A Nightmare
Chapter 3: Aahir gives a shock to kriya
अब आगे,
Police को वहां देखकर शीना की तो जान ही गले में अटक गई थी। वही क्रिया का ध्यान अब भी police की तरफ नही गया था। शीना क्रिया के पीछे से आगे आकर आहिर के समाने जाकर घुटनों के बल बैठ जाती है। शीना अपने हाथ जोड़ कर रिक्वेस्ट करते हुए _ please Mr Khurana मुझे माफ कर दीजिए। मैने पैसे की लालच में आकर वो सब किया। शीना की बातें सुनकर क्रिया की आंखे हैरनी से बड़ी बड़ी हो जाती है। क्रिया शीना की बात सुनकर खुद से _ इसका मतलब गलत ये लोग नहीं ये लड़की थी। क्रिया के पास ही खड़ा रोनित क्रीया की बात सुनकर कहता है _ जी हां। ये लड़की जिसे तुम बचा रही थी। ये एक चीटर है जो बॉस की कंपनी में काम करके हमारी ही कंपनी के सीक्रेट हमारे राइवल्स को दे रही थी। बोलते हुए रोनित क्रिया को घुर रहा था। वही क्रिया के तो होश ही उड़ गए थे रॉनित की बात सुन कर। तभी उसके कानों में शीना की आवाज पड़ती है जो आहिर से रिक्वेस्ट कर रही थी प्लीज Mr khurana मुझे पुलिस के हवाले मत करिए मेरा पूरा कैरियर बर्बाद हो जाएगा प्लीज। शीना की बात सुन क्रिया की नजर सामने पुलिस कार से उतरते पुलिस इंस्पेक्टर और उसकी टीम पर जाती है। पुलिस को देखते ही क्रिया को एक अनचाह डर घेर लेता है। क्रिया की आंखो के सामने एक सीन घूमता है ____ एक लड़की जिसे पुलिस पकड़ कर ले जा रही थी। वो लड़की खुद को पुलिस से छुड़ाते हुए _ मैंने मैने कुछ नहीं किया प्लीज मुझे छोड़ दीजिए। प्लीज लिव मि मैने किसी को नहीं मारा। बोलते हुए वो लड़की लगातार खुद को छुड़ाने के लिए स्ट्रगल कर रही थी और साथ ही उसकी आंखो से आंसू बह रहे थे। ___ शीना की आवाज से क्रिया अपनी सैंस में वापिस आती हैं। और सामने देखती है जहां दो फीमेल कांस्टेबल शीना को ले जा रही थी। और शीना बार बार उनसे खुद को छोड़ने के लिए रिक्वेस्ट कर रही थी। पुलिस को देखकर क्रिया की आखों में डर, घबराहट साफ साफ दिख रही थी। पुलिस आहिर से _ don't worry Mr Khurana इस लड़की को इसके किए कि सजा जरूर मिलेगी। पोलिस क्रिया की तरफ देखते हुए _ क्या कोई और भी है सर जिसके अगेंस्ट एक्शन लेना है। खुद पर पुलिस की नजर पड़ते ही क्रिया और ज्यादा डर जाती है। क्रिया आहिर की तरफ देखती है जो उसे ही एविल स्माइल लिए देख रहा था। क्रिया अपने मन में _ तू तो गई क्रिया। तुझे आज कोई भी नही बचा सकता। ये नीली आंखों वाला राक्षस तुझे आज जेल भिजवा कर रहेगा। आहिर क्रिया की तरफ बढ़ते हुए _ hmm। वो इंस्पेक्टर बात ऐसी है कि___ बोलकर आहिर अपनी बात अधूरी छोड़ देता है और क्रिया के सामने खड़ा हो जाता है। क्रिया आहिर को रोनी सूरत बना कर देख रही थी जैसे कह रही हो मुझे जेल नहीं जाना प्लीज। इंस्पेक्टर आहिर और क्रिया की तरफ बढ़ते हुए _ बोलिए सर आपने अपनी बात अधूरी क्यूं छोड़ दी। आहिर पुलिस की तरफ मुड़कर अपने दोनो हाथ अपनी पेंट की पॉकेट में डालकर खड़ा हो जाता है। क्रिया पुलिस को अपनी तरफ बड़ता देख डर जाती है और आहिर के पीछे छिप जाती है। क्रिया पीछे से आहिर के कन्धे से उसकी शर्ट को अपनी मुठ्ठी में कसते हुए _प_प्लि_ प्लीज । आहिर सर्द आवाज में इंस्पेक्टर को _ तुम जा सकते हो। इंस्पेक्टर ok Sir बोलकर वहां से चला जाता है। पुलिस के जानें के बाद भी क्रिया आहिर की शर्ट को अपनी मुठ्ठी में पकड़े आहिर के पीछे ही खड़ी थी। आहिर अपने एक हाथ से क्रिया को पकड़ कर अपने सामने लाता है। आहिर क्रिया की आंसुओं से भरी आंखों को देखते हुए _ सो मिस डेयरिंग गर्ल। अब कहां गई तुम्हारी हिम्मत।hmm क्रिया नम आंखों से आहिर को देखते हुए बड़ी ही मासुमियत से _ सो सॉरी। वो वो मुझे गलतफहमी हो गई थी। बोलकर क्रिया अपना सिर झुका देती है। आहिर एविल स्माइल करते हुए _ hmm तो गलती हुई है तुमसे। जो तुमने बीना सच जानें इतना सबकुछ कर दिया। क्रिया अपनी नजरे उठाकर अपनी बड़ी बड़ी पलको को झपकाते हुए _ मैंने कहां कुछ किया मैं तो बस हेल्प कर रही थी। आहिर अपनी एक आइब्रो उठाते हुए_ मेरे आदमी को थप्पड़ मार दिया, । जो मन में आया वो मुझे सुना दिया। और कहती हो मैंने क्या किया। सीरियसली तुम्हे हम बेफकुफ नजर आते है। क्रिया नकली का मुसकुराते हुए _ ओह वो तो फ्लो फ्लो में हो गया। बोलकर क्रिया बातिसी दिखा देती है। आहिर क्रिया को घुर कर देखता है। जिससे क्रिया झेंप जाती है। क्रिया हार मानते हुए _ अच्छा ठीक है गलती हो गई सॉरी। फीर क्रिया रॉनित की तरफ देखते हुए _ सोरी मैंने बीना सोचे समझे आपको कान के नीचे एक लगा दी। आप ना घर जाकर गाल पर आइसपैक लगा लेना। Ok। क्रिया की बात सुन रोनित क्रिया को ऐसे देखता है जैसे क्रिया ने सोरी बोलकर उस पर एहसान किया हो। वही आहिर क्रिया की बात सुन मन में कहता है _ स्टूपिड गर्ल। जब क्रिया को खुद पर आहिर और रोनित की नजरो की तपिश महसूस होती है तो क्रिया अपने मन में _ निकल क्रिया यहां से वरना आज तेरा जीते जी ही क्रिया क्रम ही जायेगा। क्रिया आहिर की तरफ देखते हुए _ अच्छा तो फिर ठीक है मैं चलती हूं आप भी जाओ हां। बोलकर क्रिया वहां से जाने लगती है। तभी आहिर क्रिया का हाथ पकड़ कर उसे वापिस अपने सामने खड़ा करते हुए _ ऐसे कैसे जाने दूं। पहले अपनी गलती की सजा तो सुनती जाओ। क्रिया आहिर को अपनी आंखे बड़ी बड़ी करके देखने लगती है और हकलाते हुए कहती है_ कै कैसी सजा?
आहिर क्रिया को एक एविल स्माइल पास करता है और अपने कदम उसके तरफ बड़ा देता है। क्रिया अपने कदम पीछे लेते हुए _ देखिए। जो हुआ गलती से हो गया इसके लिए आप मुझ जैसी मासूम लड़की को सजा देंगे तो आपको पाप लगेगा। बोलकर क्रिया रोनी सूरत बनाकर आहिर को देख रही थी। आहिर अपनी एक आईब्रो उठाते हुए _ मासूम और तुम। क्रिया अपनी बड़ी बड़ी पलकों को झपकाते हुए हां में अपना सिर हिला देती है। आहिर अपना सर टेड़ा करके क्रिया को देखता है जो अपने कदम पीछे लेते लेते पहाड़ी के edge पर पहुंच गई थी अगर वो एक कदम और पीछे लेती तो वहां से नीचे गिर जाती है। आहिर क्रिया की तरफ देखते हुए_ स्टॉप। इधर आओ । बोलकर वो अपना हाथ क्रिया की तरफ बड़ा देता है। क्रिया अपना सिर ना में हिलाते हुए बड़ी ही मासुमियत से _ नही आप मुझे सजा दोगे। मैं नही आउगी। प्लीज मुझे जाने दीजिए। बोलते हुए क्रिया अपना एक कदम और पीछे रख देती है। जिससे उसका बैलेंस बिगड़ता है और वो पहाड़ी से नीचे की तरफ गिरने लगती है । क्रिया वहां से नीचे गिरती उससे पहले ही कोइ उसका हाथ पकड़ लेता है। वो इस वक्त पहाड़ी के edge पर खाई की तरफ झुकी हुई थी। क्रिया जिसने गिरने के डर से अपनी आंखे बंद की हुई थी उसे जब एहसास होता है कि वो गिरी नही है और उसका हाथ किसी ने पकड़ रखा है तो वो धीरे धीरे अपनी आंखे खोलकर सामने देखती है, जहां आहिर उसका हाथ पकड़ कर खड़ा था। क्रिया आहिर की तरफ देखकर डरते हुए _ प्लीज हाथ मत छोड़ना। आहिर क्रिया को एविल स्माइल करते हुए _ क्यों डर लग रहा है।थोड़ी देर पहले तो कह रही थी लड़की हूं कमजोर नही। अब क्या हुआ। क्रिया खाई से नीचे की तरफ देखती है फिर आहिर की तरफ देखकर कहती है_ देखिए अगर मैं यहां से नीचे गिरी तो मैं नीचे नही सीधा ऊपर जायुगी। बोलकर क्रिया आसमान की तरफ देखती है। वही आहिर क्रिया के हाथ पर पकड़ ढीली करते हुए _ कहा था ना मत उलझो मेरे साथ तुम्हे इसकी बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। फिर आहिर थोड़ा सोचते हुए _ hmm और तुमने क्या कहा था _ मुझे सस्ती चीजे पसंद भी नहीं। बोलकर आहिर क्रिया को देखता है जिसके फेस पर डर और घबराहट साफ नजर आ रहा था जिसे देख कर आहिर को बड़ा मजा आ रहा था इसलिए वो क्रिया को सिर्फ तंग करने के लिए ये सब बोल रहा था। क्रिया लगभग रोते हुए _ आ प्लीज । ऐसे मत करो। मुझे अभी मरना नहीं है। अभी तो मैंने अपनी छोटी बहन सिया की शादी भी नही देखी। आहिर क्रिया को एक अजीब सा लुक देते हुए अपने मन में _ स्टूपिड गर्ल। इसे ऐसी सिचुएशन में अपनी बहन की शादी देखनी है। आहिर क्रिया से अपनी पकड़ ढीली करते हुए _ सो मिस डेयरिंग गर्ल। गुड बाय। बोलकर आहिर क्रिया को डेविल स्माइल पास करता है। आहिर की बात सुन कर क्रिया एक गहरी सांस लेती हैं और कस कर अपनी आंखे बंद कर लेती हैं। क्रिया अपने मन में _ मुझे मरने से डर नहीं लगता मन। पर मै उन लोगो को सजा दिलवाए वगैर नही मरना चाहती जिन्होंने मुझसे मेरा सब कुछ छिना था।। लेकिन शायद आज मुझे इस दुनिया से जाना होगा। मैं आ रही हूं मन। मैं आ रही हूं। सोचते हुए क्रिया की आंखो के कोनो से आंसू बह रहे थे। वही आहिर क्रिया को गौर से देख रहा था जिसने डर से अपनी आंखे बंद की हुई थी और उसके आंखो के कोने से आंसू बह रहे थे। तभी आहिर क्रिया के हाथ पर अपनी पकड़ मजबूत करकर उसे अपनी तरफ खींचता है जिससे क्रिया सीधा आकर उसके सीने से टकरा जाती है। थोड़ी देर के लिए वहां शांति फैल जाती है। वहां सिर्फ क्रिया के सुबकने की आवाज आ रही थी। क्रिया बुरी तरह डरी हुई थी। उसने अपने एक हाथ से आहिर की शर्ट को अपनी मुठ्ठी में कस कर पकड़ा था। और अपना सिर उसके सीने पर टिकाया हुआ था। क्रिया की आंखे अभी भी बंद थी और उसके रोने की आवाज वहां खड़े आहिर, रोनित और बुडीगार्ड्स के कानो में पड़ रही थी।इस वक्त आहिर के फेस पर कोई एक्सप्रेशन नही थे तभी एक बॉडीगार्ड रोनित के कान में _ सर ये बॉस ने इस लड़की को क्यों बचाया। रोनित आहिर और क्रिया को देखते हुए _ क्योंकि ये लड़की इनोसेंट है। Hn इसने गलती की है मगर अनजाने में। बॉडीगार्ड्स फिर से_ लेकिन सर ने इसे अपने गले से क्यों लगाया है सर को तो लड़किया अपने आस पास भी नहीं पसंद। जैसे ही बॉडीगार्ड की बात आहिर के कानो में पड़ती है वो अपनी नजरे घुमा कर रोनित और बॉडीगार्ड को घूर कर देखता है। जैसे ही रोनित को अपने ऊपर किसी की नजरो की तपिश महसूस होती है तो वो आहिर की तरफ देखता है जो उन्हें की अपनी जानलेवा नजरो से घूर रहा था। रोनित जल्दी से गार्ड से_ अगर अपनी जान प्यारी है तो चुपचाओ सीधे खड़े रहो। Body guard जल्दी से सिधा खड़ा हो जाता है। वही आहिर अपनी नजरे उनसे हटाकर क्रिया की तरफ करता है जो किसी छोटे बच्चे की तरह उसके सीने से लगी रो रही थी। आहिर क्रिया के बालो में हाथ फेरते हुए _ रिलैक्स। तुम जिंदा हो तुम्हे कुछ नहीं हुआ है इसलिए रोना बंद करो। आहिर की बात सुन कर क्रिया होश में आती है और उसे एहसास होता है कि वो इस वक्त आहिर के गले लगी हुई है। क्रिया अपना सिर उपर उठाकर आहिर को देखती है। क्रिया की आंसुओ से भरी आंखे आहिर की शांत नीली समंदर जैसी गहरी आंखो से टकरा जाती है। वो दोनो ही इस वक्त बेहद करीब खड़े थे। दोनो ही एक दूसरे की आंखो में देख रहे थे। अगले ही पल क्रिया आहिर को धक्का देकर खुद से दूर कर देती है। आहिर जो क्रिया के इस एक्शन के लिए रेडी नही था वो क्रिया के धक्का देने की वजह से दो कदम पीछे हो जाता है और अपनी नीली आंखों से क्रिया को घुर कर देखता है। क्रिया सुबकते हुए _ ये ये क्या हरकत थी। मैने मैने कहा ना अनजाने में गलती हो गई। मैने सॉरी भी कहा । लेकिन आप ___ बोलते हुए क्रिया के शब्द रोते रोते अटक रहे थे। क्रिया आगे कहती हैं _ आप आप बहुत बुरे है। बहुत ही ज्यादा बुरे। बोलकर क्रिया वहां से भाग जाती है । आहिर क्रिया को वहां से जाता देख रहा था। उसके फेस पर अभी भी कोई भाव नहीं थे आहिर रोनित की तरफ मुड़कर _ लेट्स गो रोनित। बोलकर आहिर अपने आंखों पर शेड्स चढ़ाकर अपनी कार की तरफ बड़ता है। तभी रोनित _ वो सर आपकी शर्ट पर कुछ लगा है। रोनित की बात सुन कर आहिर अपनी शर्ट की तरफ देखता है जिस पर कोई चीज लगी हुई थी। आहिर उसे अपनी शर्ट से निकलकर अपने हाथ में पकड़कर देखता है ये क्रिया का इयरिंग था जो आहिर के गले लगते वक्त शर्ट से अटक गया था। आहिर एक नजर us झुमके को देखता है फिर जिस तरफ क्रिया गई थी उस तरफ देखता है। आहिर झुमके को देखते हुए मन में _पहली बार किसी ऐसी लड़की से मिल रहा हू जिसने मुझसे बिना डरे बात की हो। जहां आज की दुनिया में लोग अपनो के लिए खड़े नही होते वहां तुम एक अनजान की हेल्प करने के लिए मुझसे उलझ गई। अगर किस्मत में होगा तो हम फिर मिलेंगे मिस डेयरिंग गर्ल। सोचते हुए आहिर के फेस पर एक हल्की सी मुस्कान होती है। वही आहिर की स्माइल देखकर रोनित को 440 वोल्ट का झटका लग गया हो । उसे तो विश्वास ही नहीं हो रहा था उसका खडूस बॉस स्माइल भी करता है। __________ .......✍️