A Nightmare
Disclaimer: यह कहानी काल्पनिक है और केवल मनोरंजन के उद्देश्य से लिखी गई है। इसमें दर्शाए गए पात्र, घटनाएं और स्थितियां पूर्णतः कल्पना पर आधारित हैं। यदि किसी स्थान, व्यक्ति या घटना से कोई समानता प्रतीत होती है, तो वह मात्र संयोग है। इसका उद्देश्य किसी भी व्यक्ति, समुदाय या धार्मिक भावना को आहत पहुँचाना नहीं है। इसमें प्रयुक्त कुछ गीतों, पंक्तियों, तुकबंदियों व उद्धरणों का श्रेय उनके मूल रचनाकारों और लोकप्रचलित स्रोतों को जाता है।
--
पुणे में,
एक लड़की पुणे के सनसेट प्वाइंट मे अपनी कार की बोनट पर बैठी थी। उसने लाइट पिंक कलर का फ्रॉक सूट पहना हुआ था। (5'5 inch हाइट, गोरा रंग, काले घने कमर तक लहराते लंबे बाल, बड़ी बड़ी काजल से सनी आंखे जिनमें छिपे हैं कई राज, होठों पर हल्की पिंक लिपस्टिक में वो लड़की बेहद खुबसूरत लग रही थी। देखने में इतनी सुंदर है की एक बार कोई देखे तो देखते ही रह जाए।) उस लड़की के एक हाथ में ड्राइंग बुक और दूसरे हाथ में ब्रश पकड़ा हुआ था और साइड में कलर्स रखे हुए थे। वो लड़की एक नजर सामने डूबते हुए सूरज को देखती है फिर अपनी ड्राइंग बुक को। उसका पूरा ध्यान सनसेट की पेंटिंग बनाने पर था। फिर वो लड़की उस पेंटिंग को अपने चेहरे के सामने लाकर एक नजर सामने डूबते हुए सूरज को देखती है और एक नजर अपने हाथ में पकड़ी हुई ड्रॉइंग बुक को देखती है जिसमे उसने बेहद ही खूबसूरत सनसेट की पेंटिंग बनाई हुई थी। लड़की उस पेंटिंग को अपने सीने से लगाकर सामने डूबते हुए सूरज को एक टक देखने लगती है। डूबते हुए सूरज को देखते ही उसकी आंखो के कोने से एक बूंद आंसू की लुड़क कर उसके गालों पर आ जाती है। तभी एक हाथ उसके आंसू को साफ करता है। उस लड़की को जैसे ही एहसास होता है किसी ने उसके आंसू साफ किए वो जल्दी से मुड़कर देखती है। सामने एक बेहद ही हैंडसम सा लड़का उसके साथ कार की बोनट पर बैठा था। लड़की उस लड़के को नम आंखों से देखते हुए धीरे से कहती है_ म__ मन। मन उसके आंसू साफ करते हुए _ sh sh मेरी क्रिया की आंखो में आंसू अच्छे नहीं लगते है। क्रिया एक दर्द भरी स्माइल करते हुए _ तो क्यों गए मुझे छोड़कर, क्यों लिखे मेरे हिस्से में ये आंसू। बोलो मन क्यों गए अपनी क्रिया को छोड़ कर। बोलते हुए क्रिया की आंखो से आंसू बहने लगे थे । तभी क्रिया का फोन रिंग करता है। फोन की आवाज से क्रिया होश में आती है। और इधर उधर देखने लगती है वहां कोई भी नही था। क्रिया अपने हाथ में पकड़ी पेंटिंग को देखती है। जिसके कलर उसके आंसुओ के गिरने की वजह से फैल गए थे। ये देख कर क्रिया के फेस पर एक बार फिर दर्द भरी मुस्कान आ जाती है। और आंखो से उस दर्द को बयां करने वाले आंसू बहने लगते है। क्रिया सामने डूबते सूरज को देखते हुए _ I miss you मन। I miss you so much। I wish हम साथ होते। काश तुम मुझे छोड़ कर नही गए होते। एक बार फिर क्रिया का फोन रिंग करता है। क्रिया फोन पर फ्लैश हो रहे नाम को देखती है। क्रिया फोन हाथ में लेकर अपने आंसू साफ करती है। और फोन पिक करके अपने कान के पास ले जाती है। सामने से एक औरत की आवाज आती है_ where are you kriya। Time देखो बच्चे। रात होने वाली है जल्दी घर आओ। क्रिया_ yes mom। आ रही हूं। बोलकर क्रिया फोन कट करती है। क्रिया अपनी कार की बोनट से उतरकर अपनी ड्रॉ की हुई पेंटिंग को फाड़कर पहाड़ी के edge पर जाती है। और उस पेंटिंग को वहां से हवा में उछाल देती है। क्रिया उस ड्राइंग पेज को हवा के बहाव से दूर जाते हुए देख रही थी। क्रिया आंखे बंद करके _ I wish तुम और मै हम होते मन। पर मेरी ये इच्छा कभी पूरी नहीं हो सकती क्योंकि तुम तो अब मेरी दुनिया में हो ही नही। तुम मेरी जिंदगी का वो सपना हो जो कभी पूरा नहीं हो सकता मन। बोलते हुए क्रिया की आंखो से एक बूंद गिर कर उसके गालों पर आ जाता है। अब तक सूरज भी डूब गया था। शाम ढल गई थी और रात होने वाली थी। थोड़ी देर वही खड़े रहकर क्रिया वापिस अपनी कार के पास आकर उसमे बैठ कर वहा से चली जाती है। थोड़ी देर में क्रिया की कार एक घर के आगे रुकती है। क्रिया कार से उतरकर अंदर जाती है। क्रिया अंदर जाकर इधर उधर देखती है। डाइनिंग टेबल के पास 3 लोग बैठे थे एक औरत खाना सर्व कर रही थी। एक आदमी जिसके उम्र 50 के आस पास होगी वो हेड चेयर पर बैठे थे। उनके बगल में एक 21-22 साल की लड़की बैठी हुई थी। क्रिया डाइनिंग टेबल के पास जाकर_ सॉरी dad थोड़ा लेट हो गया आने में। आलोक जी ( क्रिया के डैड)_ कहां रह गई थी तुम क्रिया। हम कबसे आपका वेट कर रहे थे। आओ अब बैठी खाना खाओ। तभी आलोक जी के साइड में बैठी हुई लड़की बोली_ और कहां रही होगी di। जरूर अपनी ड्राइंग बुक और कलर्स लेकर कहीं बैठ कर पेंटिंग कर रही होती। बोलकर वो लड़की हसने लगती है। क्रिया उस लड़की के सर पर हल्का सा मरते हुए _ हो गया तुम्हारा सिया। शादी होने वाली है तुम्हारी और तुम्हारी हरकते बचो वाली है। सिया (क्रिया की बहन)_ सो व्हाट di। शादी होने वाली है हुए थोड़ी है। अभी शादी के सारे फंक्शन तो कल से स्टार्ट है ना। और वैसे भी ये कहा लिखा है कि शादी के लिए खुद को बदलो। । क्रिया कुछ बोलती उससे पहले ही क्रिया की मॉम नीलम जी बीच में _ hn और पता चला शादी के अगले दिन ही अर्जुन की मॉम तुम्हे यहां ये कह कर छोड़ दे । संभालिए अपनी बेटी को इसकी हरकते बच्चो वाली है। सिया मुंह बनाते हुए _ क्या मॉम आप भी। नीलम जी क्रिया को खाना सर्व करते हुए _ बस बहुत हो गई बातें । दोनों चुपचाप खाना खाओ। क्रिया खाना खाने के बाद वहां से उठकर अपने रूम की तरफ चले जाती है। आलोक जी क्रिया को जाते देख कर मन में _ आप दुनिया से जूठ बोल सकती है क्रिया। पर हम से नही। हम जानते है ये कलर्स ये पेंटिंग्स इनके जरिए तुम अपना दर्द कम करने की कोशिश करती हो। जो दर्द तुम जुबान पर नही ला पाती वो तुम कलर्स के थ्रू बयां करती हो। __________ क्या दर्द है क्रिया की लाइफ में?
और कौन है मन जिसे क्रिया हरपल याद करती है?
***************