मुंबई
इंडिया
राठौर मेंशन
एक लड़की बड़ी ही तेजी से सीढ़ियों से उतर रही थी और उसके पीछे ही एक दूसरी लड़की भी थी जो उसी का नाम पुकारते हुए सीढ़ियों से उतर रही थी। वो लड़की पहले वाली लड़की को पुकारते हुए बोली " अमायरा, प्लीज रुक जा। प्लीज, मेरी बात मान ले। सिर्फ एक बार मेरी बात सुन ले, उसके बाद... अभी वो बोल ही रही थी कि अचानक ही पहले वाली लड़की रुक गई और पलट कर उसकी तरफ देखने लगी...
अमायरा सिंह राठौड़ नाम था उस सीढियों से भाग रही लड़की का.. उसके हाथों में एक तस्वीर थी जिसे वो दूसरी लड़की से छीनकर भाग रही थी..
उसे रुकते हुए देख दूसरी लड़की ने भी राहत की सांस ली... खूबसूरत इश्क.... खूबसूरती बेइंतेहा और नाम था उसका इश्क.... सिर्फ इश्क.... खिलखिलाते हुए होंठ जिनमें से टेढ़े मेढ़े दांत हल्के हल्के दिखाई दे रहे थे, होठों पर लगी न्यूड लिपस्टिक, लंबे सॉफ्ट बॉल... आंखें गहरी काली और कजरारी और उम्र तकरीबन 21 साल होगी...
इश्क जल्दी से अब अमायरा के पास आई और रिक्वेस्ट करते हुए बोली " तू जैसा सोच रही है वैसा बिल्कुल नहीं है, मैं सिर्फ एल्बम देख रही थी और मुझे इस तस्वीर पर हल्की सी मिट्टी दिखाई दी तो उसे साफ करने के लिए मैंने इस तस्वीर को निकाला था, इसके अलावा और कोई बात नहीं है।
" रहने दीजिए भाभी जान हम आपको और आपके दिल को बहुत अच्छी तरह से समझते हैं, अन्य भाई से आप बेइंतेहा इश्क करती है इसीलिए चोरी-चोरी उनकी तस्वीरों को देखकर अपने दिल को बहलाती हैं... पर आपको ये सब करने की जरूरत नहीं है आप बस हुकुम कीजिए हम अभी आपको अन्य भाई के कमरे में ले चलते हैं" कहते हुए अमायरा खिलखिला कर हंस दी...
वही उसकी बात सुनकर इश्क के चेहरे का रंग उड़ चुका था। वो जल्दी से अपने आसपास देखने लगी, कहीं किसी ने ये बातें सुन ली तो कोई उसके बारे में क्या ही सोचेगा..
अमायरा उसे डरते हुए देख बोली " क्या हुआ परेशान क्यों हो रही हो भाभी जान? बस कुछ ही दिनों की तो बात है, उसके बाद तो आप और अन्य भाई को एक साथ एक कमरे में ही रहना है, तब तक ये दूरी बर्दाश्त कर लीजिए" कहते हुए वो एक बार फिर से खिलखिला कर हंसने लगी इश्क ने अब उसके आगे हाथ जोड़ लिये और बोली " प्लीज चुप हो जा मेरी मां, अगर किसी ने सुन लिया तो..
अमायरा हंसते हुए बोली " अगर किसी ने सुन लिया तो अच्छी बात है ना जहां 10 दिन बाद शादी होनी है, वहां कल ही आपके फेरे भी हो जाएंगे भाभी जान...
अब इश्क खीझ गई और बोली " एक तो तुम मुझे ये भाभी जान कहना बंद करो, मेरा नाम इश्क है..इश्क....
" वो तो मुझे भी पता है लेकिन बनने तो आप मेरी भाभी ही वाली है ना भाभी जान" कहते हुए अमायरा ने उसके कमर पर अपनी कमर लगाई और फिर उसे हल्का सा झटका देते हुए वहां से भाग गई। उसे भागते हुए देख इश्क एक बार फिर से बेहो उठी। उसके हाथों में अन्य की तस्वीर थी जिससे उसकी शादी हो रही थी। अन्य सिंह राठौड़ जीवन और इतिश्री का बेटा... राठौड़ इंटरप्राइजेज का सीईओ...
वो अमायरा के पीछे भागती उस से पहले ही उसकी नजर दरवाजे से आ रही सांझ और इतिश्री पर गई... सांझ और इतिश्री को देखकर इश्क की सांसे ही हलक में अटक गई लेकिन जल्दी ही खुद को नार्मल कर वो उन दोनों के पास आई और मुस्कुराते हुए सांझ के गले लग गई... सांझ सिंह राठौर... इस घर की बड़ी बहू और इतिश्री सिंह राठौर इस घर की छोटी बहू और साथ ही साथ साँझ और इतिश्री दोनों बहने भी है। साँझ से मिलने के बाद इश्क ने इतिश्री की तरफ देखा और उससे भी गले मिली। इतिश्री उसके चेहरे पर अपना हाथ रख कर बोली " वैसे मेरी होने वाली बहू थोड़ी परेशान लग रही है क्या बात है?
उसकी बात सुनकर इश्क के चेहरे का रंग उड़ गया। उसने जल्दी से अपनी नजरें झुका ली क्योंकि उसे शर्म आने लगी थी... तभी अमायरा उन तीनों के पास आई और फिर इश्क को पीछे से hug करते हुए बोली " आप लोग मेरी भाभी जान को परेशान मत कीजिए, आपको नहीं पता ये पहले ही बहुत ज्यादा परेशान है, अभी कुछ देर पहले ही अन्य भाई की तस्वीर को अपने हाथों में लेकर देख रही थी और बोल रही थी कि शादी में 10 दिन क्यों है???
उसकी बात सुनकर इश्क ने चेहरा घुमा कर उसकी तरफ देखा। उसने ये बात बिल्कुल नहीं बोली थी..
" नहीं मैम ! मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा था " इश्क जल्दी से सांझ और इतिश्री की तरफ देखते हुए बोली...
उसे सफाई देते हुए देख सांझ और इतिश्री दोनों ही हंसी और फिर आगे की तरफ बढ़ कर सोफे पर बैठ गई। उनके पीछे पीछे दो सर्वेंट भी आए जिनके हाथों में शापर्स थे। साँझ इतिश्री दोनों ही शॉपिंग से आई थी इतिश्री सांझ को देखते हुए बोली " अब तो सिर्फ 10 ही दिन रह गए हैं शादी में, दीदी प्लीज अग्नि को बुलाइए ना, सालों हो गए हैं उससे मिले.. अब तो उसे इंडिया वापस बुला लीजिए...
सांझ मुस्कुराई और फिर बोली " मैं आज ही उसे फोन करके वापस बुलाती हूं...
उसी वक्त एक शख्स वहां पर आया जिसने ब्लैक कलर का बिजनेस सूट पहना हुआ था, उसके हाथों में एक फाइल थी। उसने सांझ और इतिश्री के सामने अपना सिर झुकाया और फिर इतिश्री के सामने वो फाइल बढ़ाते हुए बोला " ये फाइल अन्य सर को देनी थी, उन्होंने ऑफिस से मंगवाई थी...
इतिश्री ने मुस्कुराते हुए मोक्ष से वो फाइल ली जो कि अन्य का पर्सनल असिस्टेंट था और फिर उस फाइल को इश्क के आगे बढ़ाते हुए बोली " ये फाइल तुम अन्य को दे आओ " कहते हुए उसके चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कुराहट थी जिसे देखकर इश्क एक बार फिर से शर्मा गई। उसके गाल गुलाबी हो रहे थे। फाइल लेने में भी उसे हिचकिचाहट हो रही थी तो अमायरा ने इतिश्री के हाथों से वो फाइल लेकर इश्क के हाथों में रखी और बोली " आप खड़ी क्यों है? जाइए ना भाभी जान, क्या पता ये फाइल भाई के लिए कितनी जरूरी हो?? कहते हुए उसके चेहरे पर शरारती एक्सप्रेशन थे। इश्क की बैंड वो दोनों मिलकर बजाने में लगी हुई थी। इश्क ने जल्दी से वो फाइल अपने हाथों में कसी और फिर वहां से भाग गई। उसकी सांसे तेजी से बढ़ गई थी। सीढ़ियों पर आकर उसने अपनी सांसों को संभाला और फिर धीमे-धीमे कदमों से अन्य के कमरे की तरफ बढ़ गई। मोक्ष राठोर मेंशन से बाहर निकला और फिर जल्दी से उसने अन्य को फोन किया। अन्य ने उसका कॉल रिसीव किया तो मोक्ष ऑन कॉल बोला " आपका काम हो गया बॉस....
अन्य जो अभी-अभी बाथरूम से बाहर निकला था और उसने अपनी वी शेप कमर पर सिर्फ एक towel लपेट रखा था। गिली chest पर ठहरी पानी की बूंदे उसकी हॉटनेस को और भी ज्यादा बढ़ा रही थी। उसके होठों पर एक कातिलाना मुस्कुराहट आ गई...
करीबन 6 फुट 3 इंच हाइट, रंग गेहुंआ, brown और mustaches के के साथ तकरीबन 44 इंच की चेस्ट वो काफी कातिलाना लग रहा था...
चेहरे पर एक कातिलाना मुस्कुराहट लिए उसने अपना फोन बेड पर फेंक दिया और खुद ड्रेसिंग के सामने आ गया... उसी वक्त दरवाजे पर knock हुआ लेकिन उसने दरवाजे की तरफ नहीं देखा, वो जानता था दरवाजे पर इश्क है...
फिलहाल एक कोने में होने की वजह से इश्क भी अन्य को देख नहीं पा रही थी..
अन्य ने come in कहा तो वो अंदर की तरफ आई लेकिन आते ही जब उसकी नजर अन्य पर गई तो वो झट से दूसरी तरफ घूम गई...
अन्य ड्रेसिंग में उसे देखते हुए मुस्कुराया और फिर उसके करीब बढ़ा....
आगे जारी है।
Well second season इसी में शुरू कर दिया है guyzzz I hope आपको सही लगे।