डॉक्टर की बात सुनकर सोना की आंखे बड़ी हो गई, और वो हैरानी से हकलाते हुए बोली, "छ.. छह लाख रुपए?"
डॉक्टर को अब सोना से चिढ़ होने लगी थी। उसने कहा, "देखो, तुम जितनी जल्दी फीस जमा कर दोगी हम उतनी जल्दी सर्जरी शुरू कर देंगे। अगर तुम्हारे पास फीस जमा करने के लिए इतने पैसे नहीं है तो तुम अपने भाई को सरकारी हॉस्पिटल में ले जा सकती हो लेकिन तब भी कोई गारंटी नहीं है कि वो लोग उसे बचा पाएंगे।"
ये सुनकर सोना धम्म से बेंच पर बैठ गई। डॉक्टर ने उसे देखा और अपना सिर हिलाकर जाने लगा तो सोना उसे रोकते हुए बोली, "ठीक है डॉक्टर आप सर्जरी शुरु कर दीजिए हम फीस जमा कर देगें।"
डॉक्टर ने कहा, "ओके तुम रिसेप्शन में फॉर्म भर कर फीस जमा कर दो, हम अपना काम शुरु कर देते है।"
इतना कहकर डॉक्टर OT के अंदर चले गए। सोना फिर से बेंच पर बैठ गई और उसने खुद से कहा, "हमने कह तो दिया की हम फीस जमा कर देगें लेकिन इतने, इतने सारे पैसे हम कहां से लायेंगे।"
उसने अपने माथे से पसीना साफ करते हुए सोचा, "क.. क्या हमें उनकी मदद लेनी चाहिए? नहीं नहीं हम उनके पास वापस नहीं जा सकते। महादेव अब हम क्या करें?"
तभी अचानक से उसके दिमाग में कुछ आया। उसने कहा, "माही, हमें माही से बात करनी चाहिए।"
उसने सोचा और जल्दी जल्दी हां में सिर हिलाते हुए बोली, "हां माही जरूर हमारी मदद करेगी, वो इस वक्त रिसेप्शन पर ही होगी।"
उसने इतना कहा और रिसेप्शन की तरफ जाने लगी। वह अभी जा ही रही थी कि उसे किसी के दर्द में कराहने की आवाज आई, "पानी पानी।"
सोना ने इधर उधर देखा। वो आवाज आईसीयू के अन्दर से आ रही थी। वह बहुत धीरे कदमों से उस तरफ बढ़ गई। जैसे-जैसे वह आईसीयू की तरफ बढ़ रही थी, वैसे-वैसे उसे वह आवाज और भी तेज सुनाई दे रही थी, "पानी पानी।"
सोना जल्दी से दरवाज़ा खोलकर अंदर आ गई। अन्दर आते ही उसे कमरे का तापमान ठंडा लगा।उसने देखा तो एक लड़का पेट के बल लेटा हुआ था। उसने सिर्फ ब्लैक कलर का पैंट पेहनी थी। उसकी पीठ पर जगह जगह बैंडेज लगा हुआ था, और कुछ छोटी छोटी खरोचें भी थी। उसका सिर बेड से नीचे लटक रहा था और उसका एक हाथ बेड की साईड टेबल पर किसी चीज़ को ढूंढ रहा था। वो लड़का बार बार एक ही शब्द बोल रहा था, "पानी पानी।"
वो शायद टेबल पर बेल ढूंढ रहा था। उसकी आवाज़ इतनी गहरी थी की सोना की रीढ़ की हड्डी तक कांप गई। फिर भी वह जल्दी से उसके पास आई और उसको कंधे से पकड़ कर सीधा बैठने में मदद करते हुए बोली, "Sir are you okay?"
इतना कहकर उसने जल्दी से टेबल पे रखा पानी का ग्लास लेकर उसके होठों से लगा दिया। उस आदमी ने जल्दी से सोना का हाथ पकड़ लिया और जल्दी जल्दी पानी पीने लगा, जैसे वह जन्मों का प्यासा हो। उसके ठंडे हाथों के टच से सोना का हाथ एक पल के लिए कांप गया। उस लड़के की आंखे बन्द थी, वह अपने सेंस में नहीं था। वहीं सोना उसके चेहरे को देख रही थी। sharp facial features, लाल होठ, घनी पलकें और आंखों को ढक रहे उसके बाल, परफेक्ट मस्कुलर body। वह किसी मूवी के हीरो की तरह लग रहा था। उसने जल्दी जल्दी ग्लास से सारा पानी पी लिया। सोना ने खाली ग्लास साइड टेबल पर रखा ही था की तभी उस लड़के ने अपने हाथ उसकी कमर पर लपेट लिए और उसे अपने क़रीब खींचते हुए उसके सीने में अपना चेहरा छुपा लिया। सोना को उससे इस हरकत की उम्मीद नहीं थी। इसलिए वो उसके ऐसा करने से एक दम सदमे में आ गई। और हड़बड़ाते हुए बोली, "स.. स.. सर।"
फिर सोना ने उसके कंधों को पकड़ कर उसे खुद से दूर करना चाहा तो उस लड़के ने अपनी पकड़ कस दी। उसकी हरकत से लग रहा था जैसे उसके लिए ये करना बहुत आम बात है। उसकी गर्म सांसे सोना के गले के पास टकरा रही थी जिसे महसूस करते हुए सोना की सांसे भी अब तेज होने लगी थी। उसने shaky voice मे कहा, "s sir le Leave me प्लीज।"
सोना को अब घबराहट होने लगी थी। उसने उसकी चोट की परवाह किए बिना अपनी पूरी ताकत से उसे धक्का दिया। जिससे वह आदमी उससे दूर होने के बजाय उसे अपने साथ लेकर बेड पर गिर गया। जैसे ही उस लड़के की पीठ बेड पर लगी वह आदमी दर्द में गुर्राया। सोना कुछ समझ पाती उससे पहले वह लड़का उसे लेकर पलट गया। सोना अब उसके नीचे थी। घबराहट के वजह से अब उसे पसीना आना शुरू हो गया था । सोना ने उसके सीने पर हाथ रखा और उसे push करते हुए बोली, "दुर हटिए हमसे।"
उसने अपनी पुरी ताकत से उसे धक्का दिया तो वह लड़का उसके बगल में मुंह के बल गिर गया। सोना जल्दी से बेड से खड़ी हुईं। वो जाने लगी तो उसका दुपट्टा उस लड़के के नीचे दब कर वहीं छुट गया। सोना भागते हुए कमरे से बाहर निकल गई। वो लड़का अपनी धुंधली नजरों से एक सफ़ेद परछाई को कमरे से बाहर जाते हुए देख रहा था फिर वो अपने हाथों के सहारे से उठ कर बैठ गया। वह अब पूरी तरह से होश में था। इधर सोना कोरिडोर में भागते जा रही थी। उसे जरा भी ख्याल नहीं रहा कि उसके पास उसका दुप्पटा नहीं है। वो जा ही रही थी की सामने से आते एक लड़के से टकरा गई। सोना गिरने को थी, की उस लड़के ने उसे बाजू से पकड़ कर गिरने से बचा लिया और चिंता जताते हुए बोला, "are you okay miss?"
सोना ने कोई भी जवाब नहीं दिया और वहां से भाग गई। वो आदमी अपना कंधा उठाते हुए बोला, "अजीब लड़की है, एक थैंक्स भी नहीं कहा।" उसने इतना कहा और उस icu में आ गया। अंदर आकर उसने देखा तो एक लड़का बेड से टिक कर बैठा है। उस लड़के को देखकर उसने कहा, "अंश तू जाग गया। मुझे लगा था, दवाई के असर से तुम्हें जल्दी होश नहीं आएगा।"
इस लड़के का नाम अंश था, अंश सिंह रायजादा। जो कि टॉप businessman था। 29 साल का अंश रायजादा बिसनेस वर्ड में राज करता था। उसका एक दुसरा भी नाम था, cruel, heartless, arrogant ,द ग्रेट माफिया किंग ASR , जिससे लोग डर कर दुर भागते थे। आज शाम को क्लब में कुछ बदमाशों से उसकी लड़ाई हो गई थी और जिससे उसकी लड़ाई हुई थी उसने अंश की पीठ पर दो गोली चला दी थी इसलिए उसका दोस्त उसे लेकर हॉस्पिटल आया था। अंश क्यों पूछ रह था सोना के बारे में?
क्या सोना की दोस्त उसकी मदद कर पाएगी?
__________________