अन्य के कमरे से बाहर निकलने के बाद भागती हुई इश्क नीचे हॉल में आई। उसकी धड़कन बहुत तेजी से बढ़ी हुई थी। ऐसा नहीं था कि वो अन्य से प्यार करती थी लेकिन हां अन्य उसे पसंद था। इश्क पिछले 4 सालों से राठौर मेंशन आ रही थी उसका इस दुनिया में कोई भी नहीं था। शुरू से ही वो साँझ अनाथ आश्रम में रही जो सूर्या ने सांझ के नाम पर शुरू किया था लेकिन जब इश्क 17-18 साल की हुई तो उसने अनाथ आश्रम से जाने का फैसला लिया था क्योंकि अब वो इस लायक हो चुकी थी कि खुद अपने पैरों पर खड़ी हो सके। जब सूर्या और साँझ तक ये बात आई तो सूर्या और साँझ दोनों ही उससे मिलने गए और उससे पूछा कि वो करना क्या चाहती है ?
सूर्या से इश्क को बेहद डर लगता था क्योंकि उसका औरा ही इस तरह का था लेकिन साँझ के साथ वो काफी घुली मिली हुई थी। उसने सांझ को बताया कि वो कोई भी छोटी-मोटी जॉब कर लेगी और अपना खर्चा उठा लेगी लेकिन अब वो उन लोगों पर और ज्यादा भार नहीं बनना चाहती। सांझ को उसकी बातों पर गुस्सा आने की बजाय उस पर प्राउड फील हो रहा था कि उनके अनाथ आश्रम के बच्चे अब इस लायक बन चुके हैं कि खुद को संभाल सके। उसने सूर्या से बात की और फिर इश्क को राठौर इंडस्ट्रीज में जॉब देने के लिए कहा। हालांकि इश्क अभी उस लायक नहीं थी लेकिन फिर भी सांझ के कहने पर सूर्या ने उसे अन्य की असिस्टेंट के तौर पर जॉब दे दी... इश्क अनाथ आश्रम में होने की वजह से कई बार सूर्या और सांझ से मिलने राठौर मेंशन आई थी। जब भी राठौर मेंशन में कोई फंक्शन होता तो अनाथ आश्रम के बच्चों को बुलाया जाता था इसीलिए इश्क सबसे घुली मिली हुई थी लेकिन अन्य के साथ वो कम ही बात करती थी क्योंकि अन्य भी हमेशा से ही खुद में रहने वाला था जबकि वैदेही और अमायरा के साथ इश्क की बहुत अच्छी बनती थी..
वो नीचे हॉल में आई तो साँझ और इतिश्री अभी भी वहीं पर बैठी थी। वो उन दोनों के पास आई और साँझ की तरफ देखते हूए बोली " मैम, अब मैं चलती हूं, आश्रम में बच्चे मेरा इंतजार कर रहे होंगे। सांझ ने उसे मुस्कुरा कर देखा और फिर अपना सिर हां में हिला कर उसे जाने की इजाजत दी। अभी उसने अपना एक कदम आगे बढ़ाया ही था कि इतिश्री ने उसे रोका और फिर एक सर्वेंट से ड्राइवर को गाड़ी तैयार करने के लिए कहा। वो सर्वेंट वहां से चला गया तो इतिश्री इश्क की तरफ देखते हुए बोली " आराम से जाना ! "
इश्क हल्का सा मुस्कुरा ही और फिर वहां से चली गई...
उसके जाने के बाद इतिश्री ने साँझ की तरफ देखा और बोली " मुझे इश्क और अन्य दोनों की आंखों में एक दूसरे के लिए प्यार दिखाई देता है, दोनों एक परफेक्ट कपल बनेंगे। "
साँझ उसकी बात सुनकर मुस्कुराई। इतिश्री एक बार फिर से बोली " दीदी, बस आप आप जल्दी से अग्नि को फोन कीजिए, मुझे शादी से तीन-चार दिन दिन पहले ही वो इंडिया चाहिए..
साँझ ने भी मुस्कुरा कर कहा " करती हू कोशिश। "
Russia में
Fire बेड पर लेटा हुआ था... Liza उसके सीने पर सिर रखकर सोई हुई थी और गहरी नींद में थी। Fire अपनी आंखें खोल कर ऊपर सीलिंग की तरफ देख रहा था। उसका चेहरा एकदम एक्सप्रेशनलेस था। तभी साइड टेबल पर रखा हुआ उसका फोन बजा। उसने अपना फोन उठाया और फोन पर फ्लैश हो रहे नंबर को देखकर उसने एक गहरी सांस ली और फिर liza को खुद पर से हटा कर बिस्तर से खड़ा हुआ। उसने black लोअर पहना हुआ था... liza को एक नजर देख कर उसने कॉल रिसीव किया और फिर कुछ बोलने से पहले ही दरवाजे की तरफ बढ़ गया..
बाहर आकर वो फोन कान से लगाकर बोला " yess boss..."
सामने वाले शख्स ने ऑन कॉल कहा " तुम्हें इंडिया आना होगा Fire...
बात करते-करते Fire सीढ़ियां उतर रहा था। वो on call बोला " any reason boss?
सामने वाला शख्स जो इस वक्त एक अंधेरे भरे कमरे में बैठा था, अपने हाथों में पकड़ा हुआ पेपरवेट टेबल पर घुमाते हुए बोला " reason जो भी हो, फर्क नहीं पड़ता लेकिन तुम्हें इंडिया आना होगा और हां Fire को वहीं पर छोड़ कर आना होगा।। अब Fire के चेहरे पर सिर्फ नाम मात्र तिरछी मुस्कुराहट आई और वो बोला " मैं Fire को यहां पर छोड़ कर आ सकता हूं लेकिन मेरे अंदर का Fire मेरे अंदर ही रहेगा। उस शख्स ने पेपरवेट को अब टेबल पर रखा और बोला " I like it.. पर इस fire को उसके सामने कभी मत लाना..
" Don't worry boss... आपसे ज्यादा वो मेरे लिए कीमती है, उनका सामना Fire से कभी नहीं होगा " कहकर Fire ने कॉल कट कर दिया। इंडिया में अचानक ही एक कमरे की लाइट ऑन हुई और साँझ सामने की तरफ देखते हुए बोली " आप अंधेरे में क्यों बैठे हैं Mr spicy मैं कब से रूम में आपका इंतजार कर रही हूं और आप यहां स्टडी रूम में बैठे हैं, सब कुछ ठीक तो है ना?
" हां सब ठीक है, बस तुम्हारा इंतजार कर रहा था" कहते हुए सूर्या अपनी जगह से उठा। आज भी सूर्या बिल्कुल वैसा था जैसे आज से तकरीबन 25 साल पहले था चेहरे पर वही गुरुर वही पर्सनालिटी और वही गहरी आंखें..
साँझ हल्का सा मुस्कुराई और फिर उसके करीब आते हुए बोली " अच्छा आप मेरा इंतजार यहां क्यों कर रहे थे ? " कहते हुए वो सूर्य के करीब आ गई थी। सूर्या ने सांझ की कमर पर अपना हाथ रख कर उसे अपने बिल्कुल करीब किया और बोला " क्योंकि आज मेरा कुछ अलग करने का मन है ??
" जैसे कि क्या ?? " सांझ ने उसकी गर्दन पर बाहें लपेटते हुए पूछा। अब सूर्या ने उसे कमर से थामते हुए हवा में लिफ्ट किया जिससे सांझ के पैर उसकी कमर के आसपास लिपट गए। सूर्य उसे लेकर आगे की तरफ बढ़ा जहां पर एक बहुत बड़ा टेबल था। उसने उसे उस टेबल पर बिठाया और फिर उसकी गर्दन पर झुककर उसे अपने होठों से चूमते हुए बोला " क्योंकि आज मेरा कुछ अलग ही पढ़ने का मन है" कहते हुए उसने साँझ की ड्रेस की जिप पर अपना हाथ रख दिया । साँझ सवालिया नजरों से उसे देखते हुए बोली " लेकिन हम रूम में भी तो ये सब...
सूर्या उसपर थोड़ा और झुकते हुए बोला " कुछ different try करने में क्या प्रॉब्लम है??
साँझ पीछे table पर झुक रही थी और सूर्या ने उस पर झुकते हुए अपने होंठ उसके होंठो पर होंठ रख दिए..। Russia में फोन पर बात करने के बाद Fire अपने कमरे की तरफ जा रहा था। उसके कदमों की आहट बिल्कुल भी नहीं होती थी क्योंकि वो बहुत सावधानी से चलता था, उसे हमेशा से ऐसा चलने की आदत थी। तभी उसके कानों में किसी के धीरे-धीरे बातें करने की आवाज सुनाई दी उस आवाज को सुनकर उसके कान खड़े हो गए वो अपने कमरे की तरफ जाने की बजाय दूसरी तरफ चला गया जैसे-जैसे वो उस आवाज के करीब जाता जा रहा था उसे उस शख्स की बातें साफ सुनाई देने लगी थी।
"Don't worry boss, I am always around him and listen to him carefully, I will call you as soon as I know something" ( आप फिकर मत कीजिए boss, मैं हमेशा उनके आसपास ही रहता हूं और उनकी बातों को ध्यान से सुनता रहता हूं, जैसे ही मुझे कुछ पता चला मैं आपको फोन कर दूंगा...) बस आप मेरा ख्याल रखिएगा " कहते हुए वो मुस्कुरा रहा था और अचानक ही उसकी मुस्कुराहट गायब हो गई क्योंकि Fire उसके सामने जाकर खड़ा हो गया था। Fire बिल्कुल एक्सप्रेशनलैस होकर उसे देख रहा था। उस आदमी के हाथ डर से कांपने लगे जिसकी वजह से उसका फोन नीचे गिर गया। उसका गला सूख चुका था। वो डरते हुए Fire को देख रहा था। Fire उसे देखते हुए बोला " मुझे वो कान बहुत पसन्द है जो मेरी बात सुने और माने लेकिन वो कान बिल्कुल नहीं पसन्द जो मेरी बात सुनकर अपनी जुबान को काम पर लगा दे....कहते हुए उसने उस शख्स के कान पर लगा हुआ Bluetooth हटाया और उस bluetooth को देखने लगा। वो शख्स डरते हुए अपने हाथ Fire के सामने जोड़ने को हुआ लेकिन वो अपने हाथों को जोड़ता उससे पहले ही Fire ने उसकी तरफ देखा और अगले ही पल वो शख्स नीचे जमीन पर गिरा हुआ दर्द से कराह रहा था। Fire के हाथों में पकड़ा हुआ वो ब्लूटूथ अब उस शख्स के कान में पूरी तरह से धंसा हुआ था... और उसके कान से खून बह रहा था...
Fire उसे देखते हुए बोला " I hate bloody Decievers (cheaters) .. बोलते हुए उसकी नजरे उस शख्स के मुंह पर थी जो चीखने की वजह से खुला हुआ था... वो शख्स दर्द से कराह रहा था लेकिन अगले ही पल वो एकदम शांत हो गया... जब उसके हलक तक Fire का हाथ पहुंच गया। अपना पूरा हाथ Fire ने उसके मुंह के अंदर डाल रखा था और उसकी जुबान के साथ-साथ उसके हलक तक को खींच कर फाड़ते हुए वो एक्सप्रेशनलेस होकर बोला " जो जुबान मेरे ख़िलाफ़ जाये उसे तो खत्म होना ही होगा... कहते हुए उसने अपना हाथ वापिस निकाला। उस शख्स का पूरा मुंह बुरी तरह से फटा हुआ था.. ऐसा लग रहा था जैसे कोई नुकीला, भारी हथियार उसकी गरदन के अंदर तक जाकर लगा हुआ लेकिन वो हथियार Fire का हाथ था..
आगे जारी है....
अगर कुछ ना समझ मे आए तो पूछ लेना.. बाकी अग्नि और fire के बारे मे मत पूछना बस.. वो Mystery है... heheheh जो ज्यादातर लोग समझ भी चुके हैं, काफी दिमाग वाले रीडर्स मिले हैं मुझे... hehe Insta I'd kajal_aneja_writes