Chapter 5 / 382

Soldier : On Time | सोल्जर : ऑन टाइम | Author - Deep Raj Baxla

Chapter 5

Soldier : On Time | सोल्जर : ऑन टाइम | Author - Deep Raj Baxla ·Deep Raj Baxla

मुंबई के एक आलीशान ऑफिस के रूम में अर्जुन अपने ऑफिस के अंदर बैठा हुआ था । अभय बोला - " भाई आप क्या सोच रहे हो ?"

अभय की आवाज को सुनकर अर्जुन उसकी और देख कर बोला - " यार तुम्हें नहीं लगता है कि मैं शादी थोड़ा जल्दी तो नहीं कर रहा हूं।”

यह सुनकर अभय उसकी ओर देखकर बोला - "जल्दी आपका उम्र अभी कितना है।”

अर्जुन बोला - " 32 ”

अर्जुन की बातों को सुनकर अभय मजाकिए लहजे में बोला - " इस उम्र में कई लोगों के 3 से 4 बच्चे हो जाते हैं और आप कह रहे हो कि अभी तुम्हारा उम्र ही क्या है? वहा भाईया ।”

तभी पीछे से आदित्य की आवाज आई - " अगर आप शादी नहीं करना चाहते तो मैं भाभी को कॉल करके बता देता हूं कि अर्जुन भाईया आप से शादी करना नहीं चाहते हैं ?"

ये सुनकर अर्जुन आदित्य की ओर घूरकर देखते हुए कहा - "आदि अगर कॉल किया ना तो मुझसे बुरा कोई नहीं होगा समझा ।”

आदित्य - " समझ गया मेरे भाई, समझ गया और समझाने क्या कोई जरूरत नहीं है चलिए अब चलते हैं ।"

" कहां ?" अर्जुन आदित्य की और देख कर बोला । आदित्य - " घर जाने का वक्त हो चुका है, समय देखो 5:00 बजने वाले हैं अभी घर जाकर बहुत कुछ काम भी करना है, चलिए ।"

आदित्य की बातों को सुनकर अभय बोला - " ठीक है भाई तुम्हारा ही राज़ चलता है मैं तो कुछ नहीं कर सकता ।"

अर्जुन अभय और आदित्य की नौटंकी को देखते हुए बोला - " ज्यादा नौटंकी करना बंद करो, मैं अच्छी तरीके से समझता हूं तुम दोनों की चाल को अब चुपचाप चलो घर ।"

"भाई आपसे एक बात पूछूं, क्या आरव भैईया भी आएंगे आपके शादी में ?” आदित्य ने पूछा । यह सुनकर अर्जुन बोला, " इनविटेशन तो मैंने भेज दिया है वह आएगा कि नहीं यह नहीं पता । “कैसा है कुछ पता है भैया?” आदित्य ने पूछा यह सुनकर अर्जुन बोला, " नहीं पता है मुझे वो आएगा कि नहीं आएगा वो कैसा है ? ये भी नहीं पता मुझे, कितने साल हो गए हैं उन्हें हमारी याद आती है कि नहीं पापा भी तो उनसे ठीक से बात नहीं करते वह पापा से बातें करने के लिए तरस जाता था । अभय बोला - " कुछ पता किजिए ना भैईया ।"

" ठीक है चलो, गाड़ी में बैठकर बातें करते हैं।” - अर्जुन ने कहा फिर तीनों गाड़ी में जाकर बैठ गए । गाड़ी में बैठने के बाद अर्जुन ने किसी को कॉल किया, “ हेलो हेलो डॉक्टर , मैं अर्जुन बोल रहा हूं। ”

डॉक्टर बोला - “अरे अर्जुन क्या बात है?"

" मेरे भाई का क्या हाल है ? - अर्जुन बोला । डॉक्टर - " तुम्हारा भाई कौन तुम्हारा भाई ?"

" मेरा भाई, आरव सिंह ओबेरॉय ।" - अर्जुन ने कहा । ये सुनकर डॉक्टर बोला - "तो तुम्हारा भाई का नाम आरव है , वो कल ही कोमा से बाहर आया है।"

ये सुनकर अर्जुन, अभय, आदित्य तीनों चौक गए उन्होंने एक साथ कहा - " आरव कोमा में था, क्या हुआ था उसके साथ ? ”

डॉक्टर ने पूरी बात बताते हुए कहा - “तुम्हारे भाई एक मिशन में गया था, पता होगा कुछ महीनों से आतंकवादी भारत में कई जगह पर हमला कर रहे हैं ।"

" हां " - अर्जुन बोला ।

डॉक्टर आगे बोला - " तो तुम्हारे भाई को एक मिशन के दौरान पता चला था कि कुछ आतंकवादियों की टुकड़ी कश्मीर के घंटियों में रह रहे हैं तो एक मिशन फॉर्म करके तुम्हारा भाई गया था उन आतंकवादियों को पकड़ने के लिए , मिशन सक्सेसफुल हो गया था लेकिन कुछ आतंकवादियों ने छुपकर पीठ पीछे तुम्हारे भाई पर गोली चला दिया जिसकी वजह से वो कोमा में चला गया था ।”

आदित्य बोला - “ क्या कहा गोली लगी थी ?”

डॉक्टर बोला - " हां तुम्हारे भाई के शरीर पर से हमें 11 गोलियां मिली है ।”

यह सुनकर तीनों चौक गए ।

तीनों को ऐसे चौंकते देखकर डॉक्टर बोला - " ये तो कुछ भी नहीं है, मुझे पता चला है कि इन 7 सालों में तुम्हारे भाई चार बार कोमा में जा चुका है और सही सलामत कोमा से उठ भी चुके हैं अगर गिनना जाए तो तुम्हारे भाई के शरीर से 137 से भी ज्यादा गोलियां निकली है । इन बीते 7 सालों में आज तक तुम्हारे भाई ने एक भी मिशन को खाली नहीं जाने दिया है, हर मिशन सक्सेसफुल रहा है तुम्हें तुम्हारा भाई पर गर्व होना चाहिए कि तुम्हारा एक ऐसा भाई है जिससे पूरा पाकिस्तान दहल उठता है और आतंकवादियों के ऊपर खौप मंडराता है।"

ये सुनकर अपने भाई के ऊपर उन्हें काफी गर्व होने लगा था । डॉक्टर बोला - " हां और एक गुड न्यूज़ देनी थी ?"

अर्जुन बोला - " गुड न्यूज़ कैसी गुड न्यूज़ ? " डॉक्टर नितिन मुस्कुराते हुए बोले - " तुम्हारे भाई को शौर्य चक्र से नवाजा जाएगा, जोकि हर एक आर्मी ऑफिसर का सपना होता है ।"

यह सुनकर अभय बोला - ” ये तो बहुत ही ज्यादा खुशी की बात है ।”

" कल न्यूज़ में भी आएगा तुम देख लेना ठीक है ।"

अर्जुन बोला - " ठीक है और भाई मेरे शादी में आएगा ।"

"हां भाई क्यों नहीं जरूर आएगा ।"

तुम मेरे भाई के साथ ही आना, ठीक है रखता हूं।" रखता हूं यह बोलकर अर्जुन ने कॉल कट कर दिया । थोड़ी देर के लिए गाड़ी में सन्नाटा पसरा हुआ था आदित्य बोला - " चार बार कोमा में चला गया, 137 गोलियां अभी तक उसके शरीर से निकाला गया है इसका मतलब हमारा भाई कोई मामूली आर्मी वाला तो नहीं है। अभय बोला - " लेकिन पापा उसने बात क्यों नहीं करते ?"

" यह तो पापा ही बताएंगे। ” अर्जुन ने कहा और अपना पीठ सीट में टिककर बैठ गया ।

" वो देखो हमारा दूल्हा आ गया ।" छोटी चाची नम्रता मुस्कुराते हुए बोली - " आए दूल्हे राजा क्या हाल है?”

" क्या चाची आप भी , अभी मैं दूल्हा थोड़ी ना बना हूं।" अर्जुन मुस्कुराते हुए बोला ।

" तो क्या हुआ दूल्हा, तो बने ही जा रहे हो ना यह सुनकर सभी लोग हंसने लगे।"

अर्जुन आनंद जी के पास जाकर बोला पापा - " आपसे एक बात करनी थी । एक लम्बी सांसे लेकर , आप आरव से बात क्यों नहीं करते हे ?"

अर्जुन की बातों को सुनकर आनंद जी बेफिक्र होकर बोले - “ वो काम ही कुछ ऐसा करता है जिसके वजह से मैं उससे बातें करना छोड़ दिया था ?"

अर्जुन बोला, " कैसा काम ?”

आनंद जी अर्जुन की ओर देखकर - " तुमने देखा नहीं था कि कैसे उसने आदित्य के स्कूल में झगड़ा किया था ।"

यह सुनकर आदित्य उनके सामने आकर खड़े होकर बोला - " पापा उस दिन आरव भैईया ने झगड़ा नहीं किया था उन लोगों ने मुझे घेर कर मार रहे थे तभी आरव भैईया आए और मुझे उन लोगों से बचाया ।”

यह सुनकर अर्जुन बोला - " अब बताओ पापा इसमें आरव की क्या गलती है ? क्या उसने अपने भाई की जान बचाकर गलती की थी या फिर उसे वहीं पर मार खाते हुए छोड़ देना चाहिए था ?"

आनंद जी उन लोगों की तरफ देख कर बोले - “आज क्या बात है , तुम दोनों इतने सालों बाद उसका जिक्र क्यों कर रहे हो ? क्या बात है ?”

आदित्य घबराते हुए बोला - " दरअसल पापा बात ये है कि ।"

वो अटक अटक कर बोल रहा था।

तभी पीछे से आवाज आई - " जो भी बोलना है ठीक से बोलो , आखिर बात क्या है बेटा ?"

शालिनी जी की आवाज आई ।

अपनी पत्नी की आवाज को सुनकर आनंद जी बोले - " हमें तो पता ही नहीं कि इस वक्त आरव अब कहां है , मैंने अपनी पूरी रिसोर्सेस लगा दी फिर भी उसका कोई पता नहीं चला।"

अर्जुन गहरी सांस ले कर बोला - " पापा वो इंडियन आर्मी में है । ये सुनकर सब चौक गए । शालिनी जी बोली - आरव ने आर्मी जॉइन कर लिया, लेकिन कब ? ”

अर्जुन बोला - " जब वो 21 वर्ष का था तभी उसने इंडियन आर्मी ज्वाइन कर लिया था । शालिनी जी - " ये बताओ अर्जुन तुम्हें कैसे पता चला कि आरव इंडियन आर्मी में हैं ?"

अर्जुन बोला- " कल पता चल जाएगा आप लोगों को मम्मी ,कल कुछ खास दिन है ।"

“ क्या? नहीं मुझे आज ही जानना है ।" - शालिनी जी बोली।

" दरअसल मां मेरा एक दोस्त इंडियन आर्मी हॉस्पिटल में सर्जन है, जिसने मुझे बताया कि मेरा भाई पिछले 7 सालों से इंडियन आर्मी है ।

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels