अब आगे,
दो घंटे बाद,
उन सबकी कार एक महल के आगे रुकती है जो किसी राजा महाराजा की तरह लग रहा था और उसका नाम भी ओबेरॉय पैलेस था। एक बड़े से गेट से होते हुए उन सब की कार एंट्रेस पर आकर रुकती है, गार्ड्स जल्दी से आकर उन सब का डोर ओपन करता है और सब बाहर निकलते है। अंतरा तो अपने सामने का नजारा देख कर शॉक्ड ही हो जाती है क्योंकि उसने सिर्फ़ आज तक किस्से कहानियों या फिर कभी कभी tv वैगैरा में ही इस टाइप का महल देखा था पर आज वो अपने सामने देख रही थी। आगे बहुत बड़ा गार्डेन जहां हर तरह के पेड़ पौधे लगाए गए थे, उसी के बीचों बीच एक बड़ा सा फाउंटेन पूल जो उस गार्डेन की रौनक बढ़ा था। आगे का नेम प्लेट डायमंड के अक्षरों में 'ओबेरॉय पैलेस' लिखा हुआ था। अंतरा सब कुछ बड़े ध्यान से देख रही थी तभी बिपाशा जी प्यार से आकर अंतरा से कहती है, "बेटा ये आपका भी घर है अब अंदर चले?"
अंतरा प्यारी सी स्माइल करके हां में सर हिला देती है और सब अंदर की तरफ आते है। अंदर का नजारा बाहर से भी कहीं ज्यादा खुबसूरत था, सारी चीजे luxurious custom designed well maintained थी। जो सच में एक महल का लुक दे रही थी। सभी लिविंग एरिया में आकर बैठते है और अंतरा भी उनके साथ बैठ जाती है। उसे थोड़ा अनकंफर्टेबल फील हो रहा था इतने बड़े घर में क्योंकि वो हमेशा से एक छोटे से घर में ही रही थी और इसलिए यहां उसे अजीब लग रहा था । सब उसे देख कर ये समझ रहे थे कि तभी कुछ नौकर आकर उन लोगो को पानी और कुछ खाने को सर्व करते हैं। अंतरा कुछ नहीं खाती तो देविका जी उससे बोली, "बेटा आप कब तक ऐसे ही शरमाओगे? अब आपको यहां तब तक रहना है जब तक की आपकी हम लोग कहीं अच्छी जगह शादी नहीं कर देते। इसलिए आप अब खुल कर जीए अपनी ज़िंदगी।"
फिर आगे बोली, "आपका रूम ऊपर रेडी करवा दिया है, आप जाइए आराम करिए खाने के लिए हम आपको बुला लेंगे।"
अंतरा ये सब सुनती है तो उसकी आंखें नम हो जाती है क्योंकि उससे आज तक किसी ने भी प्यार से बात नहीं किया था और न ही उसकी इतनी परवाह की थी सिवाय उसके बाबा के। पर वो इन लोगो की परवाह देख कर अपने आपको लक्की समझने लगी। अंतरा भी प्यार से बोली, "जी दादी मां।"
उसके मुंह से दादी मां सुन कर सबको बहुत खुशी मिली, फिर अंतरा एक नौकर के साथ अपने रुम की तरफ चली गई और फिर शिशिर जी, बिपाशा जी की तरफ देखते हुए बोले, "ध्रुव आउट ऑफ टाउन गया है बिजनेस के सिलसिले में वो शाम तक आ जाएगा। अब मैं भी ऑफिस चलता हूं।" वो उठते हुए बोले। फिर वो बिपाशा जी की तरफ देख कर फिर बोले, "और हाँ आपके साहबजादे भी रात के डिनर के वक्त हमे दिख जानें चाहिए वर्ना इस बार न आप उन्हें बचा पाएंगी न आपकी मां जी।" वो देविका जी की तरफ इशारा करते हुए बोले। देविका जी और बिपाशा जी ये सुन कर मुंह बना लेती है और शिशिर जी आफिस के लिए निकल जाते हैं। जिसके बाद परितोष जी उठते हुए बिपाशा जी और देविका जी को जाते हुए बोले, "आप दोनो हमारे पोते को उसके खड़ूस बाप से बचा लीजिएगा क्यूंकि आज वो दो दिनों से घर नही आया है और उसका बाप उसे बिना ताने दिए छोड़ने नहीं वाला।"
ये कह कर वो मुस्कुराते हुए अपने रूम की तरफ बढ़ गए वहीं देविका और बिपाशा जी एक दूसरे का मुंह देखने लगी। इसी तरह सारा दिन बीत गया, अंतरा सबसे घुल मिल गई और उसे अब यहां अच्छा लगने लगा था। वो एक लेडी सर्वेंट के साथ पूरा पैलेस घूम रही थी और वो सर्वेंट भी अंतरा को चारो तरफ पैलेस घुमा रही थी तभी वो लोग तीसरे फ्लोर पर पहुंचे जहां पहुंचते ही सर्वेंट तुरंत डरते हुए बोली, "हमे यहां नहीं आना चाहिए था। चलिए हम यहां से चलते हैं।"
अंतरा उसे ऐसे डरते देख कर पूछा, "पर क्यों ऐसा क्या है इस फ्लोर पर?"
उसकी बात सुनकर वो सर्वेंट धीरे से बोली, "वो मैडम ये छोटे बाबा का फ्लोर है यहां कोई भी नहीं आ सकता। यहां तक की बड़ी मैडम भी नहीं।"
अंतरा को ये सुन कर बड़ा ही अजीब लगा और वो न समझते हुए बोली, "पर ऐसा क्यूं? कोई एक ही घर में रहकर ऐसे आने जाने से कैसे रोक सकता है?"
उसकी बात पर सर्वेंट उसे नीचे ले जाते हुए बोली, "मैडम वो छोटे बाबा का अलग ही मिजाज है, उनसे कोई कुछ नहीं पूछता इसलिए आप भी अब यहां मत आना, वो बहुत सख्त मिजाज के इंसान हैं।"
अंतरा को ये सब सुनकर बहुत ही चिढ़ हुई उसने फिर घूर कर उस फ्लोर को देखा पर फिर उसने उस पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया क्योंकी उसे यहां ज्यादा समय तक नही रहना था। वो यहां सिर्फ अपने मकसद को पूरा करने आई थी और जो था सिर्फ अच्छी परवरिश और भविष्य बनाना इसलिए वो यहां किसी से ज्यादा उलझना नहीं चाहती थी। अंतरा फिर चुपचाप उस सर्वेंट के साथ नीचे आ गई। इसी तरह शाम हो गई, शाम के वक्त अंतरा गार्डेन में फूलो के पास थी और sunset होते हुए देख थी। वो अपने में ही खोई हुई थी। पर इस बात से अंजान की कोई उसे बहुत देर से देख रहा था, अंतरा फॉउटेन पूल की तरफ गई और पानी से खेलने लगी पर तभी उसका अचानक से पैर फिसला और उसकी एक तेज चीख निकली। कुछ देर बाद उसे दर्द का अहसास नहीं हुआ तो उसने अपनी आंखे धीरे धीरे खोली और अपने सामने देखने लगी। वो किसी के बाहों में थी इस वक्त। अंतरा के आगे एक हैंडसम पर्सनेलिटी वाला 26 साल का लड़का खड़ा था जिसने क्रीम कलर का थ्री पीस सूट पहन रखा था और इस समय उसी ने उसे होल्ड किए था। अंतरा ने उस अंजान लड़के को देखा तो जल्दी से खड़े होकर उससे दूर हो गई। वो लड़का अंतरा को देख स्माइल करने लगा। उसे अंतरा बहुत ही प्यारी और मासूम लगी, वो लड़का मुस्कुराकर अपने हाथ आगे बढ़ाते हुए बोला, "Hey My name is Dhruv Oberoi."
अंतरा नमस्ते करते बोली, "जी नमस्ते मैं अंतरा हूं।"
ध्रुव उसे नमस्ते करता देख अपने हाथ पीछे कर लिया, उसे समझ आ गया की अंतरा काफ़ी संस्कारी थी। अभी वो दोनो बात ही कर रहे थे के तभी पीछे से बिपाशा जी आते हुए बोली, "अरे ध्रुव बेटा तुम आ गए?"
उसके बाद वो अंतरा की तरफ देखते हुए बोली, "अंतरा बेटा ये मेरा बड़ा बेटा ध्रुव है और ध्रुव ये अंतरा है। जिसे बताया था की अनाथलय से आने वाली है, ये वही है।"
ध्रुव स्माइल करते हुए अंतरा की तरफ देखकर बोला, "जी मॉम मैं मिला अंतरा से, पर मानना पड़ेगा आप सब की चॉइस बहुत अच्छी है। अब कम से कम इस सुनसान से पैलेस में कोई तो आया जिससे मैं बाते कर सकता हूं, उससे लड़ झगड़ सकता हूं और मस्ती कर सकता हूं।" ये कहकर धुव्र हंसता है। वहीं अंतरा ने धुव्र की ये बात सुनकर धीरे से स्माइल किया और अपनी नजरे झुका ली, उसे अभी भी झिझक हो रही थी। तभी बिपाशा जी हस्ते हुए बोली, "अच्छा अब दोनो अंदर चलो।"
अंतरा फिर अपने नज़र झुका कर अंदर की तरफ बढ़ गई। ध्रुव भी अंतरा को देखकर मुस्कुराते हुऐ उसके पीछे चला गया। दूसरी तरफ, एक ग्राउंड एरिया में, दो लोगो की स्पोर्ट्स कार में रेस हो रहा था और दोनो स्पोर्ट्स कार एक दूसरे को टक्कर दे रही थी और सारी पब्लिक खास कर लड़कियां तेज तेज हूटिंग कर रही थी और बस एक ही नाम चिल्ला रही थी "दानिश..., दानिश..., दानिश...।"
जो स्पोर्ट्स कार लिमिटेड एडिशन की लग रही थी उसी के अंदर एक दानिश नाम का शख्स बैठा था और किसी एक्सपर्ट की तरह अपनी कार को लगभग उड़ा रहा था। उसकी आंखो मे ब्लैक गॉगल्स लगे हुऐ थे जिस वजह से उसका फेस नहीं दिख रहा था पर उसका औरा बहुत पावरफुल लग रहा था। सभी दानिश के नाम को ही चिल्लाए जा रहे थे और रेस काफी इंट्रेस्टिंग हो गई थी तभी दानिश ने एक टर्न लिया और फुल स्पीड में कार चला कर आगे बढ़ गया और वो कुछ ही देर में उस रेस को जीत गया। सारी पब्लिक तेज तेज हूटिंग करने लगीं, लड़कियां तो बस दानिश की एक झलक देखने को बेताब हुऐ जा रही थी। तभी उनमें से एक लड़की बोली, "यार ये दानिश कौन है? बहुत सुना है उसके बारे में की वो एक hottest बंदा है पूरे इंडिया का, मुझसे तो रहा ही नहीं जा रहा बस उसे जल्दी से देखना है।"
वो सारी लड़कियां दानिश के बारे में बात कर ही रही थी की चारो तरफ शोर होने लगा। दानिश कार से बाहर निकल रहा था और सभी लड़कियां उसे देखने के लिए तुरंत ग्राउंड की तरफ चली गईं। तो कौन है ये दानिश? क्या होगा आगे?
जानने के लिए पढ़िए वजह तुम हो।