Chapter 4 / 1213

Cruel Hearted | क्रूल हार्टेड | Author- Kavya Sharma

Chapter 4

Cruel Hearted | क्रूल हार्टेड | Author- Kavya Sharma ·Kavya Sharma

बानी पूरे दिन उसी रूम में रही , क्योंकि रेयांश ने रूम को बाहर से Lock कर दिया था । क़रीब रात के 8 बजे रेयांश रूम खोलकर अन्दर आया , तो देखा कि बानी अपने ख्यालों में ही गुम बैठी थी । ये देखकर रेयांश ने बानी को गोद में उठा लिया । जिसे महसूस कर बानी होश में आयी और डरी हुईं नजरो से रेयांश को देखने लगी। रेयांश बानी को लेकर अपनी पर्सनल लिफ्ट में आ गया। थोड़ी देर बाद रेयांश और बानी कार में थे । बानी कार की सीट के एक कोने में बैठी हुईं थी । ये देखकर रेयांश ने एक बटन दबाकर Partition On कर दिया , और एक झटके से बानी को अपनी गोद में बैठा लिया । बानी डरते हुए बोली - " ये आप क्या कर रहें है sir ? "

रेयांश डेविल स्माइल करते हुए बोला - " तुम्हे नही पता मै क्या कर रहा हूं ? "

फिर बानी के कान में बोला - " Remove your shirt "

इतना बोलकर उसने बानी के कान के कान के पास प्यार से किस किया । बानी डरते हुए बोली - " sir please ऐसा मत करिए । "

रेयांश गुस्से से बोला - " मुझे अपनी बात Repeat करने की आदत नही है । "

अब बानी के पास कोई Option नही था , इसलिए वो धीरे धीरे अपनी शर्ट के बटन खोलने लगी और फिर धीरे से शर्ट उतार कर सर नीचे करके बैठ गई । रेयांश ने बानी का चेहरा chin से पकड़कर ऊपर उठाया , और बानी के होठों पर अपने होंठ रख दिये । ना चाहते हुए भी बानी को उसका साथ देना पड़ रहा था । रेयांश बानी को लगातार kiss किए जा रहा था । लगभग एक घंटे बाद कार रुकी , तो उसके साथ ही रेयांश भी रुका । बानी गहरी सांसें ले रही थी , तभी रेयांश उसके बाल ठीक करते हुए बोला - " अपनी शर्ट पहनो "

रेयांश की बात सुनकर बानी ने जल्दी से अपनी शर्ट पहन ली । फिर बानी कार से बाहर आयी , तो उसकी आंखें हैरानी से बड़ी हो गयीं , क्योकि रेयांश का mansion बहुत बड़ा था । बानी के लिए ये सब किसी सपने से कम नही था । चारो तरफ bodyguards खड़े हुए थे और mansion जाने के रास्ते में गार्डेन और बड़ा सा fountain बना था । रेयांश बानी का हाथ पकड़कर उसे अन्दर ले गया, mansion के अन्दर जाकर तो बानी और हैरान हो गई । पूरे mansion की theme dark green और black color की थी । वही mansion में जितने भी नौकर थे सब अपने Boss के साथ किसी लड़की को देख कर हैरान थे । रेयांश बानी को सीधे अपने रूम में ले गया । फिर उसका हाथ छोड़कर वॉशरूम चला गया। उसके जाने के बाद बानी ने अपनी मम्मा को call किया । Call उठते ही बानी बोली - " मम्मा , , "

प्रिया परेशान होते हुए बोली - " बानी कहाँ हो तुम ? "

इससे पहले की वो कुछ बोल पाती उसे कुछ आवाज़ सुनाई दी जिससे बानी और भी ज्यादा डर गई। और उसके हाथ से मोबाइल छूट गया। आवाज़ सुनकर बानी ने पीछे मुड़कर देखा, टेबल पर कुछ चीज़े रखी थी जो अब नीचे ज़मीन पर पड़ी थी। उसे लगा था कि रेयांश ने उसे फोन पर बात करते देख लिया होगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं था। वो ये सब सोच ही रही थी की तभी उसे अपनी माँ की आवाज़ फिर से सुनाई दी, “ बानी कहाँ हो तुम? कुछ तो बोलो, देखो मुझे बहुत घबराहट हो रही है”

ये सुनकर बानी के आंसू फिर से बहने लगे उसने जल्दी से फोन को उठाया और अपने आसू कंट्रोल करके बोली - " मम्मा मुझे आज रात ही काम के लिए शहर से बाहर आना पड़ा । मै कल तक आऊंगी। "

ये सुनकर प्रिया हैरान होते हुए बोली - " पर बानी ऐसे रात को घर से बाहर रहना safe नहीं है "

बानी ने कहा - " मम्मा जरूरी काम है "

प्रिया गहरी सांस लेते हुए बोली - " अच्छा ठीक है "

बानी बोली - " मम्मा सोमांश कैसा है ? "

प्रिया मुस्कुराते हुए बोली - " ठीक है, और अब तो वो सो गया वरना तुम्हारी बात करवा देती । "

बानी हल्की मुस्कुराहट के साथ बोली - " कोई बात नही अब मै फ़ोन रखती हूं "

इतना बोलकर बानी ने call cut कर दी फिर उसकी आंखो से आसू बहने लगे । तभी वॉशरूम से रेयांश की आवाज आयी। रेयांश अंदर से बोला - " बानी मेरे पास आओ । "

उसकी बात सुनकर बानी डरते हुए वॉशरूम के गेट के पास आयी । तभी रेयांश ने गेट खोलकर उसको अन्दर खीच लिया । बानी रेयांश को शावर के नीचे भीगते हुए देखकर शर्मा गई । रेयांश ने उसको शॉवर के नीचे खड़ा कर दिया और शॉवर ऑन कर दिया। बानी ने शर्म से अपनी नजरे झुका रखी थी । तकरीबन एक घंटे बाद रेयांश बाथरोब पहनकर बाहर आया । बानी भी उसके पीछे बाहर आयी ,बानी को देखकर रेयांश ने कहा "गीले बालों में तो तुम और भी क़यामत लगती हो, बड़ी फुर्सत से बनाया है तुम्हे ऊपर वाले ने , पर सिर्फ और सिर्फ मेरे लिए "

रेयांश की बात सुनकर बानी ने अपनी आँखें नीचे कर ली । फिर रेयांश ने एक bell बजायी, तो थोड़ी देर में एक मेड खाने की ट्रॉली लेकर आई और ट्रॉली रूम में छोड़कर चली गई । बानी को सब कुछ बहुत अजीब लग रहा था पर वो कुछ कर नहीं सकती थीं। फिर रेयांश बानी के बगल में बैठ गया और रेयांश बानी के चेहरे को देखते हुए बोला - " खिलाओ मुझे "

रेयांश की बात सुनकर बानी कुछ पल रेयांश को देखती रही, फिर उसे अपने हाथ से खिलाने लगी । रेयांश blanket के अन्दर अपना हाथ डाल कर बानी की कमर को सहला रहा था । क्योंकि बानी कुछ कर नही सकती थी इसलिए वो चुपचाप बैठी थी । थोड़ी देर बाद रेयांश ने भी बानी को खाना खिलाया । खाना खाने के बाद रेयांश ने फिर से bell बजायी और कुछ ही पलों में एक maid आकर ट्रॉली ले गई । फिर रेयांश अपना बाथरोब उतारकर बानी के बगल में लेट गया , और बानी को अपनी बाहों में खीच कर उसके बाल सहलाने लगा । बानी हिम्मत करके बोली - " आप मुझे कब छोड़ेंगे । "

उसकी ये बात सुनकर रेयांश के हाथ रुक गए फिर उसने बानी के बालों को अपनी मुठ्ठी में पकड़ कर उसका चेहरा अपने चेहरा के करीब कर बोला - " अपने दिमाग से मुझसे दूर जाने का ख्याल निकाल दो, क्यूंकि वो possible नही है। उस रात तुम खुद मेरे क़रीब आई थी पर अब तुम मुझसे कभी दूर नही जा सकती "

रेयांश की इतनी गुस्से भरी आवाज सुनकर बानी डर गयी और उसकी आंखो में आँसू आ गये। बानी की आँखों में आँसू देखकर रेयांश उसे डराते हुए बोला - " मैंने तुम्हे रोने की इजाजत नही दी, So Stop Crying"

उसकी यह बात सुनकर बानी बिलकुल चुप हो गई। फिर रेयांश ने बानी को अपने सीने से लगा कर अपनी आंखें बन्द कर ली। उसके सीने से लगकर बानी कुछ देर सिसकती रही फिर उसे भी नींद आ गई। क्या बानी रेयांश के कैद से आजाद हो पाएगी ?

क्या बानी यूँ ही रेयांश के अत्याचार को सहती रहेगी ?

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels