अगली सुबह
बानी की आंख खुली तो उसे अपने शरीर में बेतहाशा दर्द महसूस हुआ। फिर बानी ने धीरे से उठने की कोशिश की तो उसे अपने कमर पर किसी का हाथ महसूस हुआ । उसने सर घुमाकर देखा, अपने बगल में किसी लड़के को देख कर बानी shocked रह गई । फिर बानी का ध्यान खुद पर गया । उसके शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था । ख़ुद की हालत देखकर बानी सब समझ गई कि रात को क्या हुआ था । ये सोचकर बानी की आंखो में आसू आ गये । बहुत मुश्किल से खुद को कंट्रोल करके बानी धीरे से बेड से उठी , और अपने कपड़े पहने । थकान की वजह से उससे अब चला भी नही जा रहा था । पर कैसे भी खुद को संभालते हुए बानी वहां से चली गई । क़रीब 2 घंटे बाद रेयांश की आंख खुली और अपने बगल में बानी को ना पाकर वो गुस्सा हो गया । उसने बेड से उठकर अपने कपड़े पहने , फिर फ़ोन उठाकर किसी को call किया । कॉल Attend होते ही रेयांश अपनी Cold Voice में बोला - " कल रात एक लड़की मेरे रूम में आई थी , मुझे 1 घंटे में उसकी सारी Information चाहिए "
इतना बोलकर उसने call को cut कर दिया । फिर उसकी नज़र बेड पर गई , जिस पर खून के धब्बे थे । वो उन धब्बों को घूरते हुए बोला - " तुम मेरे इतने करीब आकर मुझसे दूर नहीं जा सकती ,गलती कर दी तुमने भाग कर , पछताना पड़ेगा तुम्हे बेबी "
ये बोलते हुए रेयांश के Face पर एक Devil Smile आ गई । दूसरी तरफ़ बानी अपने घर पहुंची , तो बानी की मां प्रिया उससे बोली - " बानी कहां थी तुम पूरी रात ? "
बानी खुद को कंट्रोल करते हुए बोली - "मम्मा वो कल रात को लेट हो गया था तो मैं नैना के घर चली गई थीं , मम्मा मै रूम में जा रही हूं "
इतना बोलकर बानी अपने रूम में चली गई । और उसे इस तरह देखकर प्रिया बोली - " इसे क्या हुआ , इतना अजीब behave क्यों कर रही है ? "
प्रिया बानी पर ज्यादा ध्यान ना देकर अपने काम में लग गयी। इधर बानी ने अपने रूम में जाकर door lock कर लिया , और सीधा वॉशरूम में चली गई । वो शॉवर ऑन करके उसके नीचे खड़ी हो गई , और उसकी आंखो से आसू बहने लगे । फिर वो रोते हुए खुद से बोली - " ये क्या हो गया , और कैसे हो गया ? मै कैसे उस रूम तक पहुंची ? "
क़रीब 1 घंटे बाद बानी वॉशरूम से बाहर आयी , उसकी आंखें रोने की वजह से लाल हो गई थीं । फिर बानी अपने बेड पर लेट गई , और लेटते ही उसे नींद आ गई । इधर ओबेरॉय इंडस्ट्रीज में रेयांश अपनी चेयर पर बैठा था और उसके सामने शेरा खड़ा था। रेयांश Cold Voice में बोला - " फाइल "
शेरा एक फाइल रेयांश को देते हुए बोला - " Boss इसमें Information है । "
रेयांश ने वो फाइल ले ली और शेरा को इशारा किया । शेरा तुरंत बोला - " Boss उनका नाम बानी मेहरा है । और वो 19 साल की है। घर में मां और एक 15 साल का भाई हैं । बाप नही हैं , अभी बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही है और सेकंड इयर में है "
फिर थोड़ा रुककर आगे बोला - " ये हमारे ऑफिस में पार्ट टाइम job करती है। "
शेरा की ये बात सुनकर रेयांश शेरा को देखने लगा । फिर कुछ सोचने के बाद बोला - " बानी को मेरी पर्सनल असिस्टेंट की पोस्ट पर Appoint करो । रेयांश की बात सुनकर शेरा कुछ पल के लिए हैरान हुआ , फिर अपना सर हाँ में हिलाकर चला गया। उसके जाते ही रेयांश बानी की फोटो देखते हुए बोला - " कल तुम मेरे सामने होगी , तुम्हे पता है, मैं अभी भी तुम्हारी खुशबू महसूस कर पा रहा हूँ।”
फिर अपनी आंखें बन्द करते हुए बोला - " ओह बानी एक बार कल तुम आ जाओ । मुझे तुम्हे फिर से फील करना हैं, I want you bani , I want you badly "
कॉलेज में नैना परेशान सी कैंटीन में बैठी थी , तभी मिष्का उसके सामने वाली चेयर पर बैठते हुए बोली - " क्या हुआ नैना , इतना परेशान क्यों हो?"
नैना मिष्का को देखते हुए बोली - " यार पता नही बानी को क्या हुआ है , कल रात उसने मेरा फोन नही उठाया और आज सुबह एक मैसेज कर दिया कि तबियत ठीक नहीं हैं इसलिए कॉलेज नही आउंगी। और फिर फोन भी ऑफ कर दिया । "
मिष्का मन में बोली - " शायद मेरा काम हो गया , अब तो बानी बर्बाद हो गई । "
फिर वो नैना से बोली - "don't worry नैना, हो सकता है सच में तबियत ठीक ना हो।"
नैना बस सर हिलाकर रह गई ।
इधर शाम को बानी की आंख खुली, तो अब वो थोड़ा normal थी । बानी अपने रूम से बाहर आयी, तो प्रिया उसको देखते हुए बोली - "अरे बानी कब से सो रही हो बेटा , तबियत तो ठीक है ना और तुम्हारे गले पर ये निशान कैसा?"
बानी अपनी माँ के पूछने पर पहले तो काफी घबरा गई फिर वो अपने डर को छुपाते हुए हल्का सा मुस्कुराते हुए कहा - "हाँ मम्मा अब ठीक है । वो कल पार्टी में थी ना , इसलिए तबियत खराब हो गई थी और ये निशान..... वो मैं slip हो गयी थी बाथरूम में तभी लगा होगा। "
इतना बोलकर बानी सोफे पर बैठ गई। तभी बानी का भाई सोमांश वहाँ आ गया , और उसके बगल में बैठते हुए बोला - " क्या हुआ दी ? "
बानी सोमांश को देखते हुए बोली - " कुछ नही। "
सोमांश ने चिढ़ाते हुए कहा - " तो ये सड़े हुए टमाटर जैसी शक्ल बना कर क्यों बैठी हो ? "
बानी उससे चिढ़ते हुए बोली - " तुम ज्यादा नही बोल रहे हो । "
सोमांश हँसते हुए बोला - "आपको आज पता चला कि मै ज्यादा बोलता हूँ "
बानी ने कहा - " हो गया "
दोनो बातों में लग गये , और सोमांश की वजह से बानी अपनी तकलीफ भूल ही गई । रात को सबने खाना खाया , और फिर सोने चले गये । अगले दिन बानी को आज ऑफिस जाना था , इसलिए वो मिरर में खुद को देखते हुए बोली - " जो बीत गया उसे भूल जा बानी । अब कुछ नही हो सकता , तुझे आगे बढ़ना होगा । "
इतना बोलकर बानी हल्का सा मुस्कुरायी । उसने आज white shirt और ब्लैक जींस पहनी थी और बालों का ponytail बनाया था । साथ ही आंखों में काजल और होठों पर lip balm लगाया था । बस इतने में ही वो कयामत लग रही थी । मगर बानी को नही पता था की आज वो अपनी जिंदगी के सबसे बड़े विलेन से मिलने जा रही थी। वो रूम से बाहर आकर बोली - " मम्मा मैं जा रही हूं , मुझे लेट हो रहा है । "
तभी बानी का फ़ोन बजा। ऑफिस का नंबर देखकर उसने जल्दी से फ़ोन उठाया। Call पर सामने से आवाज आई, “बानी आज आपको ऑफिस जल्दी आना होगा। बॉस का ऑर्डर है।” इससे पहले की वो कुछ बोल पाती call cut हो चुकी थी। तभी प्रिया दूध का ग्लास उसे देते हुए बोली - " पहले ये दूध finish कर फिर जाना कहीं।"
बानी मुंह बनाते हुए बोली - " क्या मम्मा, मुझे नही पसंद ये दूध । "
प्रिया डांटते हुए बोली - " बानी जल्दी दूध पियो । "
उनकी डांट सुनकर बानी ने मुंह बनाते हुए दूध पी लिया और घर से बाहर निकल गई । बानी ऑफिस पहुंची तो जल्दी से अपने department head के Cabin में गई और अन्दर जाकर बोली - " Good Morning Sir"
Department head ने बानी को देखते हुए कहा - "Good Morning बानी , आज से तुम Boss की PA हो । "
बानी हैरान होते हुए बोली - " लेकिन Sir इतनी बड़ी पोस्ट मुझे क्यों दी जा रही है ? "
Department head बानी को देखते हुए बोला - " ये तो मुझे भी नही पता , Order आया है तो मानना पड़ेगा ही। तुम Top Floor पर जाओ । "
बानी सर हिलाते हुए बोली - " ok sir "
इतना बोलकर बानी cabin से बाहर चली गई । वो डायरेक्ट Top Floor पर गई , और boss के cabin के सामने खड़ी हो गई । फिर गहरी सांस लेकर door knock किया । अन्दर से एक सर्द आवाज़ आयी - "come in"
ये आवाज सुनकर बानी कुछ पल के लिए डर सी गई । लेकिन फिर खुद को संभालते हुए अन्दर आ गई । बानी अपना सर नीचे किए हुए बोली - " sir मै बानी मेहरा , आपकी न्यू PA , मुझे आज ही.....। "
इतना बोलकर उस ने अपना सर ऊपर उठाया तो सामने बैठे शख़्स को देख कर shocked हो गई । क्यूंकि उसके सामने वही इन्सान था जिसके साथ उसने रात बिताई थी। क्या है रेयांश का PLAN ?
क्यों बनाया उसने बानी को अपना PA ?
क्या रेयांश बानी को लेकर कोई साजिश रच रहा है ?