अन्य उस वक्त ड्रेसिंग के सामने खड़ा था जब इश्क ने दरवाजा Knock किया। इश्क ने अभी तक कमरे के अंदर झांक कर नहीं देखा था इसलिए उसे अन्य की सिचुएशन के बारे में तो बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था। अन्य के come in कहने पर इश्क अंदर आई और फिर उसकी नजर अन्य पर गई जो ड्रेसिंग के सामने अभी भी towel में ही खड़ा था। उसे टॉवल में देखकर इश्क पल के लिए उसे देखती रह गई लेकिन फिर जल्दी से उसने घूम कर अपनी आंखें भी बंद कर ली। उसकी सांसे तेजी से बढ़ चुकी थी। अन्य ड्रेसिंग में देखता हुआ उसे मुस्कुराया और फिर उसके करीब बढ़ा। इश्क का दिल जोरो से धक-धक कर रहा था अपने हाथों में पकड़ी हुई फाइल को उसने और भी ज्यादा कस लिया लेकिन जब उसे अन्य के कदम अपनी तरफ आते हुए महसूस हुए तो उसने जल्दी से अपनी आंखें खोली और उस फाइल को सामने bed कर रखा और वहां से जाने लगी लेकिन तब तक अन्य उसके करीब आ चुका था। उसने उसका हाथ पकड़ा और उसे गोल घुमाते हुए अपने सामने कर लिया। अगले ही पल इश्क उसके सीने से आ लगी। अन्य ने अपना हाथ उसकी कमर पर रखा और बड़ी धीमे लेकिन मदहोशी भरी अवाज में बोला " क्या हुआ मुझे देखकर आंखें क्यों बंद कर ली? "
" वो.. अन्य सर. आप वो.... " इश्क कुछ बोलने की कोशिश कर रही थी। उसकी नजरें अन्य के चेहरे पर थी और हाथ अन्य की चेस्ट पर जो एकदम भट्टी की तरह तप रही थी। उसने जल्दी से अपने हाथों को हटाया और फिर अन्य की तरफ देखकर अपनी बढ़ती हुई सांसों को कंट्रोल करने की कोशिश करते हुए बोली " वो मैं ये फाइल देने आई थी और वो आप टॉवल में तो....
" तो क्या हुआ अगर मैं टॉवल में हूं तो शादी होने वाली है हमारी तो मुझे हर तरह से देखने का हक है ना तुम्हारा" अन्य उसके चेहरे की तरफ देखते हुए बोला।"
इश्क ने जल्दी से अपनी नजरें झुका ली और उसकी झुकी हुई नजरें देखकर अन्य के चेहरे पर एक बार फिर से मुस्कुराहट आ गई। वो हल्का सा उसके चेहरे पर झुका और अपनी गर्म सांसे उसकी गर्दन पर छोड़ते हुए बोला " सिर्फ 10 दिन में शादी है हमारी और अभी भी तुम मुझे सर कह कर बुला रही हो, ये तो बहुत गलत बात है इश्क। "
उसकी गर्म सांसे अपनी गर्दन पर महसूस कर इश्क और भी ज्यादा बेचैन हो उठी। अपने कांपते हुए हाथ उसने एक बार फिर से अन्य के सीने पर रखे और बोली " हमारी शादी होने में अभी 10 दिन है लेकिन अभी तो फिलहाल आप मेरे सर ही है ना, अन्य सर... " कहते हुए मासूमियत और शर्म से डूबा उसका चेहरा बेहद लाल हो रहा था। अन्य ने अपना सिर उसकी गर्दन से उठाया और फिर उसके चेहरे की तरफ देखते हुए बोला "10 दिन ज्यादा नहीं है इश्क और इसके बाद मैं तुम्हारे होठों से अपने लिए सर नहीं सिर्फ अन्य सुनना चाहता हूं....
अन्य की बातें और उसकी छुअन को खुद पर महसूस कर इश्क का गला सूख रहा था। उसने हल्की सी नजरें उठाकर अन्य की तरफ देखा तो उसकी गर्दन भी हल्की सी ऊपर की तरफ उठ चुकी थी। अन्य अब तक उसके चेहरे को देख रहा था लेकिन अब उसकी नजर उसकी गर्दन पर ठहरे एक काले तिल पर गयी। वैसे अन्य खुद पर पूरा कंट्रोल रखता था लेकिन जब वो इस तिल को देखता था तो उसका खुद पर कंट्रोल रखना मुश्किल हो जाता था पर फिर भी आज तक उसने कभी इस तिल को चूमा नहीं था लेकिन आज शायद वो खुद को रोक नहीं पा रहा था। इश्क के चेहरे को देखते हुए वो उसकी गर्दन पर एक बार फिर से झुका और उसके उस तिल को चूमते हुए बोला " ये 10 दिन भी यूं ही बीत जाएंगे इश्क... इश्क ने जिन हाथों को अब अन्य कि सीने पर रखा हुआ था, अब उनकी मुट्ठी कस ली। वो सिहर रही थी। उसकी आंखें खुद-ब-खुद बंद हो चुकी थी। अन्य ने अब अपना चेहरा एक बार फिर से ऊपर की तरफ उठाया और उसकी कमर से अपने हाथ हटा लिए। इश्क अपनी बड़ी बड़ी आंखों से उसे देखने लगी। अन्य उसे देखकर मुस्कुराता रहा था और देखते ही देखते इश्क उसकी आंखों से ओझल हो गई। वो इतना ज्यादा शर्म आ रही थी कि अब वो वहां पर एक पल भी नहीं रुक पा रही थी। अभी तक अन्य के चेहरे पर मुस्कुराहट थी लेकिन अब उसके एक्सप्रेशन एकदम से चेंज हो गए। उसके होठों पर एक तिरछी मुस्कुराहट आ गई। उसने अपने होठों को हल्का सा अपने दांतो में दबाया और फिर बोला " Oh shit, 10 days and I ill get this girl... she is so beautifull... पर काश उतनी ही open minded भी होती तो इसके साथ रात बिताने के चक्कर में ये शादी नहीं करनी पड़ती.. .. bt no issue.. इसके लिए तो शादी वाली डील भी बुरी नहीं है... कहते हुए उसकी वो तिरछी मुस्कुराहट और भी ज्यादा बढ़ गई...
वहीं दूसरी तरफ
Russia में
हांफता हुआ Fire अपना सिर तकिए पर रखकर Liza के बगल में लेट गया था।... अभी तक उसकी सांसे नॉर्मल भी नहीं हुई थी ... Liza ने उसकी तरफ करवट ली और फिर उसके सीने पर अपना हाथ रख कर बोली " मैं दो चीजों की फैन हूं एक तो तुम्हारी और एक तुम्हारे attitude की "
Fire ने कुछ नहीं कहा। बस अपना हाथ अपने सिर के नीचे रख ceiling की तरफ देख रहा था। उसने अपने दूसरे हाथ से साइड टेबल पर रखी हुई सिगरेट उठाई और फिर उसे अपने होठों में दबाया तो liza मुस्कुराई और फिर side टेबल पर ही रखा हुआ लाइटर उठाकर उसने Fire के होठों में दबी हुई सिगरेट को जलाया..
Fire अब बिना किसी एक्सप्रेशन के सिगरेट पी रहा था। जब उसकी सिगरेट खत्म होने को हुई तो Liza उसे देखते हुए बोली " i think we should continue now...
फायर ने अपनी सिगरेट को एस्ट्रे में रखते हुए बुझाया और फिर अपनी जगह से बिना खड़े हुए ही liza को कमर से पकड़ कर अपने ऊपर लिटाया लेकिन उन दोनों के बीच कुछ होता उससे पहले ही साइड टेबल पर रखा हुआ Fire का फोन बजा। Fire ने अपना फोन उठाया और फिर फोन पर फ्लैश हो रहे नंबर को देखकर कॉल रिसीव किया।
" Boss it's urgent सामने से किसी ने कॉल पर कहा तो Fire ने लिजा को खुद से हटाया और फिर bed से खड़ा हो गया। Liza हैरानी से उसे देख रही थी। Fire ने सिर्फ अपना लोअर पहना और फिर रूम से बाहर निकल गया। वो बाहर की तरफ आया और फिर मेंशन के अंदर से बेसमेंट की तरफ जाते हुए एक रास्ते की तरफ बढ़ गया। अभी वो बेसमेंट की पहली सीढ़ी पर ही आया था कि उसे बेसमेंट से जोरों से चीखने चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। Fire का चेहरा एकदम एक्सप्रेशनलैस था लेकिन उन चीखों को सुनकर उसके चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कुराहट आई....
ऐसा लग रहा था जैसे ये दर्द भरी चीजें उसे सुनने में बहुत पसंद है...
सीढ़ियों से उतरकर उसने सामने की तरफ देखा तो एक शख्स अधमरी हालत में वहां पर लेटा हुआ था...
आगे जारी है...
वैसे इस स्टोरी में बाकी तो नहीं पता लेकिन आप लोगों को झटके बहुत लगने वाले हैं.... so be ready for that Insta I'd kajal_aneja_writes Insta I'd kajal_aneja_writes