिया और आगे बढ गया । वेद भी जाने लगा तो क्रीश ने आवाज देकर कहा " रुको! " वेद के कदम रुक गए । वो पीछे मुडा तो क्रीश एकदम सामने आया हुआ था । वेद ने एक कदम पीछे लिया । क्रीश ने पूछा " नाम क्या है तुम्हारा? "
" वेद सिंह " वेद ने जवाब दिया ।
" कृष्णा ठाकुर! " क्रीश ने हाथ बढाकर कहा " सभी क्रीश कहते है, तुम भी कहो । और कॉलेज या होस्टल मे कोई भी प्रॉब्लम हो तो सीधा मेरे पास चले आना! " वेद उसकी बातों का मतलब समझते हुए उसके हाथ को देखता रहा तो क्रीश ने मुह बनाकर उसके बालों में हाथ फिरा दिया । वेद एक और कदम पीछे हटा और हैरान नजरों से उसे देखने लगा । क्रीश ने ना मे गर्दन हिला दी और कहा " जाओ अब " इतना सुनना था वेद ने फोरन कदम घुमाये और होस्टल के अंदर चला गया । क्रीश के दोनो दोस्त साहिल और अयान उसके पास आये और दोनो कंधो पर हाथ रखते हुए पूछा " ये क्या चल रहा था? मिस्टर क्रीश द लिजेंट किसी के लिए इतना स्वीट! मुझे तो लगा मे सपने में हु वरना तुमसे ऐसी बातों की उम्मीद करना पत्थर पर सर मारने जैसा है! " क्रीश ने बारी बारी दोनो को घुरा और सर पर टपलि मारकर आगे निकल गया । होस्टल के अंदर वेद उस लडके के पीछे भागते हुए आया और कहा " हेय.. तुम रहने दो, मे खुद कर लूंगा! " लडके ने थोडा डरते हुए कहा " नही नही सर ने कहा है तो करना पडेगा! वरना पुरे सेमिस्टर मुझे टोर्चर करेंगे । वैसे तुम क्या उनके रिश्तेदार हो या फिर फ्रेंड? "
" कुछ भी नही! लेकिन तुमने ऐसा क्यु पूछा । " वेद ने उसकी तरफ देख कहा । लड़का रुक गया और वेद की तरफ मुड सीरियस टोन मे कहा " तो फिर जितना हो सके उनसे दूर रहना । माफिया फैमिली से बिलोंग करते है, उनसे तो पूरा कॉलेज डरता है । अगर किसी के पीछे पड जाए तो, या तो वो कॉलेज छोड देता है या टोर्चर सहता है! " ये सुनकर वेद ने अपना थूक निगल लिया । उसने अपने मन में कहा " लेकिन मेने जानबूझ कर धक्का नही मारा! कही मे बकरे की तरह हलाल होने वाला हु इसलिए तो उसने अच्छे से बात नही की? " वो लड़का आगे बढ़ा तो वेद भी उसके पीछे चला गया । अथेना पोहोच कर रोहन ने बाईक ली और सीधा घर की तरफ चल पड़ा । एक बडे से घर के गेट के सामने जाते ही गार्ड ने फोरन गेट खोल दिया । रोहन बाईक सीधे अंदर ले जा कर पोर्च मे खडी करता है । हेलमेट उतार कर वो बाल सेट करता है और उतर कर सिटी बजाते हुए घर के अंदर चला जाता है । वो सिडिया चढने के लिए कदम रखने ही वाला था कि एक औरत की रोबदार आवाज उसके कानों मे पडी " रात भर कहा थे तुम? ये घर है कोई होटल नही जब तुम्हारा मन किया आये और चले गए! " ये रुषालि दीक्षित थी रोहन की मा । रोहन ने उन्हे इग्नोर कर ऐसे आगे बढ़ा जैसे उसने कुछ सुना ही ना हो । रुषालि पीछे से चिल्लाती रह गयी । अपने कमरे मे पोहोच कर रोहन ने बेड पर जैकेट फेका और कबर्ड से बैग निकाल कर उसमे कपडे भरने लगा । सारा जरूरी सामान लेकर उसने बैग उठाये और बाहर निकल पड़ा । उससे दो कमरे छोड़कर ही उसने एक रुम का दरवाजा नोक किया और दरवाजा खोल कर अंदर झाका ।
" मे आई कम इन डॉक्टर साहब! " रोहन ने बोहोत धीमे से धुन मे कहा । अंदर सोफे पर बैठे ऋषि ने फाइल बैग मे भरी और कहा " आइये इंजीनियर साहब! कहिये जाने की तैयारी हो गयी ।"
रोहन उसके बगल मे आकर बैठा और उसके कंधे पर सर रख दिया । उसने कहा " आई एम गोइंग टू मिस यू ब्रो! " ऋषि ने उसके बालों मे हाथ फिराया और कहा " तुम इसी शहर मे हो दूसरे देश नही जा रहे! अगर याद आये तो होस्पिटल आ जाना या मे होस्टल आ जाऊंगा । "
" ओके " रोहन ने क्यूट सी आवाज में कहा " मुझे होस्टल ड्रॉप करदो ना ! वहा वेइकल अलाउड नही है! "
" अरे बापरे! तो तुम अपनी बसंती के बिना कैसे रहोगे! " ऋषि ने मुह पर हाथ लगा कर एक्टिंग करते हुए कहा ।
" मेरे बदले आप उसका खयाल रख लेना! मे बाईक छोड सकता हूँ पर उस औरत को एक मिनट भी बर्दाश नही कर सकता! " रोहन के चेहरे पर गुस्सा उतर आया था ।
" रोहन रिलेक्स! चलो मे रेडी हु तुम्हे छोड़ दु! " ऋषि ने बात बदल कर कहा और फोरन खडा हुआ । रोहन भी खड़ा हो गया । ऋषि ने बैग उठाया और दोनो बाहर निकल पडे । नीचे पोहोचने पर रुषालि ने रोहन को बैग के साथ देख कर कहा " ये कहा जा रहे हो तुम? "
" मोम वो होस्टल शिफ्ट हो रहा है! " ऋषि ने दबी आवाज मे उन्हे शांत कराने के लिए कहा " एकच्युअली स्टडी का प्रेशर पहले से ज्यादा रहेगा तो वहा पढाई अच्छी होगी और आने जाने का वक़्त भी बचेगा! वैसे भी कॉलेज यहाँसे थोडा दूर पडता है ।"
" व्हाट द हेल! अब तुम मिडल क्लास लोगों की तरह उस चिप होस्टल मे रहोगे जहा ना ठीक से खाना मिलता है ना पानी! " रुषालि ने मुह बनाकर कहा तो रोहन व्यंग से मुस्कुरा दिया । उसने धीरे से कहा " तो आपको खाने की जगह पैसे और गोल्ड ही खाना चाहिए ताकि आप ओर अमीर लगे! " रोहन ने सामान उठाया और बाहर चल दिया । लेकिन रुषालि ने उसकी बात सुनलि थी ।उन्होंने चिल्लाते हुए कहा " बिलकुल अपने मरे हुए बाप पर गया है! ना उसने मुझे चेन से जीने दिया और ना तुम जीने दोगे! " रोहन के कदम रुक गए , उसके हाथ कापने लगे । उसने फ्रस्ट्रेशन मे अपने बालों में हाथ घुमाया । उसके चेहरे पर गुस्से के साथ साथ पसीना भी आ चुका था । आखे गुस्से से लाल हो चुके थे, उसने कसकर हाथों की मुट्ठिया बना ली । To be continued...