Chapter 4 / 382

Soldier : On Time | सोल्जर : ऑन टाइम | Author - Deep Raj Baxla

Chapter 4

Soldier : On Time | सोल्जर : ऑन टाइम | Author - Deep Raj Baxla ·Deep Raj Baxla

आर्मी हेड क्वार्टर में ब्रिगेडियर सर ने पूछा, "आखिर क्या हुआ था उस समय। "

कैप्टन सर हम लोग सभी कश्मीर के एक नदी के किनारे जमा हुए थे हम अपनी चौपड़ का इंतजार कर रहे थे। मेजर सर हमारे सामने थे वो हमें मिशन पूरी होने की बधाई दे रहे थे , तभी एक गोली उनकी छाती चीरकर सामने आ गई और कुछ गोलियां उनकी पीठ पर लग गई । यह देखकर सभी जावान उन पर टूट पड़े हमने अपना लोकेशन जांच किया था जिस कारण हम उस जगह पर अपना मिशन कंप्लीट होने पर जमा होने का डिसीजन लिया था , हमें पता नहीं था अचानक उस जगह हमला हो गया मेजर साहब का पीठ दूसरी तरफ और उनका सर हमारे तरफ था इस वजह से उन कायरों ने उन पर पीछे से हमला किया लेकिन मेजर साहब फिर भी डटे रहे और उन्होंने उन सभी आतंकवादियों पर टूट पड़े जिनका फल स्वरुप या हुआ कि वे सभी आतंकवादी मारे गए और हमें सफलतापूर्वक आर्मी केम्प लाया गया। जब यह खबर जनरल सर को पता चली तो वे तुरंत आर्मी हॉस्पिटल आ पहुंचे । डॉक्टर साहब आते हुए बोले, "जय हिंद सर"

"मेजर कि हाल है", जनरल साहब ने पूछा। अभी हम कुछ नहीं कह सकते हमने तो उनकी सारी गोलियां निकालती है लेकिन वह कोमा में चले गए हैं अगर 24 घंटे के अंदर में वह कोमा से बाहर नहीं आए तो हम कुछ नहीं बता सकते कि वह कब कोमा से बाहर निकलेंगे । ऐसी सिचुएशन में कई लोग सालों बाद कोमा से बाहर आते हैं इस ऑफिसर के साथ भी ऐसा हो सकता है क्योंकि हमें उनके शरीर से 11 गोलियां निकाली है एक गोली उनके दिल के करीब लगने के कारण ये कोमा में चले गए हैं वरना वह अभी सिर्फ बेहोश ही रहे होते । यह सुनकर जनरल सर बोले, "24 घंटे इन पर नजर रखो कोई भी घटना घटती है इस पर तो हमें तुरंत खबर मिली चाहिए जी सर इसी के साथ जनरल सर वहां से चले गए।"

ब्रिगेडियर सर और कर्नल सर एक दूसरे से बातें कर रहे थे तभी उनके दरवाजे पर नोक हुआ । जनरल सर आगे आये । दोनों ने उठकर उन्हें सैल्यट दिया और कहा, "सर आप यहां इस वक्त"

" मैं हॉस्पिटल से आ रहा हूं , मेजर को देखकर अभी वो किस हाल में है ", जनरल सर बोले । ब्रिगेडियर सर बोले, "सर हमने जिस कारण से इस मिशन को पूरा करने के लिए जो शहदत दिया है वो खाली नहीं गया क्योंकि हमने जिस कारण से इस मिशन डेडलाइन को करने के लिए जिन भी ऑफिसर को भेजे थे वो खाली नहीं गया और आज कोई भी आतंकवादी भारत के अंदर घुस नहीं पाएगा । यह शहादत दिया है हमारे शूरवीर ऑफिसर मेजर आलोक सिंह ने , हमें उन पर नाज है। पता चला कि मेजर का हाल ऐसे कैसे हुआ , जी सर, हमें पता चला कि उन बुजदिलने आरव पर पीछे से हमला किया था जिस वजह से और अब खुद को संभाल नहीं पाया लेकिन उसने सभी आतंकवादियों पर डटकर मुकाबला किया और उन्हें मार गिराया । 21 दिन बाद, रात 10:00 बजे मेजर आरव के कमरे से कुछ टूटने की आवाज आई , तो वहां पर तैनात ऑफिसर ने जब अंदर जाकर देखा तो फूलों का गुलदस्ता टूट कर नीचे फर्श पर पड़ा हुआ था यह देखकर उन्हें राहत आई और उन लोगों ने तुरंत डॉक्टर साहब को वहां पर बुला लिया । डॉक्टर ने आरव को चेक कर मुस्कुराते हुए कहा, " बड़ी लंबी उम्र होगी तुम्हारी यह कहकर वह उसे चेक करने लग गए "। जब यह खबर जनरल ब्रिगेडियर और कर्नल साहब को लगी वह लोग तुरंत ही आर्मी हॉस्पिटल आ पहुंचे जहां पर उन्होंने डॉक्टर से कहा, " क्या बात है डॉक्टर आपने हमें इतना जल्दी क्यों बुलाया है। "

डॉक्टर ने कहा, "खुशखबरी है मेजर आरव को होश आ गया है अब उसे कुछ नहीं हो सकता। यह सुनकर सब लोग मुस्कुराने लगे और उन लोगों ने डॉक्टर से कहा, " क्या हम अब उससे मिल सकते हैं? "

डॉक्टर ने कहा, "अभी वह दवाइयों की वजह से बेहोश में है आप लोग 1 घंटे बाद मिल सकते हैं यह सुनकर सभी वहां पर रखें बेंच पर बैठ गए और आरव के होश में आने का इंतजार करने लगे।"

जब आरव की आंखें खुली तो उसने देखा की छत पर सीलिंग फैन लटका हुआ है और उसके हाथ में ड्रिप लगी हुई है उसे चलन पानी चढ़ाया गया है वह हॉस्पिटल के कपड़े में है यह देख कर उसे समझ में आ गया कि वह अभी आर्मी हॉस्पिटल में है । तभी डॉक्टर अंदर आए और उन्होंने उससे कहा, "क्यों जवान क्या हाल है ?"

आरव ने हल्की आवाज में कहा. "बढ़िया हूं डॉक्टर "

तभी पीछे से जनरल ब्रिगेडियर कर्नल और कैप्टन करण रॉय आते हुए दिखाई दिए उन्होंने उनसे कहा, "नया जीवन मुबारक हो"

यह सुनकर आरव मुस्कुराने लगा और उन्होंने उनसे कहा, "थैंक यू, सर मैं हॉस्पिटल में कब से हूं । यह सुनकर कर्नल सर बोले. " तुम उसकी चिंता क्यों करते हो पायलट तुम ठीक हो जाओ उसके बाद तुम्हें सब कुछ कैप्टन बता देंगे। यह सुनकर आरव ने करण की ओर देखकर बोले, "कैसे हो मेरे भाई मेरी याद आती थी कि नहीं कि मुझे भूल गए थे"

यह सुनकर करण बोला, " अपना मुंह बंद कर पहले तो तुम हमें डरा देते हो फिर अभी मुस्कुरा रहे हो । आरव ने कहा, " I am a soldier never under estimate "

"हां भाई पता है तुम सोल्जर हो लेकिन तुम पहले किसी के बेटे किसी का भाई और किसी की दोस्त हो", करण ने कहा । यह सुनकर आरव बोला "जी सर।"

तुम्हारे लिए दो गुड न्यूज़ है , दो गुड न्यूज़ कैसे गुड न्यूज़ सर तभी उन्होंने एक लिफाफा उसके और देते हुए कहा पढ़ लो तुम्हारे बड़े भाई अर्जुन सिंह की शादी है और तुम्हें सोर्य चक्र से नवाजा जाएगा । यह सुनकर आरव बोला, "थैंक यू सो मच सर"

अरे थैंक यू मुझे मत बोलो तुम ने काम ही कुछ ऐसा किया है इसके हकदार तुम हो हमें तुम पर नाज है बेटा तुम ऐसे ही काम करते जाओ और इस देश की आर्मी और लोगों की रक्षा करते रहो । अच्छा अभी हम लोग चलते हैं तुम आराम करो जय हिंद सर जय हिंद सोल्जर। भाई क्या सोच रहे हो मुझे शौर्य चक्र मिल रहा है इसकी खुशी तो है लेकिन सबसे ज्यादा खुशी इस बात को लेकर है कि मैं साथ सालों बाद अपने परिवार वालों से मिलने जा रहा हूं। करण बोला, मुझे यकीन है इस बार तुम्हारे पापा तुम से जरूर बात करेंगे। अच्छा ये बताओ, मैं हॉस्पिटल में कब से हूं ?

ये सुनकर करण बोला, " गोली लगने के बाद तुम बेहोश हो गए थे जब हम तुम्हें हॉस्पिटल लेकर आए तो तुम्हें तुरंत ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया, 4 घंटे बाद जब डॉक्टर बाहर आए तो उन्होंने बताया कि तुम कोमा में चले गए हो अगर 24 घंटे के अंदर तुम्हें होश नहीं आया तो तुम्हें कब हो जाएगा यह किसी को कुछ पता नहीं था। तो मुझे कितना दिन बाद होश आया आरव ने पूछा, " पूरे 21 दिन बाद मतलब मैं 21 दिनों से कोमा में था " , हां मेरे भाई अब तू आराम कर मैं चलता हूं फिर आऊंगा। अरे अभी बैठना कहां जा रहा हैं ?

मेरा ड्यूटी का वक्त हो गया है , मुझे जाना तो पड़ेगा और हां जल्दी से ठीक हो जाओ मुझे तुम्हारा घर भी जाना है ठीक है जरूर जाएंगे चलता हूं बाय , यह कह कर करण वहां से चला गया और और अब सोचने लगा मुझे भी यही उम्मीद है कि मेरे पापा इस बार मुझसे जरूर बातें करेंगे यह सोचकरआरव सो गया।

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels