Chapter 2 / 507

Hui Teri Deewaani| हुई तेरी दीवानी| Author - Pure Soul

Chapter 2

Hui Teri Deewaani| हुई तेरी दीवानी| Author - Pure Soul ·Sangeeta

अब आगे -

सुबह के 8 बजे ,

वही कही दूर मनाली में एक बड़े से घर में बहुत चहल पहल थी, उस घर में बहुत सी तैयारी हो रही थी और उसी घर के लविंग रूम में सोफे पर बैठी बूढ़ी औरत किसी को डाट रही तो किसी को ऑर्डर दे रही थी जो कह रही थी की, ,"पता नही कहा मर गए, अभी कितना सारा काम बाकी हैं बस मेरा पोता आता ही होगा और उसके अभी तक मन पसंद लड्डू भी तैयार नहीं हुए "। तो इसने मिलिए ये है ,(हमारे हीरो की दादी जिनका नाम है कल्याणी सिंघानिया ये बेसक बुड्ढी है लेकिन लगती बिलकुल भी नहीं ये बहुत तंदुरस्त है आखिर भाई हो भी क्यों न इनकी जानी दुश्मन इनका खयाल जो इतना रखती है), जो हमेशा घर पर रहकर ऑर्डर देती रहती है, इनसे बिलकुल भी चुप नही रहा जाता, अगर इन्हें इस उमर में किसी बात की चिंता है ,तो वो है अपने बड़े पोते के बच्चों को खिलाना जोकि शादी के लिए बिलकुल तैयार नही)। तभी उनके पास एक अधेड़ उमर के आदमी आते है जो टेबल से अखबार उठाते हुए कहते है," ओ फो मां हो जाएगा सब काम क्यों खाम खा टेंशन ले रही हो "। तो इनसे मिलिए ये है ,(हमारे हीरो के डैड यश सिंघानिया जोकि इनका खुद का एक बिजनेस है जो की दूर दूर देश में तो क्या दूर दूर विदेशो में भी फ़ैला है, ये चाहते है की इनका बेटा इनके बिजनेस को संभाले लेकिन उसे तो सिर्फ अपने देश की सेवा करनी है ये कभी नही चाहते थे की इनका बड़ा बेटा सोल्जर बने जिसके पीछे बहुत बड़ा राज है तब लेकिन हमारे हीरो तो अपने दादाजी के जेसे बनना चाहते थे जो की एक रिटायर जनरल रह चुके है जोकि फिलहाल अपनी पुस्तैनी हवेली में रहते हैं)। कल्याणी जी मुंह बनाते हुए कहती है.😒," हां हां तुम्हे तो मेरे पोते की बिलकुल टेंशन है ही नहीं"। यश कुछ नही कहते तभी अंदर से एक आवाज आती है," हां ब्यूटी क्वीन डैड सही कह रहे है सब वक्त पर हो जाएगा आप बेकार में स्ट्रेस ले रही हो वरना आपका बीपी हाय हो जाएगा फिर आपके हैंडसम किंग हमे छोड़ेंगे नही की हमने उनकी क्वीन का ख्याल नही रखा"। (तभी कल्याणी जी और और यश वहा देखते है ,जहा पर एक क्यूट सी लड़की खड़ी थी ,जिसने इस टाइम शॉर्ट्स और क्रॉप टॉप पहन रखा था और उसकी आंखो का कलर ब्राउन था और उसकी आंखो पर मोटे मोटे चश्मे लगे हुए थे करीब २० साल की लग रही थी वो बहुत क्यूट लग रही थी तो इनसे मिलिए ये है सिंघानिया फैमिली की लड़की इकलौती लड़की जिसका नाम संजना सिंघानिया था जो की सब प्यार से इसे संजू बुलाते है ) वो उनके पास आकर बैठ जाती है, तभी यश मुस्कुराकर उसके सर पे हाथ रख कर कहते हैं," उठ गई मेरी गुड़िया",😊 "हां डैड कहते हुए उनके गले लग जाती है "। तभी कल्याणी जी ताना मारते हुए कहती है ,"हा गुड़िया बड़ी जल्दी उठ गई आप आपने क्यों तकलीफ की हम सब उपर आ जाते "। ये सुनते ही संजू ने उनके पास आकर कहा ,"अरे मेरी ब्यूटी क्वीन लगता है। नाराज है मुझसे क्यू ",अपने कंधे से उनके कंधे पर मरते हुए कहा। ,"हट पागल जा देखकर आ मेरी जानी दुश्मन है कहा, अभी तक मेरे पोते के मन पसंद लड्डू बनने के नहीं ,और फिर अचानक यश जी की तरफ देखकर और वो रो कहा गायब है सुबह सुबह पक्का कही क्रिकेट खेल रहा होगा हमारा इतना बड़ा बिजनेस होने के बाद भी ये जनाब तो क्रिकेटर बने हुए है"। यश जी जो चाय पी रहे थे अचानक उनके मुंह से चाय बाहर आ गई उन्होंने खासते हुए कहा ,"मां उसे जो करना है करने दीजिए आखिर उसने अपना सपना पूरा भी तो किया है न इंटरनेशनल क्रिकेटर बनके दिखाया है उसने "उन्होंने ये बहुत प्राउडली कहा। ये सुनते ही कल्याणी जी ने यश जी को एक फीकी सी मुस्कुराहट देकर कहा ,"अच्छा मेरा लाडला भी तो अपनी देश के लिए जान तक देने को तैयार है वो भी तो दिन रात बस देश की सेवा करता रहता है उसके लिए ऐसा क्यों नही कहते", ये बोलते हुए उन्होंने मुंह बना लिया जेसे वो यश से बहुत नाराज हो जैसे ही यश ने ये बात सुनी उनका चहरा एक दम डार्क हो गया लेकिन उन्होंने कुछ नही कहा। संजू ने जेसे ही वहा का माहोल बिगड़ते हुए देखा उसने सामने देखते हुए कहा ,"लो ब्यूटी क्वीन आपकी दुश्मन आ गई।"तभी वो सब दरवाजे की तरफ देखते है। ( जहा से एक औरत नीली रंग की बनारसी साड़ी पहने जिसने सिर्फ गले में मंगलसूत्र और माथे पर गोल बिंदी दोनो हाथों में चूड़ियां हाथ में पूजा की थाल लिए अंदर आ रही थी तो इनसे मिलिए ये है यश जी की पत्नी मालिनी यश सिंघानिया और कल्याणी जी की जानी दुश्मन वैसे तो ये एक दूसरे को अपना दुश्मन समझती हैं लेकिन इन दोनो में प्यार भी कूट कूट कर है दोनो में सास बहू जैसा नहीं मां बेटी जैसा प्यार है और मां बेटी में तो हमेशा तकरार तो चलती रहती हैं।) मालिनी सबसे पहले आके कल्याणी जी का आर्शीवाद लेती है और फिर यश जी को और संजू को प्रसाद देने लगती है तभी कल्याणी जी ताना मारते हुए कहती हैं ,"आशीर्वाद तो मुझसे लेने आ जाती है और परसाद मुझको छोड़कर बाकी सब को देती है "। ये बोलते ही दूसरी तरफ मुंह फुला के बैठ जाती हैं तभी मालिनी एक दम से उनके सामने आके उन्हें घूर कर देखती हैं जिससे कल्याणी जी एक दम से हड़बड़ा जाती है,फिर वो बोलती है," अरे मालिनी मुझे ऐसे डरा के मुझे मारकर मेरी प्रोपर्टी की मालकिन बनने का इरादा तो नही तुम्हारा"। ये सुन मालिनी उनकी तरफ घुर कर देखकर कहती है," हा हा जरूर जेसे आपके पास तो बहुत प्रोपर्टी है, और रही बात परसाद की तो आपको याद दिला दूं तो आपका शुगर हाई हो गया तो आप तो ये भूल ही जाइए "। ये सुनकर कल्याणी जी उसे घूरकर देखती हैं और कहती हैं," मैं तेरी सास हूं या तू मेरी सास हैं, भगवान करे तूझे भी तेरी जैसी बहू मिले तब तुझे समझ आएगा "। ये सुनकर मालिनी किचेन की तरफ जाते हुए कहती हैं," फिर तो मेरे भाग खुल जायेंगे ,जो मुझे मेरे जैसी बहू मिलेगी तो "और वही यश जी और संजू कब से सास और बहु का ड्रामा इंजॉय कर रहे थे जैसे उनकी रोज कि आदत हो !

अगर आपको ये पार्ट पसंद आए तो प्लीज लाइक, कॉमेंट जरूर करिएगा।

Chapter List: Previous

Chapter List: Next

Related Novels