Chapter 4 / 716

Aag-E-Ishq | आग-ए-इश्क़ | Author- Kajal Aneja

Chapter 4

Aag-E-Ishq | आग-ए-इश्क़ | Author- Kajal Aneja ·kajal aneja

Fire का चेहरा एकदम एक्सप्रेशनलैस था लेकिन उन चीखों को सुनकर उसके चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कुराहट आई....

ऐसा लग रहा था जैसे ये दर्द भरी चीजें उसे सुनने में बहुत पसंद है...

सीढ़ियों से उतरकर उसने सामने की तरफ देखा तो एक शख्स अधमरी हालत में वहां पर लेटा हुआ था...

" devil ये तो गलत बात है ना, तुम ऐसे किसी को इतना टॉर्चर नहीं कर सकते " कहते हुए Fire वहां पर आया और उस शख्स को देखने लगा जो दर्द से बुरी तरह से कराह रहा था। उसे देखकर ऐसा लग रहा था जैसे किसी भी वक्त वो इंसान मर सकता है जिस इंसान को Fire ने devil कहकर पुकारा था वो भी चेहरे पर एक तिरछी मुस्कुराहट लिए बोला " बॉस अभी तक तो टॉर्चर किया ही नहीं है, अभी तो सिर्फ थोड़ा सा ट्रेलर दिखाया था लेकिन शायद बाकी मूवी देखने की इसमे हिम्मत ही नहीं है। "

Fire के चेहरे पर जो हल्की-हल्की मुस्कुराहट थी अब वो भी चली गई। वो जमीन पर गिरे उस शख्स को देखते हुए बोला " हिम्मत होगी भी कैसे? सारी हिम्मत तो इसने यहां से निकलने में लगा दी लेकिन अब इसकी हिम्मत का इसको इनाम तो देना ही पड़ेगा। " कह कर वो एक बार फिर से तिरछा मुस्कुराया लेकिन उसकी मुस्कुराहट बहुत ही ज्यादा लिमिटेड थी। अब वो अपने पैरों के बल नीचे जमीन पर बैठ गया और अपने घुटनों को मोड़ते हुए उस शख्स को देखते हुए बोला " मुझे वो लोग बिल्कुल पसंद नहीं जो अपना दिमाग फालतू चलाएं इसीलिए उन इंसानों से ज्यादा नफरत मुझे उन लोगों के दिमाग से हो जाती है.. क्योंकि इंसान तो गलती करता ही है लेकिन गलती करवाने वाला तो उसका दिमाग होता है ना, तो सजा इंसान को क्यों दी जाए, सजा तो दिमाग को देनी चाहिए है ना " कहते हुए वो उस शख्स को देख रहा था और वो शख्स अपने हाथ जोड़कर उससे भीख मांग रहा था कि वो उसकी जान बख्श दे। उसने गलती इतनी की थी कि पिछले 1 साल से वो फायर की कैद में था उस बेसमेंट में करीबन 100 से ज्यादा लोग Fire की कैद में थे और आज उस शख्स ने वहां से भागने की कोशिश की थी और उसकी इस कोशिश और हिम्मत को देखकर अब Fire सच में Fire बन चुका था..

उसने devil की तरफ अपना हाथ बढ़ाया तो devil ने जल्दी से अपनी कमर में लगे हुए गन होल्डर में से गन निकाली और उसकी तरफ बढ़ा दी। वो शख्स अपने हाथ जोड़ते हुए बोला " प्लीज, प्लीज ऐसा मत करो! मुझे गोली मत मारना, आज के बाद मैं यहां से जाने की कोशिश बिल्कुल नहीं करूंगा" कहते हुए वो गिड़गिड़ा रहा था। Fire का चेहरा एक बार फिर से एक्सप्रेशनलेस था। वो उसे देखते हुए बोला " तुम्हें ऐसा क्यों लगता है, मैं तुम्हें गोली मारूंगा? नहीं ! मैं अपनी गोलियां तुम जैसे बद्ददिमाग लोगों पर जाया नहीं करता " कहते हुए उसने उस गन को बेहद कस कर पकड़ा और फिर जोर से उस आदमी के माथे के बीचो बीच मारा। उस शख्स को ना ही पीछे हटने का मौका मिला और ना ही फायर को रोकने का, उसके पूरे माथे पर एक खड्डा हो गया जिसमें से खून का फुहारा छूट पड़ा...

एक ही बार में उसका पूरा माथा अंदर तक धस चुका था और मांस की लोथड़ियां तक बाहर आ चुकी थी। खून से और मांस के चिथड़ो से भरी हुई उस गन को Fire ने उसके सिर से हटाया और फिर उसे देखते हुए बोला " Fire के आसपास जो भी होता है, वो Fire के इशारों पर होता है अगर कोई उसकी मर्जी से बाहर जाता है तो उसे दुनिया से बाहर जाना पड़ता है" कहकर उसने एक नजर उस शख्स को देखा और फिर एक बार फिर से एक वार किया लेकिन इस बार गर्दन पर...

वो पूरी गन उसकी गर्दन के अंदर तक धंस गई और उस शख्स का तड़पता हुआ शरीर एकदम से ठंडा हो गया... ना ही सांसे बची थी और ना ही सांसों की गुंजाइश। चीखें और चीत्कार वहीं पर बंद हो चुका था। Fire ने अब उस गन को निकाला नहीं बल्कि वहीं पर छोड़ दिया और वहां बैठे बैठे ही अपना दूसरा हाथ हल्का सा ऊपर की तरफ उठाया। Devil ने जल्दी से अपनी पॉकेट में से सिगरेट की डिब्बी निकाली और उसमें से एक सिगरेट निकाल कर Fire के हाथ में रखी। Fire ने उस सिगरेट को अपने होठों में दबाया और फिर devil ने जल्दी से नीचे झुककर लाइटर से उस सिगरेट को जलाया। Fire सिगरेट पीता हुआ उस शख्स की लाश को देख रहा था..

" कोई मेरे ही राज में रहकर मुझसे ही दगा करे उसे मौत तो देनी बनती ही है लेकिन मौत ऐसी होनी चाहिए कि देखने वाला कभी मेरे राज्य से बाहर जाने की कोशिश ना करें" कह कर उसने अपने होठों को गोल कर धुआं छोड़ा और फिर पूरी सिगरेट पीने के बाद बची हुई जलती हुई सिगरेट को उस आदमी के चेहरे पर बुझाते हुए बोला " rip..." इतना बोल कर वो वहां से खड़ा हुआ और उस बेसमेंट से बाहर के रास्ते पर चला गया। डेविल ने उसे जाते हुए देखा और उसके चेहरे पर भी एक तिरछी मुस्कुराहट आ गई.. वो उस शख्स की लाश को देखते हुए बोला " Fire को धोखा देने वाले लोग बिल्कुल नहीं पसंद...

Fire मेंशन के अंदर आकर अपने कमरे में आया तो liza जो कब से बेड पर उसका इंतजार कर रही थी वो उसे देखते हुए मुस्कुराई। वो अभी भी उसी हालत में थी। उसे लगा शायद Fire उसके पास आएगा लेकिन Fire उसके पास ना जाकर सोफे पर बैठ गया और एक बार फिर से सामने टेबल पर रखी हुई सिगरेट की डिब्बी में से सिगरेट निकाल कर अपने होठों में दबाते हुए लाइटर से जलाकर पीने लगा। उसे हर 5 मिनट बाद सिगरेट पीने की आदत थी Liza उसे देखते हुए अपनी जगह से उठी और फिर उसके करीब आकर उसे crooked smile के साथ dekhte हुए बोली " you know I love 2 things , one is you and one is your attitude...

उसकी बात सुनकर Fire ने नजरें उठाकर उसकी तरफ देखा। वो बिना किसी एक्सप्रेशन के बोला " Oh really?? Do you love me???

Liza मुस्कुराई और बोली " yess I love you so much..

Fire जो काउच पर काफी wide होकर बैठा था। वो उसे बिना किसी expression से देखते हुए बोला " if you love me then prove it ...

Liza ने अपने होठों को अपने दांतों में दबाया और फिर एक smile के साथ Fire के करीब आयी और उस पर झुक गयी। कुछ देर बाद fire लंबी लंबी सांसे लेने लगा। आगे जारी है। Kya sach me आपको story smjh nahi aa rhi ?? Dekho jo baat smjh na आए mujhe puch lena

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels