Chapter 5 / 561

A Nightmare| अ नाइटमेयर | Author- Katoch

Chapter 5

A Nightmare| अ नाइटमेयर | Author- Katoch ·Katoch

A Nightmare

Chapter 5: जाहिल इंसान

Kriya को अपने ऊपर सभी की नजरे महसूस हो रही थी। तभी सोफे पर बैठी एक औरत जिसने महंगी सारी, और माथे पर बड़ी सी बिंदी, और face पर खूब सारा make up लगाया हुआ था,,,,, वो क्रिया के सामने आकर थोड़ा गुस्से में बोली_ तुम्हारे घरवालो ने तुम्हे कुछ ज्यादा ही सर पर चढ़ा रखा है। पर शायद तुम भूल रही हो ये तुम्हारी छोटी बहन का होने वाला ससुराल है। बोलते हुए वो औरत नीलम जी और अलोक जी को एक वीयर्ड सा लुक देती है। क्रिया जल्दी से _ अरे कमिनी आंटी। क्रिया के मुंह से कामिनी के लिए कमिनी सुनकर सब उसे आंखे बड़ी करके देखने लगते। वही वो औरत क्रिया को घुर कर देखने लगती है। क्रिया नकली का हस्ते हुए बोली _ ही ही मेरा मतलब कमिनि आंटी नहीं कामिनी आंटी था। बोलकर क्रिया अपने दांत दिखा देती है। वही आहिर को छोड़कर बाकी सभी घर वाले मुंह दबा कर हंसने लगे। कामिनी ( आहिर की चाची) क्रिया को घूरते हुए _ मेरे ख्याल से अब हमें मेंहदी की रस्म कर लेनी चाहिए क्योंकि इस लड़की की बातें कभी खत्म नहीं होने वाली। बोलते हुए वो क्रिया को गुस्से से घुर रही थी। नीलम जी _ हां जरूर हम मेंहदी की रस्म शुरू करते हैं। बोलकर सब मेंहदी की रस्म करने लग जाते हैं। क्रिया को मेंहदी में कोई खास इंटरेस्ट नहीं था। इसलिए वो चुपचाप एक कोने में मुंह बना कर खड़ी थी। क्रिया मुंह बनाते हुए खुद से ही _ क्या भगवान जी हरबार मुझे ही क्यूं बूरा बनाते हैं। अब मम्मा फीर मुझे डांटेगी। ये बोल कर कि मैं सिया के ससुराल वालों के सामने ये बोल रही थी, वो बोल रही थीं। क्रिया वहां से एक नजर सिया को देखती है जिसके दोनो हाथों में मेंहदी लग रही थी। क्रिया वहां से सीधा गार्डेन में आ जाती है और मुंह फूला कर इधर उधर घूमने लगती है तभी उसका पैर स्लिप होता है इससे पहले क्रिया गिरती दो मजबूत बाहें उसे थाम लेती है। क्रिया जिसने डर की वजह से अपनी आंखे बंद कर दी थी। जब उसे एहसास होता है कि वो गिरी नही है तो वो अपनी एक आंख खोल कर देखती है तो उसकी काली आंखे आहिर की नीली आंखों से टकरा जाती है। आहिर के फेस पर इस वक्त कोई भाव नहीं थे जिससे उसके लुक्स और पर्सनैलिटी और भी एडोरेबल लग रहें थे। आहिर की बॉडी जो किसी जिम ट्रेनर की तरह फिट थी। उसने क्रिया को बहुत ही आराम से अपनी बाहों में होल्ड किया था। क्रिया की वो काली आंखे जिनमे एक अलग ही खुमारी थी वो आहिर की समंदर जैसे गहरी नशीली नीली आंखो से टकराई हुई थी। क्रिया आहिर को देखते हुए _ अगर आपका घूरना हो गया हो तो छोड़ो मुझे। आहिर क्रिया की बात सुनकर डेविल स्माइल करके _ as you wish। बोलकर आहिर क्रिया की कमर से अपने हाथ हटा देता है जिससे एक धड़ाम की आवाज के साथ क्रिया फर्श पर गिर जाती है। क्रिया अपनी क़मर पर हाथ रखते हुए _ आह मम्मा। मेरी कमर। बोलकर क्रिया अपनी क़मर सहलाने लगती है। क्रिया जमीन से खड़े होकर गुस्से में आहिर को घूरते हुए _ जाहिल इंसान। अगर गिराना ही था तो पकड़ा क्यूं। क्रिया के मुंह से अपने लिए जाहिल सुन कर आहिर की भौहें तन जाती है। Business की दुनिया में राज करने वाला, डेविल पर्सनैलिटी रखने वाला आहिर, जिसका aura बेहद ही dangerous था, और पॉवर के आगे किया टिक नही सकता था, जिससे नजरे तक मिलान की लोगो में हिम्मत नहीं थी। वही ये लड़की बिना डरे उसी के मुंह पर उसे जाहिल बोल रही थी। आहिर सर्द आवाज में _ अगर तुमने एक और गलत शब्द मेरे लिए use किया तो तुम सोच भी नही सकती मैं क्या करूंगा तुम्हारे साथ। आहिर ने ये बात शांत but सीरियस टोन में कही थीं जो क्रिया को डराने के लिए काफी थी। क्रिया हकलाते हुए _ ये ये आपका सही है खुद अपनी गलती देखनी नहीं और दूसरो को सुनाने आ जाते है। ये तो वही वाली बात हो गई ,,, उल्टा चोर कोतवाल को डांटे। बोलकर क्रिया वहां से खिसकने लगती हैं क्योंकि आहिर उसे ही अपनी नीली आंखो से घुर रहा था। इससे पहले क्रिया वहां से जा पाती आहिर क्रिया का हाथ पकड़कर अपनी तरह खींचता है जिससे क्रिया सीधा आहिर के सीने से टकरा जाती है। आहिर क्रिया की बाजू पकड़ते हुए _ क्या बकवास कर रही थी तुम अन्दर।hmm क्रिया अपनी आंखो को बड़ी बड़ी करके आहिर को देख रही थी। तभी आहिर फीर से _ बोलो। क्रिया जो आहिर की पकड़ से छुटने के लिए मछली की तरह तड़प रही थी वो अपनी रोनी सूरत बना कर आहिर को देखकर कहती है _ mr अजनबी। प्लीज छोड़ो मुझे। बोलकर क्रिया पप्पी फेस बना देती है जिसमें वो बेहद ही क्यूट लग रही थी। आहिर क्रिया के चेहरे पर आए बालों को उसके कान के पीछे करते हुए _ ऐसे कैसे छोड़ दूं। अंदर तो बहुत कुछ बोल रही थी। अब बोलो। क्रिया आहिर को अपनी बड़ी बड़ी पलको को बार बार झपकाते हुए देख रही थी जैसे कह रही हो छोड़ दो ना। आहिर को क्रिया को इस तरह परेशान करने में मजा आ रहा था। क्रिया का फेस थोड़े गुस्से में, थोड़ी घबराहट में टमाटर की तरह लाल हो रहा था जिसकी वजह से वो और भी क्यूट लग रही थी। आहिर अपनी डेविल पर्सनैलिटी को बरकरार रखते हुए क्रिया के चेहरे के करीब जाकर अपनी कोल्ड वॉइस में कहता है _ अगली बार मुझसे उलझने से पहले एक बार सोचे लेना वरना मैं तुम्हे ऐसे गायब करूंगा कोई तुम्हे ढूंढ भी नही पायेगा। बोलकर आहिर क्रिया को छोड़ देता है। वही क्रिया आहिर की बात सुन कर घबरा जाती हैं और जल्दी से अपना सिर हां में हिला देती हैं। आहिर अपनी आंखों पर अपने एक्सपेंसिव शेड्स चढ़ाते हुए वहां से विला के अंदर चला जाता है। क्रिया आहिर को जाते देख कर _ नीली आंखो वाला राक्षस। छोडूंगी नही मैं इस राक्षस को। बोलकर क्रिया भी पैर पटकते हुए वहां से चली जाती हैं। रात का वक्त, इसी तरह सारा दिन बीत जाता है। सिया और अर्जुन की मेंहदी भी हो गईं थीं। सभी अपने अपने कमरों में खाना खाने के बाद चले जाते हैं। आलोक जी नीलम जी और किया और सिया को भी उनके रूम बता दिए गए थे। सब सोने चले गए थे सिवाए क्रिया के। वो अभी भी हॉल में मुंह फुला कर बैठी थी। आहिर का रूम आहिर इस वक्त अपने रुम में बालकनी में खड़ा हो कर एकटक चांद को देख रहा था। आहिर चांद को देखते हुए _ क्यों मैं उस लड़की के बारे मे सोच रहा हूं। क्यों मुझे इस चांद में उसका चेहरा दिख रहा है। क्यों मैने अभी तक उसे उसका झुमका नहीं लौटाया। बोलकर आहिर अपने हाथ में पकड़े क्रिया के झुमके को देखता है। आहिर उस झुमके को अपनी पॉकेट में डाल देता है। आहिर बालकन की रैलिंग को अपने हाथों में कस कर पकड़ते हुए _ गलत कर रही हो तुम क्रिया। बहुत गलत कर रही हो। आहिर खुराना के दिल पर काबू करने की कोशिश कर रही हो तुम। आहिर खुराना आग है,, तुम इस आग में जल जाओगी। आहिर अपने दिल पर अपनी उंगली से प्वाइंट करके _ आहिर खुराना के दिल में अगर तुम एक बार बस गईं तो तुम खुद भी मूझसे दूर नहीं जा पाओगी। इसीलिए तुम्हारा मूझसे दूर रहना ही ठीक है। आहिर जो अपने दिल और दिमाग़ की कशमकश में उलझा था उसे पता ही नहीं चला कब कोई उसकी परमिशन के बिना उसके रूम में आ गया है। क्रिया जो पूरे दिन की चहल पहल से थकी हुई थी उसे पता ही नही चला कि वो गलती से आहिर के रुम में आ गई है। क्रिया रूम में आ कर सीधा मुंह के बल बेड पर लेट जाती है। बाल्कनी से रूम में आ रहे आहिर की नजर जब अपने बेड पर सो रही लड़की पर जाती है तो उसकी आँखे छोटी हो जाती है और वो उसे घुरने लगता है। आहिर तेज़ आवाज़ में _ तुम यहां क्या कर रही हो। इतनी तेज आवाज सुन कर क्रिया हड़बड़ा जाती हैं और धड़ाम की आवाज से बेड से नीचे गिर जाती है। क्रिया अपनी क़मर पर हाथ रखते हुए _ आह। मेरी कमर। लगता है आज मेरी कमर का टूटना पका है। पहले वो गार्डेन में उस नीली आंखों वाले प्राणी ने गिराया और अब ___ बोलकर क्रिया अपना सिर उठाकर सामने देखती है तो सामने खड़े शक्श को देखते ही उसकी आंखे बड़ी बड़ी हो जाती है। अगले ही पल क्रिया खड़े होकर अपनी कमर पर दोनों हाथ रखते हुए किसी छोटी बच्ची की तरह आहिर को घूरते हुए _ आपको शर्म नही आती आधी रात को एक लड़की के कमरे में आते हुए। आहिर अपनी भौंहे उठाते हुए _ तुम्हे शर्म नहीं आती आधी रात को एक लडके के कमरे में आते हुए। जरा अपनी नज़रे घुमा कर देखो ,,,, कौन किसके कमरे में आया है। आहिर की बात सुन क्रिया अपनी नजरे पूरे कमरे में घुमाती है। क्रिया अपना सिर खुजलाते हुए _ अरे ये कमरा बदल कैसे गया मुझे तो कोई और रूम दिखाया गया था।क्रिया की बात सुन आहिर अपना सिर हिला देता है। आहिर क्रिया को घूरते हुए _ निकलो यहां से अभी के अभी। आहिर की बात सुन क्रिया जो कमरे को अपनी खूबसूरत आंखो से टटोल रही थी वो अपने मन में कहती हैं _ ओह अच्छा। तो ये कमरा इस राक्षस का है। फीर कुछ सोचकर क्रिया के फेस पर एक शरारती मुस्कान आ जाती है क्रिया आहिर को देखते हुए मन में _ अब आएगा मजा। अब मैं आपको बताती हूं क्रिया से उलझने का नतीजा क्या होता है। आहिर क्रिया को घूरते हुए सर्द आवाज में _ क्या तुम्हे सुनाई नहीं दिया जाओ यहां से आपने रूम में। क्रिया बैड पर कुद कर खुद को सर से लेकर पैर तक कंबल से कवर करके। बोलती है _ Mr Ajnabi मुझे ना बहुत नीद आ रही है। मैं यहीं सोऊंगी आप कहीं और सो जाओ। वैसे भी अतिथि देवो भव: सुना होगा आपने मतलब मेहमान भगवान होते हैं तो अपने भगवान का कहना मानिए और किसी दूसरे कमरे में जाकर सो जाइए। आहिर क्रिया को घुर कर देखता है जो कि पूरी कंबल में छिप कर उसी के रुम में उसी के बेड पर फैल कर सोई हुई थी । आहिर थोड़ा लाउड वॉइस में _ क्या तुमने सुना नहीं क्रिया। मेने कहा उठो मेरे बेड से और अपने रूम में जाकर सो जाओ। क्रिया कंबल से अपनी सिर बाहर निकालकर _ क्या आपने नहीं सूना। मैं यहीं सो रही हुं। आप कहीं और जा कर सो जाइए। बोलकर क्रिया वापिस अपना मुंह कंबल में छिपा देती है आहिर मन में _ ये लड़की बहुत ही शैतान है। आहिर क्रिया के पास जाकर एक झटके में उसकी ब्लैंकेट खींच कर फर्श पर फैंक देता है। क्रिया गुस्से में चिल्लाते हुए _ ये क्या बात्मीजी है। हर बार तो गिराते रहते हो मुझे। अब क्या चैन से सोने भी नही देंगे आप। जाहिल आदमी। आहिर वहीं पास में रखी फ्रूट बॉस्केट से नाइफ निकाल कर क्रिया के करीब जाकर उसके चेहरे पर नाइफ फेरते हुए _ अगर अगली बार तुम्हारे मुंह से मेरे लिए उटपटांग शब्द निकले तो मैं तुम्हारी जीभ काट दूंगा। क्रिया तो आहिर के हाथ में चाकू देख कर बुरी तरह डर गईं थी। क्रिया जल्दी से अपने मुंह पर हाथ रखते हुए _ मेरी जीभ है कोई गाजर मूली थोड़ी जो आप सब्जी समझ कर काट दोगे। आहिर नाइफ को वापिस टेबल पर रख कर _ एक और बार मेरे लिए उटपटांग शब्द यूज करो। तुम्हे तुम्हारी जीभ तुम्हारे हाथ में मिलेगी। क्रिया अपने मुंह में आए पानी को गटकते हुए _ नहीं नहीं मैं अब कुछ नहीं बोलूंगी। सच्ची। आप प्लीज मेरी जीभ मत काटना। एक लौती जीभ है मेरी,,, अगर ये भी नहीं रही तो मैं बोलूंगी कैसे। बोलकर क्रिया आहिर को अपनी खूबसूरत आंखो से टुकुर टुकुर देखती है। आहिर क्रिया को देखते हुए मन में _ तुम इतनी इनोसेंट क्यूं हो। तुम्हारी मसूमियत मुझे इफेक्ट कर रही हैं क्रिया। आहिर अपने मन में आए ख्यालों को झटकते हुए क्रिया को देखता है जो एक बार फिर अपना मुंह तकिए में घुसा कर उसी के बेड पर सो गई है। आहिर क्रिया को देख कर अपना सिर हिला देता है और आगे जाकर क्रिया को अपनी बाहों में उठा लेता है। क्रिया जो आहिर के इस एक्शन के लिए रेडी नही था वो अपनी आंखे बड़ी बड़ी करके आहिर को देख रही थी। क्रिया खुद को आहीर की बाहों में छुड़ाने की नाकाम कोशिश करते हुए _ ये ये क्या कर रहे हैं आप। छोड़िए मुझे मुझे यहीं सोना है आप दूसरे रूम में जाकर सो जाइए। आहीर दरवाजे की तरफ बढ़ते हुए _ तुम यहां से जाओगी आपने कमरे मे सोने मैं खुद तुम्हे लेकर जायुगा। मिलते हैं नेक्स्ट पार्ट में _____ ....✍️

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels