" तुम यहां क्या कर रही हो । "
आध्या जो अपनी कोहनी को सहला रही थी , वो देव की आवाज सुनकर डर सी गई और अपनी नजर ऊपर करके देव की आंखों में देखने लगी । वही देव आध्या को कुछ पल देखता रहा , फिर उसने अपनी आंखें छोटी करली । वही आध्या अपने होश में आई और फर्श पर से उठ कर देव की तरफ देखते हुए बोली - " अह व वो म मैं नही आना चाहती थी पर । "
आध्या अपनी बात पूरी भी नही कर पाई थी कि देव ने उसे बीच मे टोकते हुए कहा - "
तुम मेरी सिर्फ सभी के सामने बाहर ही girlfriend हो आन्या , क्या तुम भूल गई यां सच में मुझे अपना बॉयफ्रेंड समझने लगी हो । "
आध्या ये सुनकर शौक थी बाहरी गर्लफ्रैंड मतलब क्या था देव का ? आध्या इससे ज़्यादा कुछ ओर सोच पाती इससे पहले देव ने कहना शुरू किया - " वैसे में कैसे भूल गया कि तुम बिकाऊ हो वैसे तुम्हे मेरी मॉम ने 10 लाख रुपए मेरी girlfriend बनने के लिए दिए थे , लेकिन तुम मेरी मॉम को पसंद आने लगी हो , फिर मैं तुम्हें आज पूरी मीडिया वालो के सामने रिंग पहनाऊंगा और कुछ दिन बाद , मैं तुमसे शादी भी करूँगा और तुम्हे इसके बदले और पैसे चाहिए तो मुझे बता देना में तुम्हे देने के लिए तैयार हूं । "
आध्या तो जैसे ये बात सुनकर यकीन नहीं कर पा रही थी की देव ये क्या बोल रहा है 10 लाख मतलब आन्या ने 10 लाख लिए वो भी फेक गर्लफ्रैंड बनने के लिए ये क्या है , आध्या के दिमाग में ख़याल आने लगे थे और वो ये ये सब सोच कर इससे ज़्यादा सोच नही पा रही थी की क्या सच मे उसकी बहन देव की नकली गर्लफ्रेंड् थी । आध्या जो कि अपने खयालो में गुम थी वो देव की बात सुनकर अपने ख़याल से बाहर आई , देव ने अपनी वॉच की तरफ देखकर कहा - "Come with me now I have to accept you as my fiancé in front of everyone and you have to wear a ring in front of everyone. So that everyone can be sure that you were not my fake girlfriend but a real girlfriend । "
(मेरे साथ आओ अब मुझे तुम्हें सबके सामने अपनी मंगेतर के रूप में स्वीकार करना है और तुम्हें सबके सामने एक अंगूठी पहननी है। ताकि सभी को ये यकीन हो जाए कि तुम मेरी फेक पगर्लफ्रैंड नहीं बल्कि रियल में तुम मेरी गर्लफ्रैंड हो .) आध्या देव की बात सुनकर हड़बड़ासी गई और जल्द बाजी में देव को जवाब देने लगी - " नही - नहीं मैं आप से नाही सागई कर सकती हूं, और नाही सभी सामने आ सकती हूं और शादी तो हरगिज़ नही कर सकती । "
इतना बोलकर आध्या वहां से जाने लगी लेकिन बाते करते वक्त देव उसके काफी करीब आ गया था और उसने आध्या का हाथ पकड़ा और अपनी तरफ खींच लिया । देव आध्या को अब जाने कैसे दे सकता था उसके हाथ इतना अच्छा मौका जो था वो कैसे गवा सकता था । देव ने गुस्से ने गुस्सेसे अपने दांत भिंच कर कहा - " तुम्हे ना कहने का कोई हक़ नहीं है तुम्हारी बॉडी और तुम्हारी साँसों पर मेरा हक़ है समझी , और क्या तुम भूल गई तुमने मेरी mom से 10 लाख लिए है यानी तुमने मुझे खुद को बेचा है तो मुझसे ना कहने की गलती तो गलती से भी मत करना । "
आध्या ये बात सुन कर सुन पड़ गई उससे कुछ समझ ही नहीं आ रहा था, की उसकी बहन को इतने पैसे की जरूरत कैसे पड़ी और तो ओर उसने पैसों के लिए खुद को बेच दिया - "पर क्यों , उसने मुझ से जुठ बोला था , हे भगवान अब मैं यहा से कैसे जाऊं । "
आध्या को डर का खोंफ सताने लगा था खोंफ होता भी क्यों ना आख़िर देव की बात थी ही कुछ ऐसी ओर वो यहां से जाने के बारे में सोचने लगी । और देव आध्या के हर भाव देख रहा था और उसने अपनी आवाज़ में नरमी लाते हुए इस बार कहा - " मेरे साथ पार्टी में आने के लिए तैयार रहो । "
आध्या ये सुनकर अपने आप को देव से छुड़ाते हुए कहने लगी - " नहीं मैं नहीं आ सकती, क्योंकि मैं आन्या नहीं मैं उसकी जुड़वा बहन आध्या हूं , और मुझे नहीं पता की आप के और मेरी बहन के बीच क्या डील है इसलिए मुझे जाने दीजिए । "
देव यही तो चाहता था। कि आध्या खुद कबूल कर की वो आन्या नही बल्कि आध्या है देव अपने प्लान में सक्सेस हो चुका था, और फिर उसके चेहरे पर तीखी मुस्कान आ जाती है। आती भी क्यों नहीं वो यही तो आध्या के मुंह से उगलवाना चाहता था ताकि वो अपने प्लान को अंजाम दे सके । देव ने अपने चेहरे के भाव ऐसे बनाए जैसे कि उससे आध्या के कहने पर ये पता चला हो की वो आध्या है । देव की भौहे तन सी गई और अपनी कठोर आवाज़ में उसने सुनाया - " ओह तो तुम दोनों बहने ये मिलकर काम करती हो सबसे पैसे हड़पने का । "
आध्या को देव की बात सुनकर रोना आ रहा था । देव इतने कड़वे सब्द कैसे बोल सकता था, वो भी इतने गलत । आध्या अपने आप को छुड़ाने की कोशिश करते हुए सुबक ते हुए कहने लगी - " मुझे नही पता कि मेरी बहन ने आप से पैसे क्यों लिए पर मैं आप को आप के पैसे लोटा दूंगी, लेकिन मुझे जाने दीजिए प्लीज़ । "
देव आध्या को ओर मजबूती से झकड़ लेता गके , और आध्या के पीछे से बाल पकड़ कर अपने चेहरे के पास अपना चेहरा ले आकर बोला - " मैं तुम्हारी बकवास नहीं सुनना चाहता समझी , और हा अगर तुमने सभी के सामने अपना मुंह खोला कुछ भी बोलने के लिए तो उसकी किम्मत तुम्हारे पापा की छोटी फेक्ट्री(कंपनी) को चुकानी पड़ेगी समझी । "
इतना बोलकर देव ने उसका हाथ मजबूती से पकड़ा और कमरे से बाहर ले जाने लगा , वही आध्या रोती रही चिल्लाती रही लेक़िन देव को तो जैसे उसकी बात का कोई असर ही नही हुआ - " मुझे जाने दीजिए प्लीज़ । "
ये सुनकर देव एक पल के लिए रुक गया और आध्या की तरफ देखकर बोला - " अगर तुमने पार्टी में अपने नाटक दिखाए ना तो उसका नुक़सान तुम्हारे पापा को भरना होगा तो अपना ये रोना धोना बंद करो समझी । "
"नहीं आप ये नहीं कर सकते प्लीज़ मुझे जाने दीजिए । "
आध्या रोती रही चिल्लाती रही लेकिंन देव अपनी मनमानी पर उतर आया था आख़िर जो चाहता था , हो रहा था तो फिर कैसे वो आध्या की बात मान लेता आख़िर आध्या तो उसकी सबसे बड़ी डील का हिस्सा थी , और डील से बड़ा उसका एक लक्ष्य पाने का रास्ता । कुछ देर बाद.....
पार्टी हॉल में......
देव के आते ही सभी की नजरें देव पर थी वही देव शांत था और सीढ़ियों से उतर रहा था उसके बगल में थी आध्या । देव ने आध्या का हाथ कस कर पकड़ा हुआ था और इस वक्त आध्या शांत नजर आ रही थी कोई भी उससे देखकर ये नही कह सकता था केई ये वही लड़की है जो थोड़ी देर पहले देव के सामने अपने आंसू बहा रही थी । और अपने आप को छोड़ने की भीख मांग रही थी । आध्या शांत इस लिए थी क्यों जब आध्या देव को अपने आप को आज़ाद करने के बारे में बोल रही थी तो देव ने गुस्से में आकर अपना फोन लिया था और किसी को फोन करके आध्या के पापा की छोटी कंपनी को अपने हिस्से में लेने की बात कही थी और सामने वाले ने देव को सिर्फ 5 मिनट रुकने के लिए कहा । ये सुनकर आध्या देव से माफी मांगने लगी थी और ये न करने के लिए कहती है वही देव ने ये न करने के लिए उससे सिर्फ इतना कहा की अगर वो पार्टी में शांत शांत रही और उससे सगाई करेगी तो वो ऐसा कुछ भी नही करेगा । __________ देव आध्या को लेकर स्टेज पर आया , और कुछ पल वहां जितने भी लोग मौजूद थे वे सभी की तरफ देखने लगा । फिर उसने माइक लेकर अपनी ऐरोगेंट आवाज में कहा - " मैं अपने 26 बर्थडे पार्टी में एक और न्यूज़ देना चाहता हूं । "
सारे मीडिया वाले उसकी ये बात सुनकर क्यूरियस हो गेए और अपने कैमरे देव और आध्या पर टिकाए हुए थे , वही देव थोड़ी देर खामोश रहा फिर कहने लगा - " मैने आप सभी कैब् सिर्फ अपनी बर्थडे पार्टी अटेंड करने इए लिए नहीं बुलाया बल्कि मैंने आप सभी को यहा एक ओर वजह से बुलाया है । "
इतना बोलकर देव आध्या को आगे करता है और फिर बोला - " मेरी मिस आध्या के साथ आज इंगेजमेंट है । " इतना बोलकर देव आध्या की तरफ देखने लगा और उसकी तरफ देखकर ही कहने लगा - " और कुछ ही दिनों में हमारी शादी भी होगी । "
इतना बोलकर देव ने एक नज़र वहां खड़े अपने छोटे भाई रोहित की तरफ देखा जो कि वहां खड़ा था और रोहित देव के पास आकर उंसके हाथ मे रिंग देता है । और देव रिंग को देखकर मुस्कुराया और अपने घुटनों के बल बैठकर आध्या का हाथ जबरदस्ती पकड़कर रिंग पहनाई और आध्या तो ये सब सुनकर ही अपने होश में नहीं थी ओर वही जानती थी के उसने अपने आप को रोने से कैसे रोक रखा था । और देव की फैमिली काफी हैरान थी, क्योंकि सभी को यहीं पता था कि आन्या देव की girlfriend है । सोम्या और देव की मां उर्मिला सभी से काफी हैरान से रह गए थे। वही देव की चाची यानी सोम्या की मां अनिता हैरानी जाहिर करते हुए उर्मिला से बोली - " अह देव की तो girlfriend आन्या है ना फिर देव आन्या का नाम आध्या क्यों कह रहा है । "
उर्मिला जानती थी कि आन्या की जुड़वा बहन आध्या है । इसलिए उसने अनिता को जवाब दिया - " ये आन्या की बहन आध्या है । "
________
अगली सुबह
न्यूज पेपर में टीवी में न्यूज़ का तहलका मचा हुआ था के देव ऑबरॉय की बर्थडे पार्टी में देव ऑबरॉय ने इंगेजमेंट करली है । और तो और कुछ ही दिनो मे शादी होने वाली है ये न्यूज़ हर जगह पर फेल गई थी..., वही आध्या के घर....
आध्या अपने कमरे में नीचे फर्स पर बैठी हुई थी आध्या के कपड़े कल रात को पार्टी में पहने हुए थे वही थे । आध्या के चेहरे को देखकर ही पता चल रहा था कि वो उदास है । कही आन्या बेड पर एक सुकून की नींद सोई हुई थी । आध्या को कल रात की बाते याद करके रोना आ रहा था लेकिन उसके आंसू सूख चुके थे, उसका दिल भारी हो चुका था कल रात की सारी बाते याद करते होता भी क्यों ना आख़िर पार्टी में हुआ वो कुछ आम नही था । आध्या अपनी फैमिली के बारे में सोचकर अपने दोनों हाथ मुंह पर रखते हुए खुद से बोली - " अगर मेरी फैमिली को इस बारे में पता चला तो वो म मुझे क्या समझेंगे । "
_____
वही आध्या के घर के छोटे लिविंग रूम में....
आध्या का बड़ा भाई समीर टीवी ऑन करता है ,जैसे ही वो टीवी ऑन करता है वैसे ही शौक हो गया क्योंकि उसकी बहन एक मशहूर देव एबरॉय की मंगेतर यहीं न्यूज आ रही थी । वही सोफे पर आध्या के पापा अनुपम जी भी बैठे थे और उनकी भी नज़रे टीवी पर थी, और आध्या की मा सोभना आध्या की नानी पूरी फैमिली सोफे पर बैठ का चाय पी रही थी । और अनुपम जी शुक्ला ये खबर सुनकर अपनी चाय का कप टेबल पर रखकर खड़े हुए और गुस्से से आग बबूला हो कर चिल्लाए - "आध्या. . . . . "
आध्या अपने पापा के चिल्लाने की आवाज़ सुन कर वो घबराने लगी, उसे अंदाजा हो गया कि शायद उसकी फैमिली को पता चल गया । वही आन्या काफी गहरी नींद में सोई थी, लेकिन अपने पापा के चिल्लाने की आवाज़ सुन कर उठ जाती है । आध्या अपने लड़खड़ाते हुए कदम से अपने कमरे से बाहर आई और सीढ़िया उतर कर अपने पापा के सामने आकर खड़ी हो गई । आध्या डरते हुए अपने पापा से बोली - "क्या हुआ पापा । "
अनुपम जी आध्या से कुछ कहने वाले थे , इतनेमें आध्या की मां शोभना जी ने आध्याके गाल पर थप्पड़मार दिया , जिसे आध्या लड़खड़ा सी गई पर उसनेखुद को नीचे गिरने से बचा लिया । और शोभना जी चिल्लाते हुए बोली - " तुम्हें शर्म नही आई ये हरकत करके , अपनी फैमिली को बिना बताए तुमने सगाई करली । "
आध्या की माँ ने आध्या के कपड़े देखकर अंदाज़ा लगा लिया था कि ये कल रात की ही बात है । आध्या की आंखों में आंसू लगातार गिरने लगे वोअपनी मां को कहती भी क्या क्योंकि सच तो सामने tv पर चल रहा था । आध्या की माँ आध्या को दूसरा थप्पड़ मारती उससे पहले अपनुम जी बीच मे आये और कहने लगे - " आध्या को पहले बोल ने दो असल मे ये सब हो क्या रहा है । "
समीर बीच मे टोकते हुए कहने लगता है - " मम्मा ये कोई आम इंसान नहीं है , ये तो देव ऑबरॉय है जिससे हर कोई कनेक्ट होना चाहता है ये बिज़नेस की दुनया में टॉप 10 में है । "
समीर अपनी फैमिली को देव के बारे में कुछ और भी कहना चहता था लेकिन वो कुछ इससे ज्यादा बोल पाता इससे पहले ही घर की डोर बेल बजने लगी । समीर ज ने घर का दरवाज़ा खोला वैसे ही कुछ लोग हाथो में बड़ी थाली में घहने तोफे कुछ फ्रूट और कपड़े ,और सामान घर के अंदर लाने लगते है । और आध्या की पूरी फैमिली को समझ नही आ रहा था कि ये हो क्या रहा है उतने में देव की मां उर्मिला घर के अंदर आई । उर्मिला पहले अपने हाथ जोड़कर शांत स्वर में कहती है - " माफ़ कीजिए गा हम बिना बताए यहां आए । "
वही नानी ने आगे आते हुए कहा - " आई ए ना बैठिए । "
________
थोड़ी देर बाद -
पूरी फैमिली लिविंग रूम में बैठ गई , और नानी शोभना जी की तरफ देखकर बोली - " शोभना पानी लेकर आओ । "
शोभना जी पानी लेने चली गई । और वही उर्मिला जी के साथ देव और देव के कुछ फैमिली मेंबर भी आये थे , अनिता जी का बड़ा बेटा नोमान भी आया था , और देव की छोटी बहन साइनी भी आई थी । वही शोभना जी के पीछे पीछे नानी भी किचन में आती है । और शोभना जी नानी से कहने लगी - "माँ आप क्या कर रही थी बाहर उन सभी को क्यों बैठने के लिए बोला आपने । "
नानी ये सुनकर शोभना जी से बोली - " मुझे लगता है ये आध्या का रिश्ता कराने के लिए आये है , अगर ये रिश्ता करने के लिए आये है तो हम हां कह देंगे । "
वही अनुपम जी किचन में आ रहे थे उंन्होने ये बात सुन ली और वो किचन में आकर नानी से कहने लगे - " ये आप क्या कह रही है , हम इन्हें जानते भी नही और रिश्ते के लिए हांकैसे कर दे . . . ? "
नानी ने कहा - " आध्या सभी को जानती होगी तभी तो कल वो सगाई करके आई है । "
ये सुनकर शोभना जी उदास होकर बोली - " आध्या को सगाई नही करनी चाहिए थी, वो भी हमें बिना बताएं तो बिल्कुल भी नही करनी चाहिए थी । "
ये सुनकर नानी समझाने लगी - " अब जो हो गया हम उसे नही बदल सकते , वैसे भी आध्या सगाई करके आई है वो बात हर जगह पर फैल गई है , इसलिए मैं कह रही हूं अगर ये रिश्ते के लिए आये है तो हम मना नही करेंगे । "
वैसे तो शोभना जी और अनुपम जी ये बात सुनकर इतनी जल्दी तैयार नहा होना चाहते थे, पर वो ये भी सोच रहे थे कि आध्या की खुशी इसमें ही होगी । और शोभना जी ने ऊदासी से कहा - " पर आध्या को ये करने से पहले हमेंकहना चाहिए था ।"
नानी ने समझाया - " हो सकता है उसे लगा हो हम उसकी पसंद के लड़के से शादी न कराए इसलिए उसने ये कदम भरा हो । "
थोड़ी देर बाद...
नानी की बात सच निकली थी उर्मिला आध्या और देव की शादी की बात करने आई थी । सब शादी की बात करने में लगे थे । और आध्या को पूछे बिना ही अनुपम जी ने शादी करने के लिए हामी भर दी , और 15 दिनों में शादी तय की जाती है। हाला की आध्या की फैमिली इस बात से खुश नही थी होती भी कैसे शादी ऐसे हालातो में जो हो रही थी । लेकिन हर जगह इस बात की खबर लग चुकी थी इस लिए उन्होंने यही फैसला किया था । और ये बात जब आध्या को पता चलती है तो वो अपने कमरे में वो रोने लगी और आन्या की तरफ देखकर उस पर उंगली पॉइंट करते हुए बोली - " सब तुम्हारी वजह से हुआ है । "
आन्या खामोशी से अपनी बहन की बात सुन लेती है , पर कोई जवाब नहीं देती । क्रमशः