A Nightmare
Chapter 4: क्रिया की बचकानी बातें
Aahir वहां से सीधा अपने फॉर्महाउस आता है। और इस वक्त वो अपने रूम में बालकनी में खड़ा होकर रात के घने अंधेरे को देख रहा था। तभी उसकी नजर चांद पर आकर रुकती है। चांद को देखते ही उसकी आंखो के सामने क्रिया का चेहरा आता है। क्रिया का वो गुस्से से लाल हुआ चेहरा, उसकी काली आंखे, आहिर को चांद में दिख रहे थे। आहिर चांद को देखते हुए _ मैं क्यों सोच रहा हूं us स्टूपिड गर्ल के बारे में। बोलकर आहिर अपने ख्यालों को झटकता है और सोने के लिए रूम में आ जाता है। आहिर रूम में आकर bed पर लेट जाता है तभी उसकी नज़र नाईट स्टैंड पर रखे क्रिया के झुमके पर जाती है। आहिर उस झुमके को हाथ में लेकर _ मिस डेयरिंग गर्ल। तुम्हे पता है तुम पहली हो जो गलती करके भी जिंदा हो। तुमने मुझसे आहिर खुराना से जिस तरीके से बात की अगर किसी और ने की होती तो वो अबतक दुनिया को अलविदा कह चुका होता। पर तुम अलग हो सबसे अलग। बोलते हुए आहिर के फेस पर अनजाने ही मुस्कान आ जाती है। आहिर झुमके को वापस रखते हुए _ अगर किस्मत में हुआ तो जल्द मुलाकात होगी। Next day Kriya इस वक्त अपने रुम में घोड़े बेच कर सो रही थी । तभी उसके रूम में सिया आती है। सिया क्रिया को उठाते हुए _ उठो दी। सुबह हो गई है। और कितना सोयोगी आप। क्या आपको याद नही कि आज से मेरी शादी के फंक्शन स्टार्ट है। उठो भी अब। बोलते हुए सिया क्रिया का कम्बल खींच लेती है। क्रिया अपना फेस पिलो में छुपाते हुए _ सोने दो ना सिया। तुम भी सो जाओ। सिया चिड़ते हुए _ आपका दिमाग़ खराब हो गया है। मेरी मेंहदी है आज उठो हमें जाना है । Siya जब देखती है क्रिया अभी तक नहीं उठी है तो वो नाईट स्टैंड पर रखा पानी का जग उठा कर क्रिया पर उड़ेल देती है। क्रिया हड़बड़ाते हुए _ मम्मी बचाओ। बाड़ बाड़ aa गईं। सिया मुंह बनाते हुए_ कोई बाड़ नहीं आई है। आप जल्दी से उठो और तैयार हो जाओ हमें अर्जून के फॉर्महाउस जाना है क्योंकि वहीं से शादी के सारे फंक्शन होगे। बोलकर सिया वहां से भाग जाती है क्योंकि क्रिया सिया को खा जाने वाली नजरो से घुर रही थी। ( तो जान लेते हैं अर्जुन के बारे में _ अर्जुन खुराना सिया का मंगेतर। सिया और अर्जुन की लव मैरिज है ।अर्जुन और उसकी फैमिली मुंबई में रहती है और क्रिया और उसकी फैमिली पुणे में। सिया और अर्जुन की शादी के लिए अर्जुन की फैमिली पुणे आई हुई है और इनकी शादी के सारे फंक्शन khurana's के पुणे के फॉर्महाउस से होने वाले है ) Now back to story थोड़ी देर बाद सिया और क्रिया तैयार होकर नीचे आती है। लिविंग एरिया में आलोक जी और नीलम जी उन्ही का वेट कर रहे थे। आलोक जी घड़ी में time देखते हुए _ कहां रह गई ये दोनो लड़किया। नीलम जी लिविंग एरिया की तरफ आती सिया को देखते हुए _ लो आ गई। हाय कितनी प्यारी लग रही है मेरी बच्ची। बोलते हुए नीलम जी सिया की ब्लाइएं ले रही थी। आलोक जी सिया की तरफ देखते हैं जिसने डार्क ग्रीन कलर की साड़ी, कानों में बड़े बड़े झुमके, माथे पर बिंदी लगाई थी, सिया बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। नीलम जी अपनी आंखो से काजल निकाल कर सिया के कान के पीछे लगाते हुए _ नज़र ना लगे हमारी बच्ची को। सिया मजाक भरे लहजे में _ मम्मी इतनी नजर उतारोगे तो पता चला कहीं आपकी नजर लग गई। बोलकर सिया हंसने लगती है। तभी सिया की नजर सीढ़ी से उतरती क्रिया पर गई। जिसने एंकल लेंथ पिंक कलर के फ्रॉक सूट, कानो में बड़े बड़े झुमके, होठों पर हल्की पिंक लिपस्टिक, कजरारी आंखो में क्रिया आसमान से उतरी हुई परी लग रही थी। सिया क्रिया को ऊपर से नीचे तक देखते हुए _ किसपर बिजली गिराने का इरादा है दी। बोलकर सिया हंस देती है। सिया की बात सुन नीलम जी और आलोक जी भी क्रिया की तरफ देखते हैं जो वाकई में बेहद खूबसूरत लग रही थी। नीलम जी एक नजर क्रिया और एक नजर सिया को देखते हुए मन में कहती हैं _ आज सिया का दिन है। उसकी मेंहदी है। सिया सबसे सुंदर लगनी चाहिए पर यहां तो ___। सोचते हुए नीलम जी क्रिया से नज़रे फेर देती हैं। घर से बाहर निकल कर वो सब कार में बैठ कर वहां से निकल जाते हैं। करीब 2 घण्टे बाद उनकी कार एक बड़े से विला के बाहर रूकती है जिसके मेन गेट पर कर्सिव राइटिंग में Khurana लिखा था। विला के बाहर एक बड़ा सा गार्डन था। चारो तरफ रंग बिरंगे फूल। जो कि विला की शोभा को और बड़ा रहा था। वो लोग कार से उतरकर अंदर जाते है। वहीं विला के अंदर बहुत ही चहल पहल थी। पूरे विला में फ्लावर्स से डेकोरेशन की गई थी। । लिविंग एरिया की वॉल पर बड़ा सा बोर्ड लगा था जिसपर बेहद ही खूबसूरती से Siya weds Arjun लिखा हुआ था। हॉल में सोफे पर एक साइड 3 लोग जिनमें 2 औरते और एक बुजुर्ग आदमी लगभग 75 की उम्र के बैठ थे । और उनके सामने वाले सोफे पर 2 बेहद ही हैंडसम आदमी बैठे थे। जिनमे से एक का पूरा ध्यान अपने लैपटॉप पर था। और एक लड़का एक फाइल हाथ में पकड़ कर उनके बगल में खड़ा था। विला के मेन डोर से एंटर होते हुए अलोक जी की फैमिली को देख कर सोफे पर बैठी एक औरत जिसकी उम्र लगभग 50 के आसपास होगी। सोफे से खड़े होकर बोली _ अरे देखो वो लोग आ गए। उनकी बात सुन सभी दरवाजे की तरफ देखते हैं। सिया को देख कर वहां बैठे एक लड़के की आंखो में चमक आ जाती है। सिया के चेहरे पर भी उस लडके को देख कर खुशी साफ झलक रही थी। क्यूंकि वो लड़का और कोई नहीं बल्कि सिया के would be हसबैंड अर्जन खुराना था। अर्जुन सिया को देखते हुए अपनी आंख बंद करके उसे आंख मारता है जिससे सिया की नजरे शर्म से झुक जाती है और उसके गाल टमाटर की तरह लाल हो जाते हैं। अर्चना जी ( अर्जुन की मॉम): अरे आ गए आप लोग। हम आप लोगो का ही इंतजार कर रहे थे। आलोक जी हाथ जोड़ते हुए _ आना तो था ही अर्चना जी आखिर हमारे बच्चो की शादी है और हम संबधी बनने वाले है। अर्चना जी मुस्कुराते हुए _ जी hn। बोलकर अर्चना जी अपनी नजरे इधर उधर घूमती है और पूछती हैं _ क्रिया कहां है। तभी क्रिया आलोक जी के पीछे से अपना सर बाहर निकलाते हुए _ हम यहां आंटी । देखिए ना हमें सबके पीछे छुपा दिया है। बोलते हुए क्रिया अपनी पलको को झपका रही थी। क्रिया को देख कर अर्चना जी के फेस पर बड़ी सी स्माइल आ जाती है। तभी अर्चना जी क्रिया और सिया को अपने पास आने का इशारा करती है। सिया अर्चना जी के पास जाकर उनके पैर छू कर आशीर्वाद लेती है। अर्चना जी सिया के सिर पर हाथ फेरते हुए _ कैसी है हमारी होने वाली बहू। इन सब से हटके हमारी क्रिया भाग कर अर्चना जी के गले लगते हुए कहती है _ I मिस you आंटी। कैसी है आप। अर्चना जी प्यार से क्रिया के सिर पर हाथ फेरते हुए _ हम ठीक है क्रिया बच्चे। आप बताइए आप कैसी है। क्रिया अर्चना जी से दूर होते हुए _ खुद ही देख लीजिए आंटी। हम कैसे है,,,, हम पहले भी खूबसूरत थे और आज भी खूबसूरत है। बोलकर क्रिया हंसने लगती है। वही क्रिया को एक आदमी अपना मुंह और आंखे फाड़े देख रहा था। वहीं उसी के पास सोफे पर बैठा शक्श क्रिया को बीना किसी भाव के देख रहा था। सोफे पर बैठा शक्श क्रिया को देखते हुए अपने मन में _ मैंने नहीं सोचा था मिस डेयरिंग गर्ल कि इतनी जल्दी तुमसे फीर मुलाकत होगी। सोचते हुए वो शक्श तिरछा मुस्कुराता है। तभी क्रिया अर्जुन की तरफ मुड़ती है। क्रिया जैसे ही अर्जुन की तरफ मुड़ती है उसकी नजर अर्जुन के बगल में सोफे पर बैठे शक्श पर पड़ती है । तो वो शॉक्ड हो जाती है। वो अपनी आंखे बड़ी करके टकटकी लगाए उस शक्श को देख रही थी। वही वो शक्श भी क्रिया को देख रहा था। वो शक्श क्रिया को देखते हुए एक डेविल स्माइल करके अपनी एक आंख बंद करके क्रिया को आई wink करता है। अगले ही पल क्रिया चिल्लाते हुए _ आप__ आप यहां क्या कर रहे है। बोलकर क्रिया उस शक्श को घूर कर देखती है। वही क्रिया की बात सुन उस शक्श की आइब्रो तन जाती है और वो शक्श अपनी नीली आंखो को छोटी करके क्रिया को घूरने लगता है। तभी अर्चना जी क्रिया के कंधे पर हाथ रखते हुए _ क्रिया आप आहिर को जानती है ?
क्रिया मुंह बनाते हुए _ भला मैं क्यों इन्हे जानूगी।ये क्या कोई सेलिब्रिटी है जो इन्हे हर कोई जाने। ये मेरे लिए एक अजनबी है। बोलते हुए क्रिया लगातार आहिर को घूर रही थी। वही क्रिया की बात सुन कर सब उसे आंखे फाड़े देख रहे थे। आहिर की बगल में खड़ा रोनित तो क्रिया को ऐसे देख रहा था जैसे वो दुनिया की सबसे हिम्मत वाली लड़की हो जो उसके राक्षस बॉस से बिना डरे कुछ भी बोल सकती है। आहिर अपनी जगह से खड़े होकर अपने दोनो हाथ अपनी पेंट की पॉकेट में डालकर बेहद ही स्टाइल में क्रिया के सामने खड़ा हो जाता है। तभी अर्जुन क्रिया के पास आकर _ क्रिया तुम भाई को पहले से जानती हो। I mean जहां तक मुझे याद है तुम भाई से कभी नहीं मिली हो। क्रिया अर्जुन को कन्फ्यूजन से देखते हुए _ भाई। आहिर क्रिया की तरफ देखते हुए डेविल स्माइल करके _ हां भाई। क्रिया अपने मुंह में आए पानी को गटकते हुए आहिर को देखकर अर्जुन से पूछती है _ ये ये आ आपके भाई है। अर्जुन हां में सर हिला देता है। अर्जुन की बात सुन कर क्रिया के चेहरे के तोते उड़ जाते हैं। क्रिया एक नजर अर्जुन को एक नजर आहिर को देखती है। फिर एक बार फिर से कन्फर्म करने के लिए अर्जुन की मॉम अर्चना जी के पास जाकर आहिर की तरफ इशारा करते हुए पूछती है _ आंटी एक बार ध्यान से देखिए ,,, ध्यान से देखिए इन्हे क्या यही आपके बेटे है?
क्रिया और आहिर को सब कन्फ्यूज्ड हो कर देख रहे थे। वही क्रिया अर्चना जी को उम्मीद भरी नजरों से देख रही थी जैसे उम्मीद कर रही हो कि अर्चना जी कहेंगी कि आहिर इनका बेटा नही है। वही आहिर क्रिया का सवाल सुन उसे घूरने लगता है आखिर क्या मतलब है इस लड़की का कि मैं ही इनका बेटा हूं?
अर्चना जी क्रिया की उम्मीद पर पानी फेरते हुए _ hn क्रिया ये हमारे बड़े बेटे आहिर है। अर्जुन के बड़े भाई। आपको तो बताया था आहिर अक्सर बिजनेस के सिलसिले में out of country रहते हैं कुछ दिन पहले ही इंडिया आए है। इसीलिए तो आजतक आप लोगो से इन्हे हम नही मिला पाए। क्रिया रोनी सूरत बना कर अर्चना जी से _ क्या आंटी आपको पूरी दुनिया में यही मिले अपने बेटे बनाने के लिए। क्रिया की बात सुन सब का मुंह खुला का खिला ही रह गया । वही क्रिया की बात सुन आहिर उसे बुरी तरह घूरने लगता है। आहिर के बगल में खड़ा अर्जुन क्रिया की बात सुन कर अपनी हंसी रोक नहीं पाया और जोर जोर से हंसने लगा। वही घर के बाकी लोग भी हंसने लगे। और आहिर तो क्रिया को जानलेवा नजरो से घुर रहा था। अर्जुन अपनी हंसी कंट्रोल करते हुए बड़ी मुश्किल से क्रिया से कहता है _ क्रिया क्या मतलब है तुम्हारा । भाई की जगह मॉम का बेटा कोई ओर होना चाहिए था?
क्रिया मासूमियत से अपना सर हां में हिला देती है । वही अर्जुन जोर जोर से हंसने लगता हैं। तभी अर्जुन की खुद पर किसी की नजरो की तपिश महसूस होती है जैसे ही अर्जुन की नजर आहिर से मिलती है तो उसकी हसी गायब ही जाती है। और उसको पसीना आने लगता है। क्योंकि आहिर की एक तीखी नजर ही उसे डराने के लिए काफी थी। सिया क्रिया को देखते हुए आलोक जी के कान में _ डैड ये दी क्या बोले जा रही है आलोक जी _ क्रिया की बातें , भगवान ही जाने। तभी आहिर के दादू अभिनन्दा खुराना क्रिया के सर पर हाथ फेरते हुए _ क्या हो गया क्रिया बेटा आप ऐसी बातें क्यों कर रही है। क्रिया जल्दी से _ अरे दादू आपको नही पता कल ये Mr ajnabi____ तभी आहिर बीच में सर्द आवाज में _ इट्स आहिर, आहिर खुराना। क्रिया मुंह बनाते हुए _ तो मैं क्या करूं। मेरे लिए तो अजनबी ही है ना । Mr ajnabi। बोलकार क्रिया आहिर की तरफ देखती है जो उसे ही अपनी खा जाने वाली नजरो से घुर रहा था। आहिर के इस तरह घूरने से क्रिया सकपका जाती है। उसे कल की खाई से नीचे गिराने वाली बात याद आ जाती है अब उसे घबराहट हो रही थीं । अब वो अपनी नजरे चारो तरफ घूमती है । वहां खड़े सभी लोग उसे ही आंखे फाड़े देख रहे थे To be continue......✍️ ______